ताजा खबर
शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्वशिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व

एक नई सोच, एक नई धारा

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का बड़ा ‘आक्रोश मार्च’: मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक गूंजा कांग्रेस विरोधी नारा

रांची: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी रांची की सड़कों पर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। हाथों में कांग्रेस और झामुमो विरोधी तख्तियां लिए हजारों की संख्या में महिलाओं ने मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक ‘आक्रोश मार्च’ निकाला।n709923419177712722871909ff600e79b4df823dd882d83bc0a9a735309dad6faeb60904a7675c50f49030

​मंच पर नारी शक्ति, नीचे बैठे दिग्गज

​इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि जहां मंच पर केवल राज्य भर की महिला नेत्रियां ही आसीन थीं, वहीं राज्य के तमाम दिग्गज नेता मंच के नीचे कार्यकर्ताओं के साथ बैठे नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और पूर्व अध्यक्ष पीएम सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं ने नीचे बैठकर महिला वक्ताओं का संबोधन सुना।WhatsApp Image 2026 03 07 at 17.22.01

​पद्मश्री हस्तियों ने भरी हुंकार

​मंच से पद्मश्री छुटकी महतो और जमुना टुडू ने भी महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखने के सवाल पर कांग्रेस गठबंधन को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों में कांग्रेस ने रोड़ा अटकाया है।

​प्रमुख संबोधन और आरोप:

  • ​आदित्य साहू (प्रदेश अध्यक्ष): “मोदी सरकार महिलाओं को विधायिका में आरक्षण देने के लिए तैयार थी, लेकिन कांग्रेस को महिलाओं का मजबूत होना रास नहीं आया। अब जब कांग्रेस नेता गांवों में जाएंगे, तो महिलाएं उनसे इस धोखे का हिसाब मांगेंगी।”
  • ​बाबूलाल मरांडी: “यह कार्यक्रम पूरी तरह महिलाओं को समर्पित है। प्रधानमंत्री ने देश की आधी आबादी को सशक्त करने का जो अभियान चलाया है, भाजपा उसे रुकने नहीं देगी।”
  • ​साबो महतो (कार्यकर्ता): “कांग्रेस और झामुमो ‘मंइयां सम्मान’ का महज दिखावा करते हैं। असल में वे महिला विरोधी हैं।”n709923419177712725890669fadd3298158f9e940115027ecab8af61e49da67c6344a314f6055197e80887

​धूप और उमस के बीच दिखा उत्साह

​कड़ी धूप के बावजूद रांची के अलावा अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष स्वयं घूम-घूमकर कार्यकर्ताओं का हालचाल लेते और उनके लिए सत्तू-शरबत की व्यवस्था देखते नजर आए। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन अब मंडल स्तर तक जाएगा ताकि कांग्रेस गठबंधन को बेनकाब किया जा सके।

​रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!