ताजा खबर
जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्मानाजमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मानगो बस स्टैंड के पास 33 किलो गांजे के साथ बिहार का अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कीमत 16.5 लाख

जमशेदपुर: नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसते हुए जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानगो बस स्टैंड के गेट नंबर-5 के पास से एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।c787bba3990d8bf9878f713b48f109f50cdf629dee42b3a1d6cf2f0923e7e016.0

​ओडिशा से बिहार भेजी जा रही थी खेप

​सिटी एसपी ललित मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 26 जुलाई की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की एक बड़ी खेप मानगो बस स्टैंड लाई गई है, जिसे बिहार भेजने की तैयारी चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया और मौके पर दबिश दी।

​16.5 लाख का गांजा व मोबाइल जब्त

​छापेमारी के दौरान संदिग्ध अवस्था में घेराबंदी कर एक युवक को हिरासत में लिया गया। उसकी तलाशी लेने पर 33 किलोग्राम गांजा और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब्त किए गए गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 16.5 लाख रुपये आंकी गई है।

​आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

​पकड़े गए आरोपी की पहचान उमेश कुमार (निवासी: पटना, बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

​पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

​प्रारंभिक जांच में आरोपी के एक बड़े अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े होने की पुष्टि हुई है। पुलिस फिलहाल जब्त किए गए मोबाइल फोन के कॉल डिटेल और डेटा को खंगाल रही है, ताकि ओडिशा से लेकर बिहार तक फैले इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि गिरोह में शामिल अन्य तस्करों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!