
ताजा खबर












जमशेदपुर : आज शहर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जमशेदपुर शहर के पूर्व लोकसभा सांसद डॉ अजय कुमार ने देश के प्रधानमंत्री पर जमकर शब्दों के बाण चलाए। उन्होंने नरेंद्र मोदी को चोर, झूठा और असत्य का सौदागर कहा। डॉक्टर अजय कुमार के इस कथन पर लोकसभा चुनाव 2024 में जमशेदपुर के निर्दलीय प्रत्याशी सौरव विष्णु ने कड़ा एतराज जताया है। सौरव विष्णु ने स्पष्ट कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता का ऐसा बयान घोर निंदनीय और अस्वीकार्य है।


इधर सौरव विष्णु ने 19.05.2024 को अपने चुनावी दौरे को और तेज करते हुए इस्टप्लांट बस्ती कोयला टाल, बिष्टुपुर फल मार्केट और जुबली पार्क का तूफानी दौरा कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास करते नजर आए। सौरव विष्णु ने अपने दौरे के क्रम में लोगों से वादा किया कि अगर जनता मुझे एक मौका देती है तो अपने किए गए वादों को पूरी तरह से अमल में लाएंगे और युवाओं के भविष्य को संवारने का कार्य करेंगे।

इस चुनावी दौड़ में सबसे शिक्षित प्रत्याशी का होना सौरव विष्णु के प्रति शिक्षित और युवा वर्ग को खासा प्रभावित कर रहा है और वह अपना समर्थन सौरव विष्णु को देने का मन बना चुके हैं। सौरव विष्णु की बढ़ती लोकप्रियता इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना चुका है और आगामी 8 जून के दिन जमशेदपुर शहर को एक नया सांसद मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है।


जमशेदपुर : आज सीतारामडेरा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के सहप्रभारी रविंदर सिंह रिंकू के दिशा निर्देश में जन सम्पर्क अभियान चलाया गया। जिसमें प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी के कार्यकाल में हुए तमाम कार्यों के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के लिए किए गए कार्यों को बताते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी किसी एक वर्ग विशेष के लिए नहीं अपितु पूरे देश और देश के आवाम के बारे में सोचते हैं और इसी का नतीजा है कि आज देश तरक्की के मार्ग पर अग्रसर है। आज भारत विश्व के 5वीं अर्थव्यवस्था है और अबकी बार मोदी जी के आने से भारत विश्व के 3 बड़े अर्थव्यवस्था वाले देशों में से एक होगा।


वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ताजदार आलम लोगों से मुख़ातिब होते हुए कहा कि भारत की जनता को पिछली सरकारों ने सिर्फ ठगने का कार्य किया है और अल्पसंख्यकों को खास कर सिर्फ वोट बैंक बना कर ठगा गया है, लेकिन मोदी जी ने देश के हर वर्ग और हर तबके के लोगों के लिए कार्य किया और यह दिखता भी है। आज हमारे भारत देश पर पूरे विश्व की नज़र होती है और यह मुमकिन सिर्फ भाजपा सरकार के कार्यों की वजह से हुआ है, इसलिए इस बार भी देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाते हुए विकसित देशों की कतार में लाना है और इसके लिए हम सभी को मिलकर कमल को खिलाना होगा और विद्युत वरण महतो जी को जीताकर मोदी जी के हाथों में फिर देश की बागडोर देनी होगी।


इस मौके पर लोगों ने अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा कि उनका और उनके परिवार के लोगों का पूरा मत कमल के निशान पर ही पड़ेगा।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जमशेदपुर लोकसभा के सहप्रभारी बलबीर सिंह बबलू, भाजपा के सिख नेता सतबीर सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री चंचल भाटिया, झारखंड सिख विकास मंच के संस्थापक गुरदीप सिंह पप्पू, समाजसेवी परमजीत सिंह सबलोक चन्नी, सीतारामडेरा के प्रधान हरजिंदर सिंह, जोगेंद्र सिंह जोगी, और सिख समाज से गुरबख्श सिंह गच्छी, अमरजीत सिंह धांजल, अवतार सिंह सोय, जसवंत सिंह, सुरजीत सिंह सबलोक, हरजिंदर सिंह, संत्ता सिंह, कश्मीर सिंह सिरा, जस्मैर सिंह जस्सी, जसप्रीत सिंह, अभिषेक वोरा, पृथपाल सिंह, दलजीत सिंह बाबू,, कंवलजीत सिंह विन्नी, रंधीर सिंह, जसवंत सिंह भोमा, गच्छी विल्कु, इंद्रजीत सिंह बीटू, सरताज सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन रॉकी सिंह के द्वारा किया गया।



जमशेदपुर : जमशेदपुर में लोकसभा चुनाव की तपिश और तेज होती जा रही है. भाजपा के पक्ष में पीएम मोदी के भाषण और सभा के बाद मंगलवार को जमशेदपुर में इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली होने जा रही है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में झामुमो के प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में प्रचार करने और विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आने वाले है. उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी भाग लेंगे. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव भी यहां मौजूद रहेंगे.

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार समेत तमाम लोग हिस्सा लेंगे. ये लोग समीर मोहंती की जीत को सुनिश्चित कराना चाहते है. दोपहर एक बजे से यह रैली होने वाली है. इसमें झामुमो, कांग्रेस, राजद, आप समेत तमाम दलों के नेता भी हिस्सा लेंगे. झामुमो के प्रवक्ता सह महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य समेत अन्य नेता भी हिस्सा लेंगे. इसको लेकर जबरदस्त तैयारी है. पूरा गोपाल मैदान खचाखच भरने को लेकर सभी पार्टियों ने दम लगा दिया है. वहीं, सीटों को भरने के लिए भी उपाय किये गये है.




जमशेदपुर : आज गोविंदपुर के मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह द्वारा जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। जहाँ जमशेदपुर लोकसभा के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो की उपस्थिति रही। इस मौके पर गोविंदपुर मंडल में सैंकड़ों युवा भाजपा में शामिल हुए। जिन्हें भाजपा के सांसद प्रत्याशी विद्युत वरण महतो और अभय सिंह ने अंग वस्त्र पहनाकर अभिवादन किया और उन्हें भाजपा परिवार का हिस्सा बनाया। इससे पूर्व मंडल कार्यालय के समीप स्थित शिव मंदिर में कार्यकर्ताओं के संग विद्युत वरण महतो और अभय सिंह ने पूजा अर्चना की।

इस उपलक्ष्य पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने जनता से कहा कि विवेकानंद जी ने शिकागो में कहा था कि 21वीं शताब्दी भारत का होगा और आज मोदी जी के नेतृत्व में हम देख सकते है कि आज विश्व भर की नज़र भारत पर है और भारत आज अर्थ व्यवस्था के मामले में भी 11 वें स्थान से पांचवें स्थान में आ गया है। मोदी जी के नेतृत्व में अब तीसरे कार्यकाल में भारत 1 से 3 संख्या में आ जाएंगे।

उन्होंने देश की भविष्य के सवाल को उठाते हुए लोगों से कहा कि जो लोग राम के नाम पर भी सवाल उठाए उनको देश का भविष्य सौपना है या जो राम को मानते हैं उनको इस पर आप चिंतन कीजिये। आज धर्म परिवर्तन करने वालों को मोदी खटक रहे हैं और यही कारण है कि देश विरोधी शक्ति मोदी को वापस नहीं आने देना चाहती। उन्होंने भाजपा को विजय बनाने हेतु नारा देते हुए कहा कि जो राम को लाये हैं हम उन्हें लाएंगे।

इस मौके पर विद्युत वरण महतो, पवन सिंह, जिला कार्यसमिति के सदस्य कमलेश सिंह, मधु, राधे श्याम, आजसू पार्टी के नेता संजय, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए।


जमशेदपुर : जन समस्या और आने वाले बरसात के मौसम को देखते हुए आज पूर्वी के विधायक सरयू राय ने क्षेत्र का दौरा किया। जल्द से जल्द समाधान हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जेम्को मिश्रा बगान के नाली – नाले का जायजा लिया गया, बरसात में होने वाले पानी से जेम्को एवं अन्य क्षेत्र का पानी मिश्रा बगान के सभी घरों में भर जाती है।

जिसके समाधान के लिए विधायक से समाज के लोगों ने अपनी बात रखी, साथ ही साथ जुस्को बिजली के लिए जे.एम.एम आफिस के बगल में स्थान चयनित किया गया। भाजमो नेता नवीन कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र भ्रमण कराया गया। स्थान भ्रमण में विधायक सचिव सुधीर, अमित शर्मा, विनोद राय, नवीन, रमेश जी, जे.पी. पाण्डे, दिनानाथ, करनदीप सिंह, समारु, मुन्ना देवी, सुमन और बस्ती वासी मौजूद थे।




जमशेदपुर : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आदेश – निर्देश से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृज मोहन गुप्ता (गुड्डू गुप्ता)के देख – रेख में रविवार को सोनारी बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा -अर्चना कर कांगेस पार्टी, इंडिया गठबंधन झामुमो के प्रत्याशी समीर महंती को तीर – धनुष छाप पर वोट दे कर भारी- से भारी मतो से जीत दिलाने के लक्ष्य लिए सोनारी के विभिन्न क्षेत्रों में पद यात्रा,औऱ डोर टू डोर प्रचार आरंभ किया गया। जिसमें जनता – जनार्दन का भरपूर समर्थन मिला।

इस पद यात्रा को सफल बनाने में सोनारी मंडल अध्य्क्ष बंटी शर्मा, सोनारी कार्यालय प्रभारी बबन शुक्ला, संतोष जैन, अशोक सिंह, सुमित ठाकुर, हरि, शुकु चौहान, राजू,भरत गडवाल, संदीप, रवि, राजेश कालिंदी, गुड्डी, उषा यादव, बेबी, मुन्ना, बेबी सिंह मुंडा, ज्योति साहू, शिल्पी चक्रवर्ती और कांग्रेस पार्टी के सम्मानित सदस्य सहित सोनारी के बस्तीवासी शामिल थे।




जमशेदपुर : आज सिख समाज की ओर से साकची मार्किट में 2024 जमशेदपुर लोकसभा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो की पक्ष में जोरदार तरीके से प्रचार प्रसार किया गया। झारखंड सिख विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिखों के हित में किए गए कार्यों की उल्लेख करते हुए साकची बाजार में घूम घूम कर पंपलेट वितरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में पंपलेट वितरण करते हुए साकची भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गुरदीप सिंह पप्पू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के लिए अद्भुत कार्य किए हैं, जो ऐतिहासिक है और सिख समाज इसके लिए मोदी का ऋणी है। मौके पर सीताराम डेरा गुरुद्वारा के पूर्व मुख्य सलाहकार और समाजसेवी परमजीत सिंह सबलोक चन्नी ने बीजेपी को 400 पार करने का नारा लगाया। चन्नी का कहना है कि 1984 में कांग्रेस का नरसंहार सिखों के ना भूलने वाली घटना है। मोदी ने सिखों के लिए करतारपुर कॉरिडोर खोल कर स्वतंत्र इतिहास का उल्लेखनीय काम किया, बाल दिवस कि उपलब्धी जो किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं की। किसानों के मुद्दे को विपक्ष ने तूल दे कर सिखों को उकसाने का काम किया इसलिए सिखों को एक तरफा वोट बीजेपी को ही करना चाहिए।

सिखों के समूह ने साकची बाजार में मोदी और जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में दुकान दुकान जा कर हैंडबील बांटा और मोदी जिंदाबाद, विद्युत वरण महतो जिंदाबाद, बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाए और विधुत वरन महतो को वोट देने की अपील की।
इस अवसर पर सिख भाजपा नेता सतवीर सिंह सोमू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिख समाज के लिए किए गए हितकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए जमशेदपुर के भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को भारी से भारी मतों से जीताने की अपील की।

वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के अल्पसंख्यक मोर्चा के सहप्रभारी रविंदर सिंह रिंकू ने प्रधानमंत्री के दस साल के कार्यकाल में हुए कार्यों को बताते हुए कहा कि विगत 10 सालों में जो कार्य मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है वह कार्य उनसे पहले की सरकार ने नहीं किया और यही कारण है कि आज भारत पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई हुई है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने सिखों को विशेष रूप से मान और सम्मान दिया है, इन्हीं के कार्यकाल में गुरु गोविंद सिंह जी का 350 वीं जयंती को ऐतिहासिक तरीके से मनाया गया। लंगर घर में लंगर खिलाने जैसा पुण्य कार्य प्रधानमंत्री मोदी जी से पहले किसी प्रधानमंत्री ने इस तरह नहीं किया। उन्होंने विकसित भारत का सपना देखा है जिसे पूर्ण करने में सिख समाज उनके साथ है और विद्युत वरण महतो को विजय बनाकर हम सभी को मोदी जी का साथ देना है, देश को मजबूत बनाना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सीतारामडेरा के प्रधान हरजिंदर सिंह, सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, रविंदर सिंह रिंकु, जोगेंद्र सिंह जोगी, और सिख समाज से गुरबख्श सिंह गच्छी, अमरजीत सिंह धांजल अवतार सिंह सोय, जसवंत सिंह, सुरजीत सिंह सबलोक, हरजिंदर सिंह, संत्ता सिंह, कश्मीर सिंह सिरा, जस्मैर सिंह जस्सी, चंचल भाटिया, जसप्रीत सिंह, अभिषेक वोरा, पृथपाल सिंह, दलजीत सिंह बाबू,, कंवलजीत सिंह विन्नी
रंधीर सिंह, जसवंत सिंह भोमा, गच्छी विल्कु, इंद्रजीत सिंह बीटू, सरताज सिंह आदि उपस्थित थे।


जमशेदपुर. पांचवें सिख गुरु शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस को समर्पित रविवार को जेम्को सिख नौजवान सभा की ओर से छबील का आयोजन गोलमुरी चौक पर किया गया। परंपरा के अनुसार गोलमुरी चौक पर अरदास हुई उसके बाद राहगीरों के बीच ठंडा शरबत और चना प्रसाद वितरित किया गया।

वहीं अमनदीप सिंह ने बताया की गुरु जी की याद में छबील लगाई गई और बताया की सभी को गुरु अर्जन देव जी के मार्ग पर चलना चाहिए और लोगों को संदेश दिया गया की सेवा में लगे रहने से ही जीवन का सच्चा सुख मिलता है।
वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए लोकसभा निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ विष्णु। मौके पर उपस्थित जेम्को नौजवान सभा के प्रधान जोरावर सिंह, अमनदीप सिंह, करनदीप सिंह ,अवतार सिंह, राज्यपाल सिंह, आशीष कुमार उपस्थित थे।




जमशेदपुर : आज बिरसानगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। जहाँ जमशेदपुर लोकसभा के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद प्रत्याशी ने अपने पूरे संसदीय काल के कार्य का विवरण दिया और लोगों से आगामी 25 मई को मतदान कर भाजपा को विजय बनाने की अपील की।


इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने जनता से कहा कि जब मत देने आप जाना, तो यह देखना की आज भारत मोदी जी के कार्यकाल में विश्व के किस स्थान में है । विश्व के मंच पर बैठे लोग, देख रहे हैं कि 4 जून को भारत का नतीजा क्या होगा। अमेरिका हमारा दोस्त है लेकिन वह भी मोदी को नहीं चाहते हैं की तीसरी बार आये। आज मोदी के कार्यकाल में अमेरिका में हर भारतीयों का स्वागत और सम्मान होता है। कुछ विशेष वर्ग भी चाहते हैं कि भाजपा की सरकार नहीं बनना चाहिए।
श्री सिंह ने जनता से अपील की कि आपके एक मत ने राम मंदिर बनवाया, 370 धारा निरस्त हुआ। तो जब मत देने जाएं तो भविष्य का चिंतन करते हुए अपना मत भाजपा के लिए दें। इस मौके पर विद्युत वरण महतो, पप्पू सिंह, सत्यप्रकाश जी, पप्पू मिश्र। दिवाकर सिंह, रविंदर सिंह, मन्नू सिंह, प्रकाश जी एवं अन्य उपस्थित थे।



जमशेदपुर : आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की चुनावी सभा 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर घाटशिला में आयोजित हुई। सभा में मोदी जी ने जमशेदपुर वासियों से पिछले 10 वर्षों से भाजपा के सांसद रहे विद्युत वरण महतो को फिर से जीतने की अपील की। इस पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे सौरव विष्णु ने कटाक्ष किया है और पूछा है कि सांसद महोदय बताएं कि उन्होंने अपनी 10 वर्ष के संसदीय काल में शहर के विकास के लिए क्या किया है?

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा का सबसे ज्वलंत मुद्दा 86 बस्तियों को मालिकाना हक देने का रहा है। मोदी जी पिछले 10 वर्षों से देश में बहुमत की सरकार चला रहे हैं, रघुवर दास पांच सालों तक पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री रहे, तो फिर 86 बस्तियों का मालिकाना का मुद्दा आज तक क्यों हाल नहीं हो पाया?
सांसद महोदय बताएं कि आपने 86 बस्तियों को मालिकाना हक दिलाने के लिए क्या प्रयास किया? आज प्रधानमंत्री जी जमशेदपुर की जनता से आपके लिए वोट मांगने आए तो क्यों नहीं मंच से ही घोषणा करवा दिया कि 86 बस्तियों को मालिकाना हक दिया जाएगा।

सौरव विष्णु का तूफानी चुनावी दौर जारी है और कल दिनांक 18 5.2024 को सौरव विष्णु ने मानगो के गांधी मैदान, मानगो के मजदूर चौक सहित परसुडीह बाजार और करनडीह चौक का दौरा कर लोगों तक अपनी आवाज और संकल्प पहुंचाने में सफल होते दिखे। मानगो चौक के मजदूर सालों भर गर्मी बरसात और ठंड में हजारों की संख्या में कार्य की तलाश में प्रतिदिन एकत्रित होते हैं, परंतु आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने उनके कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। महिला मजदूर खुले में नवजात बच्चों को स्तनपान कराने को विवश परंतु सांसद महोदय ने कभी पलटकर इनका हाल नहीं जाना।

निर्दलीय प्रत्याशी सौरव विष्णु दिन गुजरने के साथ ही अपनी उपस्थिति मजबूत करते जा रहे हैं और चुनाव जीतने की दौड़ में सबसे आगे दिख रहे विद्युत वरण महतो और समीर महन्ती के साथ मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में सफल होते दिख रहे हैं।