एक नई सोच, एक नई धारा

1002075949
सरायकेला के स्वर्णपुरवार्ड में एड्स जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया

सरायकेला खरसावां : मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के द्वारा सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने स्वर्णपुर में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को एड्स एवं एचआईवी से होने वाले जानलेवा बिमारी से रोकथाम एवं सचेत रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिससे समाज एवं वातावरण में जागरूकता की कमी से फैल रहे दुष्प्रभावों से हो रहे एड्स एवं एचआईवी जैसे संक्रमित बिमारीयों से समाज को सुरक्षित किया जा सके।

1002075949

ज्ञात हो कि 1 दिसंबर 1988 को विश्व एड्स दिवस के अलावे सीमा सुरक्षा बल स्थापना 1 दिसंबर 1965 हुई थी, BSF दिवस मनाया जाता है। देश की सीमाओं को मजबूत करने के लिए विशेष बल का गठन किया गया था। आज के दिन को Raise day के रूप में भी मनाया जाता है। इस दौरान सुनीता मुखी, संजू मुखी, कमला मुखी, दयमंती मुखी, सीमा कारुवा, सुमित्रा मुखी, कुषमा कारूवा, कविता मुखी, रोमनी मुखी, सुमन कारूवा मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

untitled design 8 3 16889833323x2 1
विजय माल्या, नीरव मोदी समेत 15 लोग भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित : वित्त राज्य मंत्री

किंगफिशर एयरलाइंस के विजय माल्या, फायरस्टार इंटरनेशनल के नीरव मोदी और स्टर्लिंग बायोटेक और स्टर्लिंग एसईजेड के नितिन संदेसरा समेत 15 लोगों को 31 अक्टूबर तक अलग-अलग बैंकों को 57,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान पहुंचाने के लिए भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था. लोकसभा को सोमवार को यह जानकारी दी गई.

1002077336

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स एक्ट, 2018 के नियमों के तहत भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किए गए 15 लोगों ने 31 अक्टूबर, 2025 तक बैंकों को प्रिंसिपल अमाउंट के तौर पर 26,645 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाया.

वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि एनपीए की तारीख से 31 अक्टूबर तक जमा हुए ब्याज के रूप में 31,437 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. चौधरी ने कहा कि 31 अक्टूबर तक 15 लोगों से कुल 19,187 करोड़ रुपए वसूले गए.

टॉप 15 अपराधियों की लिस्ट में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं, इनमें जाइलॉग सिस्टम्स के सुदर्शन वेंकटरमन और रामानुजम शेषारथिनम, स्टर्लिंग बायोटेक के नितिन संदेसरा और चेतन संदेसरा, और पुष्पेश कुमार बैद शामिल हैं.

इन लोगों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब एंड सिंध बैंक (कंसोर्टियम के तहत), यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक को धोखा दिया है.

1002077457

एसबीआई के मामले में, किंगफिशर एयरलाइंस के विजय माल्या ने प्रिंसिपल अमाउंट में 6,848 करोड़ रुपए और ब्याज में 11,960 करोड़ रुपए का नुकसान किया. वित्त राज्य मंत्री के एक बयान के अनुसार, 31 अक्टूबर, 2025 तक, बैंक ने माल्या से 10,814 करोड़ रुपए रिकवर किए.

पंजाब नेशनल बैंक के मामले में, नीरव मोदी-नॉन-बॉरोअल फ्रॉड कुल 6,799 करोड़ रुपए का है. बयान में कहा गया है कि बैंक को हुए इस नुकसान के बदले 93.21 करोड़ रुपए रिकवर किए गए हैं. इसके अलावा, नीरव मोदी की फायरस्टार इंटरनेशनल लिमिटेड ने बैंक को 297 करोड़ रुपए (मूल रकम) और 324 करोड़ रुपए (ब्याज) से ज्यादा का नुकसान पहुंचाया, जबकि बैंक ने उससे 163 करोड़ रुपए से ज्यादा वसूले.

बैंक ऑफ बड़ौदा को भी माल्या और नीरव मोदी दोनों से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ. माल्या ने 494.33 करोड़ रुपए (मूल रकम) और 1,341.87 करोड़ रुपये (ब्याज) का नुकसान पहुंचाया, जबकि बैंक ने उससे 995.55 करोड़ रुपए वसूले.

वित्त राज्य मंत्री द्वारा साझा किए गए बयान में कहा गया है कि नीरव मोदी ने फायरस्टार ग्रुप के प्रतिनिधि के तौर पर बैंक ऑफ बड़ौदा को 301.98 करोड़ रुपए (मूल रकम) और 206.40 करोड़ रुपए (ब्याज) का नुकसान पहुंचाया, जबकि बैंक उनसे 99.24 करोड़ रुपए वसूलने में कामयाब रहा.

1002077335
बंग बंधु संस्था के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष बनाए गए प्रकाश मुखर्जी, जिला कमेटी घोषित

झारखंड के बांग्ला भाषी समुदाय को संगठित और सशक्त करने के उद्देश्य से संस्था बंग बंधु की महत्वपूर्ण बैठक बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन प्रेक्षागृह में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अपर्णा गुहा और महासचिव उत्तम गुहा ने संयुक्त रूप से की. बैठक में सर्वसम्मति से पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का गठन किया गया.

1002077335

नवगठित जिला कमेटी में पेट्रोन के रूप में रवीन्द्रनाथ दास (बहरागोड़ा) और चित्तो रंजन दास (पोटका) को मनोनीत किया गया. वहीं एडवाइजर सुबोध गोराई, जिला अध्यक्ष के रूप में प्रकाश मुखर्जी और कार्यकारी अध्यक्ष पद पर एस.के. माइति (बहरागोड़ा), देबजीत सरकार तथा तोतन दत्ता का चयन किया गया. महासचिव की जिम्मेदारी बाबूलाल चक्रवर्ती को दी गई, जबकि कोषाध्यक्ष सौरव चटर्जी और सह-कोषाध्यक्ष प्रणब बराट को बनाया गया. संस्था के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी सदस्यों की सर्वसम्मति से नियुक्ति की गई.

इसके बाद आयोजित बंगीय उत्सव समिति की बैठक में झारखंड में बांग्ला भाषा, साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव 2026 आयोजित करने का निर्णय लिया गया. समिति के अनुसार यह भव्य उत्सव आगामी 1 फरवरी 2026 को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा. इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए कलाकार लोककला, संगीत, नृत्य और पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे.

बैठक में शुभंकर चटर्जी, इंद्रजीत घोष, पूरबी घोष, अमित मैती, अशोक दत्ता, सुभाष सिंह रॉय, बिनोद दे, उत्थान मुखर्जी, प्रणब सरकार सहित कई सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया. संस्था का मानना है कि यह आयोजन न केवल बांग्ला संस्कृति को नई पहचान देगा, बल्कि समाज में सांस्कृतिक एकता और परस्पर सौहार्द को भी मजबूती प्रदान करेगा.

1002077325
लोग कितने भी बड़े हों, कानून के लंबे हाथ उन तक पहुंचेंगे – प्रतुल शाह

रांची : नेशनल हेराल्ड मामले में एक और एफआईआर दर्ज होने पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हैं. इस बीच भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने सोमवार को कहा कि लोग कितने भी बड़े क्यों न हों, कानून के लंबे हाथ उन तक पहुंचेंगे.

1002077325

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर एफआईआर होने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “यह एक ऐसा केस है जिसमें साफ दिखता है कि कैसे कांग्रेस ने घोटाला करके स्वतंत्रता सेनानियों के कमाए पैसों को भी नहीं छोड़ा. जिस समय नेशनल हेराल्ड अखबार चलता था, उस समय स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने पेट से काटकर इस अखबार को शुरू किया था.”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने सिर्फ पांच लाख रुपए में यंग इंडिया के द्वारा शेयर को खरीद लिया. उस समय नेशनल हेराल्ड की जितनी संपत्ति थी, उसकी कीमत 5,000 करोड़ बताई जाती है. यंग इंडिया के जितने ट्रस्टी थे, वे सभी गांधी परिवार के सदस्य या उनके ही लोग थे. अब कानून अपना शिकंजा कस रहा है. इस केस में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, अदालत को इस पर निर्णय लेना है. दूसरा एफआईआर यह दिखा रहा है कि लोग कितने भी बड़े क्यों न हों, कानून के लंबे हाथ उन तक पहुंचेंगे.”

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आईएएनएस से बात करते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य के जातीय आरक्षण खत्म होने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “भाजपा का स्पष्ट मानना है कि देश में जो आरक्षण व्यवस्था लागू है, जिसमें एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय को सुरक्षा प्रदान की गई है, वह बरकरार रहेगी. सदियों तक पिछड़ा समुदाय सताया हुआ समुदाय था, जिन्हें सामाजिक न्याय देने और बराबर का दर्जा देने के लिए सरकार को जो उपाय करने चाहिए, वह उपाय कर रही है. किसी व्यक्ति विशेष की टिप्पणी पर कुछ नहीं कहना. सरकार का मानना है कि जो आरक्षण व्यवस्था है, वह चलती रहेगी. पिछड़ों, एससी-एसटी और ईडब्ल्यूएस समुदाय के आरक्षण को और मजबूत किया जाएगा.”

1002077306
पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा हॉफ मैराथन में दौड़े, दो घंटे चार मिनट में तय की दूरी

जमशेदपुर : साकची थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा जमशेदपुर टाटा स्टील द्वारा आयोजित, “दिल से दौड़ फोर जमशेदपुर”, हाफ मैराथन में शामिल हुए। 21.09 किलोमीटर की दूरी 2 घंटा 4 मिनट 44 सेकंड में तय की।

1002077306

आनंद मिश्रा देश भर में होने वाले दौड़ में भागीदारी देते रहते हैं और आप उनकी तैयारी कोलकाता एवं मुंबई मैराथन को लेकर है।
दौड़ के प्रति उनके समर्पण भाव को इस तरह समझा जा सकता है कि वह प्रतिदिन 10 से 15 किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं। उनके अनुसार इससे शरीर फिट एवं तंदुरुस्त तथा चुस्त रहता है और विभाग के नौजवानों को प्रेरणा भी मिलती रहती है।

1002075354
विद्यापति नगर में होने वाली श्री श्री 31 फीट सार्वजनिक सरस्वती पूजा की तैयारी को लेकर हुई बैठक

आज जमशेदपुर विद्यापति नगर कुआं मैदान में 23 जनवरी 2026 में होने वाली माँ सरस्वती पूजा के तैयारी को लेकर सभी मेंबर के साथ बैठक किए बैठक में सभी एक्टिव मेंबर पूजा को सफल बनाने को लेकर विभिन्न विभिन्न बातें को रखें

1002075354

इस शुभ कार्य में सम्मिलित हुए और पूजा में तन मन धन के साथ साथ देने वाले और पूजा कमेटी के एक्टिव मेंबर जय नारायण तिवारी वीर सिंह लोहरा‌ लड्डू पांडे प्रहलाद लोहरा अभिलाष गौड पवन लोहरा मनोज लोहार के किशोर स्वासी पोल शिवचरण लोहरा लालटू गोस्वामी जॉनी मसीह संदीप मुखी फूलचंद बावरी विशु लोहरा बिकास बावरी नारायण लोहरा भीकू पात्रों सूरज लोहरा संजय लोहरा (डूमडूम) गोविंद लोहरा सतीश शर्मा गंगा प्रसाद सुखदेव गोरी राजू लोहरा राजीव कर्मकार गोविंद लोहरा फिलिप टांडी आमेन टांडी राहुल सिंह उर्फ (डोन) बिरजू लोहरा विकास गोराई टी नवीन राव विक्की सिंह (अंकित) आशीष सिंह अंकित गिरी पवन प्रधान रितिक सिंह सुखदेव आशीष लोहरा राहुल लोहरा इंद्रजीत लोहरा अजीत लोहरा विष्णु नाग कुश कर्मकार सुखदेव परिचित लोहारा संतोष दास आकाश गिराई सूरज लोहरा रवि दास संतोष मुखी कमलेश मुखी त्रिनाथ मुखी अखिलेश मुखी छोटू फ्रांसिस पिंटू सिंह पंचू लोहरा बलराम साहू शिबू दास रोहित नाग गंगोली लोहरा (लुलु) लोहरा जल्लाद रूई संजय लोहरा सुशील श्रीवास्तव टिंकू सिंह नकुल मौर्य दीपक कुमार सुबोध कुमार जय नारायण तिवारी अनूप सिंह कन्हैया चौबे मुकेश कुमार दीपक कुमार विजय भगत राकेश कुमार अजीत लोहार रोहित लोहरा राहुल लोहरा सिद्धार्थ कुमार अर्जुन कुमार सेवाक लोहरा सुजीत लोहार सूरज रविदास राहुल नाग महावीर कुमार संजय लोहार रूप सिंह विष्णु नाग नवीन सिंह रवि रंजन सिंह प्रदीप लोहार गोलू लोहार विनोद सिंह रवि लोहार पवन गोप षासटी लोहार भोला लोहरा सागर मुंडा धन्नू कुमार पवन गिरी डब्लू कुमार कुमार राव आशुतोष कुमार सिंह आकाश कर्मकार अर्जुन गोराई सोहन लोहार गांगुली लोहार छोटुधन लोहार लोहार रोशन कुमार सोनू लोहार जितेंद्र ठाकुर विनोद सिंह पिंटू सिंह राकेश बाबू सामू लोहार प्रकाश लोहार बड़कू लोहार रोहित लोहार राहुल सामू लोहार संजय लोहार प्रमोद सिंह मनोज लोहार अनिल गोराई एवं सैकड़ो मेंबर्स शामिल हुए जिसके लिए कमेटी की ओर से सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद और स्वागत किया गया।।

1002076559 scaled
उपायुक्त ने क्षेत्र निरीक्षण के क्रम में मुसाबनी के घीभांगा सबर टोला का किया दौरा, ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर जानी समस्याएं

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी आज क्षेत्र निरीक्षण के क्रम में मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत घीभांगा सबर टोला पहुंचे । इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सरकारी योजनाओं की स्थिति का आकलन किया । ग्रामीणों ने उपायुक्त का ध्यान विशेष रूप से पेयजल समस्या, कमजोर मोबाइल नेटवर्क तथा बिजली व्यवस्था की ओर आकृष्ट कराया । ग्रामीणों ने जीविकोपार्जन से जुड़ी चुनौतियों को भी साझा किया । इस क्रम में उपायुक्त ने ग्रामीणों से यह भी जाना कि उन्हें सरकारी योजनाओं विशेषकर आजीविका मिशन, मनरेगा, राशन, पेंशन एवं आवास जैसी योजनाओं का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है या नहीं।

1002076559

मौके पर उपायुक्त द्वारा पेयजल संकट को दूर करने हेतु त्वरित विकल्पों की पहचान किए जाने तथा खराब जलस्रोतों की मरम्मती, नेटवर्क समस्या को दूर करने के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई तथा बिजली आपूर्ति हेतु विभागीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । जीविकोपार्जन के स्थानीय विकल्पों पर ग्रामसभा एवं आजीविका समूहों के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार करने की भी बात कही गई ।

1002076561

उपायुक्त ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान कहा कि सबर समुदाय जैसे संवेदनशील और वंचित वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पहुंचना आवश्यक है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी भी परिवार को पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करें तथा समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी-सह प्रभारी बीडीओ श्री पवन कुमार तथा प्रखंड के अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

1002076555
पोटका में 2.37 करोड़ की चार योजनाओं का हुआ शिलान्यास, हाता हल्दीपोखर को नया फीडर मिला

पोटका : पोटका विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने 2 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से चार प्रमुख योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सड़क, स्वास्थ्य और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने वाली परियोजनाएँ शामिल हैं।

1002076555

सबसे पहले हेंसलबिल पंचायत के गंगानारायण सिंह चौक–खड़ियासाईं से हेसागोड़ा तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पक्की सड़क निर्माण की आधारशिला रखी गई। 97 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 1.6 किमी लंबी यह सड़क वर्षों से लंबित मांग को पूरा करेगी और ग्रामीणों के आवागमन में सहूलियत बढ़ाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए ग्वालकांटा पंचायत और सानग्राम पंचायत के छोटा आमदा में उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों का शिलान्यास किया गया। प्रत्येक भवन 55 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा और छह महीने में निर्माण पूरा कर लिए जाने की योजना है। इनके निर्माण से स्थानीय लोगों को सदर अस्पताल की दूरी तय किए बिना प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हाता–हल्दीपोखर में 30 करोड़ रुपये की लागत से नए फीडर निर्माण कार्य की शुरुआत भी की गई। मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना के तहत होने वाली इस परियोजना से ट्रांसफॉर्मरों पर लोड कम होगा, वोल्टेज समस्या घटेगी और बिजली कटौती में कमी आएगी।

विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन बस्तियों तक बिजली अब तक नहीं पहुंची है, वहां जल्द आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा, “हेमंत सरकार में बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाएँ गाँव-गाँव तक पहुँच रही हैं। विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
कार्यक्रम में पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, बबलू चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य चन्द्रावती महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

1002076430
सड़क पर बिजली का खंभा गिरने से दिन्दली बस्ती मार्ग बाधित, राहगीरों के लिए जान का खतरा

दिन्दली बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर रविवार को बिजली का एक खंभा अचानक गिर गया, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शेरे पंजाब चौक से दिन्दली बस्ती को जोड़ने वाले इस रास्ते पर खंभा गिरने से न सिर्फ यातायात बाधित हुआ है, बल्कि लोगों की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है.

1002076430

स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली का खंभा टूटकर सड़क पर गिरने के बावजूद कई लोग उसके नीचे से आने-जाने को मजबूर हैं, जो बेहद खतरनाक स्थिति है. इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

ग्रामीणों ने आदित्यपुर नगर निगम और जेबीवीएनएल से आग्रह किया है कि खंभे को जल्द से जल्द हटाया जाए और बिजली आपूर्ति की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यहां किसी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता.

1002076476
‘व्हाट्सएप वेब’ यूजर्स को हर छह घंटों में करना होगा लॉगआउट, जाने कारण

दूरसंचार विभाग की ओर से मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए नए नियम जारी करने के बाद ‘व्हाट्सएप वेब’ जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को हर छह घंटे में लॉग आउट करना होगा.

1002076476

पिछले सप्ताह जारी नए निर्देशों में अनिवार्य किया गया था कि वेब आधारित प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल, अराटाई, स्नैपचैट, शेयरचैट और अन्य प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के पंजीकरण से समय उपयोग किया जाने वाला सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल (एसआईएम) सर्विसेज से जुड़ा होना चाहिए.

इस मतलब यह है कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की सर्विसेज सिम से जुड़ी हुई होंगी. यानी जब सिम यूजर्स के फोन में मौजूद होगी, तभी आप इन ऐप्स की सर्विसेज का उपयोग कर पाएंगे जैसे ही सिम बंद हो जाएगी, आप सर्विसेज उपयोग नहीं कर पाएंगे. इस कारण ‘व्हाट्सएप वेब’ जैसे प्लेटफॉर्म पर यूजर को हर छह घंटे में लॉग आउट करना होगा.

दूरसंचार विभाग की ओर से जारी सर्रकुलर में कहा गया है कि अगर डिवाइस में मूल सिम मौजूद न हो, तो 90 दिनों के बाद इन ऐप्स का उपयोग नहीं कर पाएंगे. प्रत्येक वेब-आधारित प्लेटफॉर्म को चार महीनों के भीतर सरकार को एक अनुपालन रिपोर्ट देनी होगी.

सरकार की ओर से मैसेजिंग ऐप्स के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है, क्योंकि साइबर जालसाज अकसर भारत के बाहर से बिना सिम के व्हाट्सएप का उपयोग करके धोखाधड़ी को अंजाम देते थे.

सिम बाइंडिंग को अनिवार्य बनाने से किसी सब्सक्राइबर की गतिविधि का पता लगाने का एक रास्ता मिलता है और इससे धोखधड़ी को रोकने में मदद मिलेगी.

ये नियम दूरसंचार साइबर सुरक्षा संशोधन नियम, 2025 से निकले हैं, जिसमें दूरसंचार पहचानकर्ता उपयोगकर्ता इकाई का विचार प्रस्तुत किया गया था.

संशोधित नियमों के तहत, प्लेटफॉर्म को सिम पर संग्रहीत अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल ग्राहक पहचान (आईएमएसआई) तक पहुंच की आवश्यकता होगी, जिसके लिए व्हाट्सएप जैसी वैश्विक सेवाओं को भारतीय यूजर्स के लिए अपने सिस्टम के कुछ हिस्सों को फिर से डिजाइन करना होगा.

टेक कंपनियों ने कहा कि लगातार सिम जांच और छह घंटे तक लॉगआउट करने से यूजर्स की प्राइवेसी में बाधा आएगी और मल्टी-डिवाइस यूज की सुविधा समाप्त हो जाएगी. हालांकि, दूरसंचार कंपनियों ने सरकार के इस कदम का समर्थन किया.

error: Content is protected !!