एक नई सोच, एक नई धारा

साकची-टिनप्लेट फायरिंग में कुंडी सहित तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद

कची कोर्ट परिसर के बाहर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने विक्की गिल उर्फ कुंडी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं।

फायरिंग वर्चस्व को लेकर की गई थी। इसमें सात लोग शामिल थे। हमले में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद किया गया है। यह बाइक एग्रिको लाइट सिग्नल के पास बंद हो गई थी, जिसे दोबारा स्टार्ट कर कुंडी भागा था। पुलिस अमन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जेम्को में बनी थी योजना

फायरिंग की योजना जेम्को में बनाई गई थी। विक्की उर्फ कुंडी हाल में ही जेल से छूटा है। मनप्रीत की हत्या के वक्त कुंडी जेल में था। उसे बिष्टूपुर पुलिस ने चेन छिनतई में जेल भेजा था। इससे पहले राहुल गुप्ता गैस एजेंसी वाले पर फायरिंग भी कुंडी ने ही मनप्रीत के साथ मिलकर की थी। जब मनप्रीत को मार दिया गया उसके बाद से ही कुंडी ने ही अपने एक साथ सोनी के साथ मिलकर उसकी हत्या का बदला लेने की योजना बनाई। जेल से निकलने के बाद इस गिरोह ने हथियार किराए पर लिया और उसके बाद नवीन को पहले निशाने पर लेने की योजना तैयार की। इसी के तहत सभी जेम्को में एकत्रित हुए और उसक बाद वे लोग वहां से दो बाइक पर सवार होकर कोर्ट के पास पहुंचे। कोर्ट से पहले इनलोगों ने नवीन को एग्रिको में मारने का योजना बनाई थी, लेकिन उसे अमन ने मना कर दिया था। उसके बाद वे लोग कोर्ट की तरफ आ रहे थे कि पता चला कि नवीन की कोर्ट में पेशी है। वे लोग कोर्ट से निकलने के बाद उसे मारने की तैयारी में थे। सभी नशे में थे। वे कोर्ट के बाहर आकर खड़े हो गए और अचानक नवीन को बाहर निकलते देखा और फायरिंग कर दी। उसके बाद वे लोग एग्रिको होकर गोविंदपुर की तरफ भाग रहे थे। इस बीच उन लोगों ने टिनप्लेट बाजार में विनोद नामक व्यक्ति की ऑटो पार्ट्स की दुकान को निशाना बनाया और रंगदारी लेने के उद्देश्य से वहां गए। वहां उन लोगों ने घूम-घूमकर लोगों को गालियां दी और गोली चलाई।इतने नशे में था कि गिर गया कुंडी

फायरिंग के दौरान उनलोगों ने टिनप्लेट बाजार में दहशत के लिए गोली चलाई। गोली चलाने के दौरान ही जब सभी भागने लगे तो कुंडी बाइक से गिर गया। यहां से सभी भागकर गोविंदपुर गए, जिसके बाद उनलोगों की पुलिस ने घेराबंदी की और कुंडी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। कुंडी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

हाईवे पुलिस के पेट्रोलिंग वैन में मौजूद रहेगी फर्स्ट एड किट : एसएसपी

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद का पहला घंटा गोल्डन ऑवर होता है। इस आवर में घायल को फर्स्ट एड मिल जाए तो उसके बचने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसी मदद के लिए अब यंग इंडियंस से प्राप्त फर्स्ट एड किट को हाईवे से सटे सभी थानों में रखा जाएगा।

ये किट्स पेट्रोलिंग वैन में भी मौजूद रहेगी। बीते दिनों ही टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से जिला पुलिस के 150 जवानों को प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग दी गई थी। यह किट उन्हीं जवानों को सौंपा जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाई जा सके।

एसएसपी मंगलवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) यंग इंडियंस के द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस को 100 रोड सेफ्टी किट और 10 स्ट्रेचर प्रदान करने के लिए आयोजित समारोह में बोल रहे थे। बिष्टूपुर थाना परिसर स्थित कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में एसएसपी प्रभात कुमार एवं डीएसपी ट्रैफिक कमल किशोर मौजूद थे। एसएसपी प्रभात कुमार ने यंग इंडियंस द्वारा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पुलिस यंग इंडियंस के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम पर काम करेगी।

समारोह में ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर, बिष्टूपुर थाना प्रभारी अंजनि कुमार एवं जमशेदपुर पुलिस के कई अधिकारी मौजूद थे। मौके पर यंग इंडियंस की मानसी अग्रवाल, आकाश आनंद, मृदुल गोयल, उमंग अग्रवाल, अंकित काउंटिया, रश्मि काउंटिया, भाविन गांधी, उमंग रणपरा, बरखा केडिया, निधि अग्रवाल, बीजल मेहता एवं नेहा अग्रवाल मौजूद थीं।

झारखंड में अप्रैल से मॉर्निंग हो जाएंगे सरकारी-निजी स्कूल, 7 बजे से लगेगी क्लास

झारखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूल अप्रैल से मार्निंग हो जाएंगे। यानी यहां कक्षाएं अब नौ बजे के बदले सुबह 7 बजे से शुरू होंगी। यह व्यवस्था अगले 3 महीने यानी 30 जून तक बनी रहेगी।

1 अप्रैल शनिवार होने के चलते 3 अप्रैल से नियमित प्रातकालीन कक्षाएं शुरू होंगी। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों का संचालन अब सामान्य दिनों में सुबह 8.45 बजे से शाम 4 बजे तक और गर्मी में 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक करने का विरोध शुरू हो गया है।

शिक्षकों ने बताया तुगलकी फरमान
शिक्षकों ने इसे तुगलकी फरमान करार दिया है। इस फरमान को न बदले जाने की स्थिति में सरकारी शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा सचिव से मिलकर इस फरमान को वापस लेने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि नया टाइम टेबल किसी भी स्थिति में व्यावहारिक नहीं है। इसमें निर्देश दिया गया है कि गर्मी के दिनों में स्कूल में छुट्टी होने से पहले दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक बच्चों के लिए खेल पीरियड रखा जाए। सवाल किया गया कि क्या धूप में बच्चों का खेलना उनके लिए ठीक है। शिक्षा सचिव से कहा कि विभाग आखिर किसी शिक्षक से कितने घंटे काम कराना चाहता है। जो समय सारणी जारी की गई है, उससे क्या फायदा होगा। संघ ने सवाल किया कि हर बार स्कूल का समय बदला जाता है। ऐसे में अब मूल्यांकन करने की जरूरत है कि पिछली बार जो समय बदला गया, उसका क्या लाभ हुआ।

विद्यालय में घंटा बढ़ाने से नहीं होगा सुधार
विद्यालयों में घंटे बढ़ाने से शिक्षा में सुधार होने वाला नहीं है। देश के आजाद होने से बाद से स्कूल का संचालन 10 बजे से 4 बजे तक तथा ग्रीष्मकाल में 6.30 बजे से 11.30 बजे तक होता रहा है, इसलिए इसी समय सारणी को फिर से लागू किया जाए। इसी के साथ शनिवार को हाफ डे संबंधी आदेश भी जारी किया जाए। शिक्षकों की मांगों पर शिक्षा सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जारी आदर्श दिनचर्या में संघ के साथ 10 अप्रैल को पुन बैठक कर आवश्यक संशोधन किया जाएगा। इसी परिप्रेक्ष्य में आंदोलन की रूपरेखा तय करने हेतु झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की राज्यस्तरीय बैठक 9 अप्रैल को रांची संघ भवन में आयोजित होगी। सचिव से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल ने किया। इसमें पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह भी शामिल थे।

ओवरब्रिज पर एक सप्ताह तक बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक, जानिए किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

मेन रोड ओवरब्रिज पर मंगलवार से अगले एक सप्ताह तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. सिर्फ स्कूली बसों को इससे छूट दी गयी है. लगातार लग रहे जाम और रामनवमी के मद्देनजर रांची के ट्रैफिक एसपी एच बिन जमां ने यह एहतियाती कदम उठाया है.

इसका असर भी दिखा. ट्रैफिक पहले की तुलना में काफी स्मूथ हो गया था. नये बदलाव के तहत पटेल चौक स्थित सरकारी बस स्टैंड से खुलनेवाली बसों को मेन रोड ओवरब्रिज पर जाने से रोकने के बाद इनका रूट डॉन बास्को स्कूल से लोअर चुटिया होते हुए नामकुम निकाला गया. वहीं, स्लाइडर लगाकर देवेंद्र मांझी चौक और निवारणपुर से आनेवाली गाड़ियों के लिए अलग लेन बनायी गयी है. इसका असर यह हुआ कि गाड़ियां एक लेन में रुक-रुककर चलने की जगह थोड़ी स्पीड में आराम से निकल रही थी.

बुधवार तक कंपनी जाम वाली संभावित जगहों को क्लियर कर देगी.

उस रूट में जाम नहीं लग रहा था. इसके अलावा मेन रोड ओवरब्रिज और राजेंद्र चौक पर पुल निर्माण कार्य के दौरान लगायी गयी लोहे की बैरिकेडिंग और बड़े-बड़े बोर्ड को निर्माता कंपनी एलएंडटी द्वारा तेजी से हटाया जा रहा था. इससे वाहनों के आवागमन में आसानी हो गयी है. मंगलवार रात या बुधवार तक कंपनी जाम वाली संभावित जगहों को क्लियर कर देगी. इससे रामनवमी में निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर जाने में श्रद्धालुओं को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा. मेन रोड ओवरब्रिज व राजेंद्र चौक की व्यवस्था में परिवर्तन का असर कडरू ओवरब्रिज पर भी देखने को मिला. इस रूट पर भी लेन में वाहनों के परिचालन कराने से जाम काफी कम लग रहा है.

मेन रोड में एक माह के अंदर दुरुस्त होगी ट्रैफिक.रोड मैप के आधार पर मेन रोड में एक माह में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की जायेगी. राजधानी को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए छह जोन में बांटा गया है. बारीकी से ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है. फ्लाइओवर निर्माण में लगी एलएनटी से कहा गया है कि वह बैरिकेडिंग की लंबाई बढ़ाये, ताकि यातायात व्यवस्था के संचालन में कोई बाधा नहीं पहुंचे. यह जानकारी डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को हाइकोर्ट को दी. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने अटल वेंडर मार्केट में दुकान आवंटन के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई की. इस दौरान डीसी और नगर आयुक्त द्वारा प्रस्तुत रोड मैप का अवलोकन किया गया.

राजधानी में सुगम यातायात व्यवस्था बहाल करें

इस मौके पर अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि अपने जवाब के अनुसार मेन रोड सहित राजधानी की अन्य प्रमुख सड़कों पर सुगम यातायात की व्यवस्था बहाल की जाये. ऐसी व्यवस्था हो, ताकि कहीं भी सड़क जाम की स्थिति नहीं बने. लोगों को राहत पहुंचानेवाली ट्रैफिक व्यवस्था कायम की जाये. साथ ही उठाये गये कदमों से संबंधित स्टेटस रिपोर्ट सौंपी जाये. मामले की सुनवाई के दौरान रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा व नगर आयुक्त शशि रंजन सशरीर उपस्थित थे. अगली सुनवाई के दौरान भी इन्हें सशरीर उपस्थित होने का अदालत ने निर्देश दिया. अगली सुनवाई के लिए अदालत ने तीन मई की तिथि निर्धारित की.

साकची हनुमान मंदिर निर्माण मामले में हिंदू जागरण मंच के महामंत्री पप्पू उपाध्याय को मिली अग्रिम जमानत, कहा- रामनवमी पर भगवान का न्याय

साकची के चर्चित हनुमान मंदिर निर्माण मामले में बीते वर्ष दिसंबर महीने में प्रशासन और हिंदुवादी संगठनों के मध्य हुए विवाद के बाद दर्ज कांड में पप्पू उपाध्याय को जमानत मिल गई है. बुधवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय ने हिंदू जागरण मंच के महामंत्री सह अधिवक्ता पप्पू उपाध्याय के अग्रिम जमानत पर निर्णय दिया. मामले में क्रिमिनल मामलों के प्रख्यात अधिवक्ता प्रकाश झा ने पप्पू उपाध्याय के अग्रिम जमानत के लिए पैरवी किया था. जमानत मिलने पर हिंदुवादी नेता पप्पू उपाध्याय ने इसे रामनवमी के मौके पर ईश्वर और प्रकृति का न्याय बताया. कहा की धर्महित में ऐसे अड़चनों से मनोबल कमज़ोर नहीं होगी. कहा की श्रीरामलला का भव्य मंदिर अयोध्या में बन रही है, उसी तरह साकची में भी भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण निकट भविष्य में जरूर मुमकिन होगा. उन्होंने अधिवक्ता प्रकाश झा एवं सहयोगी अधिवक्ताओं के साथ ही हिंदू जागरण मंच की जमशेदपुर कमिटी एवं अन्य हिंदुवादी नेताओं के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया है.

मोदी सरकार ने हज के लिए खत्म किया VIP कोटा

मुस्लिम समाज में हजयात्रा बहुत पवित्र मानी जाती है। इसकी पाकिस भी इस समुदाय के लोगों के लिए सर्वोच्च है। कहा जाता है कि हज किए बिना किसी मुस्लिम का जीवन पूरा नहीं होता है। हर मुस्लिम कोशिश करता है कि वह अपने जीवन में एक बार हज यात्रा कर सके। भारत से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का सरकार काफी सुविधाएं उपलब्ध कराती है और यात्री सरकार की देखरेख में ही हज पर जाते हैं। सऊदी अरब के साथ द्विपक्षीय समझौते के अनुसार इस साल के लिए भारत का हज कोटा 1,75,025 तय किया गया है।

कई बड़े बदलाव किए गए

इस बार भारत सरकार ने हज यात्रा को लेकर कई बड़े बदलाव किये हैं। अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कि इस बार हज के लिए VIP कोटा खत्म कर दिया गया है। इससे पहले VIP लोग सरकारी खर्चे पर सऊदी अरब जाया करते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सकेगा। इसके साथ ही इस बार कोई भी वीआईपी डेलिगेशन सऊदी अरब नहीं जाएगा।

बिना सगे-संबंधी 4000 से अधिक महिलाएं इस बार जाएंगी हज पर

इस बार 4314 मुस्लिम महिलाएं इस बार बगैर महरम (सगे संबधी)  के हज पर यात्रा पर जाएंगी। इसके साथ ही इस बार भारतीय हज यात्रियों को लेकर अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय मिलकर काम कर रहा है। इससे पहले अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ही अकेले काम देखता था। स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ आने से हज यात्रियों के जो मेडिकल टेस्ट प्राइवेट होते थे, वे इस बार सरकारीभी हो सकेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता डिमना रोड पहुंचकर आंदोलनकारी दुकानदारों से मिले, दुकानदारों को दुकान आवंटित करने का दिया आश्वासन, दुकानदारों का धरना समाप्त

मानगो के डिमना रोड स्थित डिमना रोड डिवाइडर में रविवार की रात दुकानों पर बुलडोजर चलने के बाद दुकानदार धरने पर बैठे हुए थे। उनका धरना लगातार चल रहा था। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बुधवार की दोपहर बाद मानगो डिमना रोड पहुंचे। धरना स्थल पर जाकर उन्होंने दुकानदारों से बात की। दुकानदारों को आश्वासन दिया है कि जिन 45 दुकानदारों का सूची में नाम है। उनको दुकानें आवंटित की जा रही हैं। बाकी दुकानदारों को भी दुकानें जल्दी ही दुकानें आवंटित की जाएंगी। सभी दुकानदारों को दुकानें मिलेंगी। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आश्वासन के बाद दुकानदार मान गए हैं और धरना समाप्त हो गया है। मानगो नगर निगम के नगर प्रबंधक ने बताया कि फिलहाल जिन दुकानदारों का नाम सूची में है। उनको दुकानें आवंटित की गई हैं। वह वहां दुकान खोल सकते हैं। दुकानदारों की तरफ से रास्ते की बात सामने आई। कहा गया कि दुकानों तक जाने का रास्ता नहीं है। इसलिए रास्ता भी बनाया जाएगा। मानगो नगर निगम जल्द ही वहां सभी सुविधाएं मुहैया कराएगा और रास्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन से पहले ही बात की थी कि किसी भी गरीब की दुकान उजड़नी नहीं चाहिए। सभी को दुकान दी जाए। 45 लोगों को दुकान दी जा रही है जो बचेंगे उनको जल्द ही दुकान दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मानगो नगर निगम को उन्होंने निर्देश दिया है। यह लोग जांच करेंगे और जो लोग आवंटित दुकान पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। उन से दुकान खाली कराकर दुकानदारों को दुकान दी जाएगी। ऐसे दुकानदारों को ही दुकान मिलेगी जो रोज डिमना डिवाइडर में दुकान लगाते थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए बाकायदा जांच कराई जाएगी।

रामनवमी पर नहीं बजाए जा सकेंगे अश्लील व भड़काऊ गाने, साकची में DC व SSP समेत सभी अधिकारियों ने रामनवमी पर लगाए गए मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

रविंद्र भवन में डीसी व एसएसपी ने समेत सभी अधिकारियों ने बुधवार को एक बैठक की। इस बैठक में रामनवमी पर शहर में तैनात किए गए मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी शामिल रहे। इन मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर एक दूसरे को दिए गए और इनको नियम कायदों से अवगत कराया गया कि रामनवमी के दिन इन्हें क्या करना है। डीसी विजया जाधव ने बताया कि इस बार डीजे बजाने पर पाबंदी है। अश्लील व भड़काऊ गाने बजाने पर भी पाबंदी है। लोगों को चाहिए कि वह अच्छे पारंपरिक सनातन धर्म से जुड़े गाने बजाएं और भगवान राम की जीवनी ये संबंधित प्रदर्शनी लगाएं। डीसी विजया जाधव ने बताया कि सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कई जगह सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। वहां भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बैठक में अधिकारियों ने मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को बताया कि रामनवमी के दिन किस तरह से विधि कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। एसडीओ धालभूम पीयूष कुमार सिन्हा भी इस बैठक में थे। उन्होंने अधिकारियों को मजिस्ट्रेट को समझाया कि जहां उनकी तैनाती है। वहां पता कर लें कि उधर से रामनवमी के कितने जुलूस निकलेंगे। जुलूस निकालने वाले अखाड़े का नाम क्या है। वह अखाड़ा लाइसेंसी है या नहीं और अखाड़े के अध्यक्ष और पदाधिकारी कौन हैं। इन सब का नंबर पहले से मजिस्ट्रेट के पास होना चाहिए। ताकि जब जरूरत पड़े तो और उनसे संपर्क किया जा सके। इसके अलावा डीसी विजया जाधव और एसएसपी प्रभात कुमार ने भी सभी मजिस्ट्रेट को दिशा निर्देश दिए। मजिस्ट्रेटों को बताया गया कि उन्हें अपने इलाके में गुजरने वाले जुलूसों की वीडियो रिकॉर्डिंग करानी है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में वीडियोग्राफरों को तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में खासतौर से ध्यान देने की जरूरत है। मजिस्ट्रेटों को बताया गया कि पोटका के हल्दीपोखर का इलाका काफी संवेदनशील है। क्योंकि वहां पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए हल्दीपोखर इलाके पर खास ध्यान रखना है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि शहर में रामनवमी पर 200 से अधिक अखाड़े निकलते हैं। इनमें से जो संवेदनशील और कानून व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। उनसे संपर्क में रहना है।

झारखंड-जमशेदपुर : राज्य में 17 लाख स्कूली बच्चों का अब तक नहीं खुल सका है बैंक खाता

जमशेदपुर समेत राज्य भर में करीब 17 लाख बच्चों का बैंक खाता नहीं खुल सका है. इसके अलावा जिन बच्चों का बैंकों द्वारा कटौती की जा रही है.इस पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने नाराजगी जताते हुए राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के महाप्रबंधक को एक पत्र लिखा है. श्री कुमार ने कहा है कि शैक्षणिक विकास के लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालित किया जा रहा है. सभी को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा से आच्क्षादित करने हेतु छात्र-छात्राओं को पोशाक, जूता-मोजा, पाठ्य-पुस्तक, छात्रवृत्ति एवं कॉपी-पेंसिल इत्यादि की राशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित करायी जाती है.

बताया गया है कि राज्य भर में लगभग 17 लाख छात्र-छात्राओं के बैंक खाते अब भी नहीं खोले जा सके है. जिन छात्रों के बैंक खाते खोले गये है उनके खातों से भी बैंक के द्वारा विभिन्न प्रकार की कटौतियाँ दण्ड स्वरूप कर ली जाती है. इस कारण सरकार के द्वारा योजनाओं के लिये निर्धारित अत्यल्प राशि से बैंक के द्वारा कटौति करने के कारण छात्रों को पठन-पाठन की सामग्रियों के क्रय किये जाने में कठिनाई हो रही है. इसे लेकर श्री कुमार ने भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों का हवाला देते हुए विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बैंक खाते बेसिक सेविंग बैंक अकाउंट खोलने, खोले जांय एवं छात्रों के वैसे बैंक खाते जो पूर्व से खोले जा चुके है, को भी इस कोटि के बैंक खाते में परिवर्तित करने, राज्य में अवस्थित सभी बैंकों/पोस्ट ऑफिस से समन्वयन कर जिन छात्रों का बैंक खाता अब तक नहीं खुल सका है उन छात्रों का भी बैंक खाता शीघ्र खुलवाने की दिशा में त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया है. ताकि इस श्रेणी के छात्र सरकारी योजनाओं के लाभ से अभिवंचित न हों.

श्री कुमार ने कहा है कि अब तक लगभग सत्तरह लाख छात्र-छात्राओं का बैंक खाता नहीं खुला है। प्रत्येक वर्ष छह वर्ष की आयु वाले लगभग छह लाख नये छात्रों का नामांकन किया जाता है. इन छात्रों के भी बैंक खाते प्रारंभिक वर्ग में ही खोले जाने की आवश्यकता होती है. राज्य स्तरीय बैंकर्स कमिटी के हैसियत से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिये राज्य के सभी स्तरों पर सभी बैंकों को खाता खोलने के लिये लक्ष्य निर्धारित किया जाय एवं प्रत्येक वर्ष के अप्रैल माह में विद्यालय के नजदीक कैंप आयोजित कर सभी छात्रों का बैंक खाता खोलवाने के संबंध में बैंकों से समन्वयन कराया जाय.

जमशेदपुर : राज्य में आकांक्षा प्रवेश परीक्षा 2 अप्रैल को, जमशेदपुर के साथ समेत पूरे कोल्हान में 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से राज्य भर में संचालित आकांक्षा केंद्रों मैं नामांकन के लिए इस वर्ष भी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.परीक्षा का आयोजन आगामी 2 अप्रैल को किया गया है. इसके लिए राज्य भर के विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले कुल 16757, मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले 18451 तथा क्लैट की तैयारी करने वाले 3130 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

परीक्षा के लिए जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) मैं 7 केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर मेडिकल के 870, इंजीनियरिंग के 930 और क्लैट की तैयारी के लिए 155 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. बताया गया है कि परीक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. पड़ोसी जिला पश्चिमी सिंहभूम में दो परीक्षा केंद्र तथा सरायकेला खरसावां जिला में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. पश्चिमी सिंहभूम में इंजीनियरिंग के 557, मेडिकल के 535 तथा 142 परीक्षार्थी है, जबकि सरायकेला खरसावां जिला में इंजीनियरिंग के 828, मेडिकल के 872 क्लेट के 192 परीक्षार्थी है. परीक्षा को लेकर सभी जिलों को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ओएमआर शीटउपलब्ध करा दी गई है, 1 अप्रैल तक सभी परीक्षा केंद्रों तक पहुंच जाएगी.

error: Content is protected !!