चक्रधरपुर, बंदगाव: पश्चिम सिंहभूम के बंदगांव के करंजो प्रकल्प में विहिप की जिला पदाधिकारी की बैठक हुई. जिसमे मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संघठन मंत्री देवी सिंह उपस्थित थे. बैठक में आगामी 21 मई से 31 मई तक पूरे झारखण्ड प्रांत की विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की प्रांत कार्येकर्ता अभ्यास वर्ग करेंगे.
जिसमे पूरे झारखण्ड के विहिप, बजरंग दल कार्येकर्ता अभ्यास वर्ग में भाग लेंगे . श्री देवी रविवार को वर्ग स्थल का निरिक्षण किया और कार्येकर्ताओ के साथ वर्ग को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान की भी चर्चा की गई. उन्होंने संगठन विस्तार और हर गाँव में सत्संग करने का भी निर्देश दिया. आगामी कार्येकर्म श्री रामोत्सव , श्री हनुमान उत्सव भी हर गाँव में मनाने का निर्देश दिए. इस बैठक मे प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख सच्चिदानंद, जिला मंत्री गोनू जायसवाल, जिला धर्म प्रसार प्रमुख कुंज बिहारी मिश्र, जिला प्रचार प्रमुख शशि गुप्ता, जिला गौ रक्षा प्रमुख सरवन ठाकुर, जिला बजरंग दल सह संयोजक रितेश शर्मा, जिला बजरंग दल सह सयोजक समीर पाल, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख भास्कर, दिलीप मिश्रा, प्रमोद महापात्र, ग्रामीण प्रखंड सयोजक अंसु सिंहदेव, विशाल बर्मन उपस्थित थे.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सांसद विद्युत वरन महतो के कार्यालय के समक्ष कांग्रेस एवं भाजपा कार्यकर्ता आपस मे भिड़ गए. नौबत हाथापाई तक आ गई. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. वैसे इसके बाद तमाम कांग्रेसी सांसद कार्यालय के समक्ष धरने बैठ गए.
बता दें कि त्रिपुरा में कांग्रस के प्रभारी डॉ अजय कुमार के ऊपर हुए हमला एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ रविवार को कांग्रेसी कार्यकारी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में सांसद कार्यालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन को लेकर जुटे थे. दूसरी तरफ भाजपा के कार्यकर्ता भी इस दौरान सामने आ गए. काफ़ी देर तक दोनों तरफ से नारेबाजी हुई. जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हुई. काफ़ी देर तक यह झड़प चली. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को अलग कराया. वैसे इसके बाद तमाम कांग्रेसी सांसद कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए हैं.
किशनगंज के कोचाधामन प्रखंड में बगलबाड़ी पंचायत मस्तान चौक पर मां दुर्गा और हनुमान जी की मंदिर में आग लग गयी। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मगर घटना में मंदिर की प्रतिमा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। बताया जा रहा है कि मंदिर के अंदर का शिवलिंग और अन्य प्रतिमा क्षत-विक्षत हो गया है। आग में मंदिर के आसपास की दो-तीन दुकानें भी जलकर खाक हो गयी है। हालांकि, आग कैसे लगी, इसके बारे में किसी के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। स्थानीय लोग शरारती तत्वों के द्वारा आग लगाने की बात कहकर जमकर बवाल काट रहे हैं।
सुबह तीन बजे लगी मंदिर में आग
आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे लोगों को मंदिर में आग लगने की सूचना मिली। मंदिर में आग लगने की सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से आग को काबू करने की कोशिश की। मगर आग तेज होने के कारण दीवार गिर गयी। लोगों को आशंका है कि मंदिर में किसी ने जानबूझकर आग लगायी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने किशनगंज-बहादुरगंज पथ पर मस्तान चौक को जाम कर दिया। लोग आग लगाने वाले के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतार
मंदिर में आग लगने के बाद लोगों ने किशनगंज-बहादुरगंज पथ को जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने जाम कर रहे लोगों को किसी तरह से समझाया। मगर लोग आरोपी की 24 घंटे में गिरफ्तारी और प्रशासन की देखरेख में सरकारी खर्च पर मंदिर के निर्माण और सीसीटीवी कैमरा एवं लाइट लगाने की मांग की करते रहे। बाद में किसी तरह लोगों को समझाकर 10 बजे तक जाम खत्म कराया गया।
कोरोना वायरस से अभी पूरी तरह पीछा भी नहीं छूटा है कि इसी बीच राज्य में नये वायरस एच3एन2 इंफ्लूएंजा का खतरा भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ और लैब संचालकों की मानें, तो पिछले कुछ दिनों से इस वायरस से पीड़ित मरीज बढ़े हैं। हर दिन एक या दो मरीजों के सैंपल में एच3एन2 इंफ्लूएंजा की पुष्टि हो रही है। हालांकि यह वायरस बच्चों, किशोर और युवाओं के लिए उतना खतरनाक नहीं माना जा रहा है, लेकिन बीमार लोगों और बुजुर्गों के लिए यह घातक हो सकता है। चिंता की बात इसलिए भी बढ़ गयी है, क्योंकि देश में इस वायरस से दो लोगों की मौत हो गयी है। ऐसे में सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी है।
एच3एन2 इंफ्लूएंजा वायरस का लक्षण मौसमी बीमारी की तरह ही हैं। इसमें बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक से पानी गिरना, शरीर में दर्द, सिरदर्द, ठंड लगना और थकान जैसे ही लक्षण दिखायी देते है। रिम्स के फिजिशियन डॉ विद्यापति ने बताया कि एच3एन2 इंफ्लूएंजा वायरस की गंभीरता के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है, लेकिन कोमोरबिडिटी (गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग) और बुजुर्गों को सावधान रहना चाहिए। मेडिसिन ओपीडी में 200 से 250 मरीज आ रहे हैं, जिसमें मौसमी बीमारी के 25 से 30 फीसदी मरीज है। एच3एन2 इंफ्लूएंजा की पुष्टि जांच के बाद ही की जा सकती है। इसकी चपेट में आनेवालों में खांसी ज्यादा दिनों तक रह रही है। वहीं, बुखार और अन्य समस्याएं कुछ दिन में ठीक हो जा रही हैं। सतर्कता बरतना इसलिए जरूरी है कि वायरस फेफड़ा तक नहीं पहुंचे, क्योंकि इसी के बाद यह घातक हो जाता है।
सदर अस्पताल में भी इंफ्लुएंजा के मरीज बढ़े
सदर अस्पताल में भी इंफ्लुएंजा के संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। विगत 15 दिनों में मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या 200 से ज्यादा पहुंच गयी है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अजय कुमार झा ने बताया कि संक्रमण से बचाव जरूरी है। बिना सलाह के एंटीबायोटिक का उपयोग नहीं करें। अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क कर ही दवा लें। मास्क पहनने से खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।
रिम्स में मशीन है, पर जांच किट नहीं
रिम्स में वायरस की जांच के लिए आरटीपीसीआर और जीनोम मशीन है, लेकिन वर्तमान समय में एच3एन2 इंफ्लूएंजा की जांच के लिए किट नहीं है। किट नहीं होने से गंभीर मरीजों में इंफ्लूएंजा का लक्षण होते हुए भी इसकी जांच नहीं की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग से कोई आदेश नहीं मिला है। किट उपलब्ध होने पर जांच की जायेगी। इधर, निजी अस्पताल में जांच का खर्च 1,400 से 4,500 रुपये तक है। 4,500 रुपये में एच3एन2 इंफ्लूएंजा के साथ-साथ स्वाइन फ्लू की जांच भी एक साथ होती है।
डब्ल्यूएचओ और स्वास्थ्य विभाग ने किया है आगाह
डब्ल्यूएचओ और स्वास्थ्य मंत्रालय ने एच3एन2 इंफ्लूएंजा को लेकर आगाह किया है। इससे संबंधित आदेश और गाइडलाइन जारी की गयी है। आइएमए ने भी सभी राज्य के डॉक्टरों को सतर्कता बरतने और अपने स्तर से व्यवस्था रखने का निर्देश दिया है। मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए कमजोर इम्युनिटी और बीमार लोगों पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इससे संक्रमण के फैलाव का खतरा भी है।
इन गाइडलाइन का पालन आवश्यक
◆ कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। ◆ मास्क का उपयोग करें और उसे पहनकर ही बाहर निकलें। ◆ सामान्य फ्लू होनेवाले व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। ◆ सर्दी और खांसी होने पर मास्क का उपयोग करें। ◆ जितना संभव हो, सामाजिक दूरी का पालन करें। ◆ ज्यादा जरूरत होने पर ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाये। ◆ लगातार हाथों की सफाई करें और सैनेटाइज करते रहें। ◆ शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। ◆ छींकते या खांसते समय मुंह और नाक को ढंक लेना चाहिए।
एच3एन2 इंफ्लूएंजा के लक्षण
◆ बुखार ◆ खांसी ◆ गले में खराश ◆ नाक से पानी गिरना ◆ शरीर और सिर में दर्द ◆ ठंड लगना और थकान ◆ सामान्य वायरस में भी आराम करें. ◆ पौष्टिक खाना को डायट में शामिल करें
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
मत घबरायें, नहीं है जानलेवा
लैब में प्रतिदिन एक से दो सैंपल में एच3एन2 इंफ्लूएंजा की पुष्टि हो रही है। दो महीना में 50 से 55 में इसकी पुष्टि हुई है। हालांकि इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह उतना जानलेवा नहीं है। इसमें बीमारी ठीक होने में 12 से 15 दिनों का समय लग रहा है। बुजुर्ग और कोमोरबिडिटी वाले मरीजों का विशेष ख्याल रखना है।
हाँ ज़रूरी है गलती करना भी ज़िन्दगी में तजुर्बे गलतियों से आते हैं ज़रूरी हैं ज़िन्दगी में तजुर्बे भी अनुभव के रास्ते गुज़र कर ज़िन्दगी अपने सयानेपन को ओढ़ती है बेशक गलती करना गुनाह नहीं है हाँ, मगर गलती से सीख ले लेना सीख ले लेना कि फिर वो गलती न हो क्योंकि सीख की सीढ़ी पर ही ज़िन्दगी कदम बढ़ाती है…! करना गलती बेशक…. मगर रुक न जाना ज़िन्दगी ठहरना दो पल..सोचना खुद को और थाम कर सीख की लाठी फिर बढ़ जाना ज़िन्दगी बेशक गलती करना गुनाह नही पर फिर उसी गलती को दोहराना एक बड़ा अपराध है जिसमें फिर शेष बचता है पछतावा अविश्वास सज़ा नाउम्मीदी इसीलिए.. बेशक गलती करना पर सीख कर तुजुर्बे के साथ आगे बढ़ जाना नए रास्ते , नई मंज़िल को पाने…!
हेल्थ टिप्स : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सतीश कौशिक की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। 8 मार्च को दोस्तों संग घंटों होली खेलने के बाद रात को अचानक उनको बेचैनी सांस लेने में परेशानी हुई थी। सतीश कौशिक की कार्डियक अरेस्ट से मौत इस मायने भी हैरान करने वाली है क्योंकि वो रोजाना जिम में घंटों पसीना बहाते थे। इससे पहले भी हमारे सामने ऐसे कई केस आ चुके हैं, जिसमें लोगों को घूमते, जिम करते डांस करते हार्ट अटैक से मरते देखा गया है। इन मामलों में लोगों को अस्पताल तक ले जाने के मौका भी नहीं मिला। ऐसे में कार्डियक अरेस्ट क्या है इसके क्या लक्षण होते हैं क्या इसका अटैक आने पर व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। आज हम कुछ ऐसे ही पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
कार्डियक अरेस्ट में दिल अचानक बंद नहीं होता
गाजियाबाद एमएमजी हॉस्पिटल के डॉ. आलोक रंजन बताते हैं कि कार्डियक अरेस्ट में दिल काम करना बंद कर देता है। इस स्थिति में दिल ब्लड को पंप नहीं कर पाता कुछ पलों में पूरी बॉडी इससे प्रभावित हो जाती है। जानने वाली बात यह है कि कार्डियक अरेस्ट में दिल अचानक बंद नहीं होता, बल्कि इससे पहले 3 से 5 मिनट के लिए हार्ट बीट अचानक तेज ( 350 से 400 बीट्स प्रति मिनट ) हो जाती हैं। इसके बाद हार्ट काम करना बंद कर देता है। इस दौरान इंसान को बचाने के लिए केवल 3 से 5 मिनट का ही समय मिलता है। इस समय अगर मरीज को सीपीआर या इलेक्ट्रिक शॉक मिल जाए तो उसकी जान बच सकती है। क्योंकि सीपीआर इलेक्ट्रिक शॉक से फेफड़ों में पर्याप्त ऑक्सीजन बनी रहती है।
युवाओं में क्या आ रही यह बीमारी
डॉ. रंजन बताते हैं कि आजकल युवाओं में कार्डियक अरेस्ट के ज्यादा केस देखने को मिल रहे हैं. जिसकी वजह क्षमता से ज्यादा मेहनत करना, जिम में ज्यादा वजह उठाना, कई घंटे तक वर्क आउट करना है. इसके साथ ही स्मोकिंग, गलत खान-पान, खराब लाइफस्टाइन, शराब पीना, रात के देर तक जगना जरूरत से कम सोना आदि कारण भी कार्डियक अरेस्ट की संभावनाओं को बढ़ाती हैं. डॉ. रंजन कहते हैं कि हेल्दी फिट रहने के लिए रोजना 30 से 40 मिनट का वर्क आउट भी काफी हो. इसमें घर पर ही बॉडी वेट एक्सरसाइज, कार्डियो एक्सरसाइज, रनिंग जॉगिंग या फिर ब्रिस्क वॉक को भी शामिल किया जा सकता है.
कार्डियक अरेस्ट के लक्षण
बेचैनी बेहोशी हार्ट रेट तेज बढ़ना सीने में जकड़न दर्द चक्कर आना सांस लेने में परेशानी उल्टी होना पेट सीने में साथ में दर्द
मुम्बई : अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने की माता श्रीमती स्नेहलता दीक्षित का आज सुबह 8.40 बजे निधन हो गया है। इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षिक के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी। उन्होंने बताया कि स्नेहलता दीक्षित का घर पर ही स्वाभावित तरीके से निधन हुआ है।
वहीं माधुरी दीक्षित ने भी इस बारे में दुखद समाचार साझा किया है। उन्होंने लिखा, ‘हमारी प्यारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा’।
छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां हवस में अंधे एक शख्स ने शारीरिक संबंध बनाते समय अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने संबंध बनाने की जिद में पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
नशा होने पर पत्नी से संबंध बनाने की डिमांड करने लगा
दरअसल, बरमकेला थाना के लंधेरा निवासी पंचराम भोय ने होली के दिन पहले तो घर में जमकर शराब पी फिर वह नशा होने पर पत्नी से संबंध बनाने की डिमांड करने लगा। लेकिन उसकी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं हुई. इस बात से नाराज पंजराम पत्नी के साथ जबरन संबंध बनाने लगा। तभी उसकी पत्नी हाथ छुड़ाकर खेतों की तरह जाने लगी। लेकिन पत्नी के लाख मना करने पर भी आरोपी ने हाथ से पत्नी का मुंह दबाकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। नशे और हवस में धुत आरोपी को यह तक पता नहीं चला कि मुंह बंद होने के कारण उसकी पत्नी सांस तक नहीं ले पा रही थी। जिसके चलते दम घुटने की वजह से उसकी पत्नी की खेत में ही मौत हो गई।
पत्नी के शव को देखकर चीखने चिल्लाने लगा आरोपी
जैसे ही आरोपी को इस बात की खबर लगी कि उसकी पत्नी मर चुकी है तो वह वहां से फरार हो गया। इस बीच जब उसके बच्चों ने मां के बारे में पूछा तो उसके कीर्तन में जाने का बहाना बनाया। अगली सुबह आरोपी जब शौच के लिए खेत पर गया तो वहां पड़े पत्नी के शव को देखकर चीखने चिल्लाने लगा। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पूरा केस खुलकर सामने आ गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 10 लेन वाले और 118 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे को लगभग 8,480 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। यह बेंगलुरु और मैसूरु के बीच यात्रा के समय को तीन घंटे से घटाकर लगभग 75 मिनट कर देगी। इस दौरान पीएम मोदी कर्नाटक में लगभग 16,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
इसके पहले पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा था, बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे एक महत्वपूर्ण संपर्क परियोजना है। यह कर्नाटक के विकास पथ को नया आयाम देगी। यह क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए एक उत्प्रेरक का कार्य करेगा। मोदी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक ट्वीट को टैग कर कहा था कि बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे एनएच-275 का एक हिस्सा है। इसके तहत चार रेल ओवरब्रिज, नौ बड़े और 40 छोटे पुलों और 89 अंडरपास और ओवरपास का निर्माण किया गया है।
इसका उद्देश्य श्रीरंगपटना, कूर्ग, ऊटी और केरल जैसे क्षेत्रों में कनेक्टिवटी को बढ़ाना है, जिससे इन क्षेत्रों में पर्यटन क्षमता में वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री यात्रियों को सुविधाजनक और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए पुनर्विकसित होसपेटे जंक्शन भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसे हम्पी स्मारकों के अनुरूप डिजाइन किया गया है।
मैसूरु-खुशालनगर चार लेन राजमार्ग की आधारशिला भी रखेंगे पीएम
पीएम मोदी कर्नाटक दौरे के दौरान दोपहर करीब 12 बजे मांड्या में प्रमुख सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। लगभग 3:15 बजे हुबली-धारवाड़ में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मोदी मैसूरु-खुशालनगर चार लेन राजमार्ग की आधारशिला भी रखेंगे। 92 किमी की इस परियोजना को करीब 4,130 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। इस परियोजना से बेंगलुरु के साथ कुशलनगर की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और यात्रा का समय पांच घंटे से घटकर सिर्फ 2.5 घंटे रह जाएगा। पीएम आईआईटी धारवाड़ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 850 करोड़ की लागत से इस संस्थान की आधारशिला पीएम ने फरवरी 2019 में रखी थी। (साभार)
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के धनबाद प्रभारी अभय सिंह एवं उनके छोटे भाई निर्भय सिंह का जन्मदिन आज काशीडीह स्थित उनके कार्यलय में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच केक काटा गया। कार्यकर्ताओं ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ अंग वस्त्र और गुलदस्ते देकर बधाईयां एवं मंगलकामना दी।
अभय सिंह और निर्भय सिंह ने इस अवसर को यादगार और खुशनुमा बनाने के साथ साथ प्यार भरे शुभकामनाओं के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर भाजपा के रविंद्र सिंह रिंकू, भूषण दीक्षित, पप्पू सिंह, लोकनाथ त्रिपाठी, ओमी सिंह, श्वेता कुमारी, अरविंदर कौर, समर बहादुर सिंह, गुड्डू सिंह, बंटी सिंह, साकेत भारद्वाज, रोहित कुमार, गिरधारी सिंह, निर्मल दीक्षित, हेमंत साहू एवं शिबू सिंह समेत कई गणमान्य लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।