ताजा खबर
जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्मानाजमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना

एक नई सोच, एक नई धारा

परसुडीह: लोको फाटक के पास रेलवे SSE पर जानलेवा हमला, मोबाइल व नकदी लूटकर अपराधी फरार

तीसरी धारा न्यूज़ | जमशेदपुर

​परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित लोको फाटक के पास मंगलवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (SSE) जुनैल केरकेट्टा (44) पर एक अज्ञात बदमाश ने चाकू व चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद अपराधी उनसे मोबाइल, नकदी और अन्य सामान लूटकर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद से रेलवे कर्मचारियों में दहशत और भारी आक्रोश का माहौल है।IMG 20260729 095918

​नाइट ड्यूटी से लौटते समय हुआ हमला

​मिली जानकारी के अनुसार, जुनैल केरकेट्टा मंगलवार रात करीब 10:30 बजे मेन यार्ड से अपनी नाइट ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेल पटरियों के समीप एक बदमाश ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियार (चाकू-चापड़) से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई है।

​TMH से टाटा मोटर्स अस्पताल रेफर

​घटना के तुरंत बाद घायल रेलकर्मी को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

​पुलिस और RPF जांच में जुटी

​घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस, रेल पुलिस (GRP) और आरपीएफ (RPF) की संयुक्त टीम मौके पर पहुँची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के इलाकों में सघन छानबीन की। हालांकि, अभी तक हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस लूटपाट समेत अन्य सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है।

​रेलकर्मियों में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

​वारदात की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी मौके पर एकत्र हो गए। कर्मचारियों ने यार्ड और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रेलकर्मियों की मांग है कि नाइट शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम किए जाएं, यार्ड क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और रात के समय अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाए।

रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज़

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!