एक नई सोच, एक नई धारा

टेल्को उर्दू स्कूल में पुलिस की पाठशाला: छात्रों को दिए गए नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के टिप्स

IMG 20260731 WA0068

जमशेदपुर (तीसरी धारा न्यूज़):

​टेल्को उर्दू स्कूल जमशेदपुर के प्रांगण में टेल्को थाना के सौजन्य से एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला की अध्यक्षता टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने की।IMG 20260731 WA0068

​जमशेदपुर पुलिस की विशेष मुहिम

​कार्यशाला को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं और स्कूली बच्चों में बढ़ती नशा की प्रवृत्ति उनके भविष्य को अंधकारमय बना रही है। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉक्टर एहतेशाम वकारीब के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में इस तरह की जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर अपराधों और नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा इसे रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

​बच्चों ने लिया दूर रहने का संकल्प

​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं ने नशे की लत और साइबर अपराधों से दूर रहने का संकल्प लिया।

​गणमान्य लोगों की उपस्थिति

​कार्यक्रम का सफल संचालन टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के सचिव सह केंद्रीय शांति समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने किया, जबकि टेल्को उर्दू उच्च विद्यालय के सचिव इनामुल हक ने विषय प्रवेश कराया।

​इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शगुफ्ता नाज, प्रधान अध्यापिका कश्मीरा रजी, वरीय शिक्षक अरुण सिंह, केंद्रीय शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह एवं ओमप्रकाश उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका सबीना मैडम ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज़

error: Content is protected !!