एक नई सोच, एक नई धारा

बर्मामाइंस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय का एडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण,‌ प्रधानाध्यापिका को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

IMG 20240919 WA0007 1
IMG 20240919 WA0007

जमशेदपुर:- मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बीपीएम बर्मामाइन्स विद्यालय में गुरुवार को जिले के एडीपीओ पंकज कुमार ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में बीपीएम बर्मा माइंस विद्यालय के सफल संचालन को लेकर प्रधानाध्यापिका को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में एडीपीओ के द्वारा संचालित कक्षाओं का भी अवलोकन किया साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका भी जांच पड़ताल की गई।

IMG 20240309 WA00281 1

वही एडीपीओ पंकज कुमार ने बताया की विद्यालय में शैक्षणिक माहौल पाया गया विद्यालय में नियमित रूप से साफ सफाई हो रही है बच्चे काफी उत्साहित लगे।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ अंजू को विद्यालय के सफल संचालन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ अंजु , अर्चना कुमारी, रिंटू भगत, कुमुद ठाकुर उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1