एक नई सोच, एक नई धारा

रिम्स की कार्डियोलॉजी व रेडियोलॉजी मशीनों का हुआ लोकार्पण, चिकित्सा पदाधिकारी व सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी को सीएम ने दिया नियुक्ति पत्र

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज बुधवार को रिम्स ऑडिटोरियम में कहा कि नियुक्ति पत्र पाने वाले 173 चिकित्सा पदाधिकारी एवं 297 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी के कंधों पर राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। आज से आप सभी लोग सरकार के अभिन्न अंग के रूप में कार्य करते हुए राज्य में स्वास्थ्य सेवा को और मजबूती प्रदान करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र की जनता हो या शहरी क्षेत्र की जनता उनके स्वास्थ्य की रक्षा का जिम्मा अब आपके हाथों में है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उन्होंने ये बातें कहीं।

गरीब-गुरबा लोगों के स्वास्थ्य रक्षा की जिम्मेदारी आपके कंधों पर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों से कहा कि आज से सरकार आपकी जिम्मेदारी ले रही है और आज से ही इस राज्य के गरीब-गुरबा लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा की जिम्मेदारी आपको लेनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार आज के इस तकनीकी युग में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, उसी प्रकार स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र के साथ-साथ रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) परिसर में नवनिर्मित अकादमी भवन का उद्घाटन एवं कार्डियोलॉजी एवं रेडियोलॉजी विभाग के चार महत्वपूर्ण मशीनों का लोकार्पण किया गया है। इन आधुनिक तकनीकों से लैस मशीनों के लगने से यहां इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जा सकेगा। वैसे तो स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने-अपने स्तर पर कई संस्थाएं कार्य कर रही हैं, लेकिन झारखंड की बात करें तो यहां 70 से 80% लोग ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं और इन ग्रामीण लोगों को आज भी सरकारी व्यवस्थाओं पर विश्वास है।

n48723647216806980632110ebf6d6e135d4842fde65aeceaaabbf953e3f7af8f1d0b28c229aeecb03ea5a5

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना लक्ष्य

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार कल्याणकारी सोच के साथ सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को समान नजर से देखने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। आज हम रिम्स परिसर के अलग-अलग विभागों में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की मशीनें लगा रहे हैं ताकि जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा दे सकें। वैसे सुदूर क्षेत्र, जहां के ग्रामीणों को रिम्स पहुंचने में समय लगता है अथवा वे रिम्स नहीं पहुंच पाते हैं, उनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी अब आप सभी नवनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारियों के कंधों पर है। आने वाले समय में भी स्वास्थ्य क्षेत्र में कई और महत्वपूर्ण कड़ियां जुड़ेंगी। आज तो बस शुरुआत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी हमारी सरकार ने बड़ी संख्या में आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिया था और आज भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां दी जा रही हैं। आने वाले समय में भी बड़ी संख्या में चिकित्सकों, नर्सों सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

स्वस्थ झारखंड समृद्ध झारखंड के सपने को साकार करेगी सरकार

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोविड-19 के समय धैर्यपूर्वक ऐतिहासिक कार्य कर झारखंड में लोगों की जान बचाने का कार्य कर दिखाया है। आज राज्य सरकार की ओर से 173 चिकित्सा पदाधिकारी एवं 297 आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र मिला है। लोग चिकित्सकों को भगवान का दूसरा रूप मानते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी नवनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड निरंतर समृद्धि की ओर आगे बढ़ रहा है। आगे भी बेहतर कार्य करते हुए हमारी सरकार स्वस्थ झारखंड और समृद्ध झारखंड के सपने को साकार करेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने राज्य से एनीमिया मिटाने के संकल्प के साथ एनीमिया किट का लोकार्पण किया। मौके पर नवनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। मौके पर विधायक समरी लाल, विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, रिम्स निदेशक कामेश्वर प्रसाद, निदेशक आयुष फजलुस शमी सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कुड़मी समाज के आंदोलन को लेकर रेलवे ने जारी किया नोटिफिकेशन, इन ट्रेनों को किया गया रद्द

जमशेदपुर : कुड़मी समाज की ओर से अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम की घोषणा की गई है। इसके तहत टाटानगर और खड़गपुर के बीच खेमाशोली स्टेशन के पास और टाटानगर आद्रा स्टेशन के बीच कुस्तौर स्टेशन के पास कुड़मी समाज रेल ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन करेगा। कुड़मी समाज द्वारा आंदोलन के कारण रेलवे ने स्टील एक्सप्रेस समेत 35 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके अलावा 10 ट्रेन शॉर्ट टार्मिनेट और एक ट्रेन के रूट में बदलाव किया है। इसको लेकर रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

290da181aa7c9c1c86bd354e2a937fa3107c9ca51990e5270952dcbe19081315.0

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

ट्रेन नंबर 08641 आद्रा-बरकाखाना मेमो पैसेंजर स्पेशल
ट्रेन नंबर 12828 पोरबंदर-हावड़ा एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 08649 आद्रा-पुरुलिया मेमो स्पेशल
ट्रेन नंबर 03595 बरकाखाना-आसनसोल मेमो पैसेंजर
ट्रेन नंबर 03598 आसनसोल-रांची मेमो पैसेंजर
ट्रेन नंबर13301 धनबाद-टाटानगर स्वर्णरेखा एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 18183 टाटानगर-दानापुर सुपर एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 08650 पुरुलिया-आद्रा मेमो पैसेंजर
ट्रेन नंबर 18085 खड़गपुर-रांची मेमो एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 18116 चक्रधरपुर-गोमो मेमो एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 08054 टाटा-खड़गपुर मेमो स्पेशल
ट्रेन नंबर 08055 खड़गपुर-टाटा मेमो स्पेशल
ट्रेन नंबर 08015 खड़गपुर-झारग्रम मेमो स्पेशल
ट्रेन नंबर 08060 टाटा-खड़गपुर मेमो स्पेशल
ट्रेन नंबर 03592 आसनसोल-बड़काखाना मेमो पैसेंजर
ट्रेन नंबर 18184 दानापुर-टाटा सुपर एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 08173 आसनसोल-टाटा मेमो स्पेशल
ट्रेन नंबर 08174 टाटा-आसनसोल मेमू स्पेशल
ट्रेन नंबर 03594 आसनसोल-पुरुलिया मेमो स्पेशल
ट्रेन नंबर 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 03593 पुरुलिया-आसनसोल मेमो पैसेंजर
ट्रेन नंबर 08647 आद्रा-बड़ाभूम मेमो स्पेशल
ट्रेन नंबर 08049 खड़गपुर-झारग्राम मेमो पैसेंजर
ट्रेन नंबर 12814 टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 08069 संतरागाछी-झारग्राम मेमो पैसेंजर
ट्रेन नंबर12021 हावड़ा-बड़बील जनशताब्दी एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 08070 झारग्राम-संतरागाछी मेमो पैसेंजर
ट्रेन नंबर 08160 टाटा-खड़गपुर मेमू स्पेशल
ट्रेन नंबर 08071 खड़गपुर-टाटा मेमू स्पेशल
ट्रेन नंबर 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 18033 हावड़ा-घाटशिला मेमो एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 08050 झारग्राम-खड़गपुर मेमो पैसेंजर
ट्रेन नंबर 22891 हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस

जुस्को का विद्युत कनेक्शन कमिटी की हुई बैठक, बारीडीह बस्ती समेत कई बस्तियों में बिजली देने पर बनी सहमति

टाटा लीज क्षेत्र एवं इससे सटे अन्य बस्तीयों के निवासियों को जुस्को का विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने को लेकर बनी कमिटी की बैठक आज बिष्टुपुर स्थित विद्युत महाप्रबंधक कार्यालय में विद्युत महाप्रबंधक श्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक मे जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सरयू राय विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मोहरदा, मुराकाटी क्षेत्र में जुस्को बिजली हेतु शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा। इसके लिए पथ निर्माण विभाग को बैंक गारंटी के तौर पर निश्चित रकम जुस्को द्वारा जमा करायी जा रही है। मोहरदा ओड़िया स्कूल मैदान में सब स्टेशन के लिए सभी आवश्यक सामग्री (सीटीएसएस) जुस्को द्वारा तैयार कर लिया गया है। बैठक में जुस्को के अधिकारियों ने श्री राय को बताया कि छायानगर-चंडीनगर, निर्मलनगर के लिए सब स्टेशन निर्माण के लिए आवश्यक निर्माण सामग्री की खरीददारी कर ली गयी है। स्थल चिन्हित कर लिया गया तथा उक्त स्थल पर सब स्टेशन निर्माण के लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। विधायक श्री राय ने अधिकारियों से उक्त सब स्टेशन निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। बागुननगर क्षेत्र में विद्युत क्षमता को 2 केवीए से बढ़ाकर 10 केवीए करने के लिए विधायक श्री राय की पहल पर बागुननगर में एक नया सब स्टेशन का निर्माण कर लिया गया है। क्षेत्र के निवासियों को बिजली कनेक्शन देने के लिए फाॅर्म वितरण किया जा रहा है। विधायक श्री राय ने बागुननगर के ‘डी’ ब्लाॅक को भी बिजली देने की बात कही।

bbde62c900085a0c2de98f3add63ad9e4faf5c34d96f941ebe3a56dad60dadee.0

विधायक श्री राय ने जुस्को के अधिकारियों को बारीडीह बस्ती, शक्तिनगर, शांतिनगर, बागुनहातु, लक्ष्मीनगर, प्रेमनगर, रामाधीन बगान, गायत्रीनगर को भी जुस्को की बिजली देने के लिए आवश्यक कारवाई करने का निर्देश दिया। इसपर अधिकारियों ने अपनी सहमति देते हुए क्षेत्र का सर्वे एवं संभावनाओं की तलाश हेतु एक टीम बनाकर सर्वे करने की बात कही। विधायक श्री राय ने गोलमुरी के केबुल टाऊन और केबुल बस्ती के प्रत्येक घरों को अलग-अलग बिजली प्रदान करने की बात कही। इसका निदान के लिए विधायक श्री राय ने पहली बैठक से ही अधिकारियों को निर्देश दिया था, जिसपर आज अधिकारियों ने बताया कि केबुल टाऊन, डीएस फ्लैट क्षेत्र में अलग-अलग बिजली देने के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है। बाकी क्षेत्रों के लिए भी सर्वे किया जा रहा है। ज्ञात हो कि वर्तमान में यहाँ सिंगल प्वाइंट पर बिजली आपूर्ति की जाती है जिससे कई समस्यायें उपभोक्ताओं को उठानी पड़ती है। केबुल टाऊन क्षेत्र में इंकैब के इंफ्रांस्ट्रक्चर का उपयोग एवं रख रखाव के लिए जुस्को प्रबंधन ने केबुल कंपनी के लिक्वीडेटर को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव पर सहमति प्राप्त नहीं होने पर विधायक श्री राय ने नाराजगी जतायी और जुस्को के अधिकारियों को नया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का निर्देश दिया।

विधायक श्री राय के प्रयास पर पूर्वी विधानसभा के 20 हाईमास्ट लाइटों में जुस्को से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिससे अब जेबीवीएनएल की बिजली कटने पर अंधेरा छा जाने की परेशानी से लोगों को मुक्ति मिल गयी है। विधायक श्री राय जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारी को 4000 स्ट्रीट लाइट का काम धरातल पर नहीं उतारने पर संबंधित वरीय अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर इसका अविलंब समाधान करने का निर्देश दिया। अधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल को इसकी निविदा प्रकाशित की जाएगी और मई के प्रथम सप्ताह से क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन प्रारंभ हो जाएगा। बैठक में श्री राय ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में जो काई भी जुस्को की बिजली प्राप्त करने के लिए आवेदन करता है तो उसे बिजली दी जाय। बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर सुविधा बहाल की जाए।

ज्ञात हो कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने जुस्को द्वारा लीज क्षेत्र के नागरिकों को विद्युत कनेक्शन देने में मनमानी करने का मामला विधानसभा में उठाया था। जिसके उपरांत जुस्को क्षेत्र के सभी नागरिकों को विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए जमशेदपुर के विद्युत महाप्रबंधक की अध्यक्षता में एक कमिटी का गठन किया गया ताकि इसकी जांचकर लीज क्षेत्र के सभी निवासियों को विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा सके।
बैठक में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, कार्यपालक अभियंता, जुस्को के प्रतिनिधि, जमशेदपुर अक्षेस के प्रतिनिधि, विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह एवं विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह के साथ ही अन्य पदाधिकारीगण मौजुद थे।

कल से शुरू हो रही जेईई मेन्स सेशन 2 की परीक्षा, कैंडिडेट्स यहां पढ़ें जरूरी गाइडलाइन्स

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, कल 6 अप्रैल, 2023 से सेशन 2 के लिए जेईई मेन्स परीक्षा 2023 शुरू करेगी। परीक्षा 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

जेईई मेन्स सत्र 2 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हैं । उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए परीक्षा के दिन के दिशानिर्देशों की चेक कर सकते हैं।

सत्र 2 के लिए परीक्षा के लिए इन गाइडलाइन का रखें ध्यान

  • परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए सेल्फ डिक्लेरेशन के साथ एडमिट कार्ड की एक प्रिंट कॉपी साथ रखनी होगी।सभी उम्मीदवारों द्वारा अधिकृत फोटो पहचान पत्र में से कोई एक परीक्षा के लिए अवश्य साथ लेकर जाएं।
  • सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में विद्यार्थी को बांये हाथ का अंगूठा का निशान एवं स्वयं की फोटो लगाकर ले जाना होगा।
  • उम्मीदवार को स्वयं के हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र में परीक्षक के सामने ही करना होगा।
  • उम्मीदवार ध्यान रखें परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों में एंट्री बंद कर दी जाएंगी।
  • परीक्षा हॉल के अंदर बॉल प्वाइंट पेन ले जाने की अनुमति है।
  • उम्मीदवार को कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी।
  • साथ ही मोटे सोल के जूते व बड़े बटन वाले कपडे की भी अनुमति नहीं होगी।
  • इसके अलावा उम्मीदवार परीक्षा के दौरान किसी भी तकनीकी सहायता, प्राथमिक चिकित्सा आपात स्थिति या किसी अन्य जानकारी के लिए केंद्र अधीक्षक/निरीक्षक से कमरे में संपर्क कर सकते हैं।
भारत ‘राम राज्य’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत ‘राम राज्य’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है और सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं तथा युवाओं के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है.

सिंह ने यहां एक पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार भगवान राम द्वारा बताए गए आदर्शों के मार्ग पर चल रही है.

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम भगवान राम द्वारा निर्धारित आदर्शों के मार्ग पर चलने में सक्षम रहे हैं. हम किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, छात्रों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.’

‘मैं आपको गुमराह नहीं करना चाहता’
सिंह पूर्व नौकरशाह धीरज भटनागर द्वारा ‘रामचरितमानस’ के सरल हिंदी काव्यानुवाद के विमोचन समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा, ‘मैं आपको गुमराह नहीं करना चाहता. मैं यह नहीं कहूंगा कि हमने देश में राम राज्य की शुरुआत की है. लेकिन, हम निश्चित रूप से उस दिशा में आगे बढ़ चुके हैं.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत विश्व में भारत का कद बढ़ा है. उन्होंने कहा, ‘इससे पहले, जब भी भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता था, उसे गंभीरता से नहीं लिया जाता था. लेकिन आज भारत का कद बढ़ा है, भारत का सम्मान बढ़ा है. आज जब भी भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ कहता है, तो दुनिया ध्यान से सुनती है.’

रक्षा मंत्री ने कहा कि भगवान राम की जीवनगाथा ने सरकार के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में काम किया है.

समारोह में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस साल अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर खोल दिया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी और मंदिर इस साल श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा.

5000, 3000 या 7000 रन एमएस धोनी को क्या फर्क पड़ता है?

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक महज 10 गेंदों का सामना किया है और इस दौरान उन्होंने 260 के स्ट्राइक रेट से 26 रन बनाए हैं। धोनी ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायन्ट्स के खिलाफ तीन गेंद पर 12 रन ठोके।

आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के लगाने के बाद धोनी आउट होकर पवेलियन लौटे। मार्क वुड मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट तेज गेंदबाजों में शुमार किए जाते हैं, ऐसे में धोनी का उनकी गेंद पर लगातार दो छक्के लगाना दर्शनीय था। धोनी ने सोमवार को आईपीएल में 5000 रन भी पूरे कर लिए। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि धोनी को इस तरह के माइलस्टोन से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

इसे भी CSK ने की IPL में RCB के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इन दोनों के बाद MI

स्टार स्पोर्ट्स पर सहवाग ने कहा, ‘अगर आप एमएस धोनी से पूछेंगे, वह कहेंगे, इससे क्या फर्क पड़ता है, हम चाहें 5000, 3000 या 7000 रन बनाएं, अहम बात है कि ट्रॉफी जीती जाए, जो वह करके दिखा चुके हैं। मुझे नहीं लगता कि वह माइलस्टोन के पीछे जाने वाले खिलाड़ियों में से है। मैं भी ऐसा ही था। किसने कितने रन बनाए किसे पता, लेकिन बाद में इसे याद रखा जाता है। जब आप रिटायर होते हैं, तो इसे याद रखा जाता है कि खिलाड़ी ने आईपीएल में कितने रन बनाए।’

इसे भी ABD का दावा- दबाव में विकेट के लिए धोनी को हमेशा याद आता है ये गेंदबाज

धोनी के 5000 आईपीएल रन इसलिए भी अहम हैं क्योंकि वह कभी भी टॉप ऑर्डर में बैटिंग करने उतरे हैं। धोनी हमेशा से मिडिल ऑर्डर या लोअर मिडिल ऑर्डर में खेलते दिखे हैं। सहवाग ने कहा, ‘उम्मीद की जाती है कि टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा रन बनाएं। धोनी मिडिल ऑर्डर या लोअर मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने आते हैं और 5000 रन बना चुके हैं। इन बैटिंग ऑर्डर पर कोई और बल्लेबाज इतने रन नहीं बना सकता। वह कंसिस्टेंट हैं, रन बनाते हैं, अपनी टीम को मैच जिताते हैं। वह बहुत बड़े खिलाड़ी हैं।’

‘सेक्स करो फिर मिलेगा पद’:महिला नेता ने सीनियर पर लगाया शोषण का आरोप

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक महिला ने कॉन्ग्रेस नेता पर लगाया सेक्स के बदले पद और प्रतिष्ठा का लालच देने का आरोप। अश्लील चैट भी आया सामने।छत्तीसगढ़ के रायपुर में कॉन्ग्रेस की एक महिला कार्यकर्ता ने अपनी ही पार्टी को सवालों के घेरे में ला कर खड़ा कर दिया है।

महिला का आरोप है कि उनकी ही पार्टी का एक सीनियर नेता उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इसके बदले महिला को पद और प्रतिष्ठा का लालच भी दिया गया था। अपने आरोपों के समर्थन में पीड़िता ने नेता के साथ अपनी चैट होने का भी दावा किया है। आरोपित का नाम जयंत साहू है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की है। वहीं अपनी सफाई में जयंत ने महिला को ब्लैकमेलर बताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला रायपुर के तेलीबाँधा थानाक्षेत्र का है। आरोपित कॉन्ग्रेस नेता जयंत इसी क्षेत्र में रहते हैं और धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन पर हमबिस्तरी के दबाव का आरोप लगाने वाली महिला कार्यकर्ता बेमेतरा की रहने वाली है। पीड़िता के मुताबिक, उनका और जयंत का परिचय फेसबुक पर हुआ था। इस परिचय से दोस्ती बढ़ी और महिला रायपुर आने-जाने लगी। धीरे-धीरे दोनों के परिवार भी एक दूसरे से घुल-मिल गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सोशल मीडिया पोस्ट में पीड़िता ने बताया है कि थोड़े समय बाद जयंत उनसे फिजिकल रिलेशन बनाने की कोशिश करने लगा। पीड़िता ने जयंत की शौक के तौर पर उनके द्वारा महिलाओं को पद दिलाना बताया है। दावा इस बात का भी किया गया है कि पद दिलाने के नाम पर अन्य महिलाओं पर भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जाता है। अपने साथ जयंत द्वारा अश्लील बातें किए जाने की भी शिकायत पीड़िता ने पुलिस में दी है।

हालाँकि, महिला का यह भी आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है। खुद को डिप्रेशन में बताते हुए पीड़िता ने कहा है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वो थाने में खुद को आग लगा कर जान दे देंगी। महिला का यह भी दावा है कि उलटे जयंती की ही झूठी शिकायत पर उन्हें पुलिस ने काफी प्रताड़ित किया है। पीड़िता द्वारा जयंत के साथ अपनी बातचीत का दावा कर के कुछ चैंट भी वायरल किए गए हैं।

आरोपों पर कॉन्ग्रेस नेता की सफाई

अपनी सफाई में कॉन्ग्रेस नेता जयंत ने खुद पर आरोप लगाने वाली महिला को ब्लैकमेलर बताया है। उनका कहना है कि महिला ने 2 लाख रुपए उधार लिए गए पैसे न लौटाने के लिए ये तमाम आरोप लगाए हैं। जयंत ने 14 मार्च को ही अपनी तरफ से महिला के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी थी। जिस चैटिंग को पीड़िता द्वारा वायरल किया जा रहा है जयंत ने उसे फर्जी बताया है। जयंत का कहना है कि महिला ने उनकी फोटो लगा कर उन्हें फँसाने के लिए ये फर्जी चैट वायरल की है।

TNPL में जिसे खरीदने के लिए मची थी भगदड़, हार्दिक के बैटर ने दिलाई जीत, कप्‍तान ने की इंडिया खेलने की भविष्‍यवाणी

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पंड्या की कप्‍तानी वाली वाली गुजरात टाइटंस को मंगलवार रात खेले गए आईपीएल मुकाबले के दौरान आसान जीत मिली. मेजबान दिल्‍ली को वापसी का कोई मौका नही मिला.

11 गेंद बाकी रहते हुए गुजरात ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली. इस मुकाबले के दौरान हार्दिक पंड्या की जीत का हीरो कोई और नहीं बल्कि तमिलनाडु का युवा बैटर साई सुदर्शन हैं. सुदर्शन ने 62 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बैट से चार चौके और दो छक्‍के भी आए. अपनी पारी में उन्‍होंने 48 गेंदों का सामना किया. इस दौरान 129 की स्‍ट्राइकरेट से रन बनाए. 

आईपीएल से पहले फरवरी के अंत में पहली बार तमिलनाडु प्रीमियर लीग में ऑक्‍शन कराए गए थे. इससे पहले साउथ की इस सबसे बड़ी लीग में ड्राफ्ट के माध्‍यम से क्रिकेटर्स को चुना जाता था. साई सुदर्शन टीएनपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने थे.

साई सुदर्शन को इस ऑक्‍शन मे 21 लाख 60 हजार रुपये की रकम मिली थी. सुदर्शन को खरीदने के लिए टीएनपीएल की सभी फ्रेंचाइजी में होड़ लग गई थी. अंत में लाइका कोवई की टीम ने बाजी मारी. इस लीग का अगला सीजन जून-जुलाई में खेला जा सकता है.साई सुदर्शन को लेकर गुजरात टाइटंस के कप्‍तान हार्दिक पंड्या की तरफ से भी एक बड़ी भविष्‍यवाणी की गई. हार्दिक ने मैच के बाद कहा कि यह बैटर काफी अच्‍छी तकनीक के साथ खेल रहा है. आने वाले दो तीन सालों में वो फ्रेंचाइजी क्रिकेट में काफी अच्‍छा प्रदर्शन करेगा. साथ ही भारत के लिए भी खेलेगा.

साई सुदर्शन को हार्दिक फिलहाल रेगुलर मौके देने के मूड में हैं. इससे पहले चेन्‍नई के खिलाफ मैच में भी उन्‍हें चांस मिला था. इस दौरान सुदर्शन ने 17 गेंदों पर 22 रनों की छोटी लेकर असरदार पारी खेली. सुदर्शन को नंबर-3 पर खेलने का मौका मिल रहा है.

बारिश के साथ गिरेंगे ओले, ताजा ताजा मौसम अपडेट

आज 5 अप्रैल है और अभी देश के कई इलाकों बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण जहां मौसम खुशनुमा हो गया है, वहीं किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। बारिश के कारण गेहूं और सरसों की फसलों को काफी नुकसान की आशंका है।

इस बीच आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की आशंका जताई जा रही है।

आज भी कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना है। कई इलाकों में ओले भी गिरने के आसार जताए जा रहे हैं। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी ये बेमौसम बारिश हो रही है। आज भी लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं कई जगहों पर छिटपुट हिमपात भी हो सकती है।

दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कई इलाकों भारी बारिश भी हो सकती है।

इसके साथ ही मध्य भारत के कई इलाकों में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ओले पड़ने की भी आशंका है।

पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में कई जगहों भी पर भी गरज के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इतना ही नहीं तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश के आसार हैं। शेष पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में बारिश संभावना है।इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम पंजाब, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों, विदर्भ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश और बादलों की गरज हो सकती है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश आशंका है।

सप्ताह के अंत में तीन राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी, वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन समेत देंगे कई तोहफा

धानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह के अंतिम दो दिनों में दक्षिण भारत के तीन राज्यों तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम तेलंगाना और तमिलनाडु को वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन समेत कई तोहफा देंगे, जबकि कर्नाटक में बांदीपुर टाइगर रिजर्व के दौरे के बाद इसके 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

पीएम आठ अप्रैल को सबसे पहले तेलंगाना पहुंचेंगे। यहां सिकंदराबाद स्टेशन पर 11वीं वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद परेड ग्राउंड हैदराबाद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। दोपहर बाद चेन्नई जाएंगे। यहां एमजीआर रेलवे स्टेशन पर 12वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के अलावा चेन्नई एयरपोर्ट के नए इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट टर्मिनल का भी उद्घाटन करेंगे। रविवार को पीएम कर्नाटक के दौरे पर होंगे। यहां सुबह सवा सात बजे बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा करने के बाद प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

error: Content is protected !!