ताजा खबर
केरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शव#IndiaGetsReading 2026: जेम्को कालीमाटी के बच्चों ने बिखेरा रचनात्मकता का रंग, शब्दों और चित्रों से गढ़ीं शानदार कहानियांजमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: होटल टेंथमाइल स्टोन के पास कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, शहर में दहशतजमशेदपुर: सिदगोड़ा में 60 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, कार-बाइक जब्तभाजपा बागबेड़ा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, राकेश चौबे की टीम में नए चेहरों को मौकाआजादनगर में बाइक और ऑटो चोरी का खुलासा, शातिर चोर दानिश अंसारी गिरफ्ताररूगड़ीसाई में 13 वर्षीय किशोरी को नाग सांप ने डसा, सदर अस्पताल सरायकेला में इलाज जारीकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शव#IndiaGetsReading 2026: जेम्को कालीमाटी के बच्चों ने बिखेरा रचनात्मकता का रंग, शब्दों और चित्रों से गढ़ीं शानदार कहानियांजमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: होटल टेंथमाइल स्टोन के पास कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, शहर में दहशतजमशेदपुर: सिदगोड़ा में 60 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, कार-बाइक जब्तभाजपा बागबेड़ा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, राकेश चौबे की टीम में नए चेहरों को मौकाआजादनगर में बाइक और ऑटो चोरी का खुलासा, शातिर चोर दानिश अंसारी गिरफ्ताररूगड़ीसाई में 13 वर्षीय किशोरी को नाग सांप ने डसा, सदर अस्पताल सरायकेला में इलाज जारी

एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20250920 151419 1 scaled
साकची कालीमाटी रोड में गिरा पेड़, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त
1001816842

जमशेदपुर : साकची के कालीमाटी रोड पर एक पेड़ गिरा, जिसकी वजह से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना उस समय की है जब आज दोपहर अचानक से तेज हवा और बारिश शुरू हुई, जिसके बाद साकची कालीमाटी रोड पर स्थित अरुण ऑटो मोबाइल के बाहर एक विशालकाय पेड़ अपनी जड़ से उखड़ कर गिर गया। जिसके सामने सफेद रंग की हुंडई कंपनी की कार i10 जिसका न० JH 05BV 7849 खड़ी थी वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही कालीमाटी रोड भी पूरी तरह से जाम हो गया और आवाजाही ठप हो गई। इस बाबत लोगों द्वारा इसकी खबर प्रशासन और जुस्को को दी गई। जिसके बाद मौके पर जुस्को और थाना के अधिकारी पहुंचे।

1001816862
जिला अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सरायकेला खरसावां : आगामी दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन अलर्ट है और बन रहे पुजा पंडालों का भी निरीक्षण किया। जानकारी अनुसार स्वयं उपायुक्त नितिन कुमार सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बन रहे विभिन्न पुजा पंडालों का अवलोकन किया। मौके पर संबंधित पदाधिकारियों एवं समिति पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नगर निगम क्षेत्र में नियमित संपूर्ण साफ सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुजा पंडालों एवं आस पास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की बात कही।

1001814904 1

इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम आयुक्त रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारूल सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, यातायात निरीक्षक अजय तिवारी, केन्द्रीय पुजा समिति के उपाध्यक्ष जगदीश नारायण चौबे, विभिन्न पुजा पंडाल समिति के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने राजनगर में लाको बोदरा की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

राजनगर : वारंगक्षिति हो भाषा लिपि के जनक ओत गुरु लाको बोदरा की 106वीं जयंती के अवसर पर राजनगर प्रखंड के समरसाई में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राजनगर में लाको बोदरा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि ओत गुरु लाको बोदरा की जयंती पर उमड़ी जनसैलाब यह बता रहा है कि लोग भाषा के प्रति जागरूक है,आने वाले समय मे भव्य आयोजन किया जाएगा।

1001815198

मौके पर विशिष्ट अतिथि सोनाराम बोदरा ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सहयोग से लाको बोदरा की आदमकद प्रतिमा बना। उन्होंने कहा सरायकेला के बड़बिल में भी श्री सोरेन के सहयोग से लाको बोदरा की प्रतिमा स्थापित करने में महत्वपूर्ण सहयोग की थी, जनजातिय कला भवन भाषा संस्कृति के उत्थान में सदैव योगदान देते रहे हैं। आदीवासी हो समाज के सावन सोय ने मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का स्वागत किया।

1001815201

समारोह में विशिष्ट अतिथि सोनाराम बोदरा सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाषी कलाकारों ने नृत्य गीत संगीत के जरिए देर रात तक दर्शकों का संमा बांधे रखा। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मालती देवगम , डोबरो देवगम, पूर्व मुखिया सह हो महासभा सरायकेला के अध्यक्ष गणेश गागराई, पंचायत के मुखियागण, ग्राम प्रधान के अलावे हो समाज के गण्यमान्य अतिथि असंख्य ग्रामीण कार्यक्रम में उपस्थित थे। लाको बोदरा प्रतिमा अनावरण के साथ ही हो भाषी लोगों में फैली खुशी की लहर।

1001815204
38bb2d5f34e90dd28c51dd68ac453c1330c8fd5a938efb6ecfd0da9f4c8d20d5.0
पहले हुई शराब पार्टी, फिर आशिक और उसके भाई ने मिलकर खेला खूनी खेल, पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

कोडरमा : झारखंड में एक और सोनम कांड ने सनसनी फैला दी है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ना सिर्फ पति को मौत के घाट उतारा, बल्कि उसका चेहरा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। दिल दहलाने वाली ये घटना झारखंड के कोडरमा के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र की है। पुलिस ने इलाके में मिले कुचले हुए शव की गुत्थी सुलझा दी है।

पुलिस ने मृतक की पत्नी बबीता देवी, उसके प्रेमी अजय पासवान और उसके चचेरे भाई नीतीश पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या की साजिश बबीता देवी ने रची थी, जिसमें उसने अपने प्रेमी और उसके सहयोगी की मदद ली थी। दरअसल तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के चमगोदोनखुर्द में कुछ दिन पहले एक कुचले हुए शव के मिलने से सनसनी फैल गई थी।

मृतक की पहचान गोवर्धन साव के रूप में हुई थी। चेहरे को बुरी तरह कुचले जाने के कारण प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई थी। अब पुलिस ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है और इस हत्याकांड के पीछे की चौंकाने वाली साजिश सामने आई है।

1001815232

हत्या की पूरी योजना पत्नी ने बनाई

जानकारी में ये बात सामने आयी है कि गोवर्धन साव की पत्नी बबीता देवी ने अपने प्रेमी अजय पासवान और उसके चचेरे भाई नीतीश पासवान के साथ मिलकर इस पूरी हत्या की योजना बनाई थी। घटना से एक दिन पहले बबीता ने अपने प्रेमी को गोवर्धन को जमकटी इलाके में बुलाने की बात कही। वहां अजय और नीतीश ने गोवर्धन को शराब पिलाई।

जब गोवर्धन नशे में धुत हो गया, तो दोनों ने तौलिए से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया गया। इसके बाद शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया गया ताकि पुलिस को लगे कि यह कोई सड़क हादसा है।

एटीएम कार्ड का पासवर्ड भी दिया था पत्नी ने

हत्या के बाद आरोपियों को आर्थिक मदद मिल सके इसके लिए बबीता देवी ने अपना एटीएम कार्ड और पासवर्ड अजय पासवान को दे दिया था। पुलिस को जांच के दौरान यह एटीएम कार्ड अजय के पास से बरामद हुआ है।

पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

मामले की जानकारी देते हुए कोडरमा के एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय रतिभान सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स की मदद से आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया।घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और खून से सना पत्थर बरामद किया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन ने भी आरोपियों तक पहुंचने में मदद की। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

टाटानगर सेकेंड एंट्री पर पार्किंग कर्मियों की गुंडागर्दी, पार्किंग विवाद में यात्री पर हमला, थाने में भी धमकी

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन की सेकेंड एंट्री गेट पार्किंग एक बार फिर विवादों में आ गई है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे पार्किंग कर्मियों ने पटना जाने वाले यात्री को हॉकी स्टिक से पीटकर घायल कर दिया। इस घटना ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।। घायल यात्री की पहचान बिहार निवासी मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो काम की तलाश में जमशेदपुर आए थे। घटना के वक्त वह साउथ बिहार एक्सप्रेस पकड़ने के लिए सेकेंड एंट्री गेट पहुंचे थे। वहीं पार्किंग शुल्क को लेकर उनकी बहस कर्मियों से हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि कर्मियों ने उन पर हॉकी स्टिक से हमला कर दिया।

1001815735

गंभीर रूप से घायल मनीष किसी तरह जीआरपी थाना पहुंचे। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। थोड़ी देर बाद पार्किंग से जुड़े 8 से 10 युवक थाने पहुंच गए और पुलिस के सामने ही मनीष को जान से मारने की धमकी दी। यहां तक कि हाथापाई की कोशिश भी की गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि टाटानगर की पार्किंग असली कर्मियों से ज्यादा असामाजिक तत्वों के कब्जे में है। यात्रियों से विवाद, धमकी और वसूली जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि रेलवे और जिला प्रशासन को तत्काल जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

यात्रियों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति पर नियंत्रण नहीं हुआ तो टाटानगर स्टेशन का माहौल बिगड़ता जाएगा। रेलवे जैसी संवेदनशील जगह पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

साउथ बिहार एक्सप्रेस से धर्मांतरण करने लाई जा रही 17 नाबालिक लड़कियों के साथ तीन युवक पकड़े गए

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर रात को उस वक्त हंगामा हो गया जब साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से नाबालिग लड़कियों को धर्मांतरण के लिए ले जाते हुए हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पकड़ लिया. इन लड़कियों को ले जा रहे तीन लड़कों को भी पकड़ा गया. दो लड़के वहां से भागने में कामयाब रहे. बताया जाता है कि उन लोगों को बचाने के लिए जमशेदपुर शहर के तीन फादर भी टाटानगर जीआरपी थाना पहुंचे और लड़कियों और लड़कों को छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद वे लोग वहां से भाग निकले. हिंदूवादी नेता अरुण सिंह के नेतृत्व में यह सारा कुछ हुआ. बताया जाता है कि साउथ बिहार एक्सप्रेस से नाबालिग लड़कियों की एक टोली को लेकर टाटानगर लाया जा रहा था.

1001815814

पांच लड़के उन लोगों को लेकर आ रहे थे. ट्रेन पर सवार एक हिंदूवादी नेता को शक हुआ जिसके बाद स्थानीय नेताओं से उन्होंने संपर्क किया और फिर टाटानगर स्टेशन पर लड़कियों को रेस्क्यू किया गया. इस दौरान टाटानगर स्टेशन पर अफरा तफरी मच गयी. उस्ताज में लोगों ने बताया कि करनडीह में उन लोगों को ले जाना था और उनका धर्मांतरण कराने की तैयारी थी. टाटानगर जीआरपी उन लोगों से पूछताछ कर रही है. लड़कियों को कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था इसकी जांच चल रही है.

जिला अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सरायकेला खरसावां : आगामी दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन अलर्ट है और बन रहे पुजा पंडालों का भी निरीक्षण किया। जानकारी अनुसार स्वयं उपायुक्त नितिन कुमार सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बन रहे विभिन्न पुजा पंडालों का अवलोकन किया। मौके पर संबंधित पदाधिकारियों एवं समिति पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नगर निगम क्षेत्र में नियमित संपूर्ण साफ सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुजा पंडालों एवं आस पास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की बात कही।

इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम आयुक्त रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारूल सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, यातायात निरीक्षक अजय तिवारी, केन्द्रीय पुजा समिति के उपाध्यक्ष जगदीश नारायण चौबे, विभिन्न पुजा पंडाल समिति के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।

1001814904
DeWatermark.ai 1758305951912
साकची बाजार में कपड़ा कारोबारी पर स्टाफ का चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : साकची बाजार में शुक्रवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कपड़े की दुकान के स्टाफ ने पेमेंट को लेकर अपने ही मालिक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य स्टाफ ने हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।जानकारी के अनुसार, घायल दुकान मालिक का नाम विशाल अग्रवाल है, जो साकची बाटा चौक के पास स्थित चिरंजी लाल एंड संस नामक कपड़ा दुकान के संचालक हैं। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

1000894654

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले परसुडी निवासी शुभोजीत नामक युवक ने दुकान में काम पकड़ा था। दो दिन काम करने के बाद वह अचानक काम से फरार हो गया। शुक्रवार शाम वह दुकान पहुंचा और दो दिन का पेमेंट मांगने लगा। इसी दौरान मालिक और स्टाफ के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मालिक ने शुभोजीत से अगले दिन पेमेंट लेने को कहा, लेकिन अचानक गुस्से में आकर शुभोजीत ने मालिक पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना के बाद दुकान में हड़कंप मच गया। वहीं अन्य कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई।फिलहाल घायल व्यापारी का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जेम्को बस्ती विकास समिति के संरक्षक केएन झा का निधन
1001813250

जमशेदपुर : जेम्को बस्ती विकास समिति के संरक्षक के.एन झा का निधन आज हो गया। उनके देहांत की खबर से बस्ती भर में शोक की लहर है। श्री झा काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और 67 वर्ष की उम्र में उनके घर पर ही उनका निधन हो गया। उनका आज स्वर्ण रेखा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बस्ती विकास समिति के सचिव करनदीप सिंह ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

जिला परिषद सदस्यों ने उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद सचिव को ज्ञापन देकर विरोध किया

जमशेदपुर : आज जिला परिषद की सामान्य बैठक में जिला परिषद सदस्यों का आक्रोश फूट पड़ा। 21 सदस्यों का हस्ताक्षर सहित ज्ञापन उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद सचिव सौंप कर विरोध दर्ज किया। सदस्यों ने 15 दिन का समय देकर अपने विभिन्न मांगो को गंभीरतापूर्वक समझते हुए पूरा करने का बात रखा। विभिन्न मांगो में जिला परिषद सदस्यों के अनुशंसित योजनाओं पर संवेदकों की मनमानी, वर्षों से मानदेय और TA/DA का भुगतान, जिला परिषद के रजिस्टर्ड संवेदकों और मिलने वाले काम को सदस्यों के बीच सार्वजनिक करना, बैठक को समय पर रखना सहित 10 सूत्री मांग को रखा गया। 15 दिन में समाधान नहीं होने पर सामूहिक रूप से जिला परिषद कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

1001814154

उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने गंभीरतापूर्वक बात को समझते हुए ससमय समाधान का भरोसा दिया।
जैसा कि विदित है कि पिछले सप्ताह जिला पार्षद डॉ कविता परमार ने शिकायत दर्ज कराई थी और आश्चर्य की बात है कि 14 महीने से जो संवेदक मामले को आनाकानी कर रहा था उसने 14 घंटा के अंदर काम में सुधार किया।

1001813345
error: Content is protected !!