ताजा खबर
मरीन ड्राइव मोड़ पर देर रात सकची पुलिस की ताबड़तोड़ वाहन जांच, मचा हड़कंप; संदिग्धों से पूछताछ•बिहार के मंत्री सरवन कुमार का जमशेदपुर में गर्मजोशी से स्वागत•नीलडीह इवनिंग क्लब के पास सड़क पर गिरी कटीली टहनी बनी हादसे का सबब, जेएनएसी और प्रशासन बेखबर•भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, रविंद्र सिंह रिंकू बोले— भगत सिंह का बलिदान राष्ट्रभक्ति का प्रतीक•गोलमुरी केनरा बैंक सोना-नकदी लूटकांड: जांच का दायरा बढ़ा, चतरा से डिजनीलैंड मेले के 4 संदिग्ध हिरासत में•मरीन ड्राइव उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामला: एसआईटी को बड़ी सफलता, रायपुर टोल प्लाजा से साजिशकर्ता 4 आरोपी गिरफ्तार•कोशिश एक मुस्कान का महारक्तदान शिविर संपन्न: 1,203 यूनिट रक्त संग्रह के साथ रचा गया इतिहास•बागबेड़ा गणेश नगर जमीन घेराबंदी मामला: विपिन तिवारी और कृष्ण उपाध्याय का खुलासा, ‘कुछ मीडिया चैनलों’ की खबर को बताया पूरी तरह भ्रामक•बिष्टुपुर स्थित LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल में देर रात भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू, दो कर्मी सुरक्षित रेस्क्यू•मरीन ड्राइव हादसे के बाद जागा स्कूल प्रशासन: छात्रों के दोपहिया वाहन लाने पर रोक, यूनिफॉर्म में दिखने पर होगी ट्रैफिक जांचमरीन ड्राइव मोड़ पर देर रात सकची पुलिस की ताबड़तोड़ वाहन जांच, मचा हड़कंप; संदिग्धों से पूछताछ•बिहार के मंत्री सरवन कुमार का जमशेदपुर में गर्मजोशी से स्वागत•नीलडीह इवनिंग क्लब के पास सड़क पर गिरी कटीली टहनी बनी हादसे का सबब, जेएनएसी और प्रशासन बेखबर•भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, रविंद्र सिंह रिंकू बोले— भगत सिंह का बलिदान राष्ट्रभक्ति का प्रतीक•गोलमुरी केनरा बैंक सोना-नकदी लूटकांड: जांच का दायरा बढ़ा, चतरा से डिजनीलैंड मेले के 4 संदिग्ध हिरासत में•मरीन ड्राइव उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामला: एसआईटी को बड़ी सफलता, रायपुर टोल प्लाजा से साजिशकर्ता 4 आरोपी गिरफ्तार•कोशिश एक मुस्कान का महारक्तदान शिविर संपन्न: 1,203 यूनिट रक्त संग्रह के साथ रचा गया इतिहास•बागबेड़ा गणेश नगर जमीन घेराबंदी मामला: विपिन तिवारी और कृष्ण उपाध्याय का खुलासा, ‘कुछ मीडिया चैनलों’ की खबर को बताया पूरी तरह भ्रामक•बिष्टुपुर स्थित LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल में देर रात भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू, दो कर्मी सुरक्षित रेस्क्यू•मरीन ड्राइव हादसे के बाद जागा स्कूल प्रशासन: छात्रों के दोपहिया वाहन लाने पर रोक, यूनिफॉर्म में दिखने पर होगी ट्रैफिक जांच

एक नई सोच, एक नई धारा

कोशिश एक मुस्कान का महारक्तदान शिविर संपन्न: 1,203 यूनिट रक्त संग्रह के साथ रचा गया इतिहास

IMG 20260928 WA0004 scaled

जमशेदपुर (तीसरी धारा न्यूज): संस्था ‘कोशिश एक मुस्कान के’ द्वारा स्वाधीनता संग्राम के क्रांतिकारियों के सम्मान में और प्रसिद्ध समाजसेवी शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप में महारक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक शिविर में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 1,203 लोगों ने रक्तदान कर समाज कल्याण में अपना योगदान दिया।IMG 20260928 WA0004

​दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

​कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वल कर की गई। संस्था के प्रमुख शिव शंकर सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और सभी रक्तदाताओं का स्वागत किया। शिविर की खास बात यह रही कि इसमें पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति (महिलाओं) ने भी रक्तदान किया।

​”रक्त लेने नहीं, जोड़ने का काम कर रहे शिव शंकर सिंह” – पूज्य प्रदीप भैया जी

​शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रख्यात हनुमान कथा वाचक पूज्य प्रदीप भैया जी महाराज ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “आज जहाँ कुछ लोग एक-एक इंच ज़मीन के लिए दूसरों का रक्त बहाने को तैयार रहते हैं, वहीं शिव शंकर सिंह महारक्तदान जैसे आयोजनों के माध्यम से मानव सेवा और समाज को जोड़ने का पावन कार्य कर रहे हैं।”

​वहीं विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने भी ‘कोशिश एक मुस्कान के’ इस मानवीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

​राजनीतिक, सामाजिक और जन-प्रतिनिधियों की गरिमामयी मौजूदगी

​इस महारक्तदान शिविर में दलगत राजनीति और सामाजिक सीमाओं से ऊपर उठकर शहर के तमाम प्रमुख दिग्गजों ने शिरकत की। मुख्य रूप से:

  • ​राजनीतिक एवं जन प्रतिनिधि: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, आरएसएस के विभाग संघचालक इंदर अग्रवाल, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह अज्जू, बबुआ सिंह, संजीव सिंह व अन्य।
  • ​मीडिया व सामाजिक क्षेत्र: सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया, प्रभात खबर के संपादक राजीव तिवारी, दैनिक जागरण के संपादक कुमार भावानंद, हिंदुस्तान के संपादक गणेश कुमार मेहता, रिटायर्ड आईएएस मनोज सिंह, मजदूर नेता राजेश्वर पांडेय व रघुनाथ पांडे।
  • ​संस्थाएँ व खेल जगत: क्रीड़ा भारती के प्रांत सह मंत्री संजीत कुमार राय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि प्रसाद, तुलसी भवन के महासचिव प्रसेनजीत तिवारी, हिंदू जनजागरण मंच के अध्यक्ष अमित शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

​विभिन्न सामाजिक व नागरिक संस्थाओं का रहा सराहनीय सहयोग

​शिविर को सफल बनाने में ‘कोशिश एक मुस्कान के’ कार्यकर्ताओं के अलावा क्रीड़ा भारती, ग्रीन कैप्स, एग्रिको एफसी, जन कल्याण समिति बागुनहातु, श्यामा काली मंदिर बिरसानगर, नेपाली सेवा समिति, कालिंदी समाज, हो समाज, सिख समाज, तुरी समाज, पूर्व सैनिक सेवा परिषद और बस्ती विकास समिति लक्ष्मीनगर सहित कई स्थानीय व सामाजिक संस्थाओं ने महत्वपूर्ण व्यवस्थात्मक योगदान दिया।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!