
ताजा खबर












लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के ग्राम तरवाडी का मजदूर सैमल उरांव (उम्र लगभग 44 वर्ष) शनिवार को सुबह रांची जंक्शन से लापता हो गया. सैमूल के परिजनों ने बताया कि बीते शुक्रवार को वह असम राज्य से अपने दो अन्य साथियों के साथ रांची स्टेशन जाने के लिए रवाना हुए थे.


शनिवार की सुबह सैमल उरांव अपने दोनो साथियों के साथ रांची जंक्शन पहुंचें. लेकिन इसके बाद वे स्टेशन से ही कहीं लापता हो गये. परिजनों ने बताया कि सैमल उरांव के हाथ व पैर में काफी सूजन है और उनकी दिमागी हालत भी कुछ ठीक नहीं है. उनके लापता होने पर उनके परिजन काफी चिंतित व परेशान है. परिजनों ने उनकी जानकारी मिलने पर 8969383919 या 6200330143 नंबर पर संपर्क करने का आग्रह किया है. हालांकि अभी तक इसकी सूचना सदर थाने को नहीं दी गयी है.



देवघर : बाबा नगरी में आज मदर्स डे पर मातृत्व काे कलंकित कर देने वाली घटना हुई है. बाबा मंदिर के महिला शौचालय में एक मां अपने कोख में पल रहे बच्चे को जन्म देकर उसे वहीं लावारिस अवस्था में छोड़ कर चली गयी. इसका पता लोगों को तब चला, जब बाबा मंदिर के सफाई कर्मचारी छोटू राम सफाई के लिए शौचालय में पहुंचा. छोटू ने देखा कि खून से लथपथ कुछ रखा हुआ है.


छोटू ने बताया कि जैसे ही उसकी नजर पड़ी, तो वह चौंक गया. उसने देखा की नवजात हिल रहा है और रोने की भी आवाज आयी. इसके बाद तुरंत उप स्वास्थ्य केंद्र में आकर एएनएम रश्मि कुमारी को बताया. वह दौड़ कर गयी, तब पता चला की नवजात है और पांच से 10 मिनट के अंदर ही इसका जन्म हुआ है. रश्मि ने बताया कि यह घटना शाम के करीब साढ़े छह बजे की है. बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र लगाया गया तथा पुलिस को सूचना दी गयी, इसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

मामले की सूचना मिलते ही बाबा मंदिर के निकास द्वारा पर तैनात एएसआइ प्रेमचंद पांडे एक महिला होमगार्ड के साथ पहुंचे. महिला होमगार्ड ने बच्चे को जैसे ही देखा, तो उसकी ममता उमड़ पड़ी. उन्होंने बच्चे को गोद लेने की इच्छा जतायी है. फिलहाल बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं रश्मि ने बताया कि बच्चा देखने से पूरी तरह से स्वस्थ है और उसका वजन भी करीब तीन किलो का होगा.


जमशेदपुर : जुगसलाई चौक बाजार निवासी लोचन मंगोतिया (36) ने रविवार की सुबह ( आठ से नौ बजे के बीच) अपने आवासीय कार्यालय में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है.
जानकारी के मुताबिक लोचन मंगोतिया पिछले एक सप्ताह से तनाव में रह रहे थे. घर पर भी किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे. जुगसलाई में वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे. वे अपने आवास के दूसरे तल्ले पर रहते थे. प्रथम तल्ले पर उनका कार्यालय और ग्राउंड फ्लोर पर उनकी दुकान है.


जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब सात बजे वह नीचे दुकान के पास उतरे थे. कुछ देर वहां रहने के बाद वह अपने कार्यालय खोला. उसके बाद आधा कार्यालय का आधा शटर खोल कर कार्यालय में ही पंखे से फांसी लगा ली. काफी देर तक जब घर नहीं आये, तो परिवार वालों ने उनकी खोजबीन शुरू की गयी. परिजनों ने रिश्तेदारों को फोन कर इसकी जानकारी दी. जब परिवार के कई लोग आये और कार्यालय का शटर खोला तो लोचन मंगोतिया को पंखे से लटका पाया. इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजवाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

लोचन मंगोतिया की हार्डवेयर की दुकान है. इसके अलावा पटाखा, रंग समेत अन्य सीजनल कारोबार करते थे. लोचन मंगोतिया मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष रह चुके थे. वह मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष भी रह चुके थे. इसके अलावा वह कांग्रेस और झामुमो से भी जुड़े हुए थे. मारवाड़ी समाज के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते थे.


जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नम्बर 8 में गुरुवार को मीटर से छेड़खानी मामले में जब बिजली विभाग के एसडीओ शाहनवाज़ अंसारी जाँच के लिए पहुँचे तो घर के मालिक शेख सफीर ने अपने दोस्त मोहम्मद सागिर को बुला लिया। जिसने बातचीत के दौरान एसडीओ और उनकी टीम से गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। जिसकी खबर तुरन्त मानगो थाना को दी गयी, जिसके बाद पीसीआर ने आकर एसडीओ और उनकी टीम को बचाया। जिसके बाद शेख सफीर और मोहम्मद सागिर के नाम एफआईआर दर्ज किया गया और घर मालिक शेख सफीर को गिरफ्तार कर लिया गया, किन्तु मोहम्मद सागिर थाने में बात पहुँचने पर भाग निकला और अभी भी फरार है।

प्रशासन द्वारा इस मामले में दोनों अभियुक्त के ऊपर धारा 341, 323, 353, 332, 504, 506 एवं 34 लगाया गया है। इन धारा में 341 किसी व्यक्ति को गलत तरीके से रोकने की कोशिश करने को लेकर लगा है। धारा 323 जानबूझकर झगड़ा करने और चोट पहुंचाने के इरादे को लेकर लगाया गया है। धारा 353 एवं 332 लोकसेवक को ड्यूटी करने से रोकने के लिए आपराधिक बल के प्रयोग करने पर लगाया गया है। शांतिभंग करने के आरोप में धारा 504 और झगड़ा करने एवं जानमाल की धमकी देने को लेकर धारा 506 लगाया गया। वहीं एक से अधिक व्यक्ति द्वारा आपराधिक कार्य करने को लेकर धारा 34 भी लगाया गया है। अब इन धाराओं के लगना साफ तौर पर यह इंगित करता है कि शेख सफीर और मोहम्मद सागिर किस मानसिकता के साथ एसडीओ और उनकी टीम पर हमला किया था।

बताया जाता है कि मोहम्मद सागिर एक बिल्डर है जो ऑप्टिमस कंस्ट्रक्शन से अपना कार्य चलाता है और जिसका कार्यालय 5/1, आलीशान टॉवर, फेज-1, रोड नम्बर-9, आज़ाद नगर, मानगो में ही स्थित है। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर मो. सागिर के एक नजदीकी साथी से यह भी पता चला है कि वह अनैतिक तरीकों से कई बिल्डिंग को बनाया है और उसके बिल्डिंग में नक्शा विचलन का भी मामला सामने आता है।

उस साथी के अनुसार मो. सागिर के ऊपर राज्य के एक मंत्री का हाथ है और वह उसी के दम पर अपना कार्य करता है। खबर यह भी है कि इस मामले से खुद को बचाने के लिए वह राज्य के इस मंत्री से सम्पर्क में है और अपनी इसी राजनीतिक पहुँच की वजह से वह इससे मामले से बचने की कोशिश कर रहा।


जमशेदपुर : राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रम युवा चौपाल आज गोलमुरी मंडल अंतर्गत कैलाश नगर शक्ति केंद्र में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल के अध्यक्षता में संपन्न हुई।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयूमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह, मंडल महामंत्री पप्पू, उपाध्यक्ष राकेश गिरी, पीयूष पॉल, अर्नब दास मुख्य रूप से उपस्थित थे।


जमशेदपुर : मानगो की 5 वर्षीय स्नेहा जिसके पिता राहुल इटली बेचकर दिनचर्या चलाते हैं आठ महीना पूर्व स्नेहा के आंख में गंभीर चोट लग गई थीं । पूरे आठ महीने तक राज्य के सभी अस्पतालों में पिता ने स्नेहा के आंख का चेकअप करवाया । डाक्टरों का कहना है की आंख में गंभीर चोट लग गई है बच्ची का एक आंख पूरा आंख निकालना पड़ेगा और जल्द अगर एक आंख नहीं निकाला जायेगा तो दिमाग का नश सुख जाएगा और लड़की पुरी तरह अंधी हो जाएगी। दर्द से छटपटाती 5 वर्षीय स्नेहा को पेन किलर दे कर परिजन आठ महीने से दर्द को कम करने का काम कर रहे हैं।


डॉक्टर का कहना है कि पेन किलर अधिक खाने से बच्ची का किडनी खराब हो जाएगी। बच्ची छोटी है इसलिए आंख निकालने का कार्य किसी बड़े अस्पताल में ही संभव है। आठ महीने से लगातार जांच और इलाज करवाने में इटली विक्रेता राहुल का घर के समान सहित सब कुछ बोटी बोटी बिक चुका है।
आईए हम सब मिलकर स्नेहा की जिंदगी को बचाएं।
विकास सिंह ने सहयोग प्रदान करने हेतु अपना मोबाइल नम्बर भी साझा किया 9334141644।


टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित रेस्टोरेंट से यात्रियों को मानक के अनुरूप खाद्य सामग्री नहीं देने का मामला सामने आया है। गुरुवार को रेलवे के फूड सेफ्टी ऑफिसर कमलदेव कुमार ने टाटानगर अस्पताल के डॉ. संतोष कुजूर एवं मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एच दत्ता के साथ स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया।

उन्होंने डॉक्टर और स्वास्थ्य निरीक्षक के समक्ष स्टेशन के फूड ट्रैक व फूड प्लाजा रेस्टोरेंट से खाद्य सामग्री (समोसा, बिरयानी, पेटीज व मिक्स वैज फ्राई) का सैंपल एकत्र किया, जिसे जांच के लिए शुक्रवार को रांची के स्टेट फूड लैब में भेजा जाएगा। इधर, फूड सेफ्टी ऑफिसर, डॉक्टर व स्वास्थ्य निरीक्षक की औचक जांच से स्टेशन के अन्य स्टॉल संचालकों में हड़कंप है।

यात्री के ट्वीट पर रेलवे अलर्ट
रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के यात्री ने 20 अप्रैल को रेलवे में ट्वीट कर घटिया खानपान सामग्री सप्लाई का आरोप लगाया था। इससे चक्रधरपुर मंडल वाणिज्य विभाग चौकन्ना हो गया और सीनियर डीसीएम गजराज सिंह चरण ने रेलवे के फूड सेफ्टी ऑफिसर, डॉक्टर व स्वास्थ्य निरीक्षक को औचक जांच कर रिपोर्ट मांगी है।



जेम्को गुरुद्वारा में गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व मनाया गया


जमशेदपुर : गुरुद्वारा जेम्को आजाद बस्ती की प्रबंधक कमेटी ने साहब संगत के सहयोग से शनिवार को गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व मनाया। आशा की वार का कीर्तन भाई जसवीर सिंह ने किया, साथ ही संगत को निहाल किया। जिसके उपरांत हेड ग्रंथी भाई जगविंदर सिंह ने अंगद देव जी के जीवन और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उसके बाद अरदास हुई और गुरु का अटूट लंगर वितरित हुआ।
मौके पर नौजवान सभा के प्रधान जोरावर सिंह, अमनदीप, सरदूल सिंह, राजेंद्र, करनदीप सिंह, गुरमनप्रीत आदि मौजूद थे।



जमशेदपुर:- झारखंड बिहार समेत देश भर में तीसरे चरण का मतदान पूरा होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन को 300 से अधिक सीटे मिलने जा रही है। इस अनुमान का पता चलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बौखला गए हैं और अनाप-शनाप बोल रहे हैं हार के डर से उनका दिमाग काम नहीं कर रहा है। इसका खुलासा 4 जून को हो जाएगा।

जमशेदपुर में सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा कि झारखंड आदिवासी बहुल क्षेत्र हैं आदिवासियों के प्रति भाजपा और प्रधानमंत्री का सौतेला व्यवहार एवं मणिपुर की घटना से आदिवासी समाज भाजपा से दूरी बना ली है। गौर करें तो कोल्हान के 14 विधानसभा सीटों पर एक भी भाजपा विधायक नहीं है इसी से अनुमान लगा ले भाजपा की क्या दुर्दशा होने वाली है। भाजपा के कई दिग्गज प्रत्याशी इस बार चुनाव हार जाएंगे। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के लोकप्रिय नेता तेजस्वी यादव के बराबर भाजपा और जनता दल यू के कोई ऐसा नहीं है जो तेजस्वी यादव को टक्कर दे सके। देश में राहुल गांधी काफी लोकप्रिय होकर जनता के सामने आए हैं। अनुमान है कि इस बार भाजपा को 150 सीटों से अधिक नहीं आएगी। उन्होंने सलाह देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील किया है कि अब समय आ गया है वे झोला उठाकर किसी गुफा में जाकर भजन कीर्तन और ध्यान करें। इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा में भीड़ नहीं जुट रही है और बोलने के लिए भी उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने 10 साल के शासन काल में क्या विकास किया यह वे नहीं बता पा रहे हैं। जनता जागरुक हो चुकी है और हर जगह भाजपा की फजीहत हो रही है कई स्थानों पर भाजपा नेताओं को जनता दौरा रही है। भाजपा फिर एक बार 50 साल पीछे चली गई। दक्षिण भारत में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलने वाली है जबकि हिंदी प्रदेशों में बहुत कम सीटे भाजपा को मिलेगी। किसानों के साथ अत्याचार के कारण पंजाब हरियाणा मध्य प्रदेश राजस्थान में भाजपा बहुत दयनीय स्थिति में है। भाजपा के शासनकाल का अंत होते ही देश में संविधान का शासन लागू होगा।



दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी पूरे प्रयास में है कि सीएम किसी तरह जेल से बाहर आ जाएं वहीं ED ने अब कोर्ट के सामने हलफनामा पेश कर बेल ना देने के पक्ष में तर्क दिए हैं। ईडी का कहना है कि अंतरिम बेल से गलत परंपरा शुरू हो जाएगी और चुनाव प्रचार मौलिक अधिकार नहीं है कि किसी को इस बिना पर बेल दे दी जाए।

ED ने क्या कहा?
ईडी ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत का विरोध किया। सुप्रीम कोर्ट में दायर एक हलफनामे में जांच एजेंसी ने कहा कि चुनाव प्रचार मौलिक अधिकार नहीं है। दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने से एक दिन पहले आज ईडी की उप निदेशक भानु प्रिया ने हलफनामा दायर किया है।

इस हलफनामे में कहा गया है, “चुनाव के लिए प्रचार करने का अधिकार मौलिक, संवैधानिक या कानूनी अधिकार नहीं है। ईडी की जानकारी के अनुसार, किसी भी राजनीतिक नेता को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत नहीं दी गई है, भले ही वह चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार न हो।”

‘गलत परंपरा शुरू हो जाएगी’
ED ने यह भी दलील दी कि अगर किसी राजनेता को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी जाती है तो उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता और न्यायिक हिरासत में नहीं रखा जा सकता। ईडी ने कहा, “पिछले तीन सालों में लगभग 123 चुनाव हुए हैं और अगर चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी जाती है तो किसी भी राजनेता को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है और न्यायिक हिरासत में नहीं रखा जा सकता है क्योंकि चुनाव पूरे साल होते हैं।” ईडी ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल को अगर चुनाव प्रचार के लिए जमानत दी जाती है तो यह असमानता के दायरे में आएगा।