ताजा खबर
जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायलजमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल

एक नई सोच, एक नई धारा

तीसरी धारा न्यूज एक्सक्लूसिव: साकची फायरिंग कांड का 48 घंटे में खुलासा; रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला मुख्य आरोपी विपिन शुक्ला पिस्टल के साथ गिरफ्तार

जमशेदपुर:

जमशेदपुर की साकची पुलिस ने बंगाल क्लब रोड में हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना का महज 48 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया है। दुकानदारों में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलने की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी विपिन शुक्ला को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ धर दबोचा है। सोमवार को सिटी डीएसपी संजीव कुमार ने अपने गोलमुरी स्थित कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया।IMG 20260622 WA0033

​दुकानदारों को डराकर रंगदारी वसूलने की थी बड़ी साजिश

​सिटी डीएसपी संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीते 19 जून की रात करीब 10 बजे साकची थाना क्षेत्र के बंगाल क्लब रोड स्थित ‘अभिषेक जुबली चाय दुकान’ के पास एक अज्ञात अपराधी द्वारा हवाई फायरिंग की गई थी। इस घटना से पूरे इलाके के व्यापारियों में खौफ का माहौल बन गया था।

​मामला दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने कड़ाई से अनुसंधान शुरू किया, तो गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी विपिन शुक्ला का नाम सामने आया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी विपिन ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसका मुख्य उद्देश्य बंगाल क्लब रोड के दुकानदारों को डराना-धमकाना और उनसे मोटी रंगदारी वसूलना था।b 1

​यूी भागने की फिराक में था अपराधी, मानगो के पास दबोचा गया

​घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। रविवार को वह अपने पैतृक गांव सेवापुर (जिला भदोही, उत्तर प्रदेश) भागने की फिराक में था और इसके लिए मानगो बस स्टैंड जा रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने घेराबंदी कर उसे हाथीघोड़ा मंदिर के पास से धर दबोचा।

​झाड़ियों से बरामद हुई पिस्टल: गिरफ्तार आरोपी विपिन शुक्ला की निशानदेही पर पुलिस ने स्वर्णरेखा नदी के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक अवैध देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद की है। पुलिस ने घटनास्थल से पहले ही एक खोखा (कारतूस का खोखा) बरामद कर लिया था।

  • a 2

​एसएसपी के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम ने दी दबिश

​वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) एवं पुलिस अधीक्षक (नगर) के सख्त निर्देश पर सिटी डीएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

​सफल छापेमारी टीम में ये रहे शामिल:

कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव के साथ-साथ एसआई हरि महतो, जितेन्द्र कुमार वर्मा, अमित कुमार सिंह, अमित चौधरी, राजीव कुमार तथा साकची थाना रिजर्व गार्ड के मुस्तैद जवान शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी तफ्तीश जारी है।

​रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज डेस्क, जमशेदपुर।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!