ताजा खबर
मोहरदा नदी से मिले शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका जता परिजनों ने पुलिस स्टेशन में किया हंगामा•जमीन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप तय, विशेष PMLA कोर्ट में जल्द शुरू होगी सुनवाई•टाटा स्टील आवासीय कैंपस में युवक से मारपीट और लूटपाट, परिजनों को मिली धमकी के बाद बढ़ा तनाव•मानगो में दिनदहाड़े युवक से मोबाइल छिनतई, एक ही दिन में दो घटनाओं से शहर में दहशत•सेवा पखवाड़ा: गांधी आश्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर•दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध खनन पर प्रशासन का बुलडोजर, अवैध क्रशर सील•जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति में लाखों के गबन का आरोप, उपायुक्त से जांच की मांग•मरीन ड्राइव मोड़ पर देर रात सकची पुलिस की ताबड़तोड़ वाहन जांच, मचा हड़कंप; संदिग्धों से पूछताछ•बिहार के मंत्री सरवन कुमार का जमशेदपुर में गर्मजोशी से स्वागत•नीलडीह इवनिंग क्लब के पास सड़क पर गिरी कटीली टहनी बनी हादसे का सबब, जेएनएसी और प्रशासन बेखबरमोहरदा नदी से मिले शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका जता परिजनों ने पुलिस स्टेशन में किया हंगामा•जमीन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप तय, विशेष PMLA कोर्ट में जल्द शुरू होगी सुनवाई•टाटा स्टील आवासीय कैंपस में युवक से मारपीट और लूटपाट, परिजनों को मिली धमकी के बाद बढ़ा तनाव•मानगो में दिनदहाड़े युवक से मोबाइल छिनतई, एक ही दिन में दो घटनाओं से शहर में दहशत•सेवा पखवाड़ा: गांधी आश्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर•दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध खनन पर प्रशासन का बुलडोजर, अवैध क्रशर सील•जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति में लाखों के गबन का आरोप, उपायुक्त से जांच की मांग•मरीन ड्राइव मोड़ पर देर रात सकची पुलिस की ताबड़तोड़ वाहन जांच, मचा हड़कंप; संदिग्धों से पूछताछ•बिहार के मंत्री सरवन कुमार का जमशेदपुर में गर्मजोशी से स्वागत•नीलडीह इवनिंग क्लब के पास सड़क पर गिरी कटीली टहनी बनी हादसे का सबब, जेएनएसी और प्रशासन बेखबर

एक नई सोच, एक नई धारा

मोहरदा नदी से मिले शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका जता परिजनों ने पुलिस स्टेशन में किया हंगामा

38ec584a5f9f761373ce67b0d44f3a1a4aeb8ffd72738418a5d5c2fdc275a5bc.0

तीसरी धारा न्यूज   |   30 सितंबर 2026   |   जमशेदपुर

​मोहरदा नदी से बरामद शव की हुई बागुनहातु निवासी के रूप में पहचान

​जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहरदा नदी से सोमवार को बरामद अज्ञात शव की गुत्थी सुलझ गई है। मंगलवार को परिजनों ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर मृतक की पहचान बागुनहातु निवासी विशाल सांडिल के रूप में की। विशाल बीते रविवार दोपहर करीब 3 बजे अपने घर से निकला था, जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका था।882b5e782a9cebbb211744598cc4e4e6e26f9d0aeda88ce1a5300a2da7ee7525.0

​थाने में शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन और हंगामा

​शव की शिनाख्त होते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने घटना को सामान्य हादसा मानने से साफ इनकार करते हुए विशाल की हत्या किए जाने की आशंका जताई। आक्रोशित परिजनों ने बिरसानगर पुलिस स्टेशन परिसर में शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। लगभग एक घंटे तक चले इस हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों के कड़े आश्वासन और निष्पक्ष जांच के वादे पर परिजन शांत हुए, जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

​शरीर पर चोट के निशान और तैरना जानने का दावा

​परिजनों का तर्क है कि विशाल को अच्छी तरह तैरना आता था, इसलिए नदी में डूबकर उसकी मौत होना मुमकिन नहीं लगता। इसके अलावा, मृतक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को नदी में फेंके जाने का संदेह गहरा गया है। परिजनों ने कुछ स्थानीय युवकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि विशाल का उनसे पहले से विवाद चल रहा था और उसे पूर्व में जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।38ec584a5f9f761373ce67b0d44f3a1a4aeb8ffd72738418a5d5c2fdc275a5bc.0

​इकलौते कमाने वाले की मौत से आर्थिक संकट, पुलिस जांच पर टिकी नजरें

​विशाल अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था, और उसकी असमय मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटने के साथ-साथ गंभीर आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच की जाए ताकि सच सामने आ सके। फिलहाल यह मामला महज एक दुर्घटना है या सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या, इसका खुलासा पुलिस की विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

​तीसरी धारा न्यूज — निष्पक्ष खबर, हर नज़र

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!