ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

सरायकेला कांग्रेस : पूर्व जिलाध्यक्ष विशु हेम्ब्रम को पद से हटाए जाने के बाद नए जिलाध्यक्ष को लेकर पार्टी में हलचल

सरायकेला : यौन शोषण के आरोपों से घिरे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विशु हेम्ब्रम के पद से हटाए जाने के बाद से पार्टी का अगला जिलाध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर पार्टी के अंदरखाने में हलचल तेज हो गयी है। उधर विशु हेम्ब्रम को हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने हेम्ब्रम की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही विशु के गिरफ्तारी के कयास तेज हो गए हैं। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571

कौन होगा अगला जिलाध्यक्ष लॉबिंग तेज, खिरोद के नाम की चर्चा

IMG 20230816 WA0004

पार्टी का अगला जिलाध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर पार्टी के अंदरखाने में हलचल तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों की माने तो झारखंड आंदोलनकारी सह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खिरोद सरदार को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की मांग सोशल मीडिया पर उठने लगी है। पार्टी के राजू लोहार, एसपी राय, रमेश बलमुचू, बैजयंति बारी, अजय सेन आदि ने श्री सरदार के नाम पर सहमति जताई है। बता दें कि खिरोद सरदार झारखंड आंदोलनकारी के साथ आदिवासी भूमिज समाज से आते हैं। पार्टी की ओर से संथाल, हो, गौड़ एवं सामान्य वर्ग के कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पहली बार भूमिज समुदाय के नेता की दावेदारी ने पार्टी आलाकमान को सोच में डाल दिया है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से खिरोद ने दावेदारी नहीं की है। खिरोद पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता माने जाते हैं। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24 1

बता दे कि खिरोद इससे पूर्व तत्कालीन जिला अध्यक्ष दिलीप प्रधान की कमेटी में सचिव, देबू चटर्जी के कमेटी में उपाध्यक्ष, छोटेराय किस्कू की कमेटी में उपाध्यक्ष और वर्तमान में पार्टी के महासचिव हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी को पार्टी आलाकमान सिरे से खारिज नहीं कर सकती है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पार्टी के अंदरखाने से उठे चिंगारी की धमक कहां तक पहुंचती है। क्या पहली बार भूमिज समुदाय के नेता को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा, या कोई थोपा हुआ जिला अध्यक्ष पार्टी को मिलेगा।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!