ताजा खबर
जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायलजमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल

एक नई सोच, एक नई धारा

मानगो और डिमना रोड वासियों को जल जमाव से मिलेगी मुक्ति, जुस्को की टीम ने संभाला मोर्चा

जमशेदपुर (तीसरी धारा न्यूज): मानगो और डिमना रोड क्षेत्र के निवासियों को जल्द ही नाली की गंदगी और जल जमाव की समस्या से बड़ी राहत मिलने जा रही है। मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता की विशेष पहल पर अब टाटा स्टील यूआइएसएल (पूर्व में जुस्को) की सफाई टीम नगर निगम क्षेत्र में मोर्चा संभालने जा रही है।uBHDf9xa 400x400

​बुधवार से जुस्को का तकनीकी अमला और सफाई कर्मी पूरी तैयारी के साथ सड़कों पर उतरेंगे। इससे पूर्व मंगलवार को जुस्को की टीम ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर क्षेत्र के उन संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया, जहाँ अक्सर नालियाँ जाम हो जाती हैं।

​संयुक्त अभियान में जुटेगा अमला

​इस पूरे प्रोजेक्ट में नगर निगम के नियमित व ठेका सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ जुस्को की विशेष टीम लगातार सक्रिय रहेगी। अधिकारियों के अनुसार, जब तक पूरे इलाके को जल जमाव से मुक्त और साफ-सुथरा नहीं बना दिया जाता, तब तक यह सफाई अभियान निरंतर जारी रहेगा।

​रंगीला वाइन शॉप से होगी शुरुआत

​मानगो क्षेत्र में सफाई अभियान का आगाज डिमना रोड स्थित रंगीला वाइन शॉप के पास से होगा, जो आगे बढ़ते हुए मानगो चौक की दिशा में जाएगा। अभियान के तहत सबसे पहले देशबंधु लेन और दरभंगा डेयरी के आसपास होने वाले गंभीर जल जमाव की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

​नालियों पर अतिक्रमण करने वालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

​नगर निगम ने नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को क्षेत्र में माइकिंग कराकर अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे के भीतर खुद से कब्जा हटाने का सख्त निर्देश दिया जाएगा। अल्टीमेटम की समय-सीमा समाप्त होते ही प्रशासन पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमण हटाएगा और नालियों की व्यापक सफाई सुनिश्चित करेगा।

​रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज, जमशेदपुर

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!