एक नई सोच, एक नई धारा

नर्सिंग की छात्रा का प्रेमी ने किया हत्या, व्हाट्सएप पर लगाया स्टेटस
n5617631661701545162343b0c6c44abf8d4dc047386fb79138103b58ccb53950b8da2a9d0719744b8edc69

चेन्नई : क्रोमपेट के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली केरल की एक 20 वर्षीय छात्रा की शुक्रवार शाम को उसके प्रेमी ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने शव की तस्वीर खींची और उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट कर दिया. मृतक की पहचान कोल्लम जिले की फौसिया के रूप में हुई है, जो कि क्रोमपेट के न्यू कॉलोनी में एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी. (जारी…)

IMG 20231127 WA0013

पुलिस ने कहा कि वह पिछले पांच साल से आरोपी आशिक (20) के साथ रिश्ते में थी. उन्होंने आगे कहा, “शुक्रवार की सुबह, जोड़े ने क्रोमपेट होटल में एक कमरा लिया था. उसी शाम, आशिक ने फौसिया के शव की एक तस्वीर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड की.” इसके बाद फौसिया के दोस्तों ने वह तस्वीर देखी और उनलोगों ने तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी. (जारी…)

IMG 20230625 WA00001

सूचना मिलने पर पुलिस होटल पहुंची और एम्बुलेंस चालक दल ने फौसिया को मृत घोषित कर दिया. इलाके के सीसीटीवी फुटेज में आशिक को शुक्रवार शाम को होटल से भागते हुए दिखाया गया है. उसे कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने पकड़ लिया. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पुलिस ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब फौसिया को पता चला कि आशिक का किसी दूसरी महिला के साथ भी संबंध है और वह उसे धोखा दे रहा है, तो इस बात को लेकर उन दोनों में बहस हो गई. झगड़ा इतना बढ़ गया कि आशिक ने फौसिया की टी-शर्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी.” (जारी…)

IMG 20230802 WA00753

फौसिया जब 17 साल की थी तब कथित तौर पर गर्भवती पाई गई थी, जिसके बाद आशिक को पोक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद फौसिया ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसे गोद दे दिया गया. पुलिस ने कहा, “जेल से छूटने के बाद आशिक जब भी चेन्नई जाता था तो फौसिया से मिलता था.”

महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि में हुआ रक्तदान का आयोजन
IMG 20231202 WA0018

जमशेदपुर : दिनांक 2 दिसंबर 2023 को जमशेदपुर ब्लड बैंक में माली मालाकार कल्याण समिति एवम् महात्मा ज्योतिबा फूले कल्याण न्यास के संयुक्त तत्वावधान महात्मा ज्योतिबा फूले जी के पुण्यतिथि पर मे एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के स्वास्थ मंत्री श्री बन्ना गुप्ता राज्य के पूर्व मंत्री श्री रामचंद्र सहिस भाजपा नेता श्री विकास सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गुंजन यादव ने दीप प्रज्वलित कर तथा फूले जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। श्री बन्ना गुप्ता ने समाज के लोगों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जब भी मौका मिलेगा मैं सदा आपलोगों के साथ खड़ा रहूंगा। श्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि आज हमारे जैसा कोई व्यक्ति मंत्री बना है तो कहीं न कहीं फूले जी जैसे महापुरुषों का योगदान रहा है। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013

महात्मा ज्योतिबा फुले माली मालाकार समाज के नहीं बल्कि पूरे विश्व के प्रणेता और आदर्श – विकास सिंह

IMG 20230625 WA00001

भाजपा नेता श्री विकास सिंह ने कहा महात्मा ज्योतिबा फुले किसी एक समाज के नहीं बल्कि पूरे विश्व के आदर्श और समाज सुधारक रहे हैं। ऐसे महापुरुष की एक प्रतिमा जमशेदपुर के किसी चौराहे पर जरूर लगना चाहिए। कार्यक्रम को विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गुंजन यादव, आम आदमी पार्टी के श्री अभिषेक कुमार, पूर्व जिला परिषद श्री किशोर यादव, कांग्रेस पार्टी के धर्मेंद्र सोनकर ने अपनी विचारों को रखा तथा रक्तदाताओं का हौसला अफजाई किया। (जारी…)

IMG 20230802 WA00753

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मालाकार समाज के झारखंड प्रदेश महासचिव तथा आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री संजय मालाकार, उपाध्यक्ष संतोष सैनी, सचिव विनय भगत, जिला अध्यक्ष प्रेम लाल भगत, रविन्द्र सैनी, भोला भगत, महात्मा फुले कल्याण न्यास के अध्यक्ष यमुना प्रभाकर, कोषाध्यक्ष संतोष भगत, अजीत भगत, सुबोध प्रभाकर, सुशील भगत, राजेंद्र भगत, रविन्द्र भगत, राजू प्रसाद, अवधेश भगत, विकास भगत, मुकेश कुमार, किशोर कुमार महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस रक्तदान शिविर में कुल 71 लोगों ने अपना रक्तदान किया।कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार मंटू ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष यमुना प्रभाकर ने किया।

विहिप रांची कार्यालय स्थित मंदिर से अयोध्या रामलला पूजित अक्षत कलश लेकर विहिप जमशेदपुर महानगर
समिति का जमशेदपुर आगमन
IMG 20231202 WA0016

जमशेदपुर : अयोध्या रामलला पूजित अक्षत रांची महानगर से आज शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर समिति द्वारा जमशेदपुर लाया जा रहा है। रांची स्थित विहिप कार्यालय में पूजा अर्चना के बाद झारखंड प्राँत के सभी जिलों के लिए अक्षत कलश स्थानीय जिला समिति को सौंप दिया गया। विहिप जमशेदपुर महानगर के साथ साथ घाटशिला, सरायकेला, चाईबासा के लिए भी अक्षत कलश लाया जा रहा है। दिनांक 3 दिसंबर रविवार के दिन बिष्टुपुर स्थित राममंदिर में संध्या 4 बजे पूजा अर्चना के बाद जमशेदपुर के सभी 13 प्रखंडो में यह कलश वितरित किया जायेगा। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

शहर के प्रमुख मंदिरों में अक्षत कलश को पूजा जायेगा तत्पश्चात वितरण के लिए शहर में बनाई गई टोली के जरिये इसे घर घर जाकर सदस्यगण अयोध्या श्रीराम मंदिर दर्शन आने का आमंत्रण देंगे। विश्व हिन्दू परिषद सिंहभूम विभाग सह संगठन मंत्री मिथलेश महतो, जमशेदपुर महानगर से जिला के मंत्री चंद्रिका भगत, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, उपाध्यक्ष गोपी राव, सहमंत्री भोला लोहार, सामाजिक समरसता प्रमुख चंदन दास अक्षत कलश लेकर जमशेदपुर आ रहे है।

IMG 20230802 WA00753
अयोध्या पूजित अक्षत लेकर विहिप घर घर जाकर अयोध्या श्रीराम मंदिर आने का देगी आमंत्रण
IMG 20231202 WA0001

जमशेदपुर : अयोध्या में होने जा रहे 22 जनवरी 2024 में भव्य श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे भारतवर्ष में श्रीराम लला पूजित अक्षत आमंत्रण कार्यक्रम को लेकर साधु संतो के मार्गदर्शन में विहिप बजरंगदल के कार्यकर्तागण हिंदू परिवारों के घर घर जाकर अयोध्या आने के आमंत्रण देने के कार्य में बडे स्तर पर सामूहिक रूप से प्रत्येक मंदिर, बस्ती के लोगों से संपर्क स्थापित कर रही है। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

इसी क्रम में कदमा के विभिन्न हनुमान मंदिरों के सदस्य भी इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है। ऐसे कई हनुमान मंदिरों में बैठक का दौर जारी है। कदमा शास्त्रीनगर 3 नं ब्लॉक छठ घाट स्थित शिव हनुमान मन्दिर में विहिप की टोली तथा मंदिर समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विहिप जमशेदपुर महानगर से उतम कुमार दास, प्रखंड सेवा प्रमुख आकाश राज, मंदिर समिति से रामपुकार जी, मनोज वर्मा, मंटु सोनी व अन्य सदस्यगण मौजूद रहे। ज्ञात हो कि विहिप मानगो, सोनारी, गोविंदपुर, बिरसानगर, टेल्को, गोलमुरी व अन्य प्रखंडों में भी आमंत्रण कार्यक्रम को लेकर विहिप जमशेदपुर महानगर के सदस्यगण लगातार बैठक कर रहे हैं।

IMG 20230802 WA00753
मिशन मोदी अगेन पीएम संगठन द्वारा 3 दिसंबर को किया जाएगा रक्तदान शिविर का आयोजन
IMG 20231202 WA0000

जमशेदपुर : मिशन मोदी अगेन पीएम संगठन का आठवां रक्तदान शिविर 03 दिसंबर को जमशेदपुर ब्लड बैंक में लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह संगठन साल में दो बार ब्लड डोनेशन (रक्तदान शिविर ) का आयोजन करता है। इस संगठन के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पांडे ने आज संगठन के बारे में बताते हुए कहा कि संगठन सालों भर सामाजिक कार्य को अंजाम देता है और रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों की सालों भर सेवा करता है। साल के दोनों रक्तदान शिविर को मिलाकर 200 यूनिट से ज्यादा रक्तदान किया जाता है। यह संगठन मोदी जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों को सेवा दे रहा है। “मिशन मोदी अगेन पी एम संगठन” के सभी कार्यकर्ता सेवा भाव से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं जो इस संगठन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

राजू शर्मा, युवा मोर्चा जिला संयोजक अभिषेक पांडे और महामंत्री आशीष पोद्दार और उनकी टीम द्वारा इस रक्तदान शिविर को ज्यादा से ज्यादा प्रसारित, प्रचारित कराने और रक्तदान कराने का उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं ।
उन्होंने शहरवासियों से कहा कि आप सभी राष्ट्रवादी, मानवतावादी, देशभक्तों से आग्रह है कि निश्चित तिथि और स्थान पर ससमय उपस्थित होकर इस पुनीत मानवीय संवेदना से परिपूर्ण कार्य की सफलता में सहभागी बनें।

IMG 20230802 WA00753
फिर बढ़े गैस सिलेंडरों के दाम, जाने नई रेट क्या हुई
9720067fe2bfa8491f373d20926964c51d323fecace0084e1ff6e4547c9c86fa.0

दिल्ली : दिसंबर के पहले दिन मंहगाई बम फूटा है क्योंकि आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं, ये इजाफा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुआ है। अब इसके रेट में 21 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी की गई है। यानी कि 1 दिसंबर 2023 से आपको राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1796.50 रु खर्च करने होंगे जबकि कल तक इसकी कीमत 1775.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर थी। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013

हालांकि राहत की बात ये है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आपको बता दें कि पिछले महीने भी कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे और घरेलू गैस की कीमतों पर कोई असर नहीं हुआ था। नवंबर में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 101.50 रु महंगा हुआ था।

चारों महानगरों में LPG सिलेंडर के नए रेट निम्मलिखित है

IMG 20230625 WA00001

दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपये है।
कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1908.00 रुपये है।
मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1749.00 रुपये है।
चेन्नई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1968.50 रुपये है।

लगातार बढ़ रहे हैं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

IMG 20230802 WA00753

ये लगातार तीसरा महीना है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। नवंबर से पहले अक्टूबर में भी सिलेंडर के रेट 209 रु बढ़ाए गए थे। आपको बता दें कि एलपीजी की कीमत ऐसे समय में बढ़ी है, जब हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं और इनके चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को आने वाले हैं। मालूम हो कि ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को ईधन की चीजों के दाम अपडेट करती हैं। अगस्त में सिलेंडर के दाम 100 रु किए गए थे लेकिन उसके बाद से ये लगातार बढ़ ही रहे हैं लेकिम घरेलू एलपीजी के दाम स्थिर रहने से लोगों को फिलहाल के लिए थोड़ी राहत जरूर है।

टिनप्लेट कंपनी के सीआरएम के कर्मचारी सरदार कुलदीप सिंह के सेवानिवृत्त पर दी गयी विदाई
IMG 20231201 WA0009

जमशेदपुर : टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड सीआरएम मेकेनिकल मेनटेंस के कर्मचारी सरदार कुलदीप सिंह के सेवानिवृत्त पर उन्हें आज विदाई दी गई। उन्होंने कंपनी में अपना 25 वर्षों से अधिक तक अहम योगदान दिया । कम्पनी के अच्छे एवं बुरे वक्त में भी काम कर कम्पनी को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया। इस मौके पर इस मौके पर सीआरएम मैकेनिक मेनटेंस के सभी कर्मचारी एवम कमेटी मेंबर जयशंकर सिंह , नवजोत सिंह सोहल मौजूद थे।

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
कौम की बेटी को नौकरी देने आगे आए प्रबंधक कमेटियां
IMG 20231201 WA0008

जमशेदपुर : झारखंड राज्य में डीएलएड परीक्षा में प्रथम स्थान रखने वाली शहर की बेटी हरप्रीत कौर को नौकरी देने के लिए प्रबंधक कमेटी को आगे आने की अपील की है।
गुरुवार को हरप्रीत कौर के आवास में सांझी आवाज के अध्यक्ष सतबीर सिंह सोमू, चंचल सिंह भाटिया, तरवींदर सिंह भाटिया, पिंटू सैनी, हरविंदर सिंह, मलविंदर सिंह भामरा, गुरुचरण सिंह आदि पहुंचे और उसे गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

पिता गुरबचन सिंह और मां बलविंदर कौर को आश्वस्त किया गया कि अपनी उपलब्धि से हरप्रीत कौर ने शहर और कौम का मान बढ़ाया है। ऐसे में मानगो, साकची, बर्मामाइंस और टीनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी एवं अन्य कमेटियों के प्रधान से अपील की गई कि वे कमेटी द्वारा संचालित अल्पसंख्यक हाई अथवा प्राइमरी स्कूल में इस बच्ची को रोजगार देने का काम करें।
हरप्रीत कौर ने डीएलएड से पहले बी एड भी किया हुआ है, ऐसे में किसी तरह की अड़चन नहीं आने वाली है।
हरप्रीत ने 10वीं 12वीं एवं कॉलेज में भी अच्छे स्कोर प्राप्त किए थे।

IMG 20230802 WA00753
डीजी रेसीडेंसी फ्लैट निर्माण को लेकर हुआ भूमि पूजन

रांची : डीजी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स ग्रुप द्वारा मोराबादी एदलहातु रोड स्तिथ जीवन कंपाउंड मे सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा और प्रकाश पर्व के शुभ अवसर डीजी रेसीडेंसी फ्लैट निर्माण कार्य को लेकर भूमि पूजन का आयोजन किया गया। डीजी रेसीडेंसी एदलहातु मोराबादी क्षेत्र का एक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और खूबसूरत फ्लैट बनने जा रहा है।फ्लैट की हाइट जी+4 फ्लोर का होगा। जिसमे सभी फ्लैट्स 3 बीएचके के होंगे। सभी फ्लैट्स का साइज लगभग 1495 स्क्वायर फीट का होगा। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
AddText 11 27 11.47.17 1

फ्लैट का निर्माण 18 महीने से 24 महीने के बीच कर ग्रहाको को हैंड ओवर कर दिया जायेगा। मौके पर डीजी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स ग्रुप के दोनो पार्टनर धर्मेंद्र राय एवम गौतम राय ने बताया की हमारी कंपनी अपने ग्रहाको को सिर्फ ग्रहाक नही बल्कि अपना परिवार मानता है जिसके लिए फ्लैट के निर्माण मे सभी चीजे उच्च क्वालिटी की लगाई जाती है। यही कारण है की कंपनी लगातार कई वर्षो से रांची के विभिन्न क्षेत्रों मे अपने ग्राहकों के लिए उच्च क्वालिटी के फ्लैट्स बनाता आ रहा है। (जारी…)

IMG 20230625 WA00001

वहीं ग्राहकों के लिए बुकिंग शुरू हो चुका है। बुकिंग के लिए दिए गए नंबर 6205727056/7632825152 पर संपर्क कर बुकिंग करवा सकते है। मौके पर ज़मीन मालिक भूषण सिंह, कंपनी के ओनर धर्मेंद्र राय एवम गौतम राय सहित अमित कुमार, आर्किटेक्ट मनोज कुमार, शांति देवी, लवलेश ठाकुर, संजीव पांडे, कमलेश राय आदि मौजूद थे।

IMG 20230802 WA00753
दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का हुआ समापन, आत्मरक्षा का सबसे सही माध्यम है कराटे – विकास सिंह
IMG 20231129 WA0002

जमशेदपुर : झारखंड शोरिन-रियु- मात्सस्याशी-करटे-डु- एसोशियेसन की ओर से मानगो मून सिटी के कम्युनिटी हॉल में आयोजित चतुर्थीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 26 और 27 नवंबर को किया गया, पहला दिन रविवार 26 नवंबर 2023 को एकल काता का शुभारंभ हुआ और दूसरा दिन सोमवार 27 नवंबर 2023 को एकल कुमिते का। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
AddText 11 27 11.47.17 1

इस टूर्नामेंट का आयोजन संस्था के संचालक सिहान जितेंद्र कुमार शर्मा के देखरेख में हुआ। इस टूर्नामेंट में के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे स्वामी विशुद्ध नंदन भीकू, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, संस्था के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन भाजपा नेता विकास सिंह, ऑर्गेनाइजिंग डायरेक्टर राजीव सिंह। इस टूर्नामेंट में उड़ीसा, बंगाल, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ आदि राज्य के करटेकारों ने हिस्सा लिया। (जारी…)

IMG 20231129 WA0000
IMG 20230625 WA00001

दूसरे दिन एकल कुमिते में पदक प्राप्त करने वाले करटेकारो के नाम क्रमशः इस प्रकार हैं- गर्ल्स कुमिते- 20 से 25 किलोग्राम- गोल्ड मेडल -आद्रिका राय (बंगाल), सिल्वर मेडल -अदिति बागरिया (झारखंड),ब्रोंज मेडल- आरोही विश्वकर्मा (बिहार) 25 से 35 किलोग्राम गर्ल्स कुमिते- गोल्ड मेडल- हर्षिका सिंह (बिहार), सिल्वर मेडल-नेहा शर्मा (झारखंड), ब्रोंज मेडल- नवस्मिता नायक (उड़ीसा)| बॉयज कुमिते 35 से 40 किलोग्राम – पहला स्थान -विनायक सेन गुप्ता (उड़ीसा), दूसरा स्थान- राजदीप प्रधान (बंगाल), तीसरा स्थान धैर्य अग्रवाल (झारखंड), 60 से 70 किलोग्राम- बॉयज कुमिते- ब्लैक बेल्ट कुमिते- पहला स्थान- पंकज कुमार महतो (उड़ीसा), दूसरा स्थान- भीमसेन (बिहार), तीसरा स्थान- ज्योति रंजन (झारखंड)। ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब झारखंड को मिला और रनरअप का खिताब उड़ीसा को प्राप्त हुआ।

IMG 20230802 WA00753
error: Content is protected !!