एक नई सोच, एक नई धारा

टावर कंपनियों से सीएसआर के तहत लगाये गए मोबाइल टॉवर का उपायुक्त ने मांगा ब्यौरा

जमशेदपुर : उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में जिला दूरसंचार समिति की बैठक आयोजित हुई। जिले में 432 गांव शैडो एरिया में हैं जिनमें नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए बीएसएनएल को नोडल बनाया गया है। पहले चरण में बीएसएनएल को 135 स्थान तथा दूसरे चरण में 20 स्थानों पर टावर लगाने के लिए जमीन उपलब्ध करा दिया गया है, 5 और स्थानों पर जमीन उपलब्ध कराना प्रक्रियाधीन है जिसे जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा ।

IMG 20230320 WA0011

उपायुक्त ने बीएसएनएल के प्रतिनिध से अबतक के कार्यप्रगति की जानकारी ली तथा जल्द से जल्द शैडो एरिया में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी पर बल दिया । 2015 के पहले से जिला में 427 मोबाइल टॉवर अधिष्ठापित हैं जिसके आलोक में संबंधित कंपनी से जमीन का पेपर उपलब्ध कराने का निर्देश गया । जीओ, एटीसी, एयरटेल के प्रतिनिधि के बैठक में शामिल नहीं होने पर शो कॉज का निर्देश दिया गया । वहीं इस बैठक में इंडस कंपनी को एक मोबाइल टावर लगाने का समिति ने अप्रूवल दिया । बैठक में उपायुक्त ने दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी उनके ग्रिवांन्सेज के संबंध में जानकारी ली । इसी प्रकार अनुमति के लिए पेंडिंग आवेदनों के संबंध में समीक्षा की गई । टावर कंपनियों से सीएसआर के तहत लगाये गए मोबाइल टॉवर का भी ब्यौरा मांगा गया है।

जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए CSC सेवाओं पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला

सिदगोड़ा टाउन हॉल, जमशेदपुर में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए सीएससी के कार्यों के संबंध में प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित की गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन एवं विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री दीपू कुमार ने सम्बोधित करते हुए बताया कि जन वितरण प्रणाली विक्रेता अपने क्षेत्र के लोगों को सेवा प्रदान करते हुए अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को सीएससी आईडी प्राप्त करने का सुझाव दिया ।

IMG 20230320 WA0009

सीएससी के सीनियर मैनेजर आलम, स्टेट मैनेजर वसीम इमाम, सिनियर एक्सीक्यूटिव सोनेलाल एवं असर इमाम ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को सीएससी की आईडी प्राप्त होने के बाद लॉग इन करने एवं आगे की प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गयी। यह भी बताया गया कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में राशनकार्ड हेतु आवेदन, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीयता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आदि के लिए आवेदन करने के साथ-साथ बैंकिंग संबंधी कार्यों को भी किया जा सकता है ताकि गाँव के लोगों को प्रखण्ड मुख्यालय आये बिना उनका कार्य हो सके।

IMG 20230320 WA0010
साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्यायें, यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त

उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में आम लोगों से मिलकर उनकी समस्यायें सुनी। 65 लोगों ने जनता दरबार में अपनी समस्यायें/शिकायतें रखीं जिसे उपायुक्त ने संवेदनशील होकर सुना तथा यथोचित कार्रवाई को लेकर सभी फरियादियों को आश्वस्त किया।

IMG 20230320 WA0007

घाटशिला के शंभुनाथ हांसदा तथा बेको के श्यामल बेसरा ने अपने बच्चों का नामांकन आवासीय विद्यालय में कराने का आग्रह किया, गदरा पूर्वी के सभी ग्रामीणों की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल ने सरकारी भूमि के अतिक्रमण का मामला संज्ञान में लाया । हिन्दू पीठ जमशेदपुर के महिला शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पक्षियों के खरीद बिक्री पर रोक लगाते हुए उन पक्षियों को पिंजड़े से आजाद कराने की मांग की । शंकोसाई के पंकज साहा ने सेंटलमेंट लैंड का अतिक्रमण, धनंजय कुमार ने भूमि सीमांकन, बोड़ाम के संतोष सिंह ने मृतक मुआवजा, कुसुम देवी ने राशन संबंधी, छोटा गोविंदपुर की निर्मला देवी ने संपत्ति विवाद, नीलम पतरा ने पति से गुजारा भत्ता, प्रमोद कुमार ने सोनारी थाना में एफआईआर नहीं लेने, सीतारामडेरा में अवैध निर्माण, फुटबॉल मैदान का अतिक्रमण, करूणामय मंडल ने पोटका में कुष्ठ रोगियों के लिए जमीन, ट्रांसफर पोस्टिंग सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जनसमस्याओं से संबंधी आवेदन आए। जिसे उपायुक्त द्वारा तत्काल संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर समयबद्ध रूप से निष्पादन का निर्देश दिया गया है ।

IMG 20230320 WA0008
जिला अंडर-16 टीम के लिए 22 खिलाड़ी का किया गया शार्टलिस्ट, जानें कौन कौन किए गए हैं शामिल

झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित होनेवाले अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिम सिंहभूम की टीम की चयन प्रक्रिया रविवार को स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर प्रारंभ हुई. इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अहर्ताधारी खिलाड़ियों का निबंधन 18 मार्च को संपन्न हुआ था. जिसमें 45 खिलाड़ियों ने अपना निबंधन कराया था.

रविवार 19 मार्च को संपन्न हुए चयन प्रक्रिया में सज्जन शर्मा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय जूनियर चयन समिति ने जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव ओम प्रकाश गुप्ता की देखरेख में कुल 22 खिलाड़ियों का चयन किया है.

इनका हुआ चयन :-
1. आदित्य चौहान
2. दिव्यांशु यादव
3. देवराज
4. अनीश कुमार दास
5. ह्रितिक सेठ
6. अमित सिंहदेव
7. साकेत कुमार सिंह
8. जैनुल हक
9. अर्चित अगस्तिन कुजूर
10. सत्यम सिंह
11. कार्तिक कृष्णा
12. अमृत कश्यप
13. सक्षम कुमार
14. श्लोक वर्मा
15. शुभम ओझा
16. रोहित कश्यप
17. पीयूष त्यागी
18. अभय सिंह
19. हरिनारायण सिंह
20. आदित्य आर्या
21. ललित सिंह
22. पारस नाथ राउत

जमशेदपुर ट्रक एंड ट्रेलर्स ओनर्स एसोसिएशन का रक्तदान शिविर संपन्न, उलीडीह थाना प्रभारी ने किया रक्तदान

जमशेदपुर : जमशेदपुर ट्रक एंड टेलर्स ओनर्स एसोसिएशन एवं महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल के ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में ट्रांसपोर्ट नगर में सोमवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

IMG 20230320 WA0005

इसका उद्घाटन सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि के अनुसार रक्तदान सबसे पवित्र एवं धर्म का कार्य है और इसके द्वारा किसी की जान बचाई जा सकती है और रक्तदान मनुष्य को संवेदनशील बनाता है तथा संकीर्ण विचारों का नाश होता है।

IMG 20230320 WA0004

आम जनता की सेवा करने वाले पुलिस पदाधिकारियों की संवेदनशीलता भी नजर आई जब वहां पहुंचे उलीडीह थाना प्रभारी विनोद टुडू एवं दो पुलिस अवर निरीक्षकों ने भी रक्तदान कर इस महायज्ञ में अपना योगदान भी दिया।
रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करने भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश सिंह राजा, बृजभूषण कुमार, राजविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रसाद विकास सिंह, अनिल सिंह, विपिन झा, जत्थेदार कुलदीप सिंह बुग्गे आदि पहुंचे और उन्होंने रक्त दाताओं और मेडिकल टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इसे सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह छीरे, चेयरमैन सतबीर सिंह सोमू, बिट्टू तिवारी, राजीव रंजन सिंह, अमित कुमार रणजीत सिंह तपस्या सिंह गुंजन यादव जसवीर सिंह सोनी, चरणजीत सिंह, संजय सिंह, शंकर दयाल, हरजीत सिंह, रामबालक सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।

ओटीटी प्लेटफार्मों पर क्रिएटिविटी के नाम पर गाली-गलौज बर्दाश्त नहीं : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली : केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ओटीटी प्लेटफार्म पर बढ़ती अश्लीलता व गाली-गलौज को लेकर पत्रकारों के सवाल पूछने पर इस विषय पर सरकार के गंभीर होने की बात कही है. उन्होंने कहा, क्रिएटिविटी के नाम पर गाली-गलौज बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ओटीटी प्लेटफॉर्मों को क्रिएटिविटी के लिए आजादी मिली थी, गाली-गलौज के लिए या अश्लीलता के लिए नहीं.

अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से कहा “क्रिएटिविटी के नाम पर गाली-गलौज बर्दाश्त नहीं जाएगी. ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर बढ़ते गाली-गलौज और अश्लील कंटेंट की शिकायत पर सरकार गंभीर है. अगर इसको लेकर नियमों में कोई बदलाव करने की जरूरत पड़ी तो मंत्रालय उस दिशा में भी विचार करेगा, क्योंकि इन प्लेटफॉर्मों को क्रिएटिविटी के लिए आजादी मिली थी, गाली गलौज के लिए, अश्लीलता के लिए नहीं. जब एक सीमा को कोई पार करेगा तो क्रिएटिविटी के नाम पर गाली गलौज, असभ्यता कतई स्वीकार नहीं हो सकती. इस पर जो भी जरूरी कार्रवाई करने की जरूरत होगी, सरकार उससे पीछे नहीं हटेगी.”अनुराग ठाकुर ने कहा, ”अभी तक जो प्रक्रिया है कि पहले लेवल पर प्रोड्यूसर को उन शिकायतों को दूर करना होता है. 90 92 प्रतिशत शिकायतें वही अपने बदलाव करके दूर करते हैं. उसके बाद उनके एसोसिएशन के लेवल पर शिकायतों का निस्तारण किया जाता है तो अधिकतर शिकायतें वहां दूर होती हैं. आगे के मामलों में जब सरकार के लेवल पर बात आती है, तो डिपार्टमेंटल कमेटी है. उसमें कड़ी कार्रवाई के जो भी नियम हैं उस हिसाब से हम लोग कार्रवाई करते हैं.”उन्होंने कहा कि, ”कहीं न कहीं शिकायतें पिछले कुछ समय में बढ़नी शुरू हुई हैं और डिपार्टमेंट इसको बड़ी गंभीरता के साथ ले रहा है. हम इसको लेकर कुछ बदलाव भी करना पड़ेगा तो बड़ी गंभीरता के साथ सोचेंगे.”

हिन्दू पीठ ने कैद पक्षियों की खरीद बिक्री के खिलाफ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा

जमशेदपुर : आज विश्व गौरैया दिवस के उपलक्ष्य पर अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हिन्दू पीठ द्वारा कैद पक्षियों की खरीद बिक्री के खिलाफ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। हिन्दू पीठ ने अपने ज्ञापन में कहा कि झारखंड प्रदेश की गरिमा यहाँ के वन और उसमें रहने वाले जीव जंतु से है और यहाँ के नागरिक एवं सरकार वन और उसमें रहने वाले जीव जंतु की रक्षा के लिए सजग हैं, परन्तु पूर्वी सिंहभूम जिले के कई जगहों पर खुलेआम कैद पक्षियों की खरीद बिक्री हो रही है। साकची मिनी बस स्टैंड के समीप के दुकानों को उदाहरण स्वरूप अंकित करते हुए बताया।

IMG 20230320 WA0001

उन्होंने ज्ञापन में लिखा कि भारत सरकार के एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने राज्यों को पत्र लिखकर पशु पक्षियों को कैद करने वाले व अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल एक्ट 1960 के तहत दिया गया था। हिन्दू पीठ एवं उनसे जुड़े स्वयंसेवक सब ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई करने की माँग की है।

IMG 20230320 WA0002
सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में जबरदस्त गिरावट

आज हफ्ते के पहले ही दिन शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में जबरदस्त गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 360 अंकों की गिरावट के साथ 57,628 पर तथा निफ्टी 117 प्वाइंट नुकसान के साथ 17,861 पर बंद हुआ।

बता दें, पिछले हफ्ते भी शेयर बाजार में निवेशकों के काफी पैसे डूब गए थे। अगर हम आज की बात करें तो निवेशकों को 2 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। बता दें आज सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी के शेयरों में 100 अंकों की गिरावट देखने को मिली। फ़िलहाल शेयर बाज़ार में गिरावट और गहरा गई है, सेंसेक्स अब तक 742 अंक टूट चूका है, इससे पहले आज सुबह बाज़ार खुलते ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 474.96 अंक यानी 0.82 प्रतिशत टूटकर 57,514.94 अंक पर आ गया।

सेंसेक्-30 के शेयर का ये है हाल

चारो तरफ लाल निशान में दिख रहे शेयर

इसके 25 शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 139.10 अंक या 0.81 प्रतिशत के नुकसान के साथ 16,960.95 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की 30 में से 28 शेयर लाल निशान पर हैं। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 57,990 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50114 अंक की तेजी के साथ 17,100 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। जिनका असर आज बाजार में दिख सकता है। शुक्रवार को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 384.57 अंक गिरकर 31,861.98 पर, एसएंडपी 500 43.64 अंक गिरकर 3,916.64 पर और नैस्डैक कंपोजिट 86.76 अंक गिरकर 11,630.51 पर बंद हुआ।

कुमार विश्वास ने ठुकराया विधान परिषद की सदस्यता का प्रस्ताव

कवि कुमार विश्वास यूपी विधान परिषद का सदस्य नहीं बनना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि भाजपा की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर कुमार विश्वास ने ठुकरा दिया है. विधान परिषद में मनोनीत कोटे की छह सीटों में लेखक, कवि, सांस्कृतिक कलाकार सहित अन्य क्षेत्र से लोगों को मनोनीत करने का प्रावधान है.

लेकिन 26 मई 2022 से इन सीटों पर मनोनयन अटका है. सूत्रों के मुताबिक कुमार विश्वास को एमएलसी नियुक्त करने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन वे प्रदेश की राजनीति नहीं करना चाहते हैं. उनकी दिलचस्पी राष्ट्रीय राजनीति में है. लिहाजा उन्होंने एमएलसी बनने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया है. भाजपा में उनके कुछ करीबी मित्र उन्हें मनाने का प्रयास भी कर रहे हैं.

सीएम पर किताब लिखने वाले लेखक भी रेस में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर द मांक हू बिकेम चीफ मिनिस्टर, द मांक हू ट्रांसफार्म उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पास्ट, प्रजेंट एंड फ्यूचर के लेखक शांतुनू गुप्ता का नाम भी एमएलसी के पैनल में है. पीएम मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा का नाम भी पैनल में है. ग्रेजुएट साकेत ने आईपीएस की नौकरी छोड़कर बैंक की नौकरी शुरू की थी. साकेत को पहले लोकसभा चुनाव लड़ाने की चर्चा भी रही है.

मालिनी अवस्थी समेत कई नाम
एमएलसी के लिए लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी का नाम भी पैनल में है. राजनीतिक क्षेत्र से भाजपा के कानपुर- बुंदलेखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, बृज के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी का नाम भी शामिल हैं. मनोनीत कोटे से एक दलित, एक महिला और एक पिछड़े वर्ग के नेता की नियुक्ति की जाएगी. पार्टी आगामी आम चुनाव के मद्देनजर जातीय संतुलन बैठाने के लिए मंथन कर रही है. कुछ नामों पर सहमति नहीं बनने से परिषद में सदस्यों का मनोनयन नहीं हो पा रहा है.

जापान के पीएम सबसे पहले राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा आज (20 मार्च) दो दिवसीय भारत दौरे पर आ गए हैं. दिल्ली पहुंचते ही जापानी पीएम सबसे पहले राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

पीएम फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) ने राजघाट पर आगंतुक पुस्तिका पर अपने साइन किए और उन्हें महात्मा गांधी की जीवनी पर लिखी गई पुस्तकें भेंट की गई.

राजघाट से जापानी पीएम सीधे दिल्ली के हैदराबाद हाउस पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत किया. यहां दोनों पक्षों ने आपसी हित के द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर प्रतिनिधिमंडल स्तर पर चर्चा की. G7 और G20 के अपने-अपने प्रेसीडेंसी के लिए अपनी प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की.

PM बनते ही पहली विदेश यात्रा पर भारत आए थे फुमियो
फुमियो किशिदा अक्टूबर 2021 में जापान के प्रधानमंत्री बने थे. उनसे पहले योशीहिदे सुगा जापान के पीएम थे. फुमियो किशिदा ने प्रधानमंत्री बनते ही पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना था. वह 19 मार्च से 20 मार्च 2022 तक दो दिनों के लिए भारत दौरे पर आए थे. यहां पीएम मोदी के साथ उन्होंने 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर बैठक में हिस्सा लिया था.

दिसंबर 2015 में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भारत की यात्रा की थी. तब से भारत और जापान की दोस्ती अपने उच्च पड़ाव पर पहुंचने लगी है. भारत और जापान के बीच दोस्ती का इतिहास लंबा है. जापान का भारत में निवेश आठ साल में दोगुना हो गया है. साल 2013 की तुलना में भारत में प्रत्यक्ष निवेश 2021 में दोगुना हो गया था. 2013 में प्रत्यक्ष निवेश 210 अरब येन था, जो 2021 में बढ़कर 410 अरब येन हो गया.

error: Content is protected !!