जमशेदपुर : काशीडीह स्थित चन्द्रवंशी भवन में चन्द्रवंशी समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जो सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजन का शुभारंभ जरासंध महाराज के चरणों में गुलाल अर्पित करके किया गया। उसके बाद सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाने के साथ पकवानों का लुत्फ़ भी उठाया। समाज के लोग होली के गीत में झूमते हुए होली मिलन के इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक मनाया। संतोष चन्द्रवंशी ने समस्त चन्द्रवंशी समाज के सदस्यों को अपना अहम योगदान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस आयोजन में शिवम कंस्ट्रक्शन के मालिक वीरेंद्र सिंह, चन्द्रवंशी समाज के अध्यक्ष संतोष चन्द्रवंशी, सचिव राजकुमार चन्द्रवंशी, मंत्री आनंद, गम्हरिया चन्द्रवंशी समाज के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान चैयरमैन डॉ ज्योति संग उनके पूरे सदस्य और बारीडीह चन्द्रवंशी समाज के रामेश्वर प्रसाद, बिनय, चन्द्रेश्वर बाबू इत्यादि उपस्थित थे।
जमशेदपुर : काशीडीह स्थित चन्द्रवंशी भवन में चन्द्रवंशी समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जो सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजन का शुभारंभ जरासंध महाराज के चरणों में गुलाल अर्पित करके किया गया। उसके बाद सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाने के साथ पकवानों का लुत्फ़ भी उठाया। समाज के लोग होली के गीत में झूमते हुए होली मिलन के इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक मनाया। संतोष चन्द्रवंशी ने समस्त चन्द्रवंशी समाज के सदस्यों को अपना अहम योगदान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस आयोजन में शिवम कंस्ट्रक्शन के मालिक वीरेंद्र सिंह, चन्द्रवंशी समाज के अध्यक्ष संतोष चन्द्रवंशी, सचिव राजकुमार चन्द्रवंशी, मंत्री आनंद, गम्हरिया चन्द्रवंशी समाज के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान चैयरमैन डॉ ज्योति संग उनके पूरे सदस्य और बारीडीह चन्द्रवंशी समाज के रामेश्वर प्रसाद, बिनय, चन्द्रेश्वर बाबू इत्यादि उपस्थित थे।
जमशेदपुर : काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गा पूजा मैदान में आज 21 मार्च 2023 से 29 मार्च 2023 तक चलने वाली श्री राम हनुमंत कथा के लिए मैदान पूरी तरह से सज कर तैयार हो चुका है। आज संध्या 6:00 बजे से कथा प्रवचन की शुरुआत की जाएगी जो रात्रि 9:00 बजे तक चलेगी। 21 मार्च से 29 मार्च तक रोजाना इसी समय पर कथा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।
राम नवमी के सुअवसर पर इस कथा का आयोजन भाजपा धनबाद प्रभारी अभय सिंह द्वारा आयोजित किया गया है। कथा वाचक के रूप में श्रद्धेय पंडित श्री श्री जगदीश भूषण जी महाराज प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से पधारें है। गौरतलब हो कि 29 मार्च को कथा समापन के अगले दिन दिनांक 30 मार्च 2023 को ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गा पूजा मैदान से भव्य शोभायात्रा एवं रामनवमी अखाड़ा जुलूस भी संध्या 5 बजे निकलेगी।
झारखंड में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या 10 तक पहुंच गई है, जबकि एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के दो मामले भी सामने आए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों और प्रखंडों को टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट की तर्ज पर कदम उठाने के लिए अलर्ट कर दिया है। स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क पहनने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है। एच3एन2 इन्फ्लुएंजा का पहला मामला शनिवार को जमशेदपुर में, जबकि दूसरा रविवार को रांची में सामने आया।
पहले मामले में 68 वर्षीय एक महिला वायरस से संक्रमित पाई गई थी, जिसका इलाज टाटा मेन अस्पताल में चल रहा है। पूर्वी सिंहभूम स्थित सिविल सर्जन जुझार मांझी के मुताबिक लक्षण दिखाने वाले छह मरीजों के सैंपल जांच के लिए माइक्रो वायरोलॉजी लैब भेजे गए थे, इसमें महिला मरीज में इंफ्लूएंजा की पुष्टि हुई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके परिवार के चार सदस्यों को जिला निगरानी विभाग ने घर पर ही आइसोलेट कर दिया है और उनके नमूने जांच के लिए ले लिए गए हैं।
शनिवार को मिले कोविड-19 के 5 नए मामले
मांझी ने कहा कि महिला मरीज का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। दूसरे मामले में इन्फ्लूएंजा से संक्रमित एक बच्ची का रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि ऑक्सीजन थैरेपी से उसका इलाज किया जा रहा है। राज्य में शनिवार को पांच नए कोविड-19 मामले मिले। इनमें से दो मरीज रांची, दो पूर्वी सिंहभूम और एक देवघर का है। बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची सदर अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है, इसमें ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, हाई फ्लो नेजल कैन्युला डिवाइस आदि की व्यवस्था की गई है।
रिम्स प्रबंधन के मुताबिक संस्थान में आइसोलेशन वार्ड में 24 बेड भी रखे गए हैं. राज्य में 23 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं ली है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र से बच्चों के टीकाकरण के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराने की मांग की है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 4000 सरकारी स्कूलों को ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ में परिवर्तित कर राज्य के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की बात कही है। मुख्यमंत्री सोमवार को होटवार स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में आयोजित एमएमसी कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में राज्य भर से आये उत्कृष्ट विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
सीएम सोरेन ने बताया कि देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले राज्य की शैक्षणिक स्थिति कमजोर जरूर होगा लेकिन अब इसमें व्यापक सुधार लाया जायेगा। शिक्षा की गुणवत्ता के स्तर को सुधारने के लिए सरकारी स्कूलों को क्रमवार आधुनिक शिक्षा के लिए जरूरी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। शैक्षणिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अब हमें मिशन मोड में काम करना होगा। पीछे जो गैप रह गया है, उसे खत्म करना होगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने कहा कि आप जैसे अपने घर के बच्चों पर ध्यान देते हैं, ठीक वैसे ही ध्यान इन 80 उत्कृष्ट स्चूल में पढ़नेवाले बच्चों पर देना होगा। हमारा लक्ष्य प्रखंड स्तर तक के स्कूलों को उत्कृष्ट स्कूल के रूप में पहचान देने की है। यह आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप इन विद्यालय को कैसे संचालित करते हैं।
सीएम हेमंत ने कहा कि यह स्कूल बेहतर प्रदर्शन करेंगे, तो आनेवाले दिनों में जो विद्यालय इस श्रेणी के बनाये जायेंगे, वहां न केवल पढ़ाई होगी, साथ ही वहां हॉस्टल की सुविधाएं भी होंगी। यहां बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बच्चों का ही नामांकन होगा। इन स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों को एक साथ इंटर स्टेट प्रोग्राम के तहत दूसरे राज्यों में भी भेजा जायेगा, ताकि नित्य कुछ नया सीखा जा सके।
पौधरोपण के 61.48 लाख के घोटाले में समेकित आदिवासी विकास अभिकरण (आईटीडीए-मेसो व कल्याण विभाग) के रिटायर सहायक अभियंता कनक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पटमदा पुलिस ने हजारीबाग के हुलासगंज थाना के मुरगांव से पकड़ा है। उसके खिलाफ स्थानीय न्यायालय से वारंट जारी था।
यह मामला पूर्वी सिंहभूम के पटमदा प्रखंड में मेसो परियोजना के माध्यम से छह गांवों के 111 आदिवासियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए उनकी एक-एक ए़कड़ जमीन पर पौधरोपण से जुड़ा है। योजना वर्ष 2008-09 और 2009-10 की थी। एक एनजीओ सिंहभूम ग्रामोद्योग विकास संस्थान नीमडीह चाईबासा और सरकारी अधिकारियों ने मिलकर पौधरोपण के नाम पर घोटाला किया था। सूचनाधिकार कार्यकर्ता दिनेश महतो ने इसका खुलासा किया था। परीक्ष्यमान आईएएस अधिकारी नेहा अड़ोरा ने मामले की जांच कर 5 मार्च 2014 को रिपोर्ट सौंप दी थी। इसके बाद इसे लोकायुक्त कार्यालय को भेज दिया गया था, क्योंकि वहीं शिकायत के बाद जांच हुई थी। पौधे में 10 लाख की खाद भी डाली गयी थी वहां से अनुमति मिलने के बाद 24 जनवरी 2016 को तत्कालीन मेसो पदाधिकारी परमेश्वर भगत ने एनजीओ के सचिव विपिन देव सिन्हा के खिलाफ पटमदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अनुसंधान में यह बात सामने आई कि इसमें तत्कालीन मेसो पदाधिकारी सीताराम बारी और डीडीसी उरांव के अलावा सहायक अभियंता कनक कुमार की भी संलिप्तता थी। नाम मात्र का पौधा लगाने के बावजूद आश्चर्यजनक ढंग से 10 लाख की खाद भी उसमें डाली गई थी।
पटना के दीघा थाना क्षेत्र के पाटीपुल के रहने वाले धर्मनाथ चौधरी (33) रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। वे 14 मार्च को चार दोस्तों के साथ निजी गाड़ी से झारखंड गए थे, मगर लौट कर नहीं आए। वहीं, उनके साथ गए तीनों दोस्त वापस आ गए। स्वजनों ने साथ गए बंटी सिंह और कुंदन सिंह पर धर्मनाथ की किडनी निकाल हत्या करने की आशंका जताई है। फिलहाल, कुंदन को दीघा थाने की पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय के अनुसार, कुंदन ने बताया कि चौपारण (झारखंड) में धर्मनाथ के पेट में दर्द उठा था। तीनों दोस्त उन्हें लेकर स्थानीय निजी अस्पताल में लेकर गए थे, जहां डाक्टरों ने धर्मनाथ को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वे डर गए और शव को हास्पिटल के गेट पर ही छोड़ कर भाग आए। थानाध्यक्ष ने बताया कि चौपारण बिहार और झारखंड की सीमा पर है। बिहार से गया जिले के बाराचट्टी थाना सीमा पर है। चौपारण और बाराचट्टी दोनों ही क्षेत्रों के थानों से संपर्क किया जा रहा है। सत्यापन के बाद पुलिस निष्कर्ष तक पहुंचेगी।
पेंटिंग का काम करते हैं धर्मनाथ
धर्मनाथ पेंटिंग का काम करते हैं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। छोटे भाई धर्मवीर ने बताया कि भैया अक्सर काम के सिलसिले में आते-जाते रहते थे। वे 14 मार्च को घर से बच्चों को बोल कर निकले कि मैं बाहर जा रहा हूं, मगर ज्यादा कुछ नहीं बताया। भाभी अंजू देवी घर पर नहीं थीं। जब वह आईं तो बच्चों ने जानकारी दी। अगले दिन भाभी ने तीन मिनट तक भैया से वीडियो काल पर बात की थी। इसके बाद काल की तो कुंदन ने कहा कि भैया के पेट में दर्द है, फिर फोन काट गया। तब से मोबाइल स्विच आफ है।
कुंदन ने कहा- गली के मोड़ पर छोड़ा
धर्मवीर के मुताबिक, भाई को लेकर घरवाले परेशान थे। रविवार को अचानक कुंदन पर नजर पड़ी। पूछने पर उसने कहा कि धर्मनाथ को गली के मोड़ पर छोड़ा था। इसके बाद उन्होंने बंटी से बात की तो उसने कहा कि मैं गया ही नहीं था। विरोधाभासी बयान से घरवालों को संदेह हुआ और उन्होंने दीघा थाने में शिकायत की। पुलिस ने जब पाटीपुल गली के मोड़ का सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें कुंदन और धर्मनाथ दोनों ही नहीं दिखे। इसके बाद पुलिस ने कुंदन को हिरासत में ले लिया।
बंटी और उसके बहनोई पर गहराया शक
धर्मवीर की मानें तो बंटी और उसके बहनोई स्वास्थ्य व अस्पताल से जुड़ा काम करते हैं। स्वजनों को संदेह है कि धर्मनाथ को बहला-फुसला कर वे झारखंड ले गए। वहां उनकी किडनी बेच दी और हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगा दिया। इधर, सूत्रों का कहना है कि चौपारण में 15 मार्च से लेकर अब तक किसी अस्पताल के बाहर से कोई लावारिस शव बरामद नहीं हुई है।
झारखंड : गुमला जिले के सिसई प्रखंड के लकेया बांसटोली गांव की तीन महिला मजदूरों की पटना के एक ईंट भट्ठे में मौत हो गयी। भट्ठा से ईंट निकालने के दौरान महिला मजदूरों पर ईंट गिर गयी थी. इस दौरान चिमनी ब्लास्ट हुई। इसमें तीनों महिला मजदूर दब गयीं और मौत हो गयी। मृतका शीला देवी के पुत्र सुमेश्वर तुरी ने ईंट भट्ठा मालिक पर पटना में ही शव दफनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। उन्होंने शव झारखंड लाने के लिए मदद की गुहार लगायी है।
लकेया की थीं तीनों महिला मजदूर
गुमला की तीन महिला मजदूरों की ईंट भट्ठे पर मौत हो गयी है। मृतकों में सिसई की सुगंती देवी पति मेघनाथ तुरी, घुरनी देवी पति प्रदेशिया तुरी व शीला देवी पति सुरेंद्र तुरी शामिल हैं। सभी सिसई प्रखंड के लकेया बांसटोली के रहने वाले थे। तीनों का शव अभी ईंट भट्ठा पर है। मृतका शीला देवी के पुत्र सुमेश्वर तुरी ने बताया कि ईंट से दबकर उसकी मां व अन्य दो महिलाओं की मौत हो गयी है, परंतु शव को गुमला लाने नहीं दिया जा रहा है। भट्ठा मालिक दबाव डाल रहा है कि शव को पटना में ही दफना दो। उन्होंने प्रशासन से शव लाने की मांग की है।
मौत से शोक की लहर
मजदूर संघ सीएफटीयूआई के झारखंड प्रदेश सचिव जुमन खान ने बताया कि घटना दिन के 10 बजे की है। हादसे में सिसई की तीन महिलाओं की मौत हुई है, जबकि दूसरे क्षेत्र के और मजदूरों के मरने व घायल होने की सूचना है। ईंट भट्ठा मालिक से फोन पर बात हुई है। शव को भेजने की व्यवस्था करने की मांग की है। इधर, जैसे ही लकेया गांव के लोगों को पता चला कि तीन महिला मजदूरों की मौत हो गयी है। ग्रामीणों में शोक की लहर है। सभी लोग शव के लाने का इंतजार कर रहे हैं।
महत्व के कार्यां को दोपहर तक पूरा करने का प्रयास रखें। आगे अप्रत्याशित स्थिति बन सकती है। रिश्तों में रुझान होगा। विभिन्न कार्यां में निवेश बढ़ा सकते हैं। घर में सामंजस्य रहेगा। उधार से बचेंगे। बजट बनाकर आगे बढ़ें। खर्च पर अंकुश रखें। दूर देश के मामले सधेंगे। सहज गति से आगे बढ़ें। कार्य व्यापार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। पेशेवरता से काम लेंगे। लेनदेन में सावधानी बरतेंगे। नीति नियम निरंतरता रखेंगे। दान धर्म में रुचि रहेगी। अनुशासन पर जोर बनाए रखें। शुभ अंक : 3 और 9 शुभ रंग : लाल चंदन
वृष
समय सभी क्षेत्रो में प्रभावशाली बना हुआ है। प्रशासकीय कार्य सधेंगे। आर्थिक मामले बढ़त पर रहेंगे। प्रबंधन संवार पर रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यां को तेजी करेंगे। मित्रों को साथ बनाए रखेंगे। कार्य व्यापार प्रभावी बना रहेगा। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में प्रभावी रहेंगे। अध्ययन अध्यापन में अच्छा करेंगे। विस्तार योजनाएं गति लेंगी। सूझबूझ से काम लेंगे। निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे। विस्तार की सोच रखेंगे। शुभ सूचना प्राप्त होगी। विरोधी शांत होंगे। चहुंओर सकारात्मक प्रभाव बना रहेगा। शुभ अंक : 3 6 और 9 शुभ रंग : लाल मिर्च के समान
मिथुन
आस्था विश्वास और भाग्य का समन्वय मनोवांछित परिणाम दिलाएगा। समय तेजी से बढ़त बनाने के अवसर देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आवश्यक कार्यां में साहस पराक्रम और उत्साह दिखाएंगे। प्रबंधन प्रशासन के कार्यां में अनुकूलन रहेगा। स्वस्थ स्पर्धा रखेंगे। परिवार मे आनंद का वातावरण रहेगा। जिम्मेदारियों को निभाने में आगे रहेंगे। सभी का साथ समर्थन बनाए रखेंगे। सम्मानित हो सकते हैं। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वरिष्ठजन सहयोगी होंगे व्यक्तित्व संवार पाएगा। शुभ अंक : 3 5 और 6 शुभ रंग : पीच कलर
कर्क
शुरूआत धीमी रह सकती है। दोपहर से भाग्य की प्रबलता से सफलता का ग्राफ बढ़त दिखाएगा। करियर व्यापार में फोकस बढ़ेगा। दीर्घकालिक गतिविधियों में तेजी आएगी। कामकाजी प्रयास संवार लेंगे। योजनाओं पर ध्यान बढ़ाएंगे. आस्था और विश्वास बल पाएंगे। सुखद यात्रा की स्थिति बनेगी। बड़ों की मदद से आगे बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण कार्यां को गति देंगे। सबसे मेलजोल रखेंगे। भाईचारा बढ़त पर रहेगा। सामाजिक सक्रियता दिखाएंगे। संपर्क मजबूत रहेगा। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। शुभ अंक : 2 3 और 9 शुभ रंग : रेड रोज
सिंह
आवश्यक विषयों को दोपहर तक पूरा कर लें। तत्पश्चात् परिस्थितियां मिश्रित प्रभाव की रहेंगी। व्यवस्था मजबूत बनाएं। आकस्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी। परिजनों का साथ सहयोग रहेगा। जिम्मेदारों से सीख सलाह रखेंगे। वाणी व्यवहार का संतुलन बढ़ाएंगे। सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। मेहमानों की आवक बनी रह सकती है। व्यवहार में सहजता सजगता बढ़ाएं। स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज न करें। अवसरों को भुनाएं. सब से बना़कर चलें, वार्ता में गंभीर रहें। शुभ अंक : 1 3 और 9 शुभ रंग : लालमणि के समान
कन्या
मेहनत और अनुभव का लाभ मिलेगा। पेशेवरों में साहस पराक्रम बढ़ेगा। आत्मविश्वास बनाए रखेंगे, सहनशील रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में मौके बनेंगे। निजी जीवन आनंदमय रहेगा। दाम्पत्य में विश्वास बढ़ेगा। सहज चर्चा में शामिल होंगे। सहयोग का भाव बना रहेगा। नेतृत्च को बढ़ावा मिलेगा। लाभ और विस्तार के मामले संवरेंगे। योजनाओं को पूरा करेंगे। व्यक्तिगत मामले हल होंगे। साझीदारी का प्रयास बढ़ाएंगे। स्थायित्व पर जोर रहेगा। विभिन्न कार्यां में निरंतरता रखेंगे, साख सम्मान पाएंगे। शुभ अंक : 3 5 और 6 शुभ रंग : अंजीर समान
तुला
शुरूआत अपेक्षा से अच्छी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य दोपहर तक करने की कोशिश रखें। पेशेवर साथियों का भरोसा जीतेंगे। अन्य की भावनाओं का सम्मान रखेंगे। घर में सुख सौख्य रहेगा। कामकाज सामान्य बना रहेगा। श्रमशील प्रयासों से बचें। स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज न करें। सेवा व्यवसाय से जुड़े मामलों में गति लेंगे। उधार के लेनदेने से बचें। सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। स्पष्टता बढ़ाएंगे। अनुबंधों का पालन करेंगे। सेवा़क्षेत्र प्राथमिकता में रहेंगे। स्मार्ट डिले की नीति रखें। शुभ अंक : 3 4 6 और 8 शुभ रंग : डार्क चाकलेटी
वृश्चिक
भवन वाहन के प्रयास गति लेंगे। कला कौशल से जगह बनाएंगे। समय उत्तरोत्तर सुधार पर रहेगा। स्वार्थ संकीर्णता से उूपर उठकर कार्य करेंगे। सक्रियता बढ़ाएंगे। पेशेवरता बनाए रखेंगे। करियर के मामले गति लेंगे। मित्रों सहयोगियों से तालमेल बढ़ेगा। बौद्धिक कार्यां को करेंगे। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। निजी संबंधों में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। प्रभावशाली बने रहेंगे। मन को सहज बनाए रहें। सीखने सिखाने पर जोर रहेगा। पेशेवर प्रभावी रहेंगे, प्रबंधन रखेंगे। शुभ अंक : 3 6 और 9 शुभ रंग : सिंदूरी लाल
धनु
महत्वपूर्ण कार्यां को दोपहर तक पूरा कर लें। पद प्रतिष्ठा संवार पर बनी रहेगी। प्रशासकीय मामले बेहतर रहेंगे। रिश्तों में सुधार होगा। पैतृक विषय प्राथमिकता में रहेंगे। बड़ों का सहयोग मिलेगा। सहजता बनाए रखेंगे। व्यवस्था को मजबूत रखें। घर परिवार से करीबी बढ़ेगी। सुख सुविधाओं पर ध्यान देंगे। व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढेगा। महत्वपूर्ण बात साझा कर सकते हैं। सबको साथ लेकर चलें। विनम्रता बनाए रहें। वैचारिक संकीर्णता से बचने की कोशिश रहेगी, धैर्य रखें। शुभ अंक : 3 6 और 9 शुभ रंग : गेरुआ
मकर
अपनों के साथ सुखद समय बिताएंगे। भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे। महत्वपूर्ण कार्या में उत्साह दिखाएंगे। आर्थिक पक्ष संवरेगा। व्यर्थ की बातों से बचें। कामकाजी सामाजिक गतिविधियों पर ध्यान देंगे। वाणिज्यिक लाभ अच्छा बनेगा। साहस सामंजस्य को बल मिलेगा। आवश्यक मामले हल होगे। भाईचारा बढ़ाने का प्रयास रखेंगे। संवाद प्रभावशाली रहेगा। इच्छित सूचनाएं प्राप्त होंगी। भाई बंधुओं के साथ समय बिताएंगे। सहकारिता पर जोर रहेगा. विविध विषयों में दूरदर्शिता रखेंगे। शुभ अंक : 3 4 6 8 और 9 शुभ रंग : मडकलर
कुंभ
विनम्रता और प्रेम से अपनी राह बनाएंगे। सहकारिता में रुचि दिखाएंगे। भेंटवार्ता को बल देंगे। करीबियों का समर्थन मिलेगा। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। परंपरागत मामले बेहतर बने रहेंगे. कार्यगति संवार पाएगी। सबसे सामंजस्य रखेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे। रुटीन रखेंगे, सक्रियता से आगे बढ़ेंगे। विनम्रता बनाए रहेंगे। परिजनों के साथ आनंद से रहेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सूझबूझ और सौहार्द्र पर ध्यान देंगे। परिजनों की सलाह से आगे बढ़ेंगे। सभी का सहयोग समर्थन पाएंगे। शुभ अंक : 3 4 6 और 9 शुभ रंग : गोमेद
मीन
आवश्यक विषयों को आगे बढ़ाएंगे। दोपहर से सकारात्मकता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास उूंचा बना रहेगा. व्यवस्था पर जोर देंगे। व्यापार में रचनात्मकता बढ़ाएंगे। आत्म अनुशासन और उूर्जा बनाए रखेंगे। रहन सहन आकर्षक रहेगा। स्वयं पर फोकस रखेंगे, आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे। पद प्रतिष्ठा प्रभाव में वृद्धि होगी. लोकप्रियता बनी रहेगी। साख सम्मान रखेंगे, सबको साथ लेकर चलेंगे। व्यक्तित्व व्यवहार प्रभावशाली रहेगा। सभी क्षेत्रों में शुभता बढ़ेगी. प्रशासनिक पक्ष मजबूत रहेगा। शुभ अंक : 3 4 6 और 9 शुभ रंग : लाल मूंगा
जमशेदपुर : सोनारी थाना के पास एक सड़क दुर्घटना में अमित प्रसाद की मौत हो गई। अमित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता थे।
इधर सूचना पाकर परिजन और साथी टीएमएच अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने सोनारी थाना में मामले की लिखित शिकायत की है। थाना प्रभारी विष्णु राउत ने बताया कि थाना के बाहर सड़क किनारे एक कार खड़ी थी। कार सवार ने अचानक कार का दरवाजा खोल दिया। पीछे से बाइक से आ रहा अमित उस कार के दरवाजे से टकराकर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहे वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अमित ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। अगर उसने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।