झारखंड : सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्र साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और साहिबजादे बाबा फतेह सिंह जी की शहादत स्मृति पर 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसके लिए भाजपा द्वारा झारखंड प्रदेश संयोजक के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक आयोग, झारखंड के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी को बनाया गया है, साथ ही प्रदेश सह संयोजक के रूप में कुलवंत सिंह बंटी एवं नवजोत सिंह अलंग को मनोनीत किया गया है। (जारी…)
गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 9 जनवरी 2022 को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 26 दिसम्बर को साहिबजादों की शहीदी को वीर बाल दिवस के रूप में राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया था। इसी के तहत राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया गया।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 दिसंबर 2023 को रात 9:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2023 के ग्रैंड फिनाले के प्रतिभागियों के साथ बातचीत करेंगे। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल की एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जो छात्रों को सरकार, मंत्रालयों, विभागों, उद्योगों और अन्य संगठनों की गंभीर समस्याओं को हल करने के लिए एक मंच प्रदान करती है। (जारी…)
एसआईएच को दुनिया के सबसे बड़े खुले नवाचार मॉडल के रूप में प्रशंसित किया गया है और यह छात्रों के बीच उत्पाद नवाचार और समस्या-समाधान की संस्कृति विकसित करता है। उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए एसआईएच 2017 से हर साल दो प्रारूपों यानी एसआईएच सॉफ्टवेयर और एसआईएच हार्डवेयर संस्करणों में आयोजित किया जाता है। पिछले साल 2022 में, स्कूल स्तर पर नवाचार और समस्या-समाधान दृष्टिकोण की संस्कृति का निर्माण करने के लिए स्कूली छात्रों के लिए स्मार्ट इंडिया हैकथॉन – जूनियर की भी शुरुआत की गई थी।
ग्रैंड फिनाले 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है
इस साल स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का ग्रैंड फिनाले 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। एसआईएच 2023 में, 44,000 टीमों से 50,000 से अधिक विचार प्राप्त हुए, जो पहले एसआईएच की तुलना में लगभग सात गुना वृद्धि को दर्शाता है। 2017 में लॉन्च होने के बाद से स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का दायरा हर गुजरते साल के साथ बढ़ता जा रहा है। भाग लेने वाले छात्रों और समस्या विवरण प्रदाता संगठनों के बीच बढ़ा हुआ उत्साह पिछले कुछ वर्षों में उनकी बढ़ती भागीदारी में देखा जा सकता है। हर साल एसआईएच लाखों छात्रों को प्रभावित कर रहा है और उन्हें वास्तविक दुनिया की समस्या-समाधान में अपनी शैक्षिक सीख का परीक्षण करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। यह नवाचार और उद्यमिता के प्रति उनकी रुचि को भी संरेखित करता है। (जारी…)
इसमें देश भर के 48 नोडल केंद्रों पर आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में 12,000 से अधिक प्रतिभागी और 2500 से अधिक सलाहकार/मार्गदर्शक भाग लेंगे। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्मार्ट शिक्षा, आपदा प्रबंधन, रोबोटिक्स और ड्रोन, विरासत और संस्कृति सहित विभिन्न विषयों पर समाधान प्रदान करने के लिए इस वर्ष ग्रैंड फिनाले के लिए कुल 1282 टीमों का चयन किया गया है। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2023 ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन होगा। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन – हार्डवेयर संस्करण के लिए मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को एक नोडल केंद्र के रूप में चुना गया था।
जमशेदपुर : टेलीविजन पर बच्चों के सबसे चहेते फेम शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना मंगलवार को शहर पहुंच रहे हैं. वे शेन इंटरनेशनल स्कूल के कांड्रा कैंपस में आयोजित क्वांटम 2023 में शामिल होंगे. इस दौरान स्कूली बच्चों को जहां वे नैतिकता का पाठ पढ़ाएंगे, वहीं मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी करेंगे. शाम पांच बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. (जारी…)
स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन अविनाश सिंह राजा ने कहा कि मुकेश खन्ना अपने जीवन के अनुभवों को बच्चों के बीच साझा कर उनमें नैतिक ज्ञान का बीजारोपण करने का प्रयास करेंगे. बच्चे की साइकोलॉजी यह होती है कि वे देख कर सबसे अधिक सीखते हैं. यही कारण है कि समय-समय पर इस प्रकार के पर्सनालिटी को बुलाया जाता है, ताकि बच्चों में उनके जैसा बनने की प्रेरणा जगे. कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.
जमशेदपुर : जुगसलाई काली स्थान रोड निवासी अविनाश प्रसाद उज्जैन जाने के दौरान ट्रेन से लापता हो गया. अविनाश का मोबाइल फोन उसकी सीट से बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार अविनाश अपने दोस्तों के साथ 16 दिसंबर को उज्जैन महाकाल का दर्शन करने के लिए टाटानगर स्टेशन से शालीमार- भुज ट्रेन उज्जैन के लिए रवाना हुआ था. (जारी…)
ट्रेन में एक सीट बी-2 और दो सीट बी-8 में था. एक सीट वेटिंग थी. अविनाश बी-6 के एक यात्री से बात कर अपनी सीट बदल कर सफर करने लगा. सुबह जब अविनाश के दोस्त उससे मिलने पहुंचे तो देखा कि अविनाश अपनी सीट पर नहीं है. उस कोच के एक यात्री ने उसका फोन उसके दोस्तों को दिया. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. कुछ यात्रियों ने बताया कि किसी बात को लेकर अविनाश की एक यात्री से बहस हुई थी. जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिवार के लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी गयी. अविनाश के परिजनों ने उसकी खोज शुरू कर दी है. अब तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची आमबगान मस्जिद के पास स्थित कैंपस अड्डा नामक रेस्टोरेंट में सोमवार को अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गयी. आग लगने की सूचना राज्य अग्निशमन विभाग को भी दी गयी, किन्तु अग्निशमन विभाग की दमकल पहुंचने से पूर्व ही रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने वहां मौजूद अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया. (जारी…)
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को साकची आम बगान के पास स्थित रेस्टोरेंट कैंपस अड्डा के कर्मचारी किचन में गैस का सिलेंडर लगा रहे थे, किन्तु सिलेंडर का सेफ्टी कैप खुलते ही तेजी से गैस निकलने लगी. पास में जल रहे चूल्हे के कारण गैस में आग लग गई. इस हादसे से वहां अफरातफरी मच गयी. कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे. इसी बीच किसी ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दे दी। (जारी…)
हालांकि कर्मचारियों ने भी रेस्टोरेंट में मौजूद अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाना शुरू कर दिया एवं अग्निशमन विभाग की दमकल पहुंचने के पहले ही कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया. अग्निकांड में कोई जख्मी नहीं हुआ है, हालांकि इस दौरान रेस्टोरेंट के कई सामान जल गये हैं. होटल के मालिक सैयद आसिफ ने बताया कि गैस सिलेंडर बदलते समय आग लग गई, लेकिन रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने दमकल पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी क्षति होने से बच गयी.
जमशेदपुर : कीताडीह सिख नौजवान सभा के बैनर तले दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित शहीदों के सरताज श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहीदी दिवस को समर्पित दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार का रविवार को समापन हो गया. इसमें एसएसपी किशोर कौशल समेत सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, चंचल सिंह, सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सुखदेव सिंह बिट्टू केंद्रीय नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, गोल पहाड़ी के प्रधान लखविंदर सिंह, परसुडीह के प्रधान रणजीत सिंह माथारू समेत कई लोग शामिल हुए. (जारी…)
इस मौके पर सिख नौजवान सभा के प्रधान त्रिलोचन सिंह ने समारोह में शामिल सभी को गुरु महाराज की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया. एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि सिख कौम से शिक्षा लेने की जरूरत है कि बड़े-बड़े समारोह और समागम करते हैं और जिला प्रशासन को पता तक नहीं चलता है. इतनी शालीनता और अनुशासन के साथ सारे कार्यक्रम संपन्न हो जाते हैं इसके लिए पूरा समाज बधाई का पात्र हैं.
प्रधान भगवान सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के बताए हुए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी तभी कामयाब है जब हम उनके उपदेशों का अनुसरण करें. चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरत है कि समाज की तरक्की व उन्नति के लिए गुरु महाराज के उपदेशों का पालन करें और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करें. इस मौके पर भाई साहब भाई अमृतपाल सिंह जी बागा पुराना वाले पंजाब, बेबी मनजीत कौर भाई साहब भाई संदीप सिंह जवदी, ताड़ी हजुरी जत्था श्री मिशन शाहिद तरना दल, बाबा बकाला साहिब ज्ञान जितेंद्र पाल सिंह जोत पंजाबवाले के द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत दिवस पर प्रकाश डाला, जिससे संगत निहाल निहाल हो गई. (जारी…)
कार्यक्रम का संचालन किताडीह गुरुद्वारा के प्रधान जगजीत सिंह गांधी ने किया. इस मौके पर 14 दिसंबर को गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ रखा गया था, जिसका 16 दिसंबर को समापन हुआ. दो दिन तक धार्मिक समागम चला जिसमे हजारों की संख्या में संगत ने शिरकत कर गुरु की गोद में गुरबाणी का आनंद लिया. सभा के प्रधान त्रिलोचन सिंह ने उन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों और समूह साथ संगत का आभार प्रकट किया जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में तन मन धन से सेवा की है. साथ ही सिख स्त्री सभा कीताडीह का भी आभार प्रकट किया. (जारी…)
कार्यक्रम को सफल बनाने में सिख नौजवान सभा के तमाम पदाधिकारी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा. खास तौर पर दिलप्रीत सिंह, शरण सिंह, हरदेव सिंह, सोनू गोलू का सहयोग रहा. अंत में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी किशन सिंह ने गुरु महाराज के चरणों में अरदास की. उसके बाद गुरु का अटूट लंगर संगत के बीच बरताया गया जिसमें सैंकड़ों की संख्या में सिख संगत ने हिस्सा लिया.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित जुबिली पार्क में बंगाल से आयी एक नाबालिग लड़की के साथ कुछ लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया। वह लड़की रविवार की अहले सुबह जुबली पार्क के एक झाड़ी में मिली। बताया जाता है की लड़की करीबन 40 से 50 के समूह में पश्चिम बंगाल के नदिया जिला स्थित हासखाली थाना क्षेत्र से बस पर सवार होकर जुबली पार्क घूमने आई थी। शनिवार की दोपहर ही यह पूरी टीम यहां आ गई थी। सभी लोग यहां पार्क में घूमने लगे। इस बीच शाम को देखा गया की लड़की गायब हो गई है। परिजनों ने लड़की की तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। (जारी…)
परिजन पूरा पार्क के छान मार रहे थे, लेकिन लड़की नहीं मिली। इसके बाद सुबह में उसका मोबाइल फोन ऑन हुआ। इसके बाद उसने अपने भाई को फोन किया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। बाद में पुलिस को वह लड़की झाड़ियां में मिली। इसके बाद पुलिस ने उसकी अस्पताल में भर्ती कराया। वह लड़की चलने की हालत में नहीं है। बताया जाता है कि लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है। लड़की ज्यादा कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनो ने बताया कि वह लड़की घूमने के दौरान ही अकेले कहीं रह गई होगी जिस कारण उसकी इस तरह से बलात्कार किया गया है।
नागपुर : महाराष्ट्र नागपुर में एक कंपनी में बड़ा धमाका हुआ है। पुलिस ने कहा कि रविवार को हुए धमाके में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि विस्फोट सुबह नौ बजे बाजारगांव इलाके में सोलर इंडस्ट्रीज की कास्ट बूस्टर यूनिट में हुआ। (जारी…)
यह कंपनी नागपुर अमरावती रोड पर बाजार गांव में स्थित है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह विस्फोट आज सुबह करीब नौ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि विस्फोट उस वक्त हुआ जब विस्फोटकों को पैक करने का काम चल रहा था। विस्फोट काफी तीव्र था और वहां मौजूद कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हो गई। सोलर एक्सप्लोसिव के मुख्य दरवाजे के सामने बड़ी संख्या में मजदूरों के परिजन इकट्ठा हो गए हैं।
छत्तीसगढ़ : नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज रविवार को मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 165वीं बटालियन के सब-इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गये. वहीं एक कॉन्स्टेबल रामू गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा जा रहा है. (जारी…)
अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन आज सुबह सात बजे बेदरे शिविर से उर्सांगल गांव की तरफ अभियान पर निकली थी. इसी दौरान उनकी नक्सलियों से मुठभेड़ हो गयी, जिसमें सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गये. वहीं सीआरपीएफ कांस्टेबल रामू घायल हो गये. सुरक्षाबलों ने आस-पास के इलाके में अभियान चलाकर चार संदिग्धों को पकड़ा है. वहीं इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है.
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में 17 दिसंबर (रविवार), 18 और 19 दिसंबर को कंपनी में कामकाज नहीं होगा. कंपनी 20 दिसंबर बुधवार को खुलेगी. मेटेरियल की कमी से उत्पादन कम होने से कंपनी ने ब्लॉक क्लोजर लिया है. इस संबंध में कंपनी के प्लांट हेड रवींद्र कुलकर्णी के आदेश से शनिवार को सर्कुलर जारी किया गया है. 17 दिसंबर रविवार को कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश है, जबकि 18 व 19 को ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. ब्लॉक-क्लोजर के दौरान कंपनी का 50 प्रतिशत व कर्मचारियों के लीव का 50 प्रतिशत कटता है. जिन कर्मचारियों का पीएल या सीएल समाप्त है. उनके वेतन से क्लोजर का पैसा समायोजित होगा. क्लोजर के दौरान जिन कर्मचारियों या अधिकारियों को ड्यूटी पर बुलाया जायेगा. उन्हें काम पर आना होगा. अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों या अधिकारियों का पूरे दिन का वेतन कटेगा. वह दिन कर्मचारियों के अवकाश में चला जायेगा, जबकि बाइ सिक्स कर्मचारियों को ब्लॉक क्लोजर अवधि में कोई वेतन नहीं मिलता है.
टाटा स्टील में पुराने वेज वाले कर्मचारियों को राहत, मार्च तक बगैर एग्जाम मिलेगा प्रमोशन
टाटा स्टील के स्टील ग्रेड (पुराना वेज स्ट्रक्चर) के कर्मचारियों को टाटा वर्कर्स यूनियन के आग्रह पर राहत दी गयी है. कर्मचारियों को 1 सितंबर 2023 से लेकर 1 मार्च 2024 तक होने वाली सभी प्रमोशन और अपग्रेडेशन के लिए छह माह के लिए तय शर्त के आधार पर प्रमोशन बिना इसीबीएस 2.0 परीक्षा पास हुए ही दे दी जायेगी. इसमें यह शर्त रखी गयी है कि जिनको प्रमोशन मिलेगा, उसको इसीबीएस 2.0 की परीक्षा को छह माह के भीतर पास करना होगा. दरअसल, सितंबर माह में टाटा स्टील मैनेजमेंट और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच कॉमन ग्रेड स्ट्रक्चर का समझौता हुआ था. पुराने ग्रेड को हर चार साल में होने वाले प्रमोशन या फिर वेकेंसी के आधार पर होने वाले प्रमोशन को पाने के लिए हर हाल में इसीबीएस 2.0 की परीक्षा पास होनी होगी. कर्मचारियों को कम से कम इस परीक्षा में 75 फीसदी अंक हासिल होना जरूरी होगा. यह नियम पहले से ही एनएस ग्रेड में लागू था. लेकिन इसको स्टील ग्रेड में भी लागू कर दिया गया है. इससे कई कर्मचारी मुश्किलों में थे.
टाटा स्टील एच ब्लास्ट फर्नेस को मिला राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार
टाटा स्टील के एच ब्लास्ट फर्नेस को नयी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पुरस्कार दिया गया. इस मौके पर टाटा स्टील के चीफ ऑफ ब्लॉस्ट फर्नेस (सीओबीएफ) पद्मपाल ने लिया. इस दौरान उनके साथ चीफ एच ब्लास्ट फर्नेस शंभूनाथ, हेड एच ब्लास्ट फनेर्स राधेरमण और सुमित दुबे भी मौजूद थे. इस पुरस्कार के लिए उद्योग जगत से कुल 187 आवेदन 4 सेक्टर से आए थे. श्री पद्मपाल के नेतृत्व मे एच ब्लास्ट फर्नेस ने कोक ड्राइंग सिस्टम के इस्तेमाल नामक प्रोजेक्ट लिया था. विभागीय चीफ शंभूनाथ ने इसका श्रेय एच ब्लास्ट फर्नेस के प्रत्येक कर्मचारियों को दिया. यह पुरस्कार ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त किया जाता है.