एक नई सोच, एक नई धारा

ठंड का कहर : छह दिनों में 650 बच्चे गए सरकारी अस्पताल
64dc4f91f9c31998f2b74975eb64e5b781948678b77d98ae5cc2c70c61e4317f.0

जमशेदपुर : जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे ही सांस की बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इधर शहर के प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों में निमोनिया से ग्रसित बच्चों को उनके परिजन इलाज कराने के लिए लाने लगे हैं। छह दिनों में 650 बच्चों को डॉक्टरों ने देखा। इसमें कई बच्चों का बच्चा वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013

जिले के एमजीएम अस्पताल में शनिवार को ही 65 बच्चे इलाज कराने के लिए पहुंचे थे, वहीं 11 से 16 दिसंबर के बीच एमजीएम अस्पताल में 380 बच्चे इलाज कराने के लिए आये थे। इसमें सर्दी, खांसी, बुखार आदि से ग्रसित बच्चे शामिल हैं। वहीं निमोनिया से ग्रसित तीन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं सदर अस्पताल में 11 से 16 दिसंबर के बीच 270 बच्चे इलाज कराने के लिए लाये गये। इसके साथ ही टीएमएच, टेल्को अस्पताल, मर्सी सहित अन्य अस्पतालों में सर्दी, खांसी, सांस लेने में दिक्कत की शिकायत लेकर इलाज कराने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

निमोनिया का टीका लेना काफी लाभदायक : डॉ केके चौधरी

IMG 20230625 WA00001

एमजीएम अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ केके चौधरी ने बताया कि ओपीडी में अगर 10 बच्चा सर्दी, खांसी, सांस लेने में दिक्कत कि शिकायत लेकर आ रहे हैं तो उसमें तीन से चार बच्चे हल्के या गंभीर निमोनिया से ग्रसित मिल रहे हैं, जिसमें करीब दो बच्चों को भर्ती करने की जरूरत हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले सर्दी, खांसी दो से तीन दिनों में ठीक हो जाती थी, लेकिन अभी निमोनिया के हल्के मामले को ठीक होने में लगभग एक से दो सप्ताह लग जा रहा है, जबकि अधिक गंभीर मामलों में पूरी तरह से ठीक होने में एक माह तक लग जा रहा है। निमोनिया का टीका लेना काफी लाभदायक होता है।

निमोनिया के लक्षण

IMG 20230802 WA00753

◆ खांसी, बलगम या कफ पैदा होना
◆ बुखार, पसीना और ठंड लगना
◆ सांस लेने में दिक्कत, धड़कन तेज होना
◆ सीने में दर्द
◆ थकान और कमजोरी
◆ भूख में कमी

रेलवे ने बदले फैसले, नहीं बंद रहेगी जलियांवाला बाग ट्रेन
8c3aa9a00558135c06a22c2e47a364de476a6579993ebb27ab8616702f2b10d8.0

जमशेदपुर : पंजाब यूपी हरियाणा जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन पुन चलती रहेगी। कुहासे के कारण इसका परिचालन बंद कर दिया गया था।इस आशय का आदेश शुक्रवार 15 दिसंबर को दक्षिणी पूर्वी रेलवे, गार्डन रीच कोलकाता के असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजर कौशिक मुखर्जी ने जारी कर दिया है।इसकी प्रति सम्बन्धित डीआरएम, असिस्टेंट डीआरएम, कमर्शियल कंट्रोल मैनेजर एवं अन्य को भेज दी गई है। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

रेलवे विभाग ने कुहासा का उल्लेख करते हुए 18103 टाटा अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन 4 दिसंबर 2023 से लेकर 28 फरवरी 2024 और 18104 अमृतसर टाटा जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 6 दिसंबर 2023 से लेकर 1 मार्च 2024 तक बंद करने का फैसला लिया था। रेलवे विभाग के फैसले के खिलाफ सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कैबिनेट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी एवं जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत वरण महतो को ट्रेन को नही बंद करने के लिए एक मांग पत्र सौंपा था। रेलवे मंत्री जी ने कहा था कि मैं इस पर जरूर विचार करूगा और ट्रेन को दोबारा फिर चलाएंगे। (जारी…)

IMG 20230802 WA00753

ट्रेन को फिर से परिचालन करने की अनुमति देने के लिए रेलवे मंत्री, जमशेदपुर सांसद श्री विद्युत वरण महतो, रेलवे बोर्ड के चेयरपर्सन, रेलवे विभाग के संबंध पदाधिकारी के प्रति भारतीय जनता युवा मोर्चा गोलमुरी मण्डल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल ने आभार व्यक्त किया। जलियांवाला बाग ट्रेन का परिचालन पुन शुरू करने से जमशेदपुर के कई यात्रियों को यात्रा करने में सुविधा एवम फायदेमंद रहेगी रहेगी।

शहीद टाइगर मोबाइल जवान रामदेव महतो को दिया गया गॉड ऑफ ऑनर
n56371020217021062438740f4031482d19c1a504357a94ed3288881bc5ebb8ef8e67a21d8ab72b94a45cff

जमशेदपुर : मानगो में शुक्रवार को अपराधियों को पकड़ने के दौरान गोली लगने से शहीद टाइगर मोबाइल के जवान रामदेव महतो का पार्थिव शरीर शनिवार को गोलमुरी पुलिस लाइन लाया गया। सुबह उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा, जमशेदपुर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, एसडीओ पीयूष सिन्हा, जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी मुकेश लुणायत, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, चाईबासा एसपी, सरायकेला एसपी समेत कोल्हान के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013

गोलमुरी पुलिस लाइन में रामदेव के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सभी की आंखें नम थीं। बलिदानी रामदेव का पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मनोहरपुर स्थित उनके पैतृक गांव में होगा। अंतिम यात्रा में आसपास के गांव के लोग भी पहुंचेंगे।

पुलिस ने एक जांबाज़ साथी खोया है – अजय लिंडा

गार्ड ऑफ ऑनर के लिए पहुंचे कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने कहा कि पुलिस ने एक जांबाज साथी खोया है। रामदेव के बलिदान की क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकती। जिस तरह उसने अपराधियों से लोहा लेने काम किया था वह पुलिस विभाग कभी नहीं भूल सकता। वहीं मौके पर एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए रामदेव महतो के परिजनों को जल्द से जल्द सरकारी प्रावधान के तहत लाभ दिलाने का काम किया जायेगा। अपराधियों को भी जल्द पकड़ लिया जायेगा। रामदेव का बलिदान खाली नहीं जायेगा। (जारी…)

IMG 20230625 WA00001

गार्ड ऑफ ऑनर में पहुंचे झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जमशेदपुर पुलिस अपराधियों के खिलाफ हमेशा ही सख्त रुख अपनाती आ रही है। यह जो घटना हुई है उसके अपराधियों को पुलिस एनकाउंटर कर दे, ताकि अपराधियों को भी पुलिस की कार्रवाई का डर हो। (जारी…)

IMG 20230802 WA00753

गौरतलब हो कि शुक्रवार को अपराधी सज्जाद उर्फ टांडा की हत्या करने पहुंचे थे। अपराधी टांडा को सड़क पर दौड़ाकर गोली मार रहे थे। सूचना पर रामदेव पहुंचे और अपराधियों को पकड़ लिया। इसी बीच अपराधियों ने उन्हें भी गोली मार दी। गोली उनके सीने में लगी। उन्हें इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़दिया।

एकलव्य संस्था के माध्यम से श्राद्ध कर्म के लिए किया गया सहयोग
Screenshot 2023 1208 224338

जमशेदपुर : एकलव्य संस्था ने एक गरीब परिवार को श्राद्धकर्म हेतु सूखा राशन देकर सहयोग की। इस संबंध में संस्था के संस्थापक सदस्य राजेश गुप्ता ने बताया कि उनके मित्र के माध्यम से जानकारी मिली थी कि सोनारी मैरिन ड्राइव के रहने वाले सुब्रतो महतो का निधन हुआ है, परिवार की हालत ठीक नहीं होने के कारण श्राद्धकर्म में दिक्कत हो रही है। इसके बाद संस्था पदाधिकारी कुमार विकाश, राजेश गुप्ता व कन्हैया प्रसाद सोनारी पहुंचकर मृतक के पुत्र लालटू महतो से मिलकर सूखा राशन देकर श्राद्धकर्म हेतु सहयोग किया।

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
हिमालयन 450 की लांचिंग के गवाह बने जोड़ी राइडर के सदस्य
Screenshot 2023 1208 222949

जमशेदपुर : रॉयल एनफील्ड की नयी वैरिएंट हिमालयन 450 की ज़ोरदार लांचिंग पर जोड़ी राइडर, रॉयल किंग मोटरसाइकिल क्लब और यूनिडो के सदस्यों ने पहुँच कर शमा बांध दिया। शुक्रवार को एनएच 33 स्थित क्रूसर इंडिया में सम्पन्न हुई हिमालयन की लांचिंग पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

लांचिंग के मौके पर मोटरसाइकिल राइडरों ने हिमालयन के फीचर काफ़ी पसंद किए। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में जिनको एडवेंचर पसंद है वे लोग हिमालयन को पसंद करेंगे। इस मोटरसाइकिल में मोनो सॉकर है और हाइट एडजस्टमेंट की भी सुविधा है, जिसे रॉयल एनफील्ड अपनी किसी गाड़ी में लेकर आया जो इससे पूर्व किसी भी गाड़ी में नहीं था। यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले समय में हिमालयन काफ़ी लोकप्रिय गाड़ी होगी। जोड़ी राइडर, रॉयल किंग मोटरसाइकिल क्लब और यूनिडो के सदस्यों के बड़े ही उत्साह से हिमालयन की लांचिंग का हिस्सा बने।

IMG 20230802 WA00753
मिशन मोदी अगेन पीएम द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
IMG 20231204 WA0007

जमशेदपुर : 03 दिसंबर 2023 को “मिशन मोदी अगेन पीएम” झारखंड की जमशेदपुर इकाई द्वारा लगातार 8वीं बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शहर के बिस्टूपुर स्थित “ब्लड बैंक” में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर से जुड़े कई नामचीन हस्तियों यथा श्री कुणाल सारंगी जी, श्री अभय सिंह जी, श्री राजकुमार सिंह जी, श्री दिनेश कुमार जी, श्री विमल बैठा जी, श्री धनुर्धर त्रिपाठी जी सहित भाजपा और इस संगठन से जुड़े अनेकों गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मिशन मोदी अगेन पीएम टीम के झारखंड प्रदेश और जमशेदपुर महानगर के महिला और पुरुष सदस्यों का अतुलनीय योगदान रहा।

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
भाजपा नेता अभय सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर में लड्डू बाँटकर मनाई जीत की खुशियाँ
IMG 20231203 WA0014

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह (धनबाद प्रभारी) के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में भारी बंपर जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं के साथ साकची गोल चक्कर में संध्या 4:30 बजे लड्डू वितरण किया गया। लोगों में उमंग जोश उत्साह का संचार था।
भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने आम नागरिकों एवम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज सारे अनुमान ध्वस्त करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी एवं माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के नेतृत्व को इन तीनों क्षेत्र के राज्यों में जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ अपना जनादेश दिया। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20231203 WA0015

यह जनादेश बताता है मोदी के अलावा देश में कोई विकल्प नहीं है। जनता मोदी जी के सुशासन को स्वीकार करती है और जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी देश में राष्ट्रीय सांस्कृतिक वाद पर चुनाव लड़ी है उसे तीनों राज्यों के जनता ने स्वीकार किया। जनता के मत से यह सिद्ध हो गया की मोदी जी के 9 वर्ष के केंद्र सरकार के नीति सिद्धांत को आम जनमानस ने स्वीकार किया है। (जारी…)

IMG 20230625 WA00001

कांग्रेस पार्टी जो कल तक तीनों राज्यों में भाजपा की सफाई की बात करती थी, आज वह EVM का रोना शुरू कर दिया। आगामी लोकसभा में यह संकेत हो गया की 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र भाई मोदी जी की बहुमत की सरकार बनेगी, साथ ही झारखंड में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। (जारी…)

IMG 20231203 WA0016

आज भारत में नरेंद्र भाई मोदी का कोई विकल्प नहीं है। 140 करोड़ जनता ही नहीं बल्कि विश्व के नेता के रूप में नरेंद्र भाई मोदी आज स्वीकृत अधिनायक बनकर भारत को विश्व के अग्रणी देश में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।
जब से मोदी जी के सरकार बनी है तब से प्रत्येक राज्यों में दिन दूनी रात चौगुनी विकास हो रहा है। कांग्रेस ने 70 वर्षों में भारत को धूल धुरसित किया।
छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,राजस्थान की जीत केवल यह भाजपा की जीत नही बल्कि यह आम जनमानस की जीत है। जीत की खुशी में आतिशबाजी,पटाखे के साथ जश्न मनाया गया। (जारी…)

IMG 20230802 WA00753

साकची गोलचक्कर में अभय सिंह के अलावा, प्रदेश मंत्री श्रीमती रीता मिश्रा, सत्येंद्र पासवान, लोकनाथ त्रिपाठी, कमलेश सिंह, शंकर सिंह, नवल पासवान, राजू मिश्रा, विजय गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, सरदार जोगी सिंह, रविंदर सिंह रिंकू, मनीष शर्मा, राहुल प्रताप सिंह, अंकेश श्रीवास्तव, देव भंडारी, किशोर ओझा, श्री हलधार नाराणन साह, पप्पू सिंह, राहुल सिंह, सुमित श्रीवास्तव, किशोर ओझा, कन्हैया पुष्टि, गंगा प्रसाद साहू, श्रीमती उषा सिंह, घनश्याम पांडे, रीना चौधरी, नरेश अग्रवाल, राजेश त्रिपाठी, कमलेश सिंह, भूषण दीक्षित सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता थे।

मानगो स्थित अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा स्थल में गंदगी का अंबार, लोगों ने नहीं किया माल्यार्पण, भाजपा नेता विकास सिंह को दी सूचना
IMG 20231203 WA0004

जमशेदपुर : अमर शहीद खुदीराम बोस की जयंती पर उस समय मानगो चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर हंगामा खड़ा हो गया जब उनकी जयंती के अवसर पर उन्हें माल्यार्पण करने छात्रों का कुछ समूह पहुंचा। अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा के चारों ओर गंदगी का अंबार पड़ा हुआ था। उनकी प्रतिमा धूल, धक्कड़ के कारण ठीक से दिखाई नहीं दे रही थी। छात्रों ने माल्यार्पण रोककर मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह अपने साथियों के साथ मानगो के मुख्य गोल चक्कर जहां अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा लगी हुई है, जाकर देखा कि चारों ओर गंदगी का अंबार पड़ा हुआ है। प्रतिमा स्थल देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कई वर्षों से मानगो नगर निगम ने प्रतिमा स्थल की साफ सफाई नहीं की है। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013

मौके में अपने साथियों के साथ पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने सभी साथियों के साथ श्रमदान करके प्रतिमा स्थल की सफाई किया पूरे स्थल को पानी से धोकर गंदगी को दूर करने का काम किया। अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा को दूध, दही, शहद एवं गंगाजल से शाही स्नान कराकर सभी ने माल्यार्पण कर खुदीराम बोस अमर रहे का उद्घोष किया।

17 वर्ष की उम्र में वतन के लिए मर मिटने वाले का अपमान किया है मानगो नगर निगम – विकास सिंह

IMG 20230625 WA00001

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा अमर शहीद खुदीराम बोस आजादी के लिए मात्र 17 वर्ष की उम्र में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले लगाया था। ऐसे महानायक का अपमान करने का काम मानगो नगर निगम के द्वारा किया गया है। मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, मनोज सिंह, दुर्गा चरण दत्ता, छोटेलाल सिंह, मनोज ओझा, विक्की सिंह, रेणु शर्मा, राणा प्रताप सिंह, अरविंद कुमार सिंह, संदीप शर्मा, विनय कुमार, सुशील शर्मा, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20230802 WA00753
मानगो डिमना बस्ती में नशा का विरोध कर रहे दो भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला, विकास सिंह ने कहा नशा खुरानी गिरोह के शिकंजे में पुरा मानगो
IMG 20231203 WA0003

जमशेदपुर : उलीडीह थाना अंतर्गत एजिस कॉल सेंटर के समीप नशा का सेवन कर रहे तीन लड़कों ने संकोसाई पांच नंबर रोड के रहने वाले मोहन दास एवं विकास प्रसाद के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया । मोहन दास अपने मोहल्ले में नशा करने का विरोध कर रहे थे इस पर नशा करने वाले लोग उग्र हो गए और चाकू से लगातार दोनों भाइयों के ऊपर हमला कर दिया । गंभीर रूप से घायल मोहन दास ने इसकी सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दिया। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

विकास सिंह ने स्थानीय उलीडीह थाना में मामले की जानकारी देते हुए अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की । मोहन दास के दाएं हाथ में कुल ग्यारह टांके लगे हैं विकास प्रसाद के गले में गहरा जख्म है उन्हें छः टांका लगाया है । मौके में पहुंचे तो विकास सिंह ने कहा की पूरा मानगो को नाश करने वाले और नशा का सामान बिक्री करने वाले ने अपने आगोश में ले लिया है।

IMG 20230802 WA00753
रेलवे के मुख्य लोको निरीक्षक को काम में लापरवाही के कारण किया गया नौकरी से बर्खास्त

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के मुख्य लोको निरीक्षक एसपी दत्ता को रेलवे ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया। काम में लापरवाही बरतने पर गाज गिरी है। उन्हें कांड्रा में निरीक्षण के लिए जाना था, पर वे गए नहीं और बताया कि वे गए थे। बर्खास्तगी की रिपोर्ट में अन्य आरोपों के साथ कहा गया कि आप कर्तव्य के प्रति पूर्ण समर्पण बनाए रखने में विफल रहे और इस तरह से काम किया, जो किसी भी रेलवे कर्मचारी के लिए अशोभनीय है। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013

कार्रवाई में नियम 3.1 (ii) और (iii) के उल्लंघन का हवाला देकर कहा गया कि यह कदाचार के समान है। इसे रेलवे सेवा (आचरण) नियम 1966 और समय-समय पर संशोधित आरएस (डी एंड ए) नियम 1968 के संदर्भ में अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए खुद को उत्तरदायी बनाना बताया गया। (जारी…)

IMG 20230625 WA00001

रिपोर्ट में कहा गया कि 24 जनवरी 2023 को उन्हें कांड्रा स्टेशन के लिए निरीक्षण पर जाना था, लेकिन वे नहीं गए। इसके लिए टीम बनाई गई थी। टीम में एलपी और एएलपी थे। टीम ने चक्रधरपुर से कांड्रा तक फुटप्लेट प्रदर्शन नहीं किया। इस प्रकार गलत फुटप्लेट विवरण देकर रेलवे प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया।

IMG 20230802 WA00753
error: Content is protected !!