ताजा खबर
जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्मानाजमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना

एक नई सोच, एक नई धारा

जेम्को उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में प्लास्टिक मुक्त परिसर का संकल्प, बच्चों ने बनाए पोस्टर

जमशेदपुर, 3 जुलाई 2026: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को (आज़ाद बस्ती) में शुक्रवार को ‘अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस’ के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद करने और परिसर को स्वच्छ रखने का सामूहिक संकल्प लिया।IMG 20260703 WA0057

​जागरूकता अभियान के तहत बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए कई सुंदर और प्रेरणादायक पोस्टर बनाए। इन पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्लास्टिक के अंधाधुंध उपयोग से होने वाले खतरों और बेजुबान पशुओं व प्रकृति पर इसके दुष्प्रभावों को बेहद सजीव तरीके से दर्शाया।IMG 20260703 WA0058b 1

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टरों और उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। साथ ही, उन्होंने सभी बच्चों से अपील की कि वे केवल स्कूल ही नहीं, बल्कि अपने घर और आसपास के क्षेत्र को भी प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।a 2

​इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षक राकेश कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि सदस्य करनदीप सिंह, बाल संसद की प्रधानमंत्री नंदिनी कुमारी सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर विद्यालय और समाज को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से बचाने व इसे पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

​रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!