ताजा खबर
जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायलजमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल

एक नई सोच, एक नई धारा

आदित्यपुर पुलिस की ‘शॉर्टकट’ घेराबंदी: चेकिंग से बचने के लिए नदी किनारे का रास्ता चुनने वालों को पुलिस ने घेरा, जनता ने उठाए गंभीर सवाल

तीसरी धारा न्यूज, आदित्यपुर:

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में इन दिनों पुलिस यातायात और वाहन चेकिंग को लेकर बेहद मुस्तैद नजर आ रही है। ताजा मामला आदित्यपुर पुराना पुलिया के पास का है, जहां पुलिस से बचने के लिए चोर रास्ता अपनाने वाले वाहन चालकों को मात देने के लिए पुलिस ने एक नया और हैरान करने वाला चेकिंग पॉइंट तैयार कर दिया। हालांकि, पुलिस की इस ‘अति-सक्रियता’ को देखकर अब स्थानीय जनता भी पुलिसिया प्राथमिकताओं पर सवाल उठाने लगी है।IMG 20260623 WA0029

​क्या है पूरा वाकया?

​दरअसल, आदित्यपुर पुराना पुलिया के पास पुलिस द्वारा नियमित रूप से वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने गौर किया कि कई दुपहिया और चार पहिया वाहन चालक मुख्य चेकिंग पॉइंट को देखते ही उससे काफी पहले ही बाईं ओर मुड़ जा रहे हैं। ये लोग वहां बने एक कच्चे रास्ते से होते हुए, नदी के किनारे-किनारे सफर तय कर सीधे पटियाला बार के पास निकल जा रहे थे और पुलिसिया कार्रवाई से बच निकल रहे थे।b 1

​जैसे ही पुलिस को इस ‘शॉर्टकट’ और गुप्त रास्ते की भनक लगी, पुलिस टीम ने तुरंत रणनीति बदली। पुलिस ने मुख्य मार्ग के साथ-साथ अब उसी कच्चे और सुनसान रास्ते पर भी एक नया चेकिंग पॉइंट खड़ा कर दिया। अब नदी किनारे से भागने की कोशिश करने वाले लोग सीधे पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं।

​मुस्तैदी पर उठे सवाल: क्या सिर्फ चालान काटना ही प्राथमिकता है?

​पुलिस की इस त्वरित रणनीति और मुस्तैदी की जहां कुछ लोग चर्चा कर रहे हैं, वहीं आम जनता के बीच इस बात को लेकर गहरा आक्रोश और सवाल भी पनप रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस राजस्व (चालान) वसूलने के लिए जितनी मुस्तैदी और दिमाग लगा रही है, काश उसका आधा हिस्सा भी क्षेत्र की सुरक्षा में लगाया जाता।a 2

​जनता का तीखा सवाल: स्थानीय लोगों का कहना है कि आदित्यपुर और आसपास के इलाकों में चोरी, राहजनी, मोबाइल और छिनतई (स्नैचिंग) की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। असामाजिक तत्व शाम ढलते ही सक्रिय हो जाते हैं। अगर पुलिस इसी मुस्तैदी और रणनीति का आधा हिस्सा भी इन अपराधियों और असामाजिक तत्वों को दबोचने में लगाए, तो शायद आम जनता को खौफ के साए से मुक्ति मिले और सही मायने में राहत महसूस हो।

 

​प्रशासन की इस कार्रवाई ने एक बार फिर बहस छेड़ दी है कि पुलिस का असली काम सड़कों पर सिर्फ चालान काटना है या आम शहरी को अपराध मुक्त माहौल देना?

​(आदित्यपुर और जमशेदपुर की हर छोटी-बड़ी और जनहित की खबरों के लिए जुड़े रहें सिर्फ तीसरी धारा न्यूज के साथ।)

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!