
ताजा खबर












झारखंड की जनता ने झामुमो-कांग्रेस और राजद के वादे पर विश्वास कर राज्य की सेवा करने के लिए सत्ता सौपी थी। लेकिन झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने झारखंड को अधिकारियों के साथ साठ-गांठ कर आदिवासी, दलित और पिछड़ो के विकास का पैसा लूटकर इसे लुटखण्ड में बदल दिया। राज्य में नित नए भ्रष्टाचार के कारनामे और ध्वस्त कानून व्यवस्था से झारखंड की जनता त्रस्त हो चुकी है। उपरोक्त बातें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही। वे गुरुवार को जमशेदपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती है। झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों जुड़वा भाई हैं। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने इसका गठन किया था। झारखंड यह मेरा ननिहाल प्रदेश है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो के साथ लोकसभा में मैंने एक साथ कार्य किया है। जमशेदपुर की प्रबुद्ध जनता के आशीर्वाद और समर्थन से वे लोकसभा चुनाव में तीसरी बार चुनाव जीतकर दिल्ली जाएंगे। श्री साय ने कहा कि पूरा झारखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने को लेकर उत्साहित है। सीएम श्री साय ने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार न होने से केंद्र की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन नही हो पाता है जिससे सही लोगों को सही तरीके से लाभ नहीं मिल पाता है।

विष्णु देव साय ने कहा कि साढ़े चार साल में झामुमो-कांग्रेस और राजद सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार, अराजकता और नक्सलवाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को भी पांच साल में पता चल गया कि कांग्रेस सिर्फ बड़े वादे करने के बाद वादाखिलाफी ही करती है। हमने छत्तीसगढ़ में तीन महीने में ही मोदीजी की गारंटी को पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि राज्य की लगभग सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी। श्री विष्णु देव साय ने कहा इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि राज्य के सीएम भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। राज्य में जहां जाओ भ्रष्टाचार के ही किस्से सुनने को मिलते हैं। यहां के नेताओं, मंत्री के सहयोगियों के घर से करोड़ों रुपये के पहाड़ मिलते हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा, अब झारखंड की जनता अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी का बदला लेकर झारखंड में भाजपा को अभूतपूर्व आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं आदिवासी समाज से हैं, लेकिन समाज के नाम को ढाल बनाकर लूट की छूट नही मिल सकती है।

प्रेस वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा से वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, मीडिया प्रबंधन विभाग के अनिल मोदी एवं प्रेम झा मौजूद रहे।



जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को मैदान के बगल में गुरुद्वारा गेट के सामने गुरुवार को जेबीवीएनएल की टीम बिजली का पोल लगाने पहुंची जिसका बस्ती वासियों ने विरोध किया और काम को बंद करवाया. बस्ती वासियों का कहना है कि इस मैदान में बहुत सारे सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ सुबह-शाम इसमें बस्ती वासी मॉर्निंग वॉक करते आ रहे हैं. बच्चे इस मैदान में सुबह-शाम खेलते हैं और अगर मैदान टाटा प्रबंधन अपने अंदर ले लेगी तो छोटे-छोटे बच्चे कहां खेलने जाएंगे.


वही मौके पर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी क्षेत्र की आबादी में सिर्फ एक ही खेल मैदान है. जेम्को बस्ती, मिश्रा बागान, झगड़ु बागान, लक्ष्मी नगर, प्रेम नगर, मछुआ बस्ती, महानंद बस्ती, मनिफीट को भी अगर कंपनी अपने अंदर ले लेगी, तो बस्ती वासी फिर कहां जाएंगे. इसलिए बस्ती वासियों के साथ गुरुद्वारा कमेटी ने गुरुवार को इस काम का विरोध किया और काम को बंद करवाया.


बस्ती वासियों की मांग है कि जेम्को खेल मैदान मिलना चाहिए. जेम्को गुरुद्वारा के प्रधान जोरावर सिंह ने बताया कि खेल का मैदान को घेरना पूरी तरह से गलत है और उन्होंने बताया की मैदान जब तक नहीं मिल जाएगा तब तक इसका विरोध जारी रहेगा. जिसके बाद जेबीवीएनएल की टीम वापस लौट गयी. मौके पर बलविंदर सिंह, अमन सिंह, जगराज सिंह, सुमित, जगदीश सिंह, सुमित कुमार, राजकुमार, पिंटू कुमार व अन्य बस्तीवासी मौजूद थे.







जमशेदपुर : भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद जी की माताजी का निधन आज दोपहर 12 :50 बजे हो गई है। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थी।
कल प्रात : 10बजे कदमा रानीकुदर स्तिथ आवास से उनके पार्थिव शरीर को लेकर पार्वती घाट के लिए प्रस्थान करेगी। जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा सिख नेताओं ने इस इस विकट परिस्थिति में उनके निवास स्थान पहुँच कर अपना शोक व्यक्त किया।





जमशेदपुर : जमशेदपुर की अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था से आहत हूं और मानगो पुल के चिलचिलाती धूप में छोटे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं फंसे देखकर सिहर जाता हूं।
विदेश में नौकरी करने के दौरान वहां के सिस्टम को ध्यान से देखा है और थोड़े से साहसिक प्रयास से इस औद्योगिक नगरी को यूरोपीय और महानगरीय यातायात व्यवस्था के सांचे में डाला जा सकता है। यह बातें लोकसभा चुनाव 2024 में जमशेदपुर से निर्दलीय प्रत्याशी सौरव विष्णु ने अपने सघन चुनावी दौरे में शहर वासियों से कहीं।

सौरव विष्णु ने शहर में परिवहन निगम की आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक बसें राजधानी दिल्ली के तर्ज पर जो पर्यावरण के अनुकूल भी होगी, चलवाने का वादा भी किया।
शहर की अस्त व्यस्त ट्रैफिक सिस्टम पर सवाल उठाते हुए सौरव विष्णु ने शहर की सड़कों को ही पार्किंग स्टैंड के रूप में उपयोग करने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और कहा कि समझ नहीं आता कि शहर किसके नियंत्रण में है?
ट्रैफिक पुलिस ,𝙅𝙉𝘼𝘾, 𝘿𝙏𝙊 कार्यालय या टाटा स्टील ये शहर वासियों के मन में भ्रम की स्थिति पैदा करता है।

शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूरत है और इसके लिए अगले 100 सालों को ध्यान में रखकर ब्लूप्रिंट बनाने की जरूरत है। मानगो नगर निगम नियंत्रित पूरे क्षेत्र में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था न होना, साथ ही जुगसलाई नगर परिषद नियंत्रित क्षेत्र में भी किसी भी तरह की ट्रैफिक व्यवस्था ना होना कई सवाल खड़े करता है।

शहर को अति शीघ्र कई फ्लाईओवर और रिंग रोड की जरूरत है ,और अगर जमशेदपुर की जनता मुझे सांसद के रूप में चूनती है तो यूरोप के तर्ज पर बहु मंजिला पार्किंग का निर्माण कराने का वायदा करता हूं जो पूरी तरह से विश्व स्तरीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने वाला होगा।


राँची : टेंडर कमीशन घोटाले में लगभग हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस कड़ी में ईडी ने 14 दिनों की रिमांड पर पूछताछ के बाद मंगलवार को मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल व संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम को रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट में प्रस्तुत किया। इस दौरान जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशन घोटाले में इंजीनियर, अधिकारी व मंत्री का एक संगठित गिरोह सक्रिय था।


ईडी ने सबूत के तौर पर जनवरी में पारित 92 करोड़ के 25 टेंडर के ब्यौरे से संबंधित एक पेपर भी कोर्ट में जमा किया, जिसमें इस बात क जिक्र है कि मंत्री आलमगीर आलम ने उक्त सभी 25 टेंडर में कमीशन के रूप में 1.23 करोड़ रुपये लिया था।
मंत्री आलमगीर आलम 15 मई को गिरफ्तार किए गए थे। गत 17 मई से वे ईडी की रिमांड पर हैं। उनकी छह दिनों की रिमांड बुधवार को पूरी हो जाएगी। ईडी की छानबीन में यह स्पष्ट हो गया है कि टेंडर कमीशन से मनी लांड्रिंग में आलमगीर आलम की भूमिका थी। ईडी का अनुसंधान जारी है।
एसीबी जमशेदपुर में दर्ज प्राथमिकी बनी थी ईडी जांच का आधार

एसीबी जमशेदपुर में 13 नवंबर 2019 को दर्ज प्राथमिकी व 11 जनवरी 2020 के चार्जशीट के आधार पर ईडी ने 17 सितंबर 2020 को ईसीआइआर दर्ज किया था। इसके बाद ईडी की छानबीन हुई और इसमें ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी हुई।

वीरेंद्र राम के ठिकानों पर छापेमारी में पुराने नोट भी मिले, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई में तीन फरवरी 2023 को प्राथमिकी दर्ज हुई। ईडी ने सभी कांडों को अपने ईसीआइआर में जोड़ा और छानबीन जारी रखी, जिसमें मंत्री आलमगीर आलम भी गिरफ्तार हुए थे।


जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। अब तक भाजपा अपने कार्यों और नीति से जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है और अपने कई वादों को पूर्ण किया है। कांग्रेस ने आधी सदी से अधिक समय तक गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया। जिसने देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। नरेंद्र मोदी के प्रति जनता की आस्था पिछले दस वर्षों में गहरी हुई है और आज देश को नरेंद्र मोदी की जरूरत है। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधानसभा के वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक ने कही।

वे मंगलवार को साकची स्थित भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रधान कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, जमशेदपुर लोकसभा मीडिया प्रबंधन विभाग के अनिल मोदी एवं प्रेम झा मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धि एवं सांसद बिद्युत बरण महतो के कार्यों और उनके प्रयासों से जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रचंड जीत होगी।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अंत्योदय के मूल मंत्र को साकार करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचायी है। इसके साथ ही, सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं सभी वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सांसद बिद्युत महतो के कार्यो की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिद्युत महतो के 10 वर्ष के कार्यकाल में 1 रुपया का आरोप उनपर नहीं लगा है। वहीं, इंडी गठबंधन के प्रत्याशी टेंडर मैनेज करते देखे जाते हैं। कहा कि झारखंड में खनिज संपदाओं की अवैध खनन में जमशेदपुर के विधायकों का संरक्षण माफियाओं को मिलता है। जिससे माफियाओं और खास गिरोह ने साढ़े चार में झारखंड को लूट-लूटकर खोखला बना दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में माफियाओं की सरकार चल रही है। चाहे झामुमो हो या कांग्रेस सभी में झारखंड को लुटने की होड़ में लगी है।

धरमलाल कौशिक ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जिस सपनों के साथ छत्तीसगढ़ और उत्तराखण्ड के साथ राज्य का निर्माण किया था। इन नवोदित राज्यों में जब-जब भाजपा की सरकारी रहीं, हमेशा विकास की योजनाओं को प्राथमिकता देकर प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से ये राज्य विकास के शिखर की ओर बढ़ रहे हैं। झारखण्ड में भी भाजपा सरकार जब-जब रही तरक्की और खुशहाली के नए द्वार खुले। लेकिन जब-जब झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और उनके सहयोगियों की सरकार आई, यह राज्य भ्रष्टाचारियों का चारागाह बन गया है। यहां की पिता-पुत्र की सरकार बिना लाज-संकोच के भ्रष्टाचार को अपनी पहली योजना बना लिया है। हर तरफ ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल, टेंडर, कमीशन और ट्रेडिंग का खेल चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे और क्या दुर्भाग्यजनक हो सकता है कि प्रदेश में लोकतंत्र महोत्सव चल रहा है और यहां के मुख्यमंत्री जेल में है। प्रदेश की जनता झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार के कृत्यों से खुदको ठगा महसूस कर रही है। जनता इस लुटरी सरकार के कारनामों से त्रस्त है, लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड से झामुमो-कांग्रेस और राजद सरकार की विदाई तय है।
धरमलाल कौशिक ने इंडी गठबंधन की सभा पर कहा कि कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा’ यही इंडी गठबंधन की वास्तविकता है।
दिल्ली में कांग्रेस और आप पार्टी साथ मिलकर लड़ रहे हैं। तो हरियाणा में एक-दूसरे के खिलाफ। ऐसे स्वार्थी दलों के समूह का सिर्फ एक ही मकसद है कि कैसे नरेंद्र मोदी को पीएम बनने से रोकें। इसके लिए वे अलग-अलग जगहों पर बार-बार झूठ बोलने और लोगों को भ्रमित करने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल इन दिनों भ्रष्टाचारियों के ब्रांड अम्बेसडर बने हुए हैं। जिन राज्यों में भ्रष्टाचारियों और लूट-खसोट वाली सरकार है। वहां उनके समर्थन में और उनके बचाव में लोगों को झूठ बोलकर दिग्भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं।
श्री कौशिक ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और सांसद बिद्युत महतो के कार्यों उनके प्रर्दशन के आधार पर जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए बड़ी जीत दर्ज करेगी।


जमशेदपुर : मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले सार्वजनिक सभा और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि 24 और 25 मई को टीवी, केबल चैनल, रेडियो, प्रिंट मीडिया आदि साधनों से चुनाव प्रचार के लिए एमसीएमसी से प्री-सर्टिफिकेशन अनिवार्य होगा… ये बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं लोकसभा चुनाव के अभ्यर्थियों, इलेक्शन एजेंट के साथ समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आहूत बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल, उम्मीदवार और निर्वाचन एजेंट शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग करें। वोट डालने के लिए कोई भी मतदाता स्वयं अथवा अपने परिवार के सदस्यों के लिए अपने निजी वाहन को मतदान केन्द्र के 100 मीटर रेडियस तक ही ले जा सकेंगे। किसी भी राजनीतिक प्रतिनिधि द्वारा वोटरों को वाहन उपलब्ध नहीं कराया जाना है। मतदान केन्द्र के 100 मीटर के परिधि के अन्दर चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकता है, न ही वोट मांगे जा सकते हैं।

मतदाताओं के पहचान पर्चियां में कोई भी प्रतीक चिन्ह अथवा उम्मीदवार का नाम नहीं होगा। प्रत्येक मतदाता को वोट डालने के लिए अपनी पहचान के लिए आयोग द्वारा निर्धारित विकल्पों में से कोई भी एक विकल्प मतदेय स्थल पर लाना अनिवार्य है। जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में होगा, केवल उन्हीं को अपना वोट डालने का हक होगा।

मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व बाहरी व्यक्ति 09-जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्र को छोड़ देंगे । उन्हें दिनांक-23.05.2024 को अपराह्न 05:00 बजे के पश्चात निर्वाचन क्षेत्र से बाहर चले जाना है। उक्त अवधि के बाद प्रचार करते हुए पाए जाने या मौजूद पाए जाने पर, सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी । सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति अपना वोट डालने के बाद निर्वाचन क्षेत्र में भ्रमण नहीं करेंगे।


जमशेदपुर : जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु प्रतिनियुक्त पोलिंग पार्टी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, होमगार्ड तथा जिले के पदाधिकारी व कर्मी समेत आवश्यक सेवाओं के मतदाताओं में आज कुल 631 ने पोस्टल बैलेट से वोट किया। अबतक कुल 11248 (91.12%)मतदाता पोस्टल बैलेट से मतदान कर चुके हैं। 22 मई को भी मतदान सुविधा केंद्र खुले रहेंगे, वैसे मतदाता जिन्होंने अबतक अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया वे सम्बन्धित केंद्र पर जाकर पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं।





जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जमशेदपुर प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन में इंडिया अलायंस की जनसभा आयोजित हुई. जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित सभा में काफी संख्या में भीड़ मौजूद थी. इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के साथ शामिल हुए. इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री हाफिजूल हसन, मंत्री बन्ना गुप्ता, झामुमो के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, झामुमो के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत अन्य लोग शामिल हुए.

इस दौरान सभी नेताओं का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान सभी ने एक साथ झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती को जिताने की अपील की. इसमें विधायक मंगल कालिंदी, झामुमो के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन, संजीव सरदार समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे. इस विशाल और हजारों की भीड़ वाली सभा को सम्बोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि भारत को अगर बचाना है तो सबको मिलकर केंद्र की मोदी सरकार को चुनाव में हराना होगा.
संविधान को बचाने की लड़ाई हैं. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार रह गयी तो लोकतंत्र नहीं बचेगा. जो सच बोलेगा, उसको जेल भेजा जायेगा. इसलिए सबको मिलकर इस चुनाव में करारा जवाब देना होगा.

उन्होंने कहा कि पूरे विपक्ष को तानाशाह नरेंद्र मोदी जेल में डालना चाहते है. लेकिन उनको मालूम नहीं, झारखंड और देश उनके तानाशाही के आगे झुकेगा नहीं. देश जब अंग्रेजो को खदेड़ दिया तो फिर मोदी क्या है. लोकतंत्र को बचाने के लिए अब देश एकजुट हो गया है. नरेंद्र मोदी की सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है.
भ्रष्टाचारी उनके साथ घूम रहे है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है सारे जुमले का बदला लेने का. नरेंद्र मोदी के सारे तानाशाही का बदला लेने का समय आ गया है, इस बार के लोकसभा चुनाव में 25 मई को सभी लोग समीर महंती को वोट देकर चुनाव में जीता है और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेके.
संजय सिंह के जोशीले भाषण ने भीड़ में जोश भरा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए जोशीला भाषण दिया. सांसद संजय सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार सबको जेल में डाल देना चाहती है. लेकिन उनको मालूम नहीं है कि जनता इसका बदला लेने के लिए तैयार है. झारखंड और पूरे देश की जनता झुकने वाली नहीं है. चाहे हम सबको जेल में डाल दे लेकिन जिस देश की जनता केंद्र की तानाशाही सरकार को उखाड़ कर ही फेंकेगी.
झारखंड में भाजपा और गठबंधन दल को उखाड़ फेकेगी जनता : चम्पाई सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि भाजपा गठबंधन दल को यहां की जनता यहां से उखाड़ फेकेगी. उन्होंने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष के सारे नेताओं को जेल भेज रही है क्योंकि वह डरी हुई है. सत्ता के नशे में चूर प्रधानमंत्री मोदी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं और इसका जवाब झारखंड की जनता जरूर देगी. उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने जिस तरह से काम किया है, उसे डर कर ही भाजपा ने हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया.

उन्होंने कहा कि आज यहां उद्योग जितने हैं और जितना जीएसटी और सभी राजस्व केंद्र सरकार को मिल रहा है, उसका एक परसेंट भी खर्च झारखंड पर केंद्र की सरकार नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास की गंगा बह रही है. आदिवासियों का कल्याण हो रहा है. इससे भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार घबरा गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आदिवासी समुदाय और पूरे जनता को बदला लेने का समय आया है. लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के तीर कमान छाप पर वोट डालकर 25 मई को समीर मोहंती को जिताये.