
ताजा खबर












चाईबासा, 19 मई : कोल्हान रक्षा संघ 27 जून 2024 को संघ के संस्थापक व महासचिव के. सी. हेंब्रम का पुण्यतिथि ग्राम टेंसेरा के अलावे गांव शहरों में भी मनाएगी। इसके लिए कोल्हान रक्षा संघ के कार्यकर्ता गांव शहरों में जोरदार तरीके से प्रचार प्रसार करेंगे। यह बातें आज कोल्हान रक्षा संघ की बैठक में मौजूद ग्रुप सेक्रेटरी को संबोधित करते हुए संघ के केंद्रीय अध्यक्ष माईकल तिरिया ने कही।


श्री तिरिया ने कहा कि दिवंगत श्री हेंब्रम ने कोल्हान में विलकिंसन रूल को शक्ति से लागू करने को लेकर आंदोलन शुरू किया था, जो आज भी कोल्हान रक्षा संघ अपनी मांग को लेकर आंदोलनरत है। इस मौके पर मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट के पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कहा कि कोल्हान में कोल्हान ऑटोनॉमस काउंसिल के गठन को लेकर दिवंगत श्री हेंब्रम ने अपनी पूरी जिंदगी गवां दी, अब उनकी याद में कोल्हान रक्षा संघ के कार्यकर्ता और कोल्हानवासियों के द्वारा पुण्यतिथि मनाया जाना खुशी की बात है।

बैठक को कानू हाईबुरू, जगदीश केराई, राम प्रकाश सुंडी, प्रधान बोबोंगा, राजू पान, दुलबु सिंकु, रेंसो केराई , मुनेश्वर बोइपाई ने भी संबोधित किया। बैठक में टोंटोगड़ा के मुंडा पोरेश बुरुमा, हमसदा के ग्रुप सेक्रेटरी मानसिंह सिरका, दुधबिला के ग्रुप सेक्रेटरी अभिमन्यु दास, पुखरीबुरू के मुंडा आनन्द तुबिद, ठाकुरा के मदन चांपिया, सुखराम हाईबुरू, लिपुंगा के सेक्रेटरी बिनु सिंह चांपिया, टोंटोगड़ा के बीरसिंह हासदा, ठाकुरा के गोपाल चांपिया, जुगल चांपिया, सुरा चारोआ, मानकी गागराई, जोजोकोबिर रेबेडलोआ के ग्रुप सेक्रेटरी रोयाराम सिंकु, होनजोरदीरी के सोनाराम सुंडी, डुमारजोआ के मंगल सिंह पूर्ति, कलैता के रेला कैता, होनजोरदिरी के बाबेंद्र दोरायबुरु, पदापहाड़ के शाकू पूर्ति, गुरा पूर्ति, ठाकुरा मुंडा दामु चंपिया, लिपुंगा मुंडा चरण चंपिया, हमसादा के दामु सिरका, बड़ा पुंसिया के गूलका बिरुआ, नरसिंह चंपिया, प्रशांत चांपिया, नरसिंह चांपिया समेत काफी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता माईकल तिरिया ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन जोन पूर्ति ने किया।


घाटशिला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मऊभंडार स्थित ताम्र प्रतिभा मंच मैदान से उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए रविवार को कहा कि बेईमानों के ठिकानों से मिल रहा नोटों का पहाड़ यहां के गरीब आदिवासी जनता की है जितने भी नोट बरामद हुआ है वह नोट सरकार की तिजोरी में नहीं बल्कि जिसका पैसा है उसे मिलेगा इसके लिए कानूनी सलाह ले रहे हैं गरीबों को लौटाया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नक्सलियों की भाषा बोलता है जिसका नतीजा है कि जहां भी इनकी सरकार है, वहां उद्योगपति अपना उद्योग लगाना नहीं चाहते हैं. इसका कारण है कि वह उद्योगपतियों को गली देते हैं. पीएम ने कहा कि इसका खामियाजा वहां के युवा को भुगतना पड़ रहा है. वहां के युवा पलायन कर उन राज्यों में जा रहे हैं जहां उद्योग चल रहा है. उन्होंने कहा कि रंकनी की मिट्टी को प्रणाम करते हैं जमशेदपुर एक लोकसभा सीट नहीं बल्कि मिनी हिंदुस्तान है जमशेदपुर का आशीर्वाद मिलन ऐसा प्रतीत होता है कि पूरा देश आशीर्वाद दे रहा है.

उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि शहजादे रायबरेली से चुनाव लड़ने चले गए और कहते हैं कि मेरी मम्मी की सीट है. हर एक छोटा बच्चा भी स्कूल जाता है तो वह कभी यह नहीं कहता है कि मेरे पापा का स्कूल है. छोटे बच्चे जैसी भी बुद्धि शहजादे को नहीं है. इतना ही नहीं मम्मी भी जाकर वहां के लोगों से कहती है कि मैं अपना बेटा आप लोगों को सौंप रही हूं.

पीएम ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस वाले काली कमाई का अंबार लगा है, हर मौके पर लूट है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है 2G घोटाला कोयला घोटाला सहित ना जाने कितनी घोटाला का रिकॉर्ड बनाया है। राजद वाले गरीब युवाओं को नौकरी के बदले जमीन लिखवा लिया। झामुमो भी यही चरित्र कांग्रेस और राजद से सीखा है। अंत में उन्होंने उपस्थित जनसमूह से कहा कि यहां से जाने के बाद मेरे लिए दो काम करना पहले अपने घरों के बड़ों को मोदी का प्रणाम कहना और सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित करें. दूसरा काम उन्होंने यह बताया कि हर गांव में एक ग्राम देवता का मंदिर होता है वहाँ जाकर माथा टेकें तथा देश के उज्जवल भविष्य की कामना करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री अमर बाउरी, दिनेश आनंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बरी मुर्मू, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू सहित, भाजपा नेता अभय सिंह सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।


जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को पांचवें चरण का मतदान होना है। इधर, झारखंड में दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी। इससे पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने अपना त्यागपत्र पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को सौंप दिया है।


कुणाल षाडंगी ने अपने त्यागपत्र में लिखा कि पिछले छह महीने से स्थानीय संगठन द्वारा सुनियोजित ढंग से एक साजिश के तहत और उन्हें अपमानित करने के उद्देश्य से पार्टी के कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा है और यही रवैया उनके पूर्वी के समर्थकों के साथ भी किया जा रहा है। जिस वजह से दुःखी होकर वह अपने पड़ से त्याग पत्र दे रहे है।
श्री षाडंगी ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि इन सभी विषयों पर लगातार अंतराल में मौजूदा प्रदेश के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गयी, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं होने की वजह से उन्हें दुःखी हृदय से अपने पद से इस्तीफा देना पर रहा है।

अभी कुणाल षाडंगी ने सिर्फ अपने पद से इस्तीफा दिया है, पार्टी के साथ वह बने हुए है। अब देखना यह है कि भाजपा प्रदेश कमेटी इतने दिग्गज और तेज तर्रार प्रवक्ता के इस्तीफा के बाद आगे क्या कदम उठाती है। जो आरोप स्थानीय संगठन पर लगा है इससे यह तो जाहिर है कि अंदरूनी तौर पर भाजपा की स्थिति गुटबाजी वाली ही चल रही है।


नई दिल्ली : देशभर में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। पांचवे चरण के मतदान के लिए 49 सीटों पर होने वाला चुनाव प्रचार थम गया है। इस बीच चुनाव आयोग ने हर गतिविधि पर अपनी नजर बनाई हुई है। अब आयोग द्वारा एक महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव के बीच अलग अलग कार्रवाईयों में 8,889 करोड़ रुपये नकदी और नशीली दवाएं बरामद की है। अधिकारियों ने बताया कि इस धन और ड्रग्स के जरिए मौजूदा लोकसभा चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित किया जाना था।

बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त

अधिकारियों द्वारा बरामद की गई वस्तुओं में सबसे बड़ा हिस्सा यानी 45 प्रतिशत हिस्सा नशीली दवाओं का है। करीब 3,959 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है। चुनाव अधिकारी ने कहा कि ड्रग्स, शराब, कीमती धातुएं, मुफ्त चीजें और नकदी अलग-अलग स्तर पर चुनावों को प्रभावित करते हैं।
चुनाव को प्रभावित करने की साजिश नाकाम
इस मामले से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि नशीली दवाएं, शराब, कीमती धातुएं और नकदी का इस्तेमाल अलग-अलग स्तर पर चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव आयोग ने नशीले पदार्थों को जब्त करने पर जोर दिया है। आंकड़ों का अध्ययन करने के बाद पता चला है कि जिन राज्यों के रास्ते नशीले पदार्थों की तस्करी की जाती थी, वो राज्य अब तेजी से नशे का केंद्र बन रहे हैं।
गुजरात एटीएस, एनसीबी और कोस्ट गार्ड की बड़ी कार्रवाई

गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और भारतीय तटरक्षक बल की साझा कार्रवाईयों में नशीले पदार्थों की तीन बड़ी बरामदगियां की गईं हैं। सिर्फ तीन दिन के भीतर 892 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त की गईं हैं। इसके अलावा अब तक की सभी कार्रवाईयों में 849.15 करोड़ रुपये नकदी, 814.85 करोड़ रुपये की शराब, और 3,958.85 करोड़ रुपये की नशीली दवाएंं और 1,260.33 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं जब्त की गईं हैं।


जम्मू – कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले की सूचना मिल रही है। आतंकवादियों ने अनंतनाग में एक महिला फरहा निवासी जयपुर और उसके पति तबरेज पर गोलीबारी की और उन्हें घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई। इसके अलावा दक्षिण कश्मीर के शोपियां में एक और आतंकी हमले की भी सूचना मिली है।


कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर लिखा- ‘आतंकवादी ने यन्नार, अनंतनाग में एक महिला फरहा निवासी जयपुर और उसके पति तबरेज को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।’
सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि शोपियां के हीरपोरा में भी आतंकवादी ने पूर्व सरपंच पर गोलीबारी की, जिसकी पहचान ऐजाज अहमद के रूप में हुई है।



धनबाद : पंचेत में शनिवार की शाम एसएसटी टीम ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक की डिक्की से 3 लाख रुपये जब्त किए हैं. बाइक कालूबथान ओपी क्षेत्र के पलसिया गांव निवासी विश्वनाथ गोराई की बताई जा रही है. टीम ने जब्त रुपए पंचेत ओपी पुलिस के हवाले कर दिया. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसटी टीम पंचेत ओपी क्षेत्र के पतलाबाड़ी मोड़ पर पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी. तभी विश्वनाथ गोराई बाइक से अपने गांव जा रहा था. टीम ने बाइक रोककर तलाशी ली, तो डिक्की नोटों से भरा मिला. डिक्की में 200 रुपये के नोट की 1500 गड्डियां बरामद की गई. पुलिस विश्वनाथ गोराई से पूछताछ कर रही थी.





जमशेदपुर : इस बार भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण का आखिरी चुनाव है. पूर्वी सिंहभूम के सभी झामुमो विधायक टेंडर मैनेज मामले में संलिप्त हैं. इनमें टेंडर मैनेज और कमीशनखोरी के सरगना को झामुमो ने इंडी प्रत्याशी के रूप में जमशेदपुर संसदीय सीट से उतरा है. जनता सब समझ रही है और इसका परिणाम 4 जून को सामने आ जाएगा, जब भाजपा प्रत्याशी की भरी बहुमत से जीत होगी. यह बात भाजपा नेता व नेता प्रतिपक्ष सह चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी ने एक प्रेसवार्ता में कही.

श्री बाउरी जमशेदपुर के साकची में भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. इससे पूर्व उन्होंने कहा कि चुनाव अपने उफान पर है. रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी घाटशिला के मऊभंडार में सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें सभी सादर आमंत्रित है. विगत सभाओं में जिस तरह से मोदी जी के लिए झारखंडियों का स्नेह उमड़ा है उससे पिक्चर पूरा साफ हो गया है.

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन द्वारा समाज में भ्रम फैलाया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से संविधान को खतरा है. ये संविधान बदल देगी. हां हमने संविधान बदला है, जम्मू और कश्मीर में. धारा 370 में बदलाव कर 75 सालों बाद वहां के लोगों को हक दिलाएं हैं. आज वहां के लोग खुश हैं. आगे उन्होंने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है. मंत्री आलमगीर आलम ईडी की गिरफ्त में हैं.
नोटो का बंडल जिस तरह से पकड़ा गया, उससे एक बार फिर झारखंड शर्मशार हुआ है. उन्होंने इंडिया गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि इस सरकार में दलितों को सिर्फ अपमानित किया गया है. बैधनाथ राम इसके ताजा उदाहरण हैं. जुगसलाई में भी सुरक्षित सीट से झामुमो का विधायक है. उनसे कांग्रेस, झामुमो और आरजेडी के लोगों को पूछना चाहिए कैबिनेट में एक भी दलित को प्रतिनिधित्व क्यों नहीं मिला?

आलमगीर आलम के गिरफ्तारी मामले पर उन्होंने कहा कि पूरा देश इनकी चाल और चरित्र देख चुका है. कमीशनखोरी का पैसा किस-किस में बंटता था और कौन-कौन इसमें शामिल है, यदि सही से जांच हुई तो पूर्वी सिंहभूम में भी तार जुड़े होने का प्रमाण मिलेगा. कहा कि झारखंड के लोग यह जानना भी चाहते हैं कि टेंडर के खेल में कौन-कौन शामिल है? प्रेसवार्ता में जमशेदपुर लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, मीडिया प्रबंधन विभाग के अनिल मोदी एवं प्रेम झा उपस्थित थे.


जमशेदपुर : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक दिवसीय पूर्वी सिंहभूम दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण की पुख्ता तैयारी की जा रही है। घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मंच मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से डीआईजी, कोल्हान श्री मनोज रतन चौथे, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने कार्यक्रम स्थल में सभी दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को ब्रिफिंग कर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


माननीय प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ हैलिपेड व आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। ब्रीफिंग में सभी दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को सजग, तत्पर एवं अनुशासन के साथ दायित्व के निर्वह्न का निर्देश दिया गया। वरीय पदाधिकारियों ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस बल ससमय अपने ड्यूटी स्थल में अपने वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट करेंगे।



जमशेदपुर : टेल्को क्षेत्र के डीबीसी मेंन रोड से होते हुए मनिफीट मेंन रोड में बहुत बड़े-बड़े गहरे गड्ढे हो गए हैं जहां तक की इसकी शिकायत करनदीप सिंह ने जुस्को से की थी पर आज तक इसकी मरम्मती नहीं हुई। वही समाजसेवी करनदीप सिंह ने बताया की इस रोड से करीब सैकड़ो लोग दिन प्रतिदिन आवागमन करते हैं जहां तक की बड़े-बड़े अधिकारियों का भी आवागमन इस रोड से होता है पर रोड में गड्ढो के ऊपर नजर किसी की नहीं जा रही है। वहीं उन्होंने दुबारा जुस्को से अपील की है की इस सड़क की मरम्मती जल्द से जल्द करवाई जाए। जो राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।





जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भारी जन समर्थन जुटा रहे सौरव विष्णु सभी 25 प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा शिक्षित हैं। सौरव विष्णु के पास बीटेक के साथ एमबीए की भी डिग्री है, और 20 वर्षों तक अमेरिका में रहकर नौकरी करने का अनुभव भी है। अमेरिका से भारत लौटने के बाद सौरव विष्णु के सपनों का जमशेदपुर आज आजादी के 77 वर्षों के बाद भी पीने योग्य पानी, ट्रैफिक जाम और चिकित्सा के क्षेत्र में अस्तित्व की लड़ाई लड़ता नजर आया। और इसी बात ने सौरव विष्णु को जनप्रतिनिधि बनकर मातृभूमि का कर्ज़ उतारने को प्रेरित किया।

चुनाव लड़ रहे कुल 25 उम्मीदवारों में एक पांचवी पास, तीन आठवीं पास, चार मैट्रिक पास, नौ इंटर पास, तीन ग्रेजुएट, तीन पोस्टग्रेजुएट, एक एलएलबी पास है।
वहीं सौरव विष्णु की शैक्षणिक योग्यता इन सभी प्रत्याशियों के मुकाबले काफी आगे है। अपने इसी योग्यता के सहारे चुनावी रणभूमि में दमदार उपस्थिति दर्ज करवा रहे सौरव विष्णु को अपार जन समर्थन मिल रहा है।

कल 17. 05 2024 को अपने तूफानी चुनाव दौरे में सौरव विष्णु ने मानगो के आजाद बस्ती, बालिगुमा के साथ ही बागबेड़ा ग्वाला बस्ती, और जुगसलाई के निवासियों से आत्मीय मुलाकात की, और अपने लिए समर्थन मांगा। सौरव विष्णु को हर जगह मतदाताओं ने सर आंखों पर बिठाया और यह वायदा किया कि अबकी बार वे किसी के झांसे में नहीं आएंगे और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक युवा और शिक्षित प्रत्याशी को ही अपना वोट देंगे।

वहीं आज का युवा वर्ग सौरव विष्णु को अपना रोल मॉडल मानने लगा है , और सौरव विष्णु के पदयात्रा में युवाओं का हुजूम उनके साथ चल पड़ता है। यहाँ गौर करने वाली बात यह है कि जमशेदपुर के पिछले 10 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर सांसद रहे विद्युत वरण महतो सिर्फ इंटर पास हैं। इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी समीर मोहंती भी सिर्फ इंटर पास हैं।
NOTE – वर्तमान सांसद विद्युत वरण महतो आदित्यपुर निवासी हैं और यह पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा के अंतर्गत आता है। पिछले 10 वर्षों से जमशेदपुर के सांसद रहते हुए भी वह अपना वोटिंग कार्ड जमशेदपुर से नहीं बनवा पाए.