एक नई सोच, एक नई धारा

रामनवमी के मौके में बड़ा हादसा, बावड़ी की छत धँसी, 25 लोग गिरे

मध्य प्रदेश : इंदौर में राम नवमी के मौके पर बड़ा हादसा हो गया है। इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पुरातन बावड़ी की छत धंसने से कम से कम 25 लोगों के उसमें गिरने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि पटेल नगर के मंदिर में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी और छत ज्यादा लोगों का बोझ नहीं सहन कर सकी।

n48523583416801634203672fd8be8e087efdfcd864e4fb9ab2b8e40ccbdc752fbaabc5b0b2e20c885aa5b1

ख़बर के मुताबिक हादसे के बाद भी काफी देर तक मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108 गाड़ियां नहीं पहुंची। कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। घटना के बाद गिरने वाले लोगों के परिजन बदहवास हैं। अब तक पांच लोगों को निकाला जा चुका है। प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच रहे हैं। पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। मंदिर से सभी श्रद्धालुओं को बाहर कर दिया गया है। एंबुलेंस भी पहुंच गई है। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि जो लोग बाउडी में गिरे हैं, उनकी स्थिति कैसी है। उन्हें रस्सी से खींचकर बाहर निकालने का प्रयास भी किया जा रहा है।

आदित्यपुर : ट्रक चालक को मारकर नाले में फेंका, पुलिस ने 2 को लिया हिरासत में

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेवेन पैलेस बहुमंजिला फ्लैट के पास नाले से बरामद शव की पहचान 30 वर्षीय ट्रक चालक सोनू कुमार यादव के रूप में की गई है चालक की पहचान उसके साथियों ने की है। मृतक, अमरदीप सरदार ट्रांसपोर्टर के यहां अमरदीप सर्विस ट्रांसपोर्ट में ट्रेलर चलाता था। सोनू यादव मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के गिरियक थाना के बर्च्छिबीघा का रहनेवाला था। चालक सोनू यादव के साथी चालक सुभाष यादव, जयेंद्र कुमार, महेश यादव, किशोर यादव आदि ने बताया कि वह आत्महत्या नहीं किया है। रात में उसको उसका पार्टी जिसका माल लेकर आया था वही खाना खिलाने ले गया था सुबह में फ्लैट के नीचे नाली में उसका शव मिला है।

सोनू यादव के साथी चालकों ने बताया कि उसकी हत्या कर यहां शव को नाली में लाकर घुसा दिया है। चार तल्ला से गिरकर नाली में नहीं घुस सकता है। पुलिस साथी चालकों के बयान लेकर छानबीन में जुट गई है। वहीं जिसका माल लेकर आया था उसके 2 लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक सोनू यादव के परिवार में पत्नी एवं 2 लड़का और एक लड़की है।

टेल्को : रामनवमी में अश्लील गाने पर डांस करने के मामले में डीसी और एसएसपी ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

जमशेदपुर : रामनवमी के स्टेज पर अश्लील गाने पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद जमशेदपुर डीसी और एसएसपी सहित तमाम प्रशासनिक अमला बुधवार देर रात्रि खड़ंगाझार चौक पहुंचे। मौके पर ही डीसी एक्शन मोड में दिखीं। वहाँ पहुँचते ही सबसे पहले उन्होंने रात 10 बजे के बाद खुले गौरव स्टोर पर पहुँच गई और दुकानदार रविंद्र मिश्रा को फटकार लगाया। दुकान के बाहर सड़क पर रखे सामानों को लेकर भी सख़्त दिखीं और स्थानीय थाना को अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई का निर्देश दिया।

उधर खड़ंगाझार चौक पर श्री हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति के बैनर तले रात दस बजे के बाद म्युजिक शो चल रहा था, जिसको देखकर डीसी भड़क गई। उन्होंने आयोजक ओमप्रकाश सिंह को जमकर फटकार लगाया और चौक पर कार्यक्रम करने एवं डीजे बजाने की अनुमति के कागजात दिखाने को कहा। डीजे पर प्रतिबंध होने के बावजूद खड़ंगाझार चौक पर लगातार अश्लील गाने पर डांस होने और निर्धारित समय सीमा के बाद भी कार्यक्रम होने की शिकायत को सही पाया।

ae8e6ce8620554d4eeff67057961bfc9ac3762dcbccaf2e6d007bced56c168c3.0

डीसी और एसएसपी के निर्देश पर आयोजन स्थान की विडियोग्राफि भी हुई। प्रशासन ने ड्रोन और कैमरे की मदद से श्री हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति की ओर से लगे होर्डिंग्स और पोस्टर की विडियोग्राफि भी करवाया जिससे कमिटी से जुड़े सदस्यों की पहचान करने में आसानी होगी। प्रशासन की ओर से रामनवमी अखाड़ा के विसर्जन के बाद ओमप्रकाश सिंह और उनके कमिटी पर प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई करने का निर्देश टेल्को थाना प्रभारी को दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कमिटी के लोगों की शिकायतें लगातार प्रशासन को मिल रही थी की टेल्को कंपनी में आने वाले वाहनों से भारी भरकम चंदा की डिमांड की जा रही थी और टेल्को के लेबरब्यूरो गोलचक्कर पर गाड़ियों को जबरन रोककर रंगदारी से चंदा उगाही की जा रही थी। इस दौरान खड़ंगाझार चौक पर ही रहने वाले केंद्रीय शांति समिति के सदस्य ओमप्रकाश उपाध्याय को भी खरी खरी सुनाया की उनके घर के सामने ही कानून का मज़ाक बनाया जा रहा है ऐसे में शांति समिति के सदस्य होने के नाते वे लापरवाह हैं।

प्रशासन को स्थानीय महिलाओं ने ही व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर वीडियो भेजकर शिकायत किया था की हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति के लोग कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा। प्रशासन को यह भी सूचना मिली है की ओमप्रकाश सिंह गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गिरोह से जुड़ा हुआ है और सूदखोरी, रंगदारी के धंधे में लिप्त है। डीसी और एसएसपी ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया है और पूजा विसर्जन के बाद बड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

3 बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने की खुदकुशी, जाँच में जुटी पुलिस

झारखंड : पलामू जिले के टाउन थाना क्षेत्र के बिस्फुटा पुल के पास एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली, महिला और उसके तीनों बच्चों का शव रेलवे ट्रैक से बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गई। घटना की सूचना के बाद टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक महिला और उसके तीनों बच्चों के शव को कब्जे में लिया। मृतक महिला की पहचान पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र की एकता गांव की रहने वाली मनीता देवी के रूप में की है।
मृतक महिला मनीता देवी की शादी हरिहरगंज थाना क्षेत्र के खड़गपुर गाँव के रहने वाले रवि सिंह के साथ हुई थी। अन्य मृतकों में महिला की दो बेटी और एक बेटा भी शामिल है। तीनों बच्चों की उम्र 3 से 7 वर्ष के बीच की है। आत्महत्या के कारणों की छानबीन में पुलिस जुट गई है.पुलिस ने मौके वारदात से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

ट्रेनों का संचालन रुका, रेलवे ट्रैक से हटाए शव

टाउन थाना की पुलिस ने चारों के शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। रेलवे ट्रैक पर महिला और उसके तीनों बच्चों के शव पड़े होने के कारण रेलवे का परिचालन कुछ देर तक बाधित रहा। हालांकि पुलिस के द्वारा सभी शव को रेलवे ट्रैक से हटा लिए जाने के बाद परिचालन सामान्य हो गया।
टाउन थाना की पुलिस के द्वारा मृतक महिला मनीता देवी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने आखिर किन कारणों से अपने तीन मासूम छोटे-छोटे बच्चों के साथ आत्महत्या जैसे बड़े कदम को उठा लिया। घटना की सूचना के बाद पलामू जिला के एसपी चंदन कुमार सिन्हा भी मौके वारदात पर पहुंचे।

आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

महिला द्वारा अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या किए जाने की घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। रेलवे ट्रैक पर शव बरामद के साथ आसपास के गांव के रहने वाले सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई। लोग घटना को लेकर पारिवारिक विवाद के बाद उठाया गया खौफनाक कदम बता रहे हैं। हालांकि पुलिस की तरफ से स्पष्ट नहीं किया गया है कि आखिर किन कारणों से महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या की है।

हेलमेट चेकिंग के दौरान भाग रहे युवक को एएसआई ने ओवरटेक कर मारी गोली, हालत गंभीर

बिहार : रास्ते पर रेग्युलर पुलिस चेकिंग देख हम क्या सोचते हैं? अगर हेलमेट नहीं पहना हो तो सबसे पहले उसे पहनते हैं। फिर ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरे कागज पास में है कि नहीं यह सोचते हैं। अगर हेलमेट ही ना हो, या ध्यान आए कि ड्राइविंग लाइसेंस तो घर पर है, तो हम चालान के डर से गाड़ी घुमाकर वापस लौट लेते हैं। इस कोशिश में अक्सर पुलिस पीछा भी करती है। लेकिन बिहार के जहानाबाद में तो पुलिस ने रेग्युलर चेकिंग से भाग रहे एक युवक को गोली ही मार दी।

घटना मंगलवार 28 मार्च को जहानाबाद के अनंतपुर में हुई। पीड़ित का नाम सुधीर है। उनके पिता रवींद्र यादव का आरोप है कि पुलिस ने उनके बेटे को बकायदा ओवरटेक करके गोली मारी है। आजतक से जुड़े आदित्य वैभव की रिपोर्ट के मुताबिक रवींद्र यादव ने बताया-

n4850345901680113940191afbd8adfce14b30e19e48f7bec2a72c34d8489f5309961f5bac2c8d4e28f0d9b

“हमारा लड़का बाजार जा रहा था। वो घर से निकला, अनंतपुर पहुंचा तो पुलिस को देखा। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था, वो डर गया। भागना चाहा तो पुलिस ने ओवरटेक करके गोली मार दी।”

वहीं दैनिक भास्कर से बातचीत में सुधीर की मां ने बताया-

“बेटे को एक हजार रुपये देकर प्रसाद लाने के लिए भेजा था। बेटा बाजार गया था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। जिसकी वजह से पुलिस ने उसे गोली मार दी। मेरा इकलौता बेटा है।”
घटना के वक्त अनंतपुर में हो रही रेग्युलर चेकिंग में शामिल एएसआई मुमताज अहमद पर सुधीर को गोली मारने का आरोप है। उन्होंने सुधीर को भागता देख उनका पीछा किया। उसी दौरान उन्हें गोली मार दी।

गोली खाकर भी 2 किमी तक चलाई बाइक

दैनिक भास्कर के मुताबिक गोली लगने के बाद भी सुधीर नहीं रुके। वो लगभग 2 किलोमीटर बाइक भगाते रहे। वो गांव के पास पहुंच गए, तब जाकर गिरे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर है और अगले 72 घंटे उनके लिए क्रिटिकल हैं।

पुलिस की टीम सस्पेंड

घटना के बाद परिवार की शिकायत पर ASI मुमताज मुहम्मद पर हत्या की कोशिश के आरोप के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अहमद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं जहानाबाद के SP दीपक रंजन ने चेकिंग कर रही पूरी टीम को सस्पेंड कर दिया है। दीपक रंजन ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। आगे की कार्रवाई जांच टीम की रिपोर्ट आन के बाद होगी।
जहानाबाद के डीएम रिची पांडेय ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जहानाबाद एसपी के मार्गदर्शन में जांच शुरू करवा दी गई है।

रामनवमी 2023 : इस मुहूर्त में करें राम नवमी पूजा, जाने राशि के हिसाब से क्या लगाएं भोग, पूजन विधि और सामग्री

हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को भगवान राम का जन्म उत्सव बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इसे राम नवमी के नाम से जाना जाता है। इस साल रामनवमी 30 मार्च को है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल में यानी दोपहर के समय हुआ था। इसलिए राम नवमी की पूजा इसी मुहूर्त में की जाती है। सनातन धर्म के लोगों के लिए रामनवमी का उत्सव बहुत खास होता है। जिसे सभी लोग बेहद भक्ति भाव और आनंद के साथ मनाते हैं। इस दिन कई लोग व्रत उपवास करते हैं और भगवान राम के बाल स्वरूप की पूजा करते हैं। इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। लोग अपने घर में कन्याओं को बुलाकर उन्हें हलवा, पूरी, खीर और फल मिठाइयां आदि अर्पित करते हैं। दरअसल इस दिन नौ कन्याओं को मां दुर्गा का रूप मानकर पूजा जाता है। राम नवमी के दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा होती है।

राम नवमी पूजा सामग्री

राम दरबार की तस्वीर, रौली, श्रीराम की पीतल या चांदी की मूर्ति, अभिषेक के लिए दूध, दही, शहद, शक्कर, गंगाजल, मौली, चंदन, अक्षत, कपूर, फूल, माला, सिंदूर, मिठाई, पीला वस्त्र, धूप, दीप, पान, लौंग, इलायची, अबीर, गुलाल, ध्वजा, केसर, पंचमेवा, पांच फल, हल्दी, इत्र, तुलसी दल, सुंदरकांड या रामायण की पुस्तक।

रामनवमी की सरल पूजा विधि

★ रामनवमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प लें।
★ भगवान राम का ध्यान करें और सच्चे मन से उनकी भक्ति करें।
★ फिर दोपहर 12 के करीब शुभ मुहूर्त में राम जी की पूजा शुरू करें।
★ राम नवमी पर श्री राम के बालरूप की पूजा की जाती है।
★ रामलला का श्रृंगार करें और उन्हें फूलों से सजाएं।
★ फिर उन्हें झुले में विराजमान करके, झुले को भी सजा लें।
★ इसके बाद एक ताबें का कलश लें उसमें आम के पत्ते, नरियल, पान आदि रखें। फिर इस कलश को चावल के ढेर पर स्थापित कर दें।
★ कलश के पास चौमुखी दीपक जला लें।
★ फिर श्री राम को खीर, फल, मिठाई, पंचामृत, कमल, तुलसी और फूल माला अर्पित करें।
★ फिर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
★ इस दिन पंचामृत के साथ पीसे हुए धनिये में गुड़ मिलाकर प्रसाद बनाकर बांटा जाता है।

रामनवमी के मंत्र

★ ॐ रामभद्राय नम:
★ ॐ रामचंद्राय नम:
★ ॐ नमो भगवते रामचंद्राय
★ रां रामाय नम:

राम नवमी कथा

त्रेता युग के समय अयोध्या के राजा दशरथ अपनी तीन पत्नियों कौशल्या, केकई, और सुमित्रा के साथ रहते थे। उनके जीवन में किसी चीज की कमी नहीं थी लेकिन फिर भी वे परेशान रहते थे। उनके दुख का कारण था उनकी संतान का न होना। राजा दशरथ की कोई संतान नहीं थी। एक दिन उन्होंने संतान प्राप्ति के लिए ऋषि वशिष्ठ के सुझाव पर पुत्रकामेश्ती यज्ञ किया। इस यज्ञ को ऋषि ऋष्यशृंग ने संपन्न कराया था। इस यज्ञ के परिणाम स्वरुप अग्निदेव राजा दशरथ के सामने प्रकट हुए और उन्हें दिव्य खीर का एक कटोरा प्रदान किया। उन्होंने राजा दशरथ से खीर को अपनी तीनों पत्नियों के बीच बांटने की बात कही।

ऐसे में राजा दशरथ ने आधी खीर अपनी बड़ी पत्नी कौशल्या को और आधी खीर अपनी दूसरी पत्नी केकई को दे दी। वहीं इन दोनों ही रानियों ने अपनी खीर का कुछ हिस्सा रानी सुमित्रा को भी दे दिया। बताया जाता है इसके बाद चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष के नौवें दिन कौशल्या ने राम को, केकई ने भरत को और सुमित्रा ने लक्ष्मण और शत्रुघ्न को जन्म दिया। कहते हैं तभी से इस दिन को रामनवमी के रूप में मनाई जाने की परंपरा की शुरुआत हुई।

राम नवमी 2023 पर भगवान राम को राशि अनुसार लगाएं भोग

राशि भोग
★ मेष : अनार या गुड़ की मिठाई
★ वृषभ : सफेद रंग का रसगुल्ला
★ मिथुन : मीठा पान
★ कर्क : खीर का भोग
★ सिंह : मोती चूर के लड्डू या बेल फल
★ कन्या : हरे रंग का फल
★ तुला : काजू कतली मिठाई
★ वृश्चिक : हलवा-पूरी
★ धनु : बेसन का हलवे या मिठाई
★ मकर : सूखे मेवे
★ कुंभ : काले अंगूर और चना-हलवा
★ मीन : बेसन के लड्डू

राम नवमी पर क्या करें और क्या न करें

★ सूर्योदय से पहले उठकर गंगा नदी में स्नान करें।
★ अगर नदी स्नान संभव न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगा मिलाकर स्नान कर लें। इससे आपके पिछले जन्म के पाप धुल जाएंगे।
★ भगवान राम की विधि विधान पूजा करें।
★ कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें उपहार दें।
★ इस दिन माता रानी को लाल चुनरी, लाल कपड़े, श्रृंगार सामग्री चढ़ाएं। साथ ही हलवा पूरी का भोग लगाएं।
★ इस दिन क्रोध न करें।
★ किसी का अपमान न करें।
★ शराब और तामसिक भोजन का सेवन ना करें।

    राम नवमी के नियम

    इस दिन ब्रह्मा मुहूर्त में उठकर नदी स्नान करने की परंपरा है। अगर ऐसा कर पाना संभव न हो तो घर के नहाने के पानी में ही थोड़ा सा गंगाजल डाल लें और उससे स्नान कर लें। इसके बाद भगवान राम और देवी दुर्गा की पूजा शुरू करें। इस दिन कन्याओं को भोजन कराएं और हवन भी करें। इसके साथ ही राम नवमी पर राम रक्षा स्त्रोत, राम मंत्र, और रामायण के बालकांड का पाठ करें।

    रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की आ गयी डेट, इस दिन से दौड़ेगी ट्रेन

    झारखंड और बिहार के लोगों का इंतजार खत्म हुआ। दोनों राज्यों के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

    जी हां, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद इस तारीख का ऐलान किया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 25 अप्रैल से झारखंड (Jharkhand News) की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना के बीच देश की सबसे अत्याधुनिक ट्रेन वंदे भारत दौड़ने लगेगी.

    रांची से सुबह 7:30 बजे खुलेगी रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन

    रेलवे ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक, रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 25 अप्रैल 2023 से रांची से सुबह 7:30 बजे रवाना होगी. सप्ताह में 6 दिन चलने वाली यह ट्रेन टाटीसिल्वे, बड़काकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, गया, जहानाबाद होते हुए पटना पहुंचेगी. दूसरी तरफ, पटना से यह ट्रेन सुबह 6:45 बजे रवाना होगी और जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बड़काकाना, टाटीसिल्वे के रास्ते रांची आयेगी. दिन में 1:45 बजे यह ट्रेन हटिया पहुंच जायेगी. अभी यह संभावित समय है.

    पटना से जनशताब्दी के बाद खुलेगी वंदे भारत

    बताया गया है कि यह ट्रेन पटना स्टेशन से जनशताब्दी के खुलने के बाद रवाना होगी. दिन में रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस की तरह ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी दोपहर 2:30 बजे हटिया से रवाना होगी और रात के करीब 9 बजे पटना पहुंच जायेगी. वंदे भारत ट्रेन में रांची से पटना के बीच कितना किराया देना होगा, इसके बारे में अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया गया है. इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू किये जाने से पहले लोको पायलट और क्रू मेंबर्स का प्रशिक्षण जारी है.

    प्राइमरी मेंटेनेंस रांची के हटिया यार्ड में होगी

    भारतीय रेलवे के सूत्रों की मानें, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. यह भी बताया गया है कि ट्रेन का रख-रखाव पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर होगा. इसकी प्राइमरी मेंटेनेंस रांची के हटिया यार्ड में होगी. रेलवे के द्वारा दक्षिण मध्य रेल के अधिकारियों को ट्रेन के परिचालन के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है. बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तारीख की घोषणा से रांची-पटना के बीच यात्रा करने वाले लोगों में उत्साह है. वहीं, रेलवे ने इसका परिचालन की युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है.

    सुप्रीम कोर्ट ने सेबी-सहारा खाते से राशि आवंटन की केंद्र की याचिका को किया स्वीकार, जानिये पूरा मामला

    सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार की वह याचिका विचारार्थ स्वीकार कर ली जिसमें जमाकर्ताओं को भुगतान के लिए सहारा समूह द्वारा बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा 24,000 करोड़ रुपये में से 5,000 करोड़ रुपये का आवंटन करने का अनुरोध किया है।

    दरअसल केंद्र ने एक जनहित याचिका में यह आवेदन दिया था। जनहित याचिका पिनाकी पाणि मोहंती नाम के व्यक्ति ने दायर की थी और इसमें विभिन्न चिट फंड कंपनियों तथा सहारा क्रेडिट कंपनियों में निवेश करने वाले जमाकर्ताओं को इस राशि से भुगतान करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

    न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार की पीठ ने कहा कि सहारा समूह की सहकारी समितियों द्वारा ठगे गए जमाकर्ताओं के बीच इस राशि का वितरण किया जाना चाहिए। इसमें कहा गया कि इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी शीर्ष अदालत के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी करेंगे।केंद्र ने यह राशि सेबी-सहारा सहारा-सेबी एस्क्रो खाते से देने की मांग की थी।

    पाकिस्तान इस देश में खेल सकता है वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने मैच

    इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 को लेकर पाकिस्तान ने बड़ा अपडेट दिया है। पाकिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने मुकाबले भारत में न खेलकर नए देश में खेलना चाहता है। ईएसपीएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने मैच बांग्लादेश में खेल सकता है। भारत टूर्नामेंट का मेजबान है, लेकिन दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंधों को देखते हुए इस पर आईसीसी स्तर पर चर्चा की गई है, जिसमें एशिया कप मॉर्डल को समाधान के रूप में देखा जा रहा है। पाकिस्तान एशिया कप की मेजाबनी कर रहा है, लेकिन भारत अपने मैच दूसरी जगह पर खेलेगा।

    वेन्यू पर जल्द जाएगा फैसला

    एशिया कप के वेन्यू को लेकर बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच विवाद चल रहा है। पिछले साल अक्टूबर में बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा था कि टीम इंडिया पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी और साथ ही टूर्नामेंट के वेन्यू में भी बदलाव किया जाएगा। इसके बाद विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद पाक बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमीज रजा ने बीसीसीआई को धमकी दे डाली थी। एशिया कप के वेन्यू को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन इस पर फैसला जल्द आ सकता है।

    यात्रियों से खचाखच भरी बस जा रही थी रांची, सड़क किनारे पेड़ से टकराई, कई घायल

    खूंटी में एक बस दुर्घटना की शिकार हो गई. जिसमें दर्जनों यात्रियों के घायल होने की खबर है. बस की रफ्तार अधिक होने की वजह से यह हादसा हुआ.जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं. जिसमें से 4 लोगों की हालत गंभीर है. सभी को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. घटना हुटार के पास घटी है.दरअसल एनएच 75 ई पर यह हादसा हुआ है. रांची-खूंटी मुख्य मार्ग पर स्थित हुटार के नजदीक खूंटी के रनिया से रांची के लिए चलने वाली यात्री बस हादसे का शिकार हो गई. बस पेड़ से सीधे टकरा गई. बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी. रनिया से निकल कर रांची जाने के क्रम में हुटार के पास चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया. जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.इस हादसे में दर्जनों यात्री घायल हुए है. जबकि चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए रांची के विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है. जानकारी के अनुसार खूंटी के रनिया से बस रांची के लिए निकली थी, लेकिन हुटार पहुंचते ही तेज गति होने के कारण एक कार को बचाने के लिए गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई. जिसके बाद रफ्तार काफी होने की वजह से चालक बस को नियंत्रित नहीं कर सका. जिससे बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. पेड़ से टकराने की जोरदार आवाज से स्थानीय ग्रामीण जमा हो गए और घायलों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया. बस खूंटी से सरिता होते हुए खूंटी, डोड़मा, तोरपा, मरचा, पोकला, कामडारा, बाकूटोली, गरई, बकसपुर, हंजड़ा, पकरा और पिम्पी तक जाती है. हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

    error: Content is protected !!