एक नई सोच, एक नई धारा

पत्नी से हुआ तलाक तो मौसेरे भाई पर करवाया जानलेवा हमला

मौसेरे भाई ने जिस लड़की से शादी कराई, उससे 1 साल में ही तलाक हो गया। इस बात से नाराज शख्स ने अपने मौसेरे भाई पर ही गोली चलवा दी। बकायता इसके लिए शूटर को 3 लाख रुपये की सुपारी भी दे डाली।

मामला झारखंड के जमशेदपुर का है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जमशेदपुर के सोनारी बैरझबरा बस्ती के रहने वाले बस चालक दीपक सिंह पर फायरिंग हुई थी।

पुलिस ने दीपक सिंह फायरिंग केस का किया खुलासा
पुलिस ने दीपक सिंह पर हुए फायरिंग केस का खुलासा करते हुए बताया कि मौसेरे भाई रोहित ने गोली चलवाई थी। सिटी एसपी के विजयशंकर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शूटर्स ने दीपक सिंह की रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया। सिटी एसपी ने बताया कि अक्षय सिंह उर्फ बाला अपने गिरोह के नवनीत उर्फ लोहा यादव सहित 2 अन्य साथियों के साथ होली से पहले ही होटल अशोका पहुंचा था। यहां उन्होंने दीपक सिंह की रेकी की और मौका देख फायरिंग कर दी। रोहित ने 3 लाख रुपये की सुपारी दी थी जिनमें से 2 लाख रुपये एडवांस दिए थे।

रोहित का पत्नी से 1 साल में ही हो गया था तलाक
मिली जानकारी के मुताबिक पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहित की शादी उसके मौसेरे भाई दीपक ने एक लड़की से कराई थी। युवती बारीडीह की रहने वाली थी। हालांकि, यह शादी 1 साल भी नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। रोहित इसका जिम्मेदार दीपक को मानता था। दोनों भाइयों में इस पर विवाद हो गया। इसी विवाद में रोहित ने अपने भाई दीपक सिंह पर गोली चलवा दी।

पुलिस ने शूटर की निशानदेही पर हथियार बरामद किया
पुलिस ने शूटर नवनीत की निशानदेही पर 1 पिस्तौल, 1 गोली और 2 मोबाइल फोन जब्त किया गया है। उसके खिलाफ भोजपुर में फायरिंग और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि फायरिंग में 4 लोग शामिल थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर पाने में कामयाब होने वाली टीम में सोनारी थाना प्रभारी बिष्णु राउत, एसआई अंचित कुमार, पंकज कुमार सिंह, मोहन सिंह और कुलदीप मेहता शामिल थे। अभी भी 2 हमलावर फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।

10 मार्च 2023 को दीपक सिंह पर हुई थी फायरिंग
बता दें कि यह पूरा मामला 10 मार्च का है। घटना वाले दिन सोनारी सिनेमा के समीप दीपक सिंह पर कार सवार अपराधियों ने फायरिंग की थी। दीपक सिंह को कमर और जांघ में 2 गोलियां लगी। उसका इलाज टीएमएच में चल रहा है। दीपक सिंह की पत्नी देवयंती देवी ने सोनारी थाना में दीपक के मामा, शिवशंकर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया। गौरतलब है कि अपराधियों ने 10 मार्च से पहले भी 2 बार दीपक सिंह पर हमला किया था। हालांकि, तब सफलता नहीं मिली थी।

ब्रिटेन : पहले से कई गुना बड़ा तिरंगा लगा कर भारतीय दूतावास ने दिया खालिस्तानी समर्थकों को करारा जवाब

लंदन. खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों (Pro Khalistani Protestors) द्वारा रविवार दोपहर भारत के राष्ट्रीय ध्वज को हटाने के बाद लंदन में भारतीय उच्चायोग ने एक बड़े तिरंगे के साथ जवाबी कार्रवाई की है. भारतीय उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को एक व्यापक रूप से प्रसारित सोशल मीडिया वीडियो में एक कट्टरपंथी सिख कार्यकर्ता से तिरंगा लेते हुए और खालिस्तानी ध्वज को उछालते हुए देखा गया था.न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि यह प्रयास विफल रहा. खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए हमले को रोक दिया गया था. इसके साथ ही तिरंगा अब ‘शानदार’ रूप से लहरा रहा है. एक खालिस्तानी बैनर जिसे पहली मंजिल की खिड़की के किनारे से एक प्रदर्शनकारी पकड़े हुए देखा गया था, को अधिकारी द्वारा फेंक दिया गया था. खालिस्तानी बैनर को पकड़े हुए वीडियो की अलगाववादी ताकतों द्वारा प्रशंसा की गई थी. लंदन में भारतीय उच्चायोग के ऊपर फहराए गए तिरंगे को प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने अलगाववादी खालिस्तानी झंडे लहराते हुए और खालिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए रविवार को नीचे खींच लिया. इस वीडियो सामने आने के बाद भारत में इसे लेकर आक्रोश फैल गया. सोशल मीडिया पर खालिस्तान समर्थक तत्वों के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान लंदन में भारतीय उच्चायोग ने भारतीय ध्वज को नीचे खींचने के वीडियो के बाद भारत ने रविवार रात ब्रिटिश उप उच्चायुक्त को तलब किया और पूरी तरह से ‘सुरक्षा की अनुपस्थिति’ पर स्पष्टीकरण मांगा. विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़े शब्दों में दिए गए एक बयान में कहा कि भारत ब्रिटेन में भारतीय राजनयिक परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा के लिए यूके सरकार की उदासीनता को ‘अस्वीकार्य’ पाता है. विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि ‘ब्रिटिश सुरक्षा की पूर्ण अनुपस्थिति के लिए एक स्पष्टीकरण की मांग की गई थी जिसने इन तत्वों को उच्चायोग परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी थी. उन्हें वियना कन्वेंशन के तहत यूके सरकार के बुनियादी दायित्वों के संबंध में याद दिलाया गया था.

डुमरी के युवक की सकुशल हुई वतन वापसी, चाबुक से पीटा जाता था सऊदी अरब में, पासपोर्ट भी जला दिया

गिरिडीह : डुमरी प्रखंड के चकरबरई गांव का युवक खूबलाल महतो के सऊदी अरब से सकुशल वतन वापसी पर स्वजनों में खुशी का माहौल है। शिक्षा मंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने प्रवासी मजदूर का पासपोर्ट सऊदी अरब में जला देने की बात को गंभीरता से लेते हुए कहा था कि सारे कागजात को अधिकृत अधिकारी को भेजते हुए दूतावास से बात कर वह जल्द खूबलाल की वतन वापसी को लेकर गंभीर थे। स्वजनों ने बताया कि खूबलाल शनिवार रात को घर पहुंचा। वायु मार्ग से वह दिल्ली पहुंचा। फिर वहां से ट्रेन से डुमरी आया।

पिछले साल सऊदी गया था खूबलाल

मंत्री ने दूतावास से संपर्क कर मजदूर की सकुशल वापसी में मदद की। स्वजनों का कहना था कि अब उसे मजदूरी के लिए विदेश नहीं भेजेंगे। उन्होंने देर रात खूबलाल की वतन वापसी की बात कही। इस पर स्वजनों ने उनका आभार व्यक्त किया।

n481974240167929964461365bc1da460db07f0f727fce1fd0be163030f0b134c5cc444353730e2ee445e34

18 दिसंबर, 2022 को वह सऊदी अरब कमाने के लिए गया था। जाने के कुछ दिन बाद ही उसके मालिक का बेटा हैवान बन चाबुक से उसके साथ मारपीट करता था। तड़पता हुआ खूबलाल अपने स्वजनों को पाकिस्तान के मोबाइल से फोन करता था और बचा लेने की गुहार लगाता था।

हक का पैसा मांगने पर मालिक करता था पिटाई

फोन पर ही उसने बताया कि यहां के मालिक की ओर से उससे गुलामों की तरह पोकलेन मशीन से काम लिया जा रहा है और दो महीने का पैसा मांगने पर पिटाई की जाती है। मालिक के बेटे ने उसके कपड़े, मोबाइल व पासपोर्ट सभी जला दिए। यह खबर सुन परिवार वाले सरकार से मदद की गुहार लगा रहे थे। खूबलाल की पत्नी धनेश्वरी देवी ने बताया था कि दो महीने पहले बिहार के एजेंट के माध्यम से पैसा कर्ज लेकर और 70 हजार ठेकेदार को देकर उसके पति सऊदी अरब गए थे।

सरकार से वापसी की लगाई थी गुहार

पासपोर्ट जलाने की बात सुनकर खूबलाल के पिता नुनूचंद महतो, मां भगिया देवी, बेटी एंजल कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार ने सरकार से पति कि सकुशल वापसी की गुहार लगाई थी। उसे तीन माह का पेमेंट नहीं दिया गया था। बिहार के रहने वाले एक युवक ने उसे अपने साथ रखकर खाना खिलाया। प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य करने वाले सिकंदर अली ने मीडिया को धन्यवाद देते हुए कहा है कि सरकार को राज्य में बड़े उद्योग लगाने चाहिए जिससे प्रवासी मजदूर अपने राज्य में ही कार्य कर सकें।

विद्यार्थियों को 27 लाख वापस करेगा कोल्हान विश्व विद्यालय

कोल्हान विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को 27 लाख 21 हजार रुपये वापस करेगा। यह राशि 5442 विद्यार्थियों को वापस की जानी है। यह राशि विश्वविद्यालय ने 49 कॉलेजों व विवि के पीजी विभागों के बैंक खाते में विद्यार्थियों को रिफंड करने के लिए भेज दी।

विश्वविद्यालय को यह रिफंड पांचवे दीक्षांत समारोह का बहिष्कार करने वाले विद्यार्थियों को करना है

कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. जयंत शेखर ने इस बाबत सूचना सभी कॉलेजों को भेज दी। अब प्रति विद्यार्थी 500 रुपये रिफंड करने की जिम्मेदारी कॉलेजों की होगी। 27 लाख 21 हजार रुपये उन विद्यार्थियों को वापस किए जाने हैं, जिन्हें विवि बैंक खाते में सीधे राशि वापस नहीं कर पाया। कोल्हान विवि के प्रवक्ता डॉ. पीके पाणी ने बताया कि अधिकतर छात्रों ने पिछले वर्ष दीक्षांत समारोह के लिए ऑनलाइन राशि दी थी। जिन विद्यार्थियों ने अपने बैंक खाते से ऑनलाइन पेमेंट किया था, उन्हें तो रिफंड की राशि खाते में भेज दी गई, लेकिन अधिकतर विद्यार्थी ऐसे थे, जिन्होंने साइबर कैफे संचालकों के आवेदन भरने के क्रम में साइबर कैफे संचालकों के बैंक खाते से ही राशि कटवाई थी। वैसे विद्यार्थियों को बैंक खाते में ऑनलाइन राशि नहीं भेजी जा सकी। डॉ. पाणी के मुताबिक वैसे ही विद्यार्थियों को ही अब कॉलेज के माध्यम सीधे राशि का भुगतान किया जाएगा। इस मद में प्रति छात्र 500 रुपये का भुगतान किया गया था।

1679298019595


सभी 49 कालेजों को केयू के 23 अलग-अलग पीजी विभागों के बैंक खाते में विवि की ओर से राशि भेज दी गई। गौरतलब हो कि पिछले साल विद्यार्थियों ने दीक्षांत समारोह का बहिष्कार कर दिया था। छात्रों ने यह बहिष्कार कोल्हान विवि की ओर से आयोजित मुख्य दीक्षांत समारोह में मेडल व प्रमाणपत्र नहीं बांटे जाने के कारण किया था। पिछले साल अलग-अलग जगह एक साथ दीक्षांत का आयोजन किया गया था।
टाटा कॉलेज को सर्वाधिक 4.93 लाख का भुगतान
कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों को जो राशि भेजी गई, उसमें सर्वाधिक राशि टाटा कॉलेज चाईबासा के खाते में गई। टाटा कॉलेज को चार लाख 95 हजार 500 रुपये का भुगतान किया गया। इसका यह मतलब है कि इसी कॉलेज के सर्वाधिक विद्यार्थियों को रिफंड नहीं मिला है। यहां कुल 987 विद्यार्थियों को पांचवे दीक्षांत का शुल्क रिफंड किया जाना है।
इसी तरह करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर को भी 171500 रुपये का भुगतान किया गया है। करीम सिटी के 343 विद्यार्थियों को राशि वापस की जानी है। ग्रेजुएट कॉलेज को 1 लाख 88 हजार 500 रुपये दिए गए हैं। यहां 377 विद्यार्थियों को रिफंड दिया जाना है। को-ऑपरेटिव कॉलेज को 1 लाख 48 हजार रुपये दिए गए हैं तो एलबीएसएम को मात्र 21 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं।

झारखंड : सरकार ने जारी किया नौकरी के लिए आरक्षण रोस्टर प्रणाली, देखें किसको कितना मिला आरक्षण

रांची : राज्य सरकार ने आरक्षण रोस्टर प्रणाली जारी कर दिया है वहीं आर्थिक रूप से पिछड़ों को आरक्षण के साथ-साथ एसटी, एससी समेत पिछड़ों को आरक्षण दिए जाने को लेकर जिलेवार सूची जारी हुई है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 10 फीसद आरक्षण दिया गया है। इसके साथ ही ईडब्ल्यूएस को मिलाकर जिलावार सभी पदों में 60 प्रतिशत आरक्षण लागू हो गया है। नए आरक्षण रोस्टर के मुताबिक लोहरदगा, गुमला, लातेहार, सिमडेगा, खूंटी, दुमका और पश्चिमी सिंहभूम में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नहीं दिया गया है। इसके साथ ही इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई।

6e00546c01c7093643c765a3f310f016b3574b946898402ba48ff221287475eb.0

आरक्षण रोस्टर प्रणाली जारी

झारखंड सरकार ने आरक्षण रोस्टर प्रणाली जारी कर दिया है। वहीं आर्थिक रूप से पिछड़ों को आरक्षण के साथ-साथ एसटी, एससी समेत पिछड़ों को आरक्षण दिए जाने को लेकर जिलेवार सूची जारी हुई है। इसके साथ ही आरक्षण को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। बीजेपी ने सरकार को घेरते हुए कहा है कि कई जिलों से पिछड़ों का आरक्षण छीन लिया गया है। वहीं सत्ता पक्ष जेएमएम और कांग्रेस ने युवाओं के अविलंब नियुक्ति का हवाला देते हुए रोस्टर का स्वागत किया है।

आरक्षण को लेकर सियासत शुरू

बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि संविधान में जिन वर्गों को आरक्षण देने का प्रावधान है उनको दिए जाना चाहिए लेकिन सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। एक तरफ पिछड़ों को सत्ता नौकरी और भागीदारी देने की बात करते हैं। वहीं दूसरी तरफ पिछला विरोधाभास का चेहरा साफ नजर आ रहा है। इस रोस्टर से पिछड़ों का आरक्षण छीन गया। वही झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि हम जनता के प्रति उत्तरदायी हैं जनता के अनुरूप सरकार ने निर्णय लिए हैं। 2010 के संकल्प को आगे बढ़ाया गया है। इसमें सभी वर्गों का समायोजन है। वहीं कांग्रेस के शमशेर आलम ने कहा कि युवाओं के नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो रहा है, विपक्ष भी सहयोग करें सरकार युवाओं की उम्मीद पर खरा उतर रही है।

गुरु तेग बहादुर ट्रस्ट एवं रिफ्यूजी कॉलोनी प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 118 यूनिट रक्त संग्रह

जमशेदपुर : गुरु तेग बहादुर ट्रस्ट एवं रिफ्यूजी कॉलोनी प्रबंधक कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 118 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। उपरोक्त रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक जमशेदपुर के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

1679296605198

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी शिवशंकर सिंह एवं मोहित विग ने किया। मौके पर विशिष्ट कई गणमान्य अतिथि गण उपस्थित थे। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से गुरु तेग बहादर ट्रस्ट के मुख्य सेवादार पलविंदर सिंह ,दमनप्रीत सिंह यशविंदर सिंह , मनदीप सिंह मनदीप सिंह , पवनदीप सिंह , तरनप्रीत सिंह , संदीप सिंह , रमनदीप सिंह , करणप्रीत सिंह सरबजीत सिंह , जसपाल सिंह , सतपाल सिंह , हनी परिहार की अहम भूमिका रही ।

आज से भारत दौरे पर जापान के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी संग ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा पर होगी चर्चा

दिल्ली : जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा आज भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। सोमवार को उनके आगमन से पहले सूत्रों ने बताया कि उनकी भारत यात्रा दोनों देशों को इस बात पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी कि कैसे जी20 (G20)जी7 (G7) समूह खाद्य -स्वास्थ्य सुरक्षा, ऊर्जा स्रोतों में बदलाव आर्थिक सुरक्षा जैसे अन्य कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों के संदर्भ में मिलकर काम कर सकते हैं। भारत जापान वर्तमान में क्रमशः जी20 जी7 की अध्यक्षता कर रहे हैं। माना जा रहा है कि किशिदा अपने इस दौरे से महीने की शुरुआत में भारत में होने वाली जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में अपने विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी की अनुपस्थिति की भरपाई कर रहे हैं।

ded986a38cb53fcf61c222d3f955cf7048bb4785f933b1a6a5c2a4584ab1b190.0

रूस-यूक्रेन मसले पर भी चर्चा

यूक्रेन का मुद्दा किशिदा के अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के एजेंडे में फिर से प्रमुखता से शामिल होगा। इसके अलावा सुरक्षा रक्षा सहयोग बढ़ाने मुक्त, खुले समावेशी इंडो-पैसिफिक की दिशा में काम करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। किशिदा ने शनिवार को एक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ की मेजबानी की, जिसमें दोनों नेताओं ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के गिरफ्तारी वारंट का स्वागत किया। हालांकि भारत अमेरिका दोनों कोर्ट के सदस्य नहीं हैं आईसीसी वारंट के जी20 शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन में पुतिन की भागीदारी की संभावना नहीं है। जी20 सम्मेलन की की मेजबानी भारत इस साल के अंत में करेगा।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर रहेगा ध्यान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ‘रक्षा सुरक्षा सहयोग हमारी विशेष रणनीतिक वैश्विक साझेदारी के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक के रूप में उभरा है हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति स्थिरता सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण कारक है।’ उम्मीद है कि किशिदा जापान की मुक्त खुली भारत-प्रशांत नीति को विस्तार देने पर बात करेंगे। अधिकारी के मुताबिक दोनों देशों के बीच जापान में जनवरी 2023 में पहले फाइटर जेट अभ्यास ‘वीर गार्जियन’ का सफल आयोजन एक मील का पत्थर था।

झारखंड : शराब के नशे में बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या

गोड्डा : मानवता को शर्मसार करने वाली घटना झारखंड के गोड्डा से सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत बेटा इस कदर हैवान हुआ कि अपने ही पिता की बेरहमी से लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पिता की बेरहमी से की गई हत्या के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

IMG 20230320 WA0000

यह घटना गोड्डा के राजाभीठा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव की है। यहं रहने वाले आदिम जनजाति समाज के 52 वर्षीय बबलू मालतो की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या उन्हीं के शराबी बेटे विलियम मालतो उर्फ मंगला ने कर दी। इस घटना को लेकर गांव वालों ने बताया कि मृतक का बेटा हमेशा शराब के नशे में धुत रहता था। शराब के नशे में रहने की वजह से गांव के अन्य दूसरे लोगों से भी विवाद होता रहता था। जिस वजह से परेशान पिता बेटे को शराब छोड़ने की नसीहत देता था। इसी बीच रविवार को बेटा शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा था। पिता ने ऐसी हालत में देखते ही वह गुस्से में शराब छोड़ने की बात कहकर डांटने लगे।

लेकिन पिता के शराब छोड़ने की बात बेटों को पसंद नहीं आई, उसने घर में रखे लाठी से पिता के सर पर बेरहमी से वार कर दिया। सिर पर लगे जोरदार चोट की वजह से पिता वही बेहोश होकर गिर पड़े और ज्यादा खून बहने से बबलू की मौत हो गई।

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अमृतपाल सिंह को लिया हिरासत में

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने रविवार (19 मार्च) को हिरासत में ले लिया. अमृतपाल सिंह शाहकोट में था और सरेंडर करना चाहता था।

पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ शनिवार (18 मार्च) को बड़ी कार्रवाई शुरू की थी. पुलिस ने अमृतपाल सिंह की कार का पीछा किया था, हालांकि वह भागने में सफल रहा था.

पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले ‘वारिस पंजाब दे’ (डब्ल्यूपीडी) के 112 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान राज्य भर में पुलिस और केंद्रीय बलों ने फ्लैग मार्च किया.

पुलिस ने हिरासत की खबर के बीच ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

अवैध हथियार मामले में अमृतपाल सिंह के खिलाफ FIR

पुलिस ने कहा कि अब तक .315 बोर की एक राइफल, 12 बोर की सात राइफल, एक रिवॉल्वर और 373 कारतूस सहित नौ हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस ने रविवार को बताया कि अवैध हथियार रखने के मामले में भी पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

गिरफ्तारी के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं और शनिवार शाम से इंटरनेट बंद है. अधिकारी ने रविवार को बताया कि पंजाब में इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर निलंबन की अवधि सोमवार दोपहर तक बढ़ाई गई है.

अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर क्या हैं आरोप?

अधिकारियों के मुताबिक, 24 फरवरी को अजनाला थाने पर हमले के लिए डब्ल्यूपीडी से जुड़े के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पिछले महीने, अमृतपाल और उसके समर्थकों ने तलवारें और बंदूकें लहराते हुए अवरोधकों को तोड़ दिया और अमृतसर शहर के बाहरी इलाके में अजनाला थाना में घुस गए. वे सभी अमृतपाल के एक सहयोगी की रिहाई की मांग कर रहे थे.

इस घटना में एक पुलिस अधीक्षक सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. दुबई में रह चुके अमृतपाल सिंह को पिछले साल ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख बनाया गया था, जिसकी स्थापना अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू ने की थी. दीप सिद्धू की पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी.

मुसाबनी : व्यापारी के घर लूटपाट का आरोपी, जमशेदपुर में बाइक खरीदते समय गिरफ़्तार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी में घर में घुसकर हुई लूट की वारदात पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी हिरासत में ले लिया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पूर्वी सिंहभूम अंतर्गत मुसाबनी पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम की मदद से सरगना पकड़ा गया है। मामला मुसाबनी के बादिया- बागजाता मुख्य सड़क के किनारे स्थित पान व्यवसायी छविंद्र पुष्टि उर्फ छवि के घर का है, जहां मंगलवार की रात घुसकर हथियार की नोंक पर लाखों रुपये नगदी व जेवरात लूट लिए गए थे।

n481896564167924952437965e16fa46e0ba67c53746298fe8a4a5fdce6662abebaa8d6408c16045e8900e9

चार दिन के अंदर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

चार दिनों के अंदर पुलिस की एसआईटी टीम ने इस कांड के मास्टरमाइंड एवं मुख्य सरगना बादिया निवासी रहीम खान को जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एक बाइक शोरूम से धर दबोचा है। पुलिस के मुताबिक वह लूटे गए रुपये से हाई स्पीड बाइक की खरीदारी कर रहा था, उसी समय पुलिस को उसके मोबाइल का लोकेशन मिल गया।

इसके बाद एसआईटी टीम के अधिकारियों ने जमशेदपुर के स्थानीय थाना गोलमुरी एवं अन्य थाने को इस आरोपी का हुलिया एवं लोकेशन की जानकारी दी। स्थानीय थाने की पुलिस ने मुसाबनी में लूटकांड के मुख्य सरगना रहीम खान को धर दबोचा। आरोपी रहीम खान के निशानदेही पर रात भर जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इसमें पुलिस को बड़ी सफलता भी मिली है।

दो देसी कट्टा और पिस्टल बरामद

जानकारी के अनुसार पुलिस ने लूट-कांड में प्रयुक्त दो देसी कट्टा एवं एक पिस्टल को रहीम खान की कार से बरामद किया है। लूटे गए आभूषण भी बरामद होने की सूचना है। कुछ आभूषण को अपराधियों द्वारा स्वर्ण व्यवसायी के यहां बेचे जाने की बात बताई जा रही है। पुलिस उस दुकानदार के यहां भी दबिश देकर चोरी का सामान खरीद मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में पुलिस ने रहीम खान को दबोचा लिया। घटना के दिन से हीं डीएसपी को संदेह हो गया था कि इस घटना को रहीम खान ने ही अंजाम दिया होगा।

इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई थी। मोबाइल बदल लेने के कारण पुलिस उसे ट्रैक नहीं कर पा रही थी। इस बीच पुलिस ने जब सीडीआर निकाला तो एक मोबाइल नंबर ऐसा मिला जो काफी सक्रिय था। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे ट्रैक करना शुरू किया और पुलिस के बिछाए गए डिजिटल जाल में लूट कांड के मुख्य सरगना रहीम खान फंस गया।

आरोपी के विरूद्ध कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

रहीम खान के विरुद्ध घाटशिला, गुडाबांदा, पोटका, कव्वाली, डुमरिया एवं बंगाल के कई थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार इसके निशानदेही पर 8 से 10 आपराधिक चरित्र के लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। इस लूटकांड के उद्भेदन से मुसाबनी नंबर 3 जीत सिंह- अजीत कुमार ज्वेलरी दुकान में बीते 27 फरवरी की देर रात सेंधमारी कर चोरी की घटना का भी उद्भेदन होने की संभावना बढ़ गई है। वारदात को अंजाम देने वाले कई अन्य बदमाशों को भी चिंहित कर लिया गया है और जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी होगी।

error: Content is protected !!