ताजा खबर
गम्हरिया थाने की घटना के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इंस्पेक्टर राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, एसपी ने संभाली कमान•जमशेदपुर: साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, बर्मामाइंस से सिम विक्रेता गिरफ्तार•सरायकेला: गम्हरिया थाने में परिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पहुंची महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का गंभीर आरोप, आरोपी हिरासत में•बॉलीवुड को बड़ा झटका: ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ फेम मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, घर में सिर पर चोट लगने से हुआ हादसा•जमशेदपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल: 5 साल के मासूम सात्विक के लिए बनाया ‘ग्रीन कॉरिडोर’, 15 मिनट में एम्बुलेंस को पहुंचाया डिमना चौक•जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर•जमशेदपुर: बर्मामाइंस में बड़ी वारदात की फिराक में था युवक, देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ गिरफ्तार; कुख्यात शाहिद का नाम आया सामने•जमशेदपुर: बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा भव्य विजया मिलन समारोह आयोजित, विधायक सरयू राय व कई गणमान्य रहे मौजूद•झारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी•सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा फर्जीवाड़ा: तीन दिनों में 18.96 करोड़ नहीं, बल्कि 13.96 करोड़ रुपये के 187 अनधिकृत ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप; जानिए ग्राहकों पर इसका क्या होगा असरगम्हरिया थाने की घटना के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इंस्पेक्टर राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, एसपी ने संभाली कमान•जमशेदपुर: साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, बर्मामाइंस से सिम विक्रेता गिरफ्तार•सरायकेला: गम्हरिया थाने में परिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पहुंची महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का गंभीर आरोप, आरोपी हिरासत में•बॉलीवुड को बड़ा झटका: ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ फेम मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, घर में सिर पर चोट लगने से हुआ हादसा•जमशेदपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल: 5 साल के मासूम सात्विक के लिए बनाया ‘ग्रीन कॉरिडोर’, 15 मिनट में एम्बुलेंस को पहुंचाया डिमना चौक•जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर•जमशेदपुर: बर्मामाइंस में बड़ी वारदात की फिराक में था युवक, देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ गिरफ्तार; कुख्यात शाहिद का नाम आया सामने•जमशेदपुर: बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा भव्य विजया मिलन समारोह आयोजित, विधायक सरयू राय व कई गणमान्य रहे मौजूद•झारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी•सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा फर्जीवाड़ा: तीन दिनों में 18.96 करोड़ नहीं, बल्कि 13.96 करोड़ रुपये के 187 अनधिकृत ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप; जानिए ग्राहकों पर इसका क्या होगा असर

एक नई सोच, एक नई धारा

एक बारात ऐसा भी ! 28 किमी पैदल चलकर पहुंचा दूल्हा, यह देख रो पड़ी दुल्हन

ओडिशा : गाजे-बाजे-डीजे और घोड़ी के बगैर भला कोई बारात होती है? लेकिन मजबूरी कुछ भी करा सकती है। कहीं दुल्हन नाराज न हो जाए, शादी न टूट जाए…इस चिंता में रायगड़ा जिले में न केवल बाराती, बल्कि दूल्हा भी शादी के लिए 28 किमी पैदल चला। बिना ढोल-बाजों और लाइटिंग से परे यह बारात ऐसी दिख रही थी, मानों लोग किसी तीर्थयात्रा पर पैदल निकले हों। पूरे ओडिशा में ड्राइवरों की हड़ताल के कारण दूल्हे और उसकी बारात को व्हीकल्स ही नहीं मिले।

n4813955801679161835573a48ca573441319ebcb58b22115ddbf630344013e62f9d4d1822bc695b54f2379

दुल्हन का दिल धक-धक कर रहा था, लेकिन दरवाजे पर रात 3 बजे बारात देखकर खुशी से रो पड़ी, पढ़िए 8 बड़ी बातें

1.ओडिशा में ड्राइवरों के एकता महामंच ने हड़ताल रखी थी। इसके चलते कहीं भी व्हीकल्स नहीं चल रहे थे। जब कहीं से भी व्हीकल्स का इंतजाम नहीं हुआ, तब बारातियों को गुरुवार की रात(16 मार्च) पार्थीगुड़ा गांव से पैदल ही बारात ले जाने का फैसला किया। आखिरकार वे रात 3 बजे दुल्हन के घर पहुंचे।

2.दूल्हे नरेश प्रस्का(22 साल) ने अपनी बारात के लिए चार एसयूवी का इंतजाम किया था, लेकिन ड्राइवरों के हड़ताल पर चले जाने से उनकी योजना पर पानी फिर गया।

3.दूल्हे ने कहा-“हमने टूव्हीलर्स पर शादी के लिए आवश्यक सामग्री भेजी और आठ महिलाओं सहित परिवार के लगभग 30 सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों ने पैदल चलने का फैसला किया। यह एक लंबी यात्रा थी, लेकिन एक यादगार अनुभव भी था।”

4.रायगड़ा के कल्याणसिंहपुर ब्लॉक के सुनखंडी ग्राम पंचायत के अंतर्गत पार्थीगुड़ा गांव आता है। दूल्हा जब पैदल ही बारात लेकर पहुंचा, तो दुल्हन के परिजन खुशी से झूम उठे और नम आंखों से उनका स्वागत किया।

5.चूंकि शादी का कार्यक्रम शुक्रवार(17 मार्च) की सुबह के दौरान हुआ था, इसलिए शादी की रस्में देर से शुरू हुईं और दोपहर तक पूरी हो गईं।

6. शादी की रस्में पूरी होने के बाद खाने का आयोजन किया गया। आमतौर पर रिसेप्शन रात में होता है, लेकिन यह डिनर न होकर लंच बन गया।

7.नरेश की शादी दिबालापाडू गांव में तय हुई थी। दूल्हे के करीबी दोस्त सुंदर प्रस्का ने कहा कि दूल्हे दूल्हा अब तभी दुल्हन को लेकर घर लौटेगा, जब हड़ताल खत्म होने पर उन्हें गाड़ी मिल सके।

8.दुल्हन के चाचा ने कहा-“हम आदिवासी हैं और लंबी यात्राओं से परिचित हैं। हम रात में भी सड़कों से परिचित हैं और शादियों के लिए पैदल चलना आम बात है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से अब व्हीकल्स का ही उपयोग किया जा रहा है।”

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!