एक नई सोच, एक नई धारा

हिन्दू नववर्ष यात्रा के लिए हुआ ध्वज पूजन, डिमना से निकालने की तैयारी

जमशेदपुर : हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नववर्ष यात्रा के निमित शनिवार को हिंदू नववर्ष यात्रा द्वारा जमशेदपुर के मानगो डिमना एमजीएम कॉलेज मैदान मे ध्वज पूजन कार्यक्रम किया गया. इसमें हिंदुओ के पवित्र भगवा ध्वज की पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा के वैदिक मंत्रोउच्चार के साथ संपन्न किया गया. साथ ही साथ हिंदू नववर्ष यात्रा के सभी सदस्य आज से ही नगर सज्जा के लिए जोर शोर से लग जाएंगे. विगत वर्षो से समिति भगवा ध्वज से बने लड़ी को लगभग 10 किलोमीटर तक लगते आ रही है. हिंदू नववर्ष यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय कुमार ने कहा कि भगवा ध्वज हिंदू संस्कृति और धर्म का साक्षात प्रतिक है, प्रत्येक वर्ष हिंदू नववर्ष के कुछ दिन पूर्व भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ध्वज का पूजन किया जाता है.

हिंदू नववर्ष यात्रा के अध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने इस अवसर पर शहरवासियों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या मे बढ़-चढ़कर शोभा यात्रा मे भाग ले और युवाओ से आह्वान किया की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पूर्व संध्या पर हिंदू नववर्ष यात्रा के लिए तैयार रहे. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने युवाओ मे उत्साह भरते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया. कार्यक्रम मे दशरथ चौबे, उमेश शर्मा, सुनील यादव, दीपनारायण मिश्रा, विपिन तिवारी, राम अवधेश चौबे, सरबजीत तिवारी, शंभु त्रिवेदी, राजीव सिंह, रविंद्र सिंह, राहुल हिंदू, दीपक भदानी, आकाश महतो, जित्तु गुप्ता, राजेश गुप्ता, सनातनी अमित , जटाशंकर जी, मनोज शर्मा, अमरेंदर पासवान, उमेश साव, विनोद राय, छोटन मिश्रा, दीपक गुप्ता, मिट्ठू चौधरी, सुमन झा, संजू सिंह, विकास सिंह, गुड्डू सिंह, दीपक झा, शशि सिंह, रितेश झा, रवि जम्बूद्वीप, प्रकाश मिश्रा, राकेश रजक, चिंटू जी, राजू झा,देव जी, आयुष, प्रिंस मिश्रा, अजीत ठाकुर, दिलीप पासवान, नीरज, राहुल आदि लोग मौजूद थे.

तिरंगे और शहीदों के सम्मान में निकलेगा 23 मार्च को भव्य तिरंगा यात्रा, “नमन” द्वारा तैयारी प्रारंभ

जमशेदपुर : जमशेदपुर की संस्था नमन 23 मार्च को भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहादत दिवस पर शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालेगी. इस आयोजन हेतु नमन द्वारा साकची कार्यालय में बैठक आयोजित की गई. तिरंगे और शहीदों के सम्मान में निकलने वाली इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश है. आयोजक अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार का आयोजन अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक होगा जिसमें हज़ारों लोग शिरकत करेंगे. ‘नमन’ संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि यह कार्यक्रम सामूहिक सहभागिता और लौहनगरी के लोगों का अपने शहीदों के प्रति अप्रतिम लगाव को दर्शाता है जो यह बताने के लिए काफी है कि देश की एकता और अखंडता के ऊपर जब भी प्रश्न खड़े किए जाएंगे नगर उसका मुंहतोड़ जवाब देने को एक साथ उठ खड़ा होगा. श्री काले ने इस यात्रा की पृष्ठभूमि पर चर्चा करते हुए कहा कि 2016 में देश को खंडित करने का सपने देखने वाली नापाक शक्तियां जब सिर उठा रही थी और देश का सबसे प्रतिष्ठित एक विश्वविद्यालय जेएनयू इसका केंद्र बन रहा था तब उनके नारे भारत तेरे टुकड़े होंगे का जवाब देने के लिए हाथ में डंडा और उसके शीर्ष पर तिरंगा थामे जमशेदपुर की जनता इसी ऐतिहासिक मैदान में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उदघोष के साथ जवाब देने को निकल पड़ी थी. इस बैठक का धन्यवाद ज्ञापन मुख्य संरक्षक बृजभूषण सिंह द्वारा किया गया. इस मौक़े पर कई प्रमुख स्थानीय व्यवसायियों ने अपने विचार भी व्यक्त किये. मुख्य रूप से उपस्थित राजा सिंह, सोनू बिंद्रा , शिबू बर्मन, खजान सिंह, संतोष मुनका, जितेंद्र सिंह चावला, रामकेवल मिश्रा, धनुर्धर त्रिपाठी, गुरचरण सिंह, अगंत सिंह, जसवंत सिंह भोमा, अवतार सिंह, गुरमुख सिंह, कैप्टन सिंह, अजय राय, शेखर सिंह, राजेश वोरा, महेंद्र सिंह, सोनू सचदेवा, राजू, अमृक सिंह मीख्खे, अमरदीप सिंह, तेजपाल सिंह, भीम कुमार, प्रीतम, राजीव सिंह, मनमोहन सिंह, सतबीर सिंह, बलबीर सिंह, जसवीर सिंह, अभिषेक मूनका, प्रशांत अग्रवाल, मोहित मूनका, इंदरजीत सिंह, मनोज मिश्रा, धनजी पांडे, पंकज कुमार वर्मा, बाउजीत सिंह, रामधन मिश्रा, रसपाल सिंह, रविंदर सिंह, मनोज तिवारी, गुरमीत सचदेव, विजय सिंह, बलराज हना, नरेंद्र सिंह, मंटू गांधी, बिनू सचदेव , मनोज अरोड़ा , दिलीप सचदेवा, हरजीत सिंह, कश्मीर सिंह, केके शुक्ला, एल सिंह, देवेंद्रर सिंह एवं अन्य कई गणमान्य गण उपस्थित रहे.

विमेंस प्रीमियर लीग : 7.1 ओवर में ही 107 रन बनाकर 10 विकेट से जीती दिल्ली कैपिटल्स

मुंबईः एक दिन पहले एलिसा हीली और उनकी टीम यूपी वॉरियर्स ने अगर 13 ओवरों में ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर सबसे तेजी से जीत का रिकॉर्ड बनाया तो 24 घंटे बाद ही दिल्ली कैपिटल्स ने ये रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया, वो भी हैरतअंगेज रफ्तार से। विमेंस प्रीमियर लीग के नौवें मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात जायंट्स की धज्जियां उड़ाते हुए सिर्फ 43 गेंदों (7.1 ओवर) में 107 रन बनाकर विस्फोटक जीत दर्ज कर ली। पहले मारिजान कैप ने अपनी गेंदों से गुजरात को तबाह किया और फिर शेफाली वर्मा ने धुनाई करते हुए टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस के हाथों अपने पिछले मैच में सिर्फ 105 रन पर ढेर होकर 15 ओवरों में हारने वाली मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली ने उसी के अंदाज में वापसी की।

Screenshot 2023 0311 225008

दिल्ली ने 4 मैचों में तीसरी जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में लगातार बड़े अंतर से मुकाबले हार रही गुजरात के लिए ये मैच भी ऐसा ही साबित हुआ और 4 मैचों में तीसरी हार उसके खाते में आई।

मारिजान कैप की घातक गेंदबाजी के सामने गुजरात ने सिर्फ 33 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसमें भी अपने 4 ओवरों में कैप ने ही अकेले 5 विकेट झटक डाले। उन्होंने सिर्फ 15 रन खर्चे। कैप इस टूर्नामेंट में एक पारी में 5 विकेट लेने वाली तीसरी गेंदबाज बनीं। उनसे पहले दिल्ली की ही तारा नौरिस और गुजरात की किम गार्थ ने ये उपलब्धि हासिल की थी। गुजरात का हश्र और बुरा होता अगर गार्थ (32) और जॉर्जिया वेयरहैम (2) एक अहम साझेदारी नहीं करतीं। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 33 रन जोड़े। इन दोनों के अलावा हरलीन देओल (20) और तनुजा कंवर (13) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। दिल्ली के लिए शिखा पांडे ने भी 3 विकेट लिए। लेकिन आने वाली आंधी का अंदाजा शायद ही किसी को था।

Screenshot 2023 0311 225106

खास तौर पर तब, जब पहले ओवर में सिर्फ 4 रन आए। दूसरे ओवर से शेफाली ने हमला शुरू किया और सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया। इस दौरान एक ओवर में 4 चौके और 1 छक्के से 23 रन भी लूटे। दिल्ली इस मैच को जीतेगी, इस पर शायद ही किसी को शक रहा होगा। शेफाली के हमले के दम पर दिल्ली ने सिर्फ 4 ओवरों में ही 57 रन उड़ा दिए, जबकि पावरप्ले के अंत तक स्कोर 87 रन हो गया। 8वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान लैनिंग ने चौके के साथ टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई। शेफाली 28 गेंदों में 76 रन (10 चौके, 5 छक्के) और लैनिंग 17 रन बनाकर नाबाद रहीं।

मैट्रिक – इंटर परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू, चास एवं बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी ने जारी किया आदेश

बोकारो :- मैट्रिक व इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्रों पर धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गई है। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। परीक्षा 14 मार्च से शुरू हो रही है। अनुमंडल पदाधिकारियों का आदेश 14 मार्च की पूर्वाहन 08 बजे से लागू होगा,जो पांच अप्रैल (परीक्षा की समाप्ति) तक प्रभावी रहेगा।

IMG 20230311 WA0011

आदेश में बताया गया कि उक्त अवधि में परीक्षा केंद्रों के आसपास परीक्षार्थियों तथा शिक्षकों को छोड़कर पांच या पांच से अधिक की संख्या में लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी। हरवे-हथियार के साथ चलने पर भी पाबंदी रहेगी। लाउडस्पीकर का भी प्रयोग नहीं किया जाएगा। सभा, बैठक या फिर प्रदर्शन पर भी रोक रहेगी। आदेश का उल्लंघन करनेवालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।

उल्लेखनीय हो कि, जिले में मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थियों की संख्या 25,135 है। जबकि, इंटर परीक्षा के परीक्षार्थियों की संख्या 21228 है। जिले में मैट्रिक परीक्षा को लेकर कुल 66 केंद्र एवं इंटर परीक्षा के लिए 42 केंद्र बनाया गया है।

सब इंस्पेक्टर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, बीवी और 2 साल के बेटे की हत्या कर सुसाईड करने की आशंका

मध्य प्रदेश : भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। मृतक सब इंस्पेक्टर की पहचान सुरेश खागुड़ा (32) के रूप में हुई है। पुलिस को उसका शव शनिवार सुबह 10 बजे हबीबगंज रेलवे स्टेशन के आगे मिसरोद इलाके में रेलवे ट्रैक पर मिला। वहीं सब इंस्पेक्टर की पत्नी कृष्णा (28) और बेटा इवान (2) की भी शव उनके किराये के मकान में मिला।

Screenshot 2023 0311 204050

पुलिस के मुताबिक, मकान पर बाहर से ताला लगा हुआ था, लेकिन घर के अंदर टीवी ऑन था। आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो कुंडी तोड़कर घर में एंट्री की गई। इस दौरान घर के अंदर सुरेश की पत्नी कृष्णा और बेटे इवान का खून से लथपथ शव मिला। साथ ही, पास में ही मीट काटने वाला चाकू पड़ा हुआ था।
पुलिस का मानना है कि इसी चाकू से हत्या की गई है। कृष्णा राजगढ़ की रहने वाली थी। सुरेश यूपीएससी की तैयारी भी कर रहा था। आशंका है कि सुरेश ने आत्महत्या करने से पहले पत्नी और बेटे की गला काटकर हत्या की। हालांकि, मृतक कृष्णा के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कृष्णा के भाई का कहना है कि पूरा परिवार बहुत प्रेमपूर्वक रहता था। बहन ने कभी भी जीजा को लेकर कोई शिकायत नहीं की। परिजनों का आरोप है कि किसी चौथे व्यक्ति ने आकर हत्या की है।

Screenshot 2023 0311 204408

जानकारी के अनुसार, सुरेश खागुड़ा 2017 बैच के पुलिस अधिकारी थे। भोपाल में विशेष शाखा में एसआई के पद पर तैनात था और वह टेक्निकल सेल प्रभारी था। सुरेश के इस कदम से उसके साथी पुलिसकर्मी भी हैरान हैं।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि सुरेश ने साल 2017 में लव मैरिज की थी। दंपति का एक बेटा था जो कि दो साल का था। आने वाली 17 मार्च को बच्चे का जन्मदिन था।

कार सवार अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग से सोनारी में दहशत, एक युवक को लगी गोली
bdd39121dadb378865e925771b1580497fc0708d4cab1ad3ae9982c67d869294.0

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत कुम्हारपाड़ा में कार पर सवार अपराधियों के द्वारा शुक्रवार की रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत का माहौल कायम है। इस फायरिंग में दीपक सिंह नामक व्यक्ति को गोली लगने की बात बताई जा रही है। गोली चलाने के बाद अपराधी फरार होने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। दीपक को तीन गोलियां लगने की बात बताई जा रही है। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा टीएमएच में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनारी बैरझाबड़ा निवासी दीपक सिंह सिनेमा मैदान के पास गोल चक्कर पर खड़े थे। इसी दौरान कार सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और दीपक पर निशाना साधते हुए गोली चलाई। जिससे दीपक वहीं गिर पड़ा।

भारतीय रेलः आज 5 घंटों के लिए बंद रहेगा पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम, टिकट बुकिंग समेत कई सेवाएं बंद

रेगुलर रेल सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आई है. अगर आप हमेशा रेल यात्रा करते है और आज भी आप रेल यात्रा करने वाले है तो यह खबर आपके लिए है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय रेलवे के मुताबिक, आज के दिन 11 मार्च को रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम को पांच घंटे के लिए बंद रखा जाएगा.इस दौरान रेल टिकट बुकिंग समेत रेलवे से संबंधिक कई सेवाएं बंद रहेगी. जानकारी के अनुसार, डेटाबेस कम्प्रेशन के लिए आज के दिन पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (Passenger Reservation System) को बंद रखा जाएगा. 

जानें पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम बंद होने का समय

रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे आज यानी 11 मार्च की रात करीब 11:45 बजे से 12 मार्च की सुबह करीब  4:45 बजे तक रिजर्वेशन सिस्टम को अस्थायी रुप से बंद रखा जाएगा. इस दौरान रेल टिकट बुकिंग का कार्य भी बंद रहेगा. इसके साथ ही रेल यात्रियों को आईवीआरएस (IVRS) / टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (इंक्‍वायरी नंबर 139) के जर‍िये दूसरे अन्य ट्रेनों से संबंधित जानकारी मिलने में भी समस्याएं आने की संभावना है. 

जानें किन सेवाओं पर पड़ेगा खास असर

अगर आपको 12 मार्च के लिए टिकट बुक कराना है तो आप अपने इस काम को पहले ही पूरा कर लें. कहीं ऐसा ना हो कि टिकट बुक करते समय आपको कोई परेशानी हो. पांच घंटों के लिए पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) बंद होने पर आपको ऑनलाइन रेल टिकट बुक‍िंग, ऑनलाइन रिटायरिंग रूम बुकिंग समेत रेलवे से संबंधित पूछताछ जैसी कई सेवाएं प्राप्त करने में समस्या आ सकती है. इससे बचने के लिए रेलवे से संबंधित अपने सभी काम आप पहले ही प्‍लान कर लें. 

जमशेदपुर : जन वितरण प्रणाली दुकान पर उपायुक्त की कड़ी नजर, शिकायत करें, तत्काल होगी कार्रवाई
f85b59645bbbc57b471eeab6a312b09ba560d67ae5a01949f03d4c93f700e683.0

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त विजया जाधव द्वारा जिलावासियों से निवेदन किया गया है कि आपके किसी भी जनवितरण प्रणाली दुकान संबंधी शिकायत हो जैसे अनाज कम देना, कई बार अंगूठे का निशान लेना, स्टॉक कम लाना, दुकान बंद पाया जाना, नियमित रूप से दुकान नहीं खोलना, अनाज की गुणवत्ता में कमी होना, आम जनता के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत, पीडीएस संचालक ने अपने पास लाभुक का राशन कार्ड रख लिया हो या कालाबाजारी की आशंका है, तो तत्काल प्रशासन को इसकी शिकायत कर सकते हैं। ताकि पीडीएस दुकान के निरीक्षण के दौरान इसकी जांच की जाए तथा जांचोपरांत शिकायत सही पाई जाती है तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । उपायुक्त ने अपील किया कि उक्त की सूचना सबसे पहले अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दें या जिला आपूर्ति पदाधिकारी से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं ।

राँची : संत जेवियर्स कॉलेज की छात्रा का शव मिला ब्लू पॉन्ड से, पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया रिम्स

रांची :ब्लू पॉन्ड में डूबी संत जेवियर्स कॉलेज की छात्रा का शव बरामद किया गया। एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद छात्रा का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। गुरुवार को पैर फिसलने से छात्रा ब्लू पॉन्ड में डूब गई थी। संत जेवियर्स कॉलेज की स्नातक की छात्रा दीप्ति प्रकाश गुरुवार को ब्लू पॉन्ड में डूब गई थी। घटना के बाद दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। कल पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्रा को ब्लू पॉन्ड से निकालने की पूरी कोशिश की थी। लेकिन कल शाम तक उसे नहीं निकाला जा सका। आज सुबह मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच कर सर्च अभियान की एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अंत में छात्रा का शव पॉन्ड से बाहर निकाली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है।

n47897728216785233888939fc1c9465c00381cf85a7b78b0edff459b669b5da549534c04d87a85de0e1676

जानकारी के अनुसार तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बालसरिंग स्थित ब्लू पॉइंट खदान में पैर फिसलने से युवती के डूबने का मामला आया था। बिहार के भागलपुर की रहने वाली दीप्ति रांची के कांटाटोली इलाके में एक मकान में रह कर पढ़ाई कर रही थी। मामले की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई । जानकारी के अनुसार युवती अपने दोस्तों के साथ ब्लू पाउंड घूमने गई थी। इसी दौरान दीप्ति पैर फिसलने से खदान में गिर गई। मामले को लेकर एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चला कर छात्रा का शव निकाल लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

जमशेदपुर : सोनारी में बाइक से आए दो अपराधियों ने की फायरिंग, एक व्यक्ति घायल, जाँच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत कुम्हारपाड़ा सिनेमा मैदान के पास अज्ञात अपराधियों ने बैर झबरा बस्ती निवासी दीपक कुमार सिंह पर फायरिंग कर दी। अपराधियों ने 3 से 4 राउंड फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इधर गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों घटना स्थल की ओर दौड़े। घायल दीपक ने गिरने के बाद अपने घर वालों को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया जिसके बाद दीपक के परिजनों ने तत्काल दीपक को कार में लेकर टाटा मेन हॉस्पिटल पहुँचे, जहां दीपक की इलाज चल रही है। दीपक को पीठ और पैर में गोली लगी हुई है। उसकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है। दीपक सीडीएसपीएल में चालक का काम करते हैं।

IMG 20230311 WA0008

इधर सिटी एसपी के विजय शंकर और थाना प्रभारी विष्णु राउत भी टीएमएच पहुंचे और दीपक से पूछताछ की। जानकारी देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि दीपक के अनुसार वह पैदल घर जा रहे थे तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो अपराधी आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। भागने के क्रम में उन्हें दो गोली लगी। वे किसी को भी नही पहचानते। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!