
ताजा खबर












जीवन यापन हेतु आपदा मंत्रालय से मिले मुआवजा — विकास सिंह
मानगो टैंक रोड़ स्थित बीती रात दो होटल जलकर राख हो गए । सूचना मिलते ही मौके में भाजपा नेता विकास सिंह मौके में पहुंचकर मामले की जानकारी लिया मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को होटल के मालिक शिबू पाल एवं झंटु मोदक ने बताया की प्रातः 3:30 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दिया कि उनके होटल में आग लग गई भागे भागे जब वें लोग होटल में जाकर देखा तो पुरे होटल को आग अपने चपेट में ले लिया था आनन फानन में लोगों ने दमकल गाड़ी को फोन किया दमकल गाड़ी मौके में डेढ़ घंटे लेट से पहुंची जिससे पुरा होटल जलकर राख हो चुका था एक तिनका भी नहीं बच पाया सारा सामान जलकर राख हो गया आपकी धमक इतनी तेज थी कि होटल में रखें एल्युमिनियम के बर्तन पिघल कर पानी का रूप धारण कर लिया था ।

शिबू पाल एवं झंटु मोदक ने नम आंखों से भाजपा नेता विकास सिंह को बताया की आग ने उनका रोजगार छीन लिया है अब उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। पंद्रह वर्षों से खाना नाश्ता का होटल चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले होटल संचालक आग लग जाने के कारण आज सड़क पर आ गए हैं । होटल के संचालकों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि देर रात पूरी तरह चुल्ले की भट्टी को बंद कर वे अपने घर गए थे आग कैसे लगा कुछ समझ में नहीं आ रहा है।मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय थाना को मामले की जानकारी देकर मामले का सत्यापन कर आग लगने के कारण को पता करने की बात कही । विकास सिंह ने कहा कि स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य मंत्री के साथ-साथ आपदा मंत्री भी है आपदा विभाग से उचित मुआवजा अग्नि पीड़ितों को मिलना चाहिए जिससे दोबारा अपने कारोबार को चालू अपने जीवन आसानी से जी सके ।




राँची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने गुरुवार को मारू टावर स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को तोड़ने की बात की है और समाज में नफरत के बीज बोने का काम किया है. कांग्रेस की काली करतूतों से देश की जनता पहले ही वाकिफ है. कांग्रेस पहले देश-विदेश में देश का अपमान करती थी, देश को बदनाम करती थी लेकिन अब तो भारतवासियों का भी अपमान करने लगी है. अब राहुल गांधी के गुरु और उनके राजनीतिक सलाहकार कहे जाने वाले सैम पित्रोदा जो कि वर्षों से कांग्रेस की ओवरसीज सेल के अध्यक्ष भी रहे हैं, ने 140 करोड़ भारतीयों पर नस्लभेदी और रंगभेदी टिप्पणी की है.

प्रतुल ने तंज कसते हुए कहा कि अंकल सैम ने कहा है कि दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकन जैसे दिखते हैं, नॉर्थ-ईस्ट भारत के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिमी भारत के लोग अरब के लोग जैसे दिखते हैं और उत्तर भारत के लोग अंग्रेज जैसे दिखते हैं. ये केवल सैम पित्रोदा का बयान नहीं है, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी की सोच है. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी सैम पित्रोदा के बयान का समर्थन किया है. वैसे भी सैम पित्रोदा ऐसे कुछ नहीं बोलते, बल्कि वे तो कांग्रेस की नीति को ही उजागर करते हैं.

प्रतुल ने आरोप लगाया कि सैम पित्रोदा का इस्तीफा महज एक पॉलिटिकल ड्रामा है. क्या कांग्रेस सैम पित्रोदा को पार्टी से बर्खास्त करने की हिम्मत दिखायेगी? अगर नहीं तो ये इस्तीफा बस डैमेज कंट्रोल के लिए है. सैम पित्रोदा अभी भी कांग्रेस पार्टी में है और राहुल गांधी के सलाहकार हैं. प्रतुल ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि क्यों अभी तक राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और सोनिया गांधी ने सैम पित्रोदा के बयान की कड़ी निंदा नहीं की?

राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और सोनिया गांधी देशवासियों का अपमान करने को लेकर देश की जनता से अविलंब माफी मांगे. कांग्रेस पार्टी भी तो यही करती है. पूरा देश जानता है कि बाबा साहब को चुनावों में हराने के लिए कांग्रेस ने कितनी साजिशें की. कांग्रेस ने तो बाबा साहब को अपने शासनकाल में भारत रत्न भी नहीं दिया. आरक्षण का विरोध कांग्रेस के नेता करते हैं और कांग्रेस इसका आरोप दूसरों पर लगाती है.
प्रतुल ने कहा कि राज्य सरकार के अवर सचिव द्वारा मंत्रिमंडल निगरानी विभाग के प्रधान सचिव को 15- 11- 2023 को पत्र लिखकर वीरेंद्र राम के ऊपर प्राथमिकी करने के संबंध में पत्राचार किया गया था. ईडी ने राज्य सरकार को इस विषय पर 8 मई, 2023 को ही पत्र लिखकर मुकदमा दर्ज करने को कहा था. प्रेस वार्ता में प्रतुल ने पत्र की प्रति दिखाते हुए जानना चाहा कि 6 महीने बाद भी मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद भी किन परिस्थितियों में मंत्रिमंडल निगरानी विभाग ने प्राथमिकी से संबंधित संचिका को दबा दिया?
प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को स्पष्ट करना चाहिए कि जब पत्र में मुख्यमंत्री की सहमति का जिक्र है तो क्या उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीरेंद्र राम के दबाव में मौखिक आदेश देकर प्राथमिकी दर्ज करने से रुकवा दिया था. प्रतुल ने कहा कि अवर सचिव द्वारा लिखे गए पत्र में इस बात का स्पष्ट वर्णन है कि इस मुद्दे पर विधि विभाग ने भी मुकदमा दर्ज करने से संबंधित अपनी सहमति दी थी. प्रतुल ने कहा इस पूरे प्रकरण से झारखंड सरकार एक्सपोज्ड है और यह स्पष्ट होता है कि झारखंड में वर्तमान व्यवस्था में मुख्यमंत्री का आदेश भी सिर्फ भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए आईवॉश है. इससे स्पष्ट है कि पूरी सरकार भ्रष्टाचार में सम्मिलित है.


पश्चिम बंगाल : कांथी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सौमेंदु अधिकारी के काफिले पर बम से हमले की खबर है। बताया जाता है कि भाजपा प्रत्याशी सौमेन्दु अधिकारी के जुलूस और कार को निशाना बनाकर उपद्रवियों ने सड़क पर बम फेंके। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। यह हमला अर्गोवाल इलाके के काली बाजार के पास हुआ है। जिस वक्त उपद्रवियों ने बम फेंका उस वक्त भाजपा प्रत्याशी सौमेन्दु अधिकारी का जुलूस रास्ते से गुजर रहा था।


सौमेन्दु अधिकारी तमलुक लोकसभा सीट से दो बार टीएमसी के सांसद रह चुके हैं। 2021 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने अपने भाई शुभेंदु अधिकारी के बीजेपी में शामिल होने के बाद खुद को तृणमूल से दूर कर लिया था। सौमेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी हैं, वह लगातार तीन बार से सांसद हैं। कांथी सीट से लोकसभा अधिकारी परिवार का गढ़ माना जाता रहा है और इस सीट पर मेशा अधिकारी परिवार का वर्चस्व रहा है। इस सीट से तीन बार से शिशिर अधिकारी तृणमूल कांग्रेस से सांसद हैं।



मॉस्को : रूस ने दावा किया है कि अमेरिकाभारतीय आम चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा है। रूस ने ये भी कहा कि यह भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के अभियान का हिस्सा है। रूसी विदेश मंत्रालय की आधिकारिक प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि अमेरिका देश में होने वाले आम संसदीय चुनावों को जटिल बनाने के लिए भारत में आंतरिक राजनीतिक स्थिति को असंतुलित करना चाहता है।

जब उनसे भारतीय चुनावों में अमेरिकी हस्तक्षेप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “बिल्कुल। मुझे लगता है कि यह संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से भारत में चल रहे आम संसदीय चुनावों को जटिल बनाने की इच्छा है और भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के अभियान का हिस्सा है।” उन्होंने आगे कहा कि इसका कारण देश में होने वाले आम संसदीय चुनावों को जटिल बनाने के लिए भारत में आंतरिक राजनीतिक स्थिति को असंतुलित करने की इच्छा है। उन्होंने कहा, ”बेशक, यह भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का हिस्सा है।”

भारत ने इससे पहले अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) पर उसकी चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने और वार्षिक रिपोर्ट का बहाना बनाकर देश के खिलाफ दुष्प्रचार जारी रखने का प्रयास करने के लिए आलोचना की थी।
धार्मिक स्वतंत्रता के कथित उल्लंघन के लिए भारत की आलोचना करने वाली यूएससीआईआरएफ की नवीनतम रिपोर्ट पर असामान्य रूप से तीखी प्रतिक्रिया में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि संगठन को राजनीतिक एजेंडे के साथ एक पक्षपाती इकाई के रूप में जाना जाता है।

जायसवाल ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग को राजनीतिक एजेंडे वाले एक पक्षपाती संगठन के रूप में जाना जाता है। वे वार्षिक रिपोर्ट के हिस्से के रूप में भारत पर अपना प्रचार प्रकाशित करना जारी रखते हैं।” उन्होंने कहा, “हमें वास्तव में कोई उम्मीद नहीं है कि यूएससीआईआरएफ भारत के विविध, बहुलवादी और लोकतांत्रिक लोकाचार को समझने की कोशिश करेगा।”
जयसवाल ने अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के उनके प्रयास कभी सफल नहीं होंगे।” यूएससीआईआरएफ ने अपनी नई वार्षिक रिपोर्ट में धार्मिक स्वतंत्रता के कथित उल्लंघन के लिए भारत की आलोचना की है।


राँची : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आज रांची के रेडिशन ब्लू होटल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया. जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं. जहां झारखंड के प्रसिद्ध उद्योगपति व व्यवसायी विष्णु अग्रवाल ने उनसे मुलाकात की. इस दौरान सीतारमण, अग्रवाल के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी में मौजूद रहे.


इस तस्वीर को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने अपने एक्स हैंडल पर भाजपा पर हमला बोला है. जेएमएम ने लिखा कि हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फारसी क्या. झारखंड की जनता विष्णु-बाबू लीला देख और समझ रही है. दरअसल विष्णु अग्रवाल को ईडी ने लैंड स्कैम मामले में गिरफ्तार किया था. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन आता है.

ऐसे में राजनीतिक पार्टियां निर्मला सीतारमण से विष्णु अग्रवाल की मुलाकात का अपने-अपने तरीके से मतलब निकालने में जुटे हैं. खास बात यह थी कि इस मुलाकात के दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे. जिसको लेकर झारखंड की सियासत गरमा गयी है. तरह-तरह के कयासों का बाजार गर्म हो गया है.


चाईबासा : भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने मनोहरपुर थाना क्षेत्र में कई जगहों पर पोस्टरबाजी की है. पोस्टर में लिखा है कि लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करें. वैकल्पिक जनता की नव जनवादी सत्ता निर्माण करने के पद पर आगे बढ़े. इसके अलावा नक्सलियों ने पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी कई बातें लिखी है.


गुरुवार की सुबह-सुबह जब लोग अपने घरों से निकले तो देखा कि इलाके में जगह-जगह नक्सलियों के पोस्टर और बैनर लगे हैं. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर बैनर को जब्त कर लिया. पुलिस आगे की जांच में जुटी है. नक्सलियों ने मनोहरपुर में पोस्टर लगाकर बीजेपी के खिलाफ प्रचार किया है और किसान-मजदूर विरोधी कानूनों पर नाराजगी जतायी है.

पोस्टर में बीजेपी उम्मीदवारों की हत्या करने की भी बात लिखी है. मालूम हो कि कोल्हान और सारंडा के जंगलों में सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं. जिसमें सुरक्षा बलों को सफलता भी मिल रही है. अब तक नक्सलियों के कई कैंप नष्ट किये जा चुके हैं और नक्सलियों के विस्फोटक सामग्री समेत हथियार भी बरामद किये गये हैं. सुरक्षा बलों की लगातार बढ़ती कार्रवाई के बाद नक्सलियों का पोस्टर वार तेज होता जा रहा है.


जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा । 25 मई, दिन शनिवार को वोट करेगा जमशेदपुर थीम पर आधारित नुक्कड़-नाटक का आयोजन शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया।


नुक्कड़- नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किसी प्रकार के प्रलोभन में ना आकर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने की अपील की गई। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव ने कहा कि स्थानीय भाषा में मतदान के प्रति प्रचार-प्रसार कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा। रोचक तरीके से मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाई जा रही।

चुनाव आयोग द्वारा बनाये गए विभिन्न एप की भी जानकारी दी जा रही जिससे मतदाता घर बैठे अपने कैंडिडेट के बारे में Know Your Candidate एप से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उसी प्रकार 1950 टोल फ्री नंबर, वोटर हेल्पलाइन एप, सक्षम एप आदि की भी जानकारी दी जा रही ताकि मतदाता पूरी चुनावी प्रक्रिया से अपडेट रहते हुए बड़ी संख्या में मतदान करने बूथ तक पहुंचें और लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करें।


जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग तथा सामग्री कोषांग का औचक निरीक्षण कर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। प्रतिनियुक्त कर्मियों को सोशल मीडिया, पेड न्यूज और राजनीतिक विज्ञापनों पर कड़ी नजर रखने के लिये कहा। चुनाव प्रचार, विज्ञापन, पेड न्यूज, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया पर गतिविधियों से संबंधित विभिन्न स्वीकृतियों के अलावा लोकसभा चुनाव लड़ने वाले राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों को जारी किये गये पूर्व प्रमाणपत्रों के बारे में जानकारी ली।


उन्होंने कहा कि पार्टियों और उम्मीदवारों को अपने कंटेंट के लिए कोषांग से मंजूरी लेना जरूरी है। एमसीएमसी कोषांग को व्यय कोषांग से समन्वय बनाकर कार्य करने निर्देश दिया ताकि चुनावी व्यय पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। वहीं सामग्री कोषांग के निरीक्षण में मतदान दल के लिए तैयार किए जा रहे सामग्रियों को आवलोकन किया तथा कार्मिक कोषांग का निरीक्षण कर चुनाव के सफल संचालन के तैयारियों की जानकारी लेते हुए ससमय कार्य निष्पादन का निर्देश पदाधिकारियों एवं कर्मियों दिया।



जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने एसडीओ कार्यालय धालभूम व आईटीडीए कार्यालय में बनाये गए पोस्टल बैलेट मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्होने मतदान केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं को देखा, अधिकारी व कर्मचारियों से जानकारी ली। साथ ही मतदान केन्द्र पर भीड़ को देखते हुए निर्देशित किया कि महिला-पुरूष को अलग-अलग लाइन में खड़ा करें, हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को गाइड करें।


विदित हो कि चुनाव व आवश्यक ड्यूटी में लगाये गए अधिकारी व कर्मी जिनके संसदीय क्षेत्र में चौथे चरण में लोकसभा चुनाव होना है, वे अपने मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से कर रहे। इसके पश्चात जिले के वरीय पदाधिकारियों ने उद्योग केन्द्र स्थित पोस्टल बैलेट स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर मतदान पश्चात पोस्टल बैलेट के रखरखाव का जायजा लिया।



जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के हेलिकॉप्टर की जमशेदपुर में आपातकालीन लैंडिंग हुई। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी खरसावां में एक जनसभा को संबोधित करने के पश्चात हेलीकॉप्टर से दुमका जा रहे थे। हेलीकॉप्टर पर सवार बाबूलाल मरांडी के दुमका उड़ान भरने के साथ ही अचानक मौसम खराब हो गयी, जिस वजह से पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसके बाद पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को सुरक्षित तरीके से सोनारी एयरपोर्ट पर उतारा गया।

इधर, बाबूलाल मरांडी के सोनारी एयरपोर्ट पर उतरने की खबर मिलने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के संग भाजपा जिला पदाधिकारी एवं पार्टी के अन्य वरीय नेतागण एवं कार्यकर्ता उनसे मिलने सोनारी एयरपोर्ट पहुंचे। जहां जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सभी ने उनका कुशल क्षेम जानकर राहत की सांस ली।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के संग संगठनात्मक चर्चा की। गुरुवार शाम तक हो रही बारिश और रौशनी कम होने की वजह से उनका हेलीकॉप्टर दुमका के लिए उड़ान नही भर सका। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गुरुवार को रात्रि विश्राम जमशेदपुर में ही करेंगे। मौसम साफ रहने पर शुक्रवार सुबह वे हेलीकॉप्टर से गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

सोनारी एयरपोर्ट पर अभय सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, नीरज सिंह, रीता मिश्रा, संजीव कुमार, संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, हरेंद्र पांडेय, रश्मि भारद्वाज, नीलू झा, सतवीर सिंह सोमू, शशांक शेखर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।