एक नई सोच, एक नई धारा

राष्ट्रीय हिंदू स्वयं सेवक संघ द्वारा सावन के अंतिम सोमवार को निकाला जाएगा भव्य कलश यात्रा
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

जमशेदपुर : राष्ट्रीय हिंदू स्वयं सेवक संघ के सौजन्य से दिनांक 28/08/2023 दिन सोमवार को सुबह 6:30 बजे से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया है।इस बाबत संघ की प्रदेश प्रभारी प्रीति पांडा ने बताया कि जमशेदपुर शहर के सुप्रसिद्ध सोनारी दोमुहानी घाट से कलश में जल भरकर स्थानीय धातकीडीह ठक्कर बप्पा क्लब के समीप हरिजन बस्ती में अवस्थित श्री शिव मंदिर में जलार्पण किया जाएगा। जिसमें शहर के समस्त सनातनी धर्मालंबियों को सादर आमंत्रित किया जाता है। उन्होंने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि आप सभी अवश्य पधारें और भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल अर्पित कर पुण्य के भागी बनें।

IMG 20230826 WA0007
AddText 08 02 01.40.24 1
पीएम मोदी के बाद उत्तराधिकारी कौन? सर्वे में लोगों ने किस पर जताया भरोसा, पढ़े ख़बर

लोकसभा चुनाव 2024 अब बेहद करीब है। इस बीच चुनाव से जुड़े कई सर्वे कराए जा रहे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर सर्वे किया गया। इस सर्वे में लोगों का मन टटोला गया कि पीएम मोदी के उत्तराधिकारी के लिए सबसे उपयुक्त बीजेपी का नेता कौन होगा। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571

पीएम नरेंद्र मोदी का उत्तराधिकारी किसे बनाया जाए, हजारों लोगों ने इस बारे में इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे ‘देश का मूड’ में अपनी राय दी। वैसे तो पीएम मोदी का अभी रिटायर होने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन इस सर्वे में ये जानने की कोशिश की गई है कि अगर पीएम मोदी का उत्तराधिकारी बनाया जाए तो कौन सबसे उपयुक्त होगा।

इस बीजेपी नेता पर जनता को सबसे ज्यादा भरोसा

IMG 20230816 WA0004

सर्वे में लोगों ने अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और नितिन गडकरी को वोट किया। सर्वे के मुताबिक, पीएम मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में 29 प्रतिशत लोगों ने अमित शाह का नाम लिया है। 26 प्रतिशत लोगों ने योगी आदित्यनाथ को चुना तो वहीं 15 प्रतिशत लोगों ने नितिन गडकरी का नाम आगे रखा।

अमित शाह अभी केंद्रीय गृह मंत्री हैं और गुजरात में बीजेपी की सरकार बनने के समय से ही मोदी के करीबी रहे हैं। जब मोदी केंद्र की सत्ता में आए तो बीजेपी के मुखिया अमित शाह ही बनाए गए थे। अमित शाह के बाद लोगों ने जिस बीजेपी नेता पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया, वो हैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। 26 प्रतिशत लोग योगी आदित्यनाथ को मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में पसंद कर रहे हैं। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24 1

वहीं, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के बाद लगभग 15 प्रतिशत लोगों ने माना है कि नितिन गडकरी, जोकि वर्तमान में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में उपयुक्त होंगे।

मौसम अलर्ट : आज आठ जिलों में बारिश का कहर, जारी हुआ येलो अलर्ट

झारखण्ड : आज झारखंड के अधिकतम हिस्सों में मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। राजधानी रांची में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। यहां न्यूनतम 24 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा, रामगढ़ में लोग आज थोड़ी गर्मी का सामना कर सकते हैं। यहां न्यूनतम 24 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा।

चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला में मौसम का हाल

IMG 20230708 WA00571

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम के समय वज्रपात के साथ तेज वर्षा की भी संभावना है। चाईबासा में न्यूनतम 24 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा।

जमशेदपुर में न्यूनतम 25 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। इसके अलावा, सरायकेला में न्यूनतम 25.0 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा।

कोडरमा और आसपास के इलाकों में मौसम का हाल

IMG 20230816 WA0004

वहीं, कोडरमा में भी दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होगी। अगले दो दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

पलामू ,गढ़वा व लातेहार में तापमान में बीते दिनों बढ़ोतरी हुई है। इस कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। अधिकतम ताममान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

इन जगहों पर होगी भारी बारिश

AddText 08 02 01.40.24 1

चतरा में आज मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आएगी। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मौसम विभाग ने बताया है कि आज दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुर, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी हो सकती है। इसको लेकर यहां के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं।

सेक्रेड हार्ट स्कूल की छात्रा ने स्कूल के छत से लगाई छलाँग, स्थिति गंभीर, बैग से मिला सुसाइड नोट

राँची : सेक्रेड हार्ट स्कूल की क्लास छह (सेक्शन बी) में पढ़नेवाली छात्रा ने शुक्रवार को स्कूल के तीसरे तल्ले से कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। हाथ और पैर की हड्डियां भी टूट गयी हैं। उसे पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल बच्ची की स्थिति स्टेबल है। शनिवार को उसकी सर्जरी की जायेगी।

चुटिया की रहनेवाली छात्रा के बैग से एक इंग्लिश में लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने लिखा है कि वर्ष 2023 उसके लिए अच्छा नहीं रहा। जुलाई-अगस्त महीना अच्छा नहीं रहा। साथ ही उसने लिखा है कि पारिवारिक समस्या, स्कूल तथा पढ़ाई के दबाव के कारण परेशान रहती हूं। अंत में उसने लिखा है कि आइ एम डाइंग बिकाउज डेथ।

तीन पीरियड की समाप्ति के बाद छत पर गयी

IMG 20230708 WA00571

जानकारी के अनुसार, तीन पीरियड की समाप्ति के बाद छात्रा कक्षा से बाहर निकली और छत पर चली गयी। इसके बाद स्कूल के तीसरे तल्ले से छलांग लगा दी। आनन – फानन में स्कूल प्रबंधन द्वारा एक वाहन से उसे एचइसी पारस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर बतायी। आइसीयू के वेंटिलेटर पर रख उसका इलाज किया जा रहा है।

वहीं अस्पताल पहुंचे छात्रा के पिता ने बताया कि वह चुटिया में रहते हैं। स्कूल से फोन आया कि आपकी बच्ची मैदान में गिर गयी है, उसे चोट लगी है। पारस अस्पताल पहुंचे। वहीं घटना के बाद हटिया डीएसपी राजा मित्रा, तुपुदाना प्रभारी मीरा सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। हटिया डीएसपी ने बताया कि एफएसएल की टीम जांच के लिए स्कूल भेजी गयी है। स्कूल में सीसीटीवी की भी जांच की जायेगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

छात्रा की हालत देख कईयों की हालत बिगड़ी

IMG 20230816 WA0004

छात्रा के तीसरे तल्ले से कूदने के बाद काफी संख्या में छात्रा व शिक्षक उसे ऊपरी तल्ले से देखने लगे। इससे स्कूल में चीख-पुकार मच गयी। खून से लथपथ छात्रा को देख कई छात्राओं की तबीयत खराब हो गयी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को क्लास रूम में रहने को कहा।

सुसाइड नोट में लिखा

आइ एम डाइंग बिकाउज डेथ। पारिवारिक समस्या और स्कूल व पढ़ाई के प्रेशर के कारण जीना नहीं चाहती।

दोस्तों ने कहा तनाव में थी

AddText 08 02 01.40.24 1

कक्षा छह की छात्राओं ने बताया कि वह पढ़ने में मेधावी है। हालांकि पिछले कई दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान दिख रही थी। कुछ पूछने पर भी नहीं बताती थी। वहीं सूत्रों के अनुसार, पारिवारिक कारणों से छात्रा मानसिक रूप से परेशान रह रही थी।

शिक्षिकाओं के साथ अस्पताल पहुँची प्राचार्या

स्कूल की प्राचार्या जोस्फिरन खाखा ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना के बाद वह अन्य शिक्षिकाओं के साथ अस्पताल गयी। उन्होंने कहा कि भगवान से कामना करती है कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाये।

बच्चों के दिमाग पर सोशल मीडिया का पड़ रहा बुरा असर – मनोचिकित्सक

आजकल बच्चे सोशल मीडिया और अन्य माध्यम के कारण समय से पहले ज्यादा जानकारी ले लेते हैं। हालांकि उनका दिमाग उतनी जानकारी के लायक तैयार नहीं होता है। दिमाग अपने उम्र के हिसाब से ही स्ट्रेस (तनाव) झेलने के लायक होता है। यह धीरे-धीरे विकसित होता है। लेकिन सोशल मीडिया ने यह गति तेज कर दी है। यही कारण है कि दबाव की स्थिति में बच्चे गलत निर्णय ले लेते हैं। ऐसी कई घटनाएं हाल के वर्षों में दिखी है। बच्चों को पता नहीं होता है, कि जो करने जा रहे हैं, उसका असर क्या होगा। उस वक्त उनको जो सही लगता है, वही कर देते हैं।

डॉ निशांत गोयल, मनोचिकित्सक (बाल मनोरोग), सीआइपी (साभार)

मदुरई स्टेशन पर लखनऊ-रामेश्वरम ट्रेन में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की हुई मौत

तमिलनाडु : मदुरई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के अंदर आग लगने की घटना सामने आई है। मदुरई में रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

रेलवे ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। निजी पार्टी कोच ने 17 अगस्त को लखनऊ से अपनी यात्रा शुरू की थी और कल चेन्नई पहुंचने वाली थे और इसके बाद इसे वहीं से लखनऊ लौटना था।

अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। रेलवे के अनुसार कुछ पैसेंजर अवैध तरीके से गैस सिलेंडर लेकर कोच में घुस गये थे। मदुरई जंक्शन आग को लेकर रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जो हैं- 9360552608 और 8015681915।

ट्रेन में बना रहे थे चाय नाश्ता

IMG 20230708 WA00571

खबर के मुताबिक, ट्रेन के निजी कोच में लखनऊ से 65 यात्रियों को लेकर एक निजी पार्टी सवार हुई थी। ट्रेन संख्या 16730 (मदुरै-पुनालूर एक्सप्रेस) आज सुबह 3.47 बजे मदुरई पहुंची। बुक किए गए निजी कोच को पार्क किया गया था इसमें सवार कुछ सदस्य चाय/नाश्ता तैयार करने के लिए अनधिकृत रूप से अवैध रूप से तस्करी किए गए रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करने लगे। इसकी वजह कोच में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर अधिकांश यात्री कोच से बाहर निकल गए.अन्य किसी कोच को नुकसान नहीं हुआ है।

आग लगने का वीडियो आया सामने

IMG 20230816 WA0004

आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि कोच में भीषण आग लगी हुई है और कुछ लोग आसपास चिल्ला भी रहे हैं। इस दौरान बगल के रेलवे ट्रैक से एक ट्रेन भी गुजर रही है। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। इस दौरान ट्रेन का कोच बुरी तरह से जला हुआ नजर आ रहा है।

रेलवे ने बताया कि लोग अवैध तरीके से गैस सिलेंडर ले गए थे जिसके कारण लगी आग। रेलवे के रूल के मुताबिक, कोई भी ज्वलनशील पदार्थ रेलवे कोच के अंदर ले जाना सख्त मना है। जिस कोच में आग लगी है वो एक प्राइवेट कोच था।

अवैध तरीके से ले जा रहे थे सिलेंडर

AddText 08 02 01.40.24 1

रेलवे के मुताबिक, स्टेशन अधिकारी द्वारा 26.8.23 को 5.15 बजे मदुरई यार्ड में निजी पार्टी कोच में आग लगने की सूचना दी गई। तुरंत फायर सर्विस को सूचना दी गई और फायर टेंडर यहां 5.45 बजे पहुंचे। 7.15 बजे आग बुझा ली गई। किसी अन्य कोच को कोई नुकसान नहीं। यह एक निजी पार्टी कोच है जिसे कल नागरकोइल जंक्शन पर जोड़ा गया था। पार्टी कोच को अलग कर मदुरै स्टेबलिंग लाइन पर रखा गया है।

प्राइवेट पार्टी कोच में यात्री गैस सिलेंडर को अवैध तरीके से ले जा रहे थे और इसी वजह से आग लगी। आग लगने की सूचना पर कई यात्री कोच से बाहर निकल गए थे। कुछ यात्री प्लेटफार्म पर ही उतर गये थे। आपको बता दें कि कोई भी व्यक्ति आईआरसीटीसी पोर्टल का उपयोग करके पार्टी कोच बुक कर सकता है। उन्हें गैस सिलेंडर जैसा कोई भी ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होती है।

ऐतिहासिक पंजाबी फिल्म “मस्ताने” देखने उमड़े सिख, पहले दिन के शो हुए फूल, सीएम से की गई माँग, पढ़ें पूरी खबर

पंजाबी फ़िल्म “मस्ताने” शुक्रवार को सिनेमाघरों में लगी। जमशेदपुर के PJP में भी इस फ़िल्म को लगाया गया है। सिख इतिहास को दिखाती इस पंजाबी फिल्म ने ट्रेलर के साथ ही तारीफ़ और सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थी। आज फ़िल्म लगने के साथ ही पहले दिन के दोनों शो लगभग हॉउसफुल रहे। इसी कड़ी में आगाज़ संस्था के सदस्यों ने भी फ़िल्म देखी। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने बताया कि रोंगटे खड़े कर देनी वाली ये सिख ऐतिहासिक फ़िल्म, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में इतिहास बनाएगी।

ट्वीट करके सीएम हेमन्त सोरेन से की गई माँग

IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

इंदरजीत सिंह ने ट्वीट के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि मस्ताने फ़िल्म को झारखंड सरकार टैक्स फ्री करे, ताकि बाकी लोग भी टिकट की कम दामों के कारण फ़िल्म देख सके। इंदरजीत सिंह ने ये भी बताया कि हर व्यक्ति को फ़िल्म देखकर गर्व महसूस होगा। ये पहली ऐसी पंजाबी फिल्म है जो पंजाबी सहित हिंदी, तेलगु, तमिल और मराठी में सिनेमा घरों में लगी है। जैसा कि ज्ञात है फ़िल्म के कलाकार तरसेम जस्सर और गुरप्रीत घुग्गी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जमशेदपुर के लोगों से फ़िल्म को देखने की अपील की थी।

संस्था 50 बच्चों को दिखाएगी फिल्म

AddText 08 02 01.40.24 1

आग़ाज़ संस्था के मलविंदर सिंह ने कहा कि जल्द ही आग़ाज़ द्वारा 50 बच्चो को ये फ़िल्म दिखायी जायेगी। आज संस्था के सदस्य हाथों मे फ़िल्म के पोस्टर लेकर फ़िल्म देखने आये, जिनमे मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, बीर खालसा दल के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह रिंकू, गुरबचन सिंह, राजवीर भाटिया, अमनजोत सिंह, जगप्रीत सिंह, अवतार सिंह, सनी सिंह, सुखदीप सिंह मौजूद रहे।

खादी ग्रामोद्योग : खादी की इको फ्रेंडली राखी का बहनें करें उपयोग – कुमार विश्वजीत, देखें वीडियो
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

जमशेदपुर : “खादी ग्रामोद्योग विभाग” ने इस वर्ष रक्षा बंधन के पर्व पर समस्त बहनों से अपने भाई की कलाई पर स्वदेशी भारतीय सूत से बनी राखी बांधने का अनुरोध किया है। राष्ट्रीयता, सनातनी संस्कृति की भावना से भाजपा किसान मोर्चा बारीडीह मंडल के महामंत्री कुमार विश्वजीत ने भी खादी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा अपलोड वीडियो के जरिए सभी से अपील की है कि अपने शहर में अवस्थित खादी ग्रामोद्योग के बिक्री केंद्र में जाकर मात्र 20रुपए की राखी लेकर, भारत सरकार के “स्वदेशी अपनाओ” अभियान में सहभागी बनें।

AddText 08 02 01.40.24 1
हर हर महादेव सेवा संघ : 28 अगस्त की भजन संध्या में पांच हस्तियों को मिलेगा संघ रत्न सेवा अवार्ड, पढ़ें पूरी खबर
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर की सामाजिक और धार्मिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा संघ रत्न सेवा अवार्ड की घोषणा कर दी गयी। इस वर्ष भी चयन के लिए जमशेदपुर के वासियों का सुझाव लिया गया। अंततः संघ की कोर कमिटी ने गंभीर चिंतन के उपरांत पत्रकारिता, वकालत, चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में अपने जीवन के लंबे काल खंड के दौरान समाज में लंबे समय तक उल्लेखनीय योगदान के लिए 5 नामों का चयन किया और आज इसकी घोषणा की। उल्लेखनीय है कि व्हाट्सप्प मीडिया के माध्यम से शहरवासियों के विचार और उनकी पसंद को आमंत्रित किया गया था। इस माध्यम के जरिये अनगिनत व्यक्तियों ने संघ रत्न सेवा अवार्ड के सुयोग्य विशिष्ट जनों के नाम सुझाए। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24 1

अनेक व्यक्तियों ने स्वयं भी अपनी उपलब्धियां समर्पित की। संघ ने सभी सुझाव और उपलब्धियों का सम्मान किया। चूंकि 5 नामों की ही घोषणा संभव है, सभी नॉमिनेशन को संचित रखते हुए जीवन के लंबे संघर्ष और सेवा के कालखंड के पैमाने पर उक्त क्षेत्रों में 5 नामों की घोषणा की गयी है। इसके तहत सिख समाज के लिए अलग पहचान बनाने वाले शैलेंद्र सिंह, चिकित्सा के क्षेत्र से गंगा मेमोरियल अस्पताल संचालित करने वाले डॉ एनके सिंह, वकालत के क्षेत्र से अधिवक्ता निमाई चंद्र पंडा और पीएन गोप जबकि पत्रकारिता से फोटोग्राफर रंगाधर नंदा को सम्मानित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से संघ प्रत्येक वर्ष शहर एवं देश के ऐसे कई महानुभावों को संघ रत्न अवार्ड से सुशोभित करता आया है, जिन्होंने अपने जीवन में इस शहर एवं देश की समर्पित भाव से सेवा की है।

कैग रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री करवाई करे अन्यथा होगा देशव्यापी जन आंदोलन : बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर : जमशेदपुर परिसदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि संसद के मानसून सत्र में पेश नियंत्रक और महालेखा परीक्षा (CAG कंग) की रिपोर्ट में मोदी सरकार में हुए घपले-घोटालों को खुलासा हुआ है। देश की लाखों करोड़ रुपये की अनियमितता उजागर हुआ है। मैं देश के प्रधानमंत्री से मांग करता हूं कि घोटालों एंव अनियमितता में शामिल मंत्रालयों के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई करें।अन्यथा कांग्रेस पार्टी देश ब्यापी जन आंदोलन करने को विवश होगी। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571

मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि द्वारका एक्सप्रेस -वे सड़क निर्माण जिसकी निर्माण लागत 18 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर कैबिनेट से मंजूर थी, उसे बढ़ाकर 250 करोड़ रूपया प्रति कि.मी. कर दिया गया। मोदी सरकार की बहुप्रचारित आयुष्मान भारत हेल्थ स्कीम ने तो घपलों की सारी हदे ही पार कर दी। 7.5 लाख लाभुकों का एक ही मोबाईल नम्बर 9999999999 पर निबंधन पाया गया। ऐसे ही अन्य कई फर्जी नम्बर यथा 8888888888 पर भी हजारों लाभुक निबंधित पाये गये जिसका कैग की ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा है। आयुष्मान भारत हेल्थ योजना में एक और अदभूत रिकार्ड बनाया मोदी जी की सरकार ने मृत व्यक्तियों के नाम पर आयुष्मान स्कीम अन्तर्गत ईलाज दिखाकर राशि की निकासी कर ली गयी। ऐसे 88670 मृत व्यक्ति थे, जिनके नामों का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया गया। (जारी…)

babb81b27aa00c4a9b794cb1e733db2f9dfc201cbd6f4c789bf8dd9f7e785b9d.0

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सिर्फ 5 टोल प्लाजा की रैंडम ऑडिट पर कैग ने पाया कि सड़क उपयोग करने वाली जनता से 132 करोड़ रूपये ज्यादा वसूली कर ली गयी। यह तो जनता की पॉकेटमारी थी। टोल प्लाजा के नियमों का एनएचएआई (NHAI) ने इस घपले को अंजाम दिया। स्वदेशी दर्शन योजना अंतर्गत 14 परियोजनाएं थीं, जिसमें 8 प्रोजेक्ट में 22 माह से 47 माह तक का विलम्ब हुआ 6 परियोजनाएं अभी भी बाकी है। कैग की रिपोर्ट के मुताबिक 2014-15 से 2018-19 की अवधि में 76 प्रोजेक्ट के लिए 5.45,569 करोड़ रूपये थे। ये प्रोजेक्टस योजना आयोग वित्त मंत्रालय की आपत्ति के बावजूद शुरू कर दिये गये। पर्यटन मंत्रालय ने कैबिनेट की मंजूरी के बगैर ही फंड मंजूर कर दिया, जबकि 1000 करोड़ रूपया से अधिक के प्रोजेक्ट कैबिनेट की स्वीकृति लेना जरूरी होता है। इस योजना में 15 पर्यटन सर्किटों की पहचान की गयी थी, जिसके विकास के लिए 76 प्रोजेक्ट मंजूर किये गये। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

बन्ना गुप्ता ने आगे कहा कि कोयला खदानों की नीलामी में भारी अनियमितताएं बरती गयी।कोयला खदानों की नीलामी प्रक्रिया की ऑडिट करने पर कग ने पाया कि इसमें पब्लिक मनी की लूट और बंदरबाट हुई है। कोयला खदानों की नीलामी में प्रतिस्पर्धा (Competition) होना चाहिये था वह नहीं हुआ। ऐसा कारपोरेट्स और उनकी सहायक कम्पनियों के घालमेल से मैनेज हुआ। नीलामी की गयी खदानों के मूल्यांकन (मूल्य असेसमेंट) में त्रुटियां और विसंगतियां थी, जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हुआ। पहले दो चरण में नीलाम की गयी 11 कोयला खदानों की नीलामी बोली में कम्पटीशन का संभावित स्तर हासिल नहीं पाया गया। कैग ने HAL हिन्दुस्तान ऐरोनाटिक्स द्वारा इंजन की डिजाईन में की गयी त्रुटियों के कारण 159 करोड़ रूपया का नुकसान सरकार को हुआ। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24 1

मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि भारतमाला की परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया में कैग ने त्रुटियां पायी है। इस परियोजना में निर्माण लागत 15.37 करोड़ रूपया प्रति कि.मी. थी. जिसे बढ़ाकर 32 करोड़ रूपया प्रति कि.मी. कर दिया गया।

उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, मनोज झा,संजय तिवारी समेत दर्जनों कांग्रेस के नेता एंव कार्यकर्ता मौजूद थे।

मानगो : डकैती का प्लान बना रहे 5 युवक को पुलिस ने पकड़ा, हथियार बरामद
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

जमशेदपुर : मानगो में डकैती की योजना बना रहे पांच युवकों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इन युवकों की गिरफ्तारी क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी ग्राउंड से हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वहां करीब आधा दर्जन अपराधर्मी बैठकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। उसके बाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर गठित पुलिस की विशेष टीम ने पांच युवकों को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर पकड़े गये युवकों के पास से कई हथियार व कारतूस बरामद किये गए। यह जानकारी एसएसपी प्रभात कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। मौके पर मानगो के थाना प्रभारी विनय कुमार एवं बागबेड़ा के थाना प्रभारी केके झा मौजूद रहे। जिन युवकों की गिरफ्तारी हुई है उसमें बागबेड़ा कॉलोनी के रोड नंबर 5 का रहनेवाला अमन पाठक, बागबेड़ा रेलवे कॉलोनी का अंकित कुमार शर्मा उर्फ जादु, मानगो टीचर्स कॉलोनी का विशाल कुमार उर्फ राहुल कुमार तिवारी उर्फ छेछे, अनुराग जायसवाल उर्फ बुढा और वहीं का रहनेवाला रॉनित सिंह उर्फ रॉनी शामिल है।

AddText 08 02 01.40.24 1
error: Content is protected !!