ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

मृतक मनोज राय के परिजनों ने थाना में किया प्रदर्शन, भाजपा नेता विकास सिंह ने पुलिस पर साधा निशाना

जमशेदपुर : मानगो पारस नगर के रहने वाले मनोज राय के परिजनों एवं बस्तीवासियों ने उलीडीह थाना में प्रदर्शन कर कहा कि मनोज राय की हत्या की गई है, उसके शरीर के चारों और गहरे जख्म के निशान हैं। मामला उस वक्त बिगड़ गया जब मनोज राय का शव लेकर उलीडीह थाना के पदाधिकारी पोस्टमार्टम में जाकर कहा कि मनोज राय का देहांत शराब पीने से हो गया है इस पर परिजन भड़क गए और कहा कि आप गलत बात कर रहे हैं। मनोज के शरीर के जख्म बता रहे हैं की शराब पीने से नहीं पिटाई से हुई है मनोज की मौत।

मृतक मनोज राय की पत्नी सोनी देवी ने बताया कल रात मोबाइल में मनोज से बात हुई थी उसके बाद लगातार उसका मोबाइल बंद आ रहा था, वें बिल्कुल ठीक थे उसकी हत्या अवैध शराब भट्टी के बाहर पीट-पीटकर कर दी गई है और पुलिस मामले की लीपापोती कर रही है। परिजनों ने मौके पर भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाया और कहा कि मनोज की हत्या हुई है और पुलिस मामले को गलत दिशा में ले कर जा रही है।

विकास सिंह ने थाना में प्रदर्शन कर रहे परिजनों का समर्थन करते हुए कहा कि मनोज राय की पत्नी ने जो लिखित देगी वही माना जाएगा पूर्व में पुलिस के द्वारा लिखा गया कोई भी दस्तावेज को हम लोग नहीं मानेंगे। मृतक मनोज राय का मोबाइल भी बरामद नहीं किया गया। मौके में पहुंचे विकास सिंह ने कहा की प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि उलीडीह थाना के सरंक्षण में अवैध शराब का होलसेल मंडी बना हुआ हैं पूरे जिले में यहीं से अवैध शराब की सप्लाई होती है। पुलिस अवैध शराब के कारोबार में कोई बाधा उत्पन्न ना हो इसलिए मामला की लीपापोती करना चाहती हैं, विकास सिंह ने मामले की उच्चस्तरीय जांच करने के लिए जिला प्रशासन को कहा।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!