ताजा खबर
जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्मानाजमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना

एक नई सोच, एक नई धारा

सरायकेला रथ मेले में सक्रिय अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

सरायकेला (तीसरी धारा न्यूज): सरायकेला थाना क्षेत्र में ऐतिहासिक रथ यात्रा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले एक सक्रिय अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सरायकेला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह की चार शातिर महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।IMG 20260727 WA0003

​मामले की जानकारी देते हुए सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच महिलाओं के गले से सोने की चेन और अन्य कीमती सामान गायब होने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने गुप्त सूचना और त्वरित अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिलाओं को धर दबोचा।

​पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं आरोपी महिलाएं

​थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास के रूप में की गई है। ये सभी आरोपी महिलाएं मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हुगली जिले (बंदेल क्षेत्र) की रहने वाली हैं।

​भीड़ में घुल-मिलकर बनाती थीं निशाना

​जांच के दौरान सामने आया कि ये महिलाएं बेहद शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम देती थीं। आरोपी महिलाएं रथ मेले में आम महिला श्रद्धालुओं का भेष धारण कर भीड़ में शामिल हो जाती थीं। जैसे ही मंदिर या रथ के आसपास भीड़ का दबाव बढ़ता, ये मौका ताड़कर श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन, पर्स और अन्य कीमती सामान पार कर देती थीं।

​कानूनी कार्रवाई व आगे की जांच जारी

​इस संदर्भ में सरायकेला थाना में कांड संख्या 59/26 (दिनांक 25 जुलाई 2026) दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) और 3(5) के तहत मामला पंजीकृत कर सभी को जेल भेज दिया है।

​थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य मेले में सक्रिय थे या नहीं। साथ ही, पड़ोसी जिलों और अन्य मेलों में हुई चोरी की घटनाओं से भी इनके तार जोड़े जा रहे हैं।

​रिपोर्ट: सरायकेला संवाददाता

प्रकाशन: तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!