एक नई सोच, एक नई धारा

1002095212
स्वर्णपुर मैदान में आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई

सीनी : मोहितपुर पंचायत के स्वर्णपुर वार्ड में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस अखिल भारतीय अनूसूचित जाति जनजाति एकता मंच सरायकेला खरसावां जिला संरक्षक रंजन कारूवा के अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने समाज के दलित, शोषित, पीड़ित एवं महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष किए और हक अधिकार दिलाएं हमने महान योद्धा को खो दिया और आज तक इसकी कमी खल रही है।

1002095212

अखिल भारतीय अनूसूचित जाति जनजाति एकता मंच सरायकेला जिला संरक्षक रंजन कारूवा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज ही दिन 6 दिसंबर 1956 को बाबा साहेब ने अंतिम सांस ली थी, इस दिन को देश महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाते हैं। श्री कारूवा ने कहा कि हमें बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग दर्शन कर चलने एवं प्रेरणा और हमें संकल्प लेने और समाज उत्थान के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।

1002095215

इस अवसर पर मूलनिवासी कारूवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी ने भी संबोधित किया इस अवसर पर सुदर्शन मुखी, रवि शंकर मुखी,नीरज रजक, व्यास कुमार रजक, मनोरंजन महतो, इत्यादि उपस्थित थे।
कारूवा समाज द्वारा भी बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पोस्तुनगर मनाई गई। इस दौरान रंजन कारूवा, गुरूचरण मुखी, राजकुमार बेहरा, संतोष कारूवा, चन्द्रशेखर कारूवा , रवि शंकर मुखी, सुदर्शन मुखी इत्यादि उपस्थित थे।

1001811065
प्रत्येक मेडिकल स्टोर पर QR कोड लगाना अनिवार्य: सुमन

सरायकेला – खरसावां : मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने भारत सरकार द्वारा जारी सभी फार्मेसीज पर एक अधिकारिक QR Code अनिवार्य रूप से लगाये जाने का स्वागत किया है। जिससे कोई भी व्यक्ति द्वारा दवाई के साइड इफेक्ट्स को सिर्फ एक स्कैन में रिपोर्ट कर सकें। यह QR Code एवं आदेश दोनों पर लागू है, Retailer (Chemist/Medical store), wholesaler (wholesale pharmacy) दोनों को अपने काउंटर पर PvPI का QR code टोल फ्री नंबर 1800-180-3024 लगाना अनिवार्य है।

1002096470

कोई भी साइड इफेक्ट्स की रिपोर्ट सीधे ADRMS सिस्टम में दर्ज होगी। दवाई सुरक्षा और मानिटरिंग को पहले से बेहतर बनाने के लिए, काउंटर पर लगे QR कोड स्कैन करें छोटा सा फार्म भरें साइड इफेक्ट् सबमिट करें, इन साइड इफेक्ट्स की रिपोर्ट करें। जैसे: दाने, खुजली, चक्कर उलटी या मितली, सांस की दिक्कत, सृजन, नया गंभीर लक्षण, छोटे साइड इफेक्ट् भी जरूरी है। आपकी एक रिपोर्ट कई लोगों की जान बचा सकती है। Durg safety अब सिर्फ सिस्टम की नहीं मरीजों की भी जिम्मेदारी है।

1002098139
पत्र लिखकर महिला ने छोड़ा घर, पति ने पुलिस से लगाई गुहार, जांच में जुटी पुलिस

आदित्यपुर: 30 वर्षीय महिला लापता, पति ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार, गायब होने से पहले महिला के पत्र में छुपे कई राज

1002098139

सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जय प्रकाश उद्यान निवासी 30 वर्षीय मुन्नी देवी शनिवार 6 दिसंबर की सुबह करीब 11:40 बजे से लापता है. इस घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है.

महिला के पति विजय कुमार राय ने बताया कि घर छोड़ने से पहले मुन्नी देवी एक पत्र लिखकर गई है. पत्र में उसने साफ तौर पर लिखा है कि अगर उसके साथ कुछ भी होता है, तो इसके लिए उसका पति जिम्मेदार नहीं होगा. उसने अपनी मर्जी से घर छोड़ने की बात लिखी है और अपने बच्चों को पिता के साथ रखने की इच्छा भी जाहिर की है.

घटना की जानकारी मिलते ही विजय कुमार राय ने तत्काल आदित्यपुर थाना में इसकी सूचना दी. उन्होंने पुलिस से अपनी पत्नी को जल्द से जल्द ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है.

आदित्यपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आसपास के इलाकों में महिला की तलाश कर रही है. साथ ही उसके मोबाइल कॉल डिटेल, रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.

पुलिस का कहना है कि सभी संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है. जल्द ही महिला को ढूंढने की कोशिश पूरी तेजी के साथ की जा रही है. इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. परिजन और स्थानीय लोग महिला के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं.

1002098950
जिंदल परिवार की बेटी की शादी में महिला सांसदों ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

उद्योगपति से राजनेता बने नवीन जिंदल की बेटी के विवाह समारोह के जश्न के दौरान भाजपा सांसद कंगना रनौत, तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा और NCP (SP) सांसद सुप्रिया सुले को एक साथ डांस करते हुए देखा गया।इस तिकड़ी ने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के लोकप्रिय बॉलीवुड गाने पर प्रस्तुति दी। वायरल हुए वीडियो क्लिप में कंगना रनौत, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले के साथ ‘दीवानगी दीवानगी’ गाने पर डांस करती दिख रही हैं, जबकि नवीन जिंदल भी मंच पर हैं।

1002098950

अभिनेता से राजनेता बनीं कंगना रनौत ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के साथ डांस अभ्यास सत्र की पर्दे के पीछे की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें नवीन जिंदल, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले के साथ संगीत कार्यक्रम के लिए रिहर्सल करते हुए देखा गया था।उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया था, “साथी सांसदों के साथ फिल्मी पल हा हा। नवीन जिंदल जी की बेटी की शादी के संगीत के लिए रिहर्सल कर रही हूं।”नवीन जिंदल की बेटी यशस्विनी जिंदल की 5 दिसंबर को शादी संपन्न हुई है। तीनों सांसदों ने जिस संगीत समारोह के लिए रिहर्सल की थी, वह 4 दिसंबर को आयोजित किया गया था। यशस्विनी ने शाश्वत सोमानी से शादी की, जो जाने-माने उद्योगपति संदीप सोमानी और सुमिता के बेटे हैं।यह विवाह एक भव्य समारोह में आयोजित हुआ, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की उपस्थिति और उनकी प्रस्तुतियों ने इस आयोजन को हाई-प्रोफाइल बना दिया।

n69206147917650879166872187791abc29d6574efdd1d5dc9843e8a4b81bdeaa2cdad05f10bf8bc03b4b05
जमशेदपुर के अस्‍पतालों में पार्किंग, कैंटीन, पानी और दवा की होगी बेहतर सुविधा, जानिए क्‍या है प्रशासन की तैयारी

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक हुई। बैठक में एनईपी निदेशक संतोष गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के खाली पदों पर भर्ती, स्वास्थ्य सलाहकार के चयन और आयुष्मान भारत समेत प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं के लिए लेखा परीक्षक की नियुक्ति को मंजूरी देने पर चर्चा की गई।

n69206147917650879166872187791abc29d6574efdd1d5dc9843e8a4b81bdeaa2cdad05f10bf8bc03b4b05

आइसीयू और पीआईसीयू सेवाओं की समीक्षा

घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में संचालित गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) तथा जिला अस्पताल के बाल गहन चिकित्सा कक्ष (PICU) के संचालन की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने इन सेवाओं को और अधिक प्रभावी व सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए।

अस्पतालों में उपकरण, दवाओं और अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर स्टोर जांच एवं संसाधन आवंटन टीम बनाने का निर्णय लिया गया। यह टीम अस्पतालों में सामग्री की उपलब्धता, उपयोग और निगरानी को बेहतर बनाने का कार्य करेगी।

पार्किंग और कैंटीन व्यवस्था मजबूत होगी

सदर अस्पताल में पार्किंग की समस्या पर विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि अतिरिक्त होमगार्ड की तैनाती कर पार्किंग व्यवस्था को सुधारा जाएगा।

इसके अलावा अस्पताल परिसर में कैंटीन संचालन की व्यवस्था बेहतर होगी। मरीजों और परिजनों को साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए जल एटीएम (WaterATM) लगाए जाएंगे, साथ ही अस्पतालों की क्रय समिति का पुनर्गठन करने पर सहमति बनी।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि हर मरीज को समय पर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो। बैठक में लिए गए सभी निर्णयों को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा।

n6920552121765087647692b56febd2444b9c74a03a17aa7428a0e5bfe98b98045d2d8a83926f3c54c5d513
डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ को थमाया कारण बताओ नोटिस, उड़ानों में देरी और कैंसिलेशन पर सख्त रुख

विमानन नियामक डीजीसीए ने शनिवार को इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर उड़ानों में भारी व्यवधान के लिए स्पष्टीकरण मांगा है।

n6920552121765087647692b56febd2444b9c74a03a17aa7428a0e5bfe98b98045d2d8a83926f3c54c5d513

सूत्रों ने यह जानकारी दी। लगातार पांच दिनों से इंडिगो की उड़ानों में काफी व्यवधान आ रहा है, सैकड़ों उड़ानें रद्द हो रही हैं और विमानों के परिचालन में देरी हो रही है, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी हो रही है। सूत्रों ने बताया कि नोटिस में नियामक ने कहा कि बड़े पैमाने पर परिचालन विफलताएं योजना, निरीक्षण और संसाधन प्रबंधन में महत्वपूर्ण खामियों का संकेत देती हैं। नोटिस में कहा गया है, ”…सीईओ के रूप में आप एयरलाइन के प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन आप विश्वसनीय संचालन के लिए समय पर व्यवस्था सुनिश्चित करने और यात्रियों को अपेक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने के अपने कर्तव्य में विफल रहे हैं।” नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भी एल्बर्स से 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है। नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि एयरलाइन के लिए अनुमोदित एफडीटीएल (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) योजना के सुचारू कार्यान्वयन को लेकर संशोधित आवश्यकताओं को पूरा करने के वास्ते पर्याप्त व्यवस्था का प्रावधान नहीं किया गया, जो उड़ान में व्यवधान का मुख्य कारण है। नियामक ने इंडिगो के जवाबदेह प्रबंधक को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

1200px Google 2015 logo.svg
ना कश्मीर ना गोवा, 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया भारत का यह छोटा सा शहर

गूगल ने अपनी वार्षिक ‘India’s Year in Search 2025’ लिस्ट जारी कर दी है। आज के दौर में घूमना-फिरना सिर्फ शौक नहीं, बल्कि एक जरूरी हिस्सा बन गया है। ऐसे में लोग जब कहीं घूमने जाते हैं तो उस जगह के बारे में गूगल पर सर्च करते हैं।

1200px Google 2015 logo.svg

गूगल ने जो रिपोर्ट जारी की है उससे पता चलता है कि भारतीयों के दिल में कौन सी जगह सबसे ज्यादा बसी हुई है। हैरानी की बात यह है कि इस बार न तो गोवा के समुद्र तटों को सबसे ज्यादा खोजा गया और न ही कश्मीर की बर्फ से ढकी चोटियों को। वर्ष 2025 में भारतीयों ने एक छोटे से शहर को सबसे ज्यादा सर्च किया।

दुनिया के कोने कोने से सर्च किया गया यह शहर:
क्या आपको पता कि, साल 2025 में भारत के शहर को दुनिया के कोने-कोने से लोगों ने सर्च किया था। इस सर्च में लोगों ने इस शहर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहा। भारत के इस शहर को करीब से जानने के लिए लोग इतना व्याकुल हो गए थे कि उनको हफ्तों पहले टिकट कराए और सीधा इस शहर आ पहुंचे, यहां रहे और शहर की महिमा को करीब से जाना।

2025 में भारत के इस शहर का जलवा:
भारत में 2025 में एक और चीज काफी ज्यादा सुर्खियों में रही जो कि ‘महाकुंभ’ है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ‘महाकुंभ 2025’ का शानदार आयोजन किया गया। दुनिया का सबसे बड़ा शांतिपूर्ण समागम कुंभ मेला 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित हुआ। 45 दिनों में 45 करोड़ भक्तों की अनुमानित उपस्थिति एक महीने के भीतर ही पार हो गई, जो समापन के दिन 66 करोड़ से अधिक हो गई। इस दौरान इस महाकुंभ मेले में दुनिया भर के कोने-कोने से लोग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने आए थे। चूंकि महाकुंभ मेला 2025 प्रयागराज में आयोजित हो रहा था इसलिए इस शहर को दुनिया भर के लोगों ने खूब सर्च किया और इस शहर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाई।

2025 में ये चीजें भी खूब हुईं वायरल:
2025 में भारत में और भी कई चीजें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं। इस साल यूजर्स ने जहां एक ओर पहलगाम आतंकी हमले जैसी घटना देखी। तो वहीं ‘ऑपरेशन सिंदूर में’ भारतीय सेना के शौर्य को भी देखा। जहां क्रिकेट जगत में IPL में बेंगलुरु की टीम और वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम के शानदार प्रदर्शन ने भारतीयों के उत्साह को बढ़ाया तो वहीं, धर्मेंद्र-असरानी-सतीश शाह-सुलक्षणा पंडित जैसी फिल्मी हस्तियों के निधन ने फैन्स का दिल भी तोड़ा। इस तरह ये साल 2025 भारत के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई ट्रेंडस ने लोगों को खूब हंसाया भी जो अब भी बदस्तूर जारी है।

GOA Nightclub fire 2025 12 a9577d08ae0634365b24c2269000eeda
गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 23 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम प्रमोद सावंत ने दिए जांच के आदेश

नॉर्थ गोवा के अरपोरा स्थित एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि सिलेंडर ब्लास्ट के कारण यह हादसा हुआ है।

GOA Nightclub fire 2025 12 a9577d08ae0634365b24c2269000eeda

सीएम प्रमोद सावंत ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ‘कुल 23 लोगों की मौत हो चुकी है। जिन लोगों की जान गई है, मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। गोवा सरकार की ओर से मामले की पूरी जांच की जाएगी और जो भी दोषी है उसे गिरफ्तार किया जाएगा, गोवा के इतिहास में पर्यटन स्तर पर इस तरह की घटना होना बहुत बड़ी बात है।’

घटना पर गोवा DGP आलोक कुमार ने बताया, ‘एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। अरपोरा स्थित एक रेस्तरां से रात 12.04 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल पुलिस, दमकल विभाग और एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना हुई। कुल 23 लोगों की मौत हुई है। सभी शवों को निकाल लिया गया है, पुलिस घटना के कारणों की जांच करेगी और जो भी निष्कर्ष आता है उसके अनुसार हम आगे की कार्रवाई करेंगे।’

20 पुरुष और 3 महिलाएं की मौत

भाजपा विधायक माइकल लोबो ने बताया कि इस घटना में 23 लोग मारे गए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और 20 पुरुष हैं। कुछ पर्यटक हैं, जबकि ज़्यादातर स्थानीय लोग हैं जो रेस्टोरेंट के बेसमेंट में काम कर रहे थे। हमें गोवा के बाकी सभी क्लबों का सेफ्टी ऑडिट करना होगा, जो बहुत जरूरी है। पर्यटक हमेशा से गोवा को एक बहुत सुरक्षित जगह मानते आए हैं, लेकिन आग लगने की घटना बहुत परेशान करने वाली है, और ऐसी घटनाएं आगे नहीं होनी चाहिए। पर्यटक और इन जगहों पर काम करने वाले लोगों की सुरक्षा बहुत जरूरी है।’

1002095831
बसों का अवैध पार्किंग बना आमबागान मैदान, सरयू राय ने जातीय चिंता

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आमबगान मैदान की वर्तमान दयनीय स्थिति पर चिंता जताई और मैदान के सौंदर्यीकरण व संरक्षण की मांग की.
उन्होंने लिखा है कि यह मैदान अब कारों-बसों की अवैध पार्किंग और गैरेज का अड्डा बन चुका है, जिससे इसकी गरिमा और ऐतिहासिक महत्व पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

1002095831

सरयू राय ने बताया कि विधायक निधि से मैदान में स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है. इस कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे तो पाया कि मैदान के अधिकांश हिस्से पर वाहनों की अवैध पार्किंग हो रही है. साथ ही, कई लोगों ने प्लास्टिक के अस्थायी घर बनाकर मैदान पर कब्जा कर लिया है और अस्थायी दुकानें भी संचालित की जा रही हैं.

पत्र में सरयू राय ने उल्लेख किया कि मैदान के एक हिस्से में कश्मीरी उलैन मेला लगा हुआ है और पूरा क्षेत्र अवैध गतिविधियों का केंद्र बन गया है. उन्होंने याद दिलाया कि उनके पिछले कार्यकाल (2014–2019) में टाटा स्टील की जुस्को इकाई द्वारा मैदान की घेराबंदी और सौंदर्यीकरण का कार्य आरंभ किया गया था, लेकिन वह अधूरा रह गया.

विधायक ने कहा कि यह मैदान ऐतिहासिक रूप से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की स्मृतियों से जुड़ा हुआ है. उनके सुझाव पर यहां नेताजी की प्रतिमा स्थापित की गई, जिस पर अब छतरी और घेराबंदी का कार्य भी चल रहा है. उन्होंने प्रतिमा स्थल पर एक पट्ट लगवाया है, जिस पर नेताजी के स्वतंत्रता अभियान का रूट चार्ट अंकित है — कोलकाता से गोमो, फिर जर्मनी होते हुए सिंगापुर और जापान तक की उस ऐतिहासिक यात्रा की झलक.

उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि जिला प्रशासन, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और टाटा स्टील लिमिटेड के सहयोग से मैदान को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के स्मृति स्थल के रूप में विकसित किया जाए और इसके लिए ठोस कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाए.

स्थलीय निरीक्षण के दौरान शंकर कर्मकार राजा चौधरी, भागवत मुखर्जी, सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, परमिंदर सिंह पन्नू, दुर्गा राव, अमृता मिश्रा, नीरज सिंह, संतोष भगत, विजय सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

1002095709
स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट का 75वे संस्करण का आयोजन 16 जनवरी से

देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित गोल्फ टूर्नामेंट में से एक स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन 16 से 18 जनवरी तक होने जा रहा है. टूर्नामेंट का यह 75 वां साल होगा. वर्ष 1951 में स्थापित और टाटा स्टील के दूरदर्शी नेतृत्व में सुदृढ़ हुई यह प्रतियोगिता देश की सबसे पुरानी और सम्मानित एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप में से एक मानी जाती है. 18-होल वाले बेल्डीह गोल्फ कोर्स और गोलमुरी गोल्फ कोर्स पर संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में पटना, भुवनेश्वर, कोलकाता, रांची और दिल्ली सहित देशभर के प्रमुख शहरों से लगभग 300 गोल्फर भाग लेंगे. जमशेदपुर के स्थानीय गोल्फ प्रेमी भी बड़ी संख्या में प्रतियोगिता में शामिल होंगे. दशकों से यह टूर्नामेंट श्रेष्ठ गोल्फर, कॉरपोरेट दिग्गज, खेल प्रेमी और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों की मेजबानी करता आया है और प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता व शानदार आतिथ्य के लिए जाना जाता है.

1002095709

यादगार होगा इस साल का आयोजन
75 वर्षों की इस स्वर्णिम उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए इस वर्ष विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिनमें प्रदर्शनियां, सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम, गाला नाइट्स तथा उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं और पूर्व विजेताओं को सम्मानित करने वाले विशेष मैच शामिल होंगे. यह आयोजन जमशेदपुर की जीवंत खेल संस्कृति और सामुदायिक भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा.

श्रेष्ठ गोल्फ कोर्स में शामिल
बेल्डीह और गोलमुरी गोल्फ कोर्स, पूर्वी भारत के श्रेष्ठ गोल्फ कोर्सों में शामिल हैं, जो प्राकृतिक सौंदर्य से युक्त चुनौतीपूर्ण और उत्कृष्ट खेल अनुभव प्रदान करते हैं. दोनों गोल्फ कोर्स मिलकर जमशेदपुर के गोल्फिंग पारिस्थितिकी तंत्र की मजबूत नींव हैं, जिन्होंने वर्षों से नई पीढ़ियों को प्रेरित किया है.स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट, जमशेदपुर की खेल विरासत, टाटा स्टील की दृष्टि और बेल्डीह एवं गोलमुरी क्लब्स की गोल्फ को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है. 75वें वर्ष का यह संस्करण देशभर के खिलाड़ियों, साझेदारों और दर्शकों को खेल भावना, परंपरा और राष्ट्रीय गोल्फ मैत्री का उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करेगा.

error: Content is protected !!