ताजा खबर
जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायलजमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल

एक नई सोच, एक नई धारा

रोहतास: मैरिज हॉल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में 40 युवक-युवती गिरफ्तार

दावथ (रोहतास): बिहार के रोहतास जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग स्थित एक मैरिज हॉल में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमारी कर बड़े स्तर पर चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने 40 लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है।n7071126611775267854922ee95b83623644a79aec5308d78e77f1ae867c61a4d60f2d33ebaeb1541ed5b76

​मैरिज हॉल की आड़ में अनैतिक धंधा

​कार्रवाई मलियाबाग स्थित बिक्रमगंज-डुमरांव रोड पर स्थित प्रकाश मैरिज हॉल में हुई। एसडीएम प्रभात कुमार और एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह के नेतृत्व में जब टीम दोपहर करीब 1 बजे वहां पहुंची, तो अंदर का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए। तीन मंजिला मैरिज हॉल के कमरों की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में कंडोम, उत्तेजक दवाइयां और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए।1002518072

​छापेमारी से मचा हड़कंप, कई फरार

​पुलिस की अचानक आमद से मैरिज हॉल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देखते ही होटल संचालक, उसके सहयोगी और दर्जनों युवक-युवती वहां से भागने में सफल रहे। हालांकि, घेराबंदी कर पुलिस ने 20 जोड़ों (कुल 40 लोग) को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में कई शादीशुदा हैं तो कई अविवाहित बताए जा रहे हैं।

​बड़ी मात्रा में वाहन जब्त, हॉल सील

​प्रशासन ने इस देह व्यापार रैकेट पर नकेल कसते हुए निम्नलिखित कार्रवाई की है:

  • ​वाहन जब्ती: मौके से 2 कार, 1 ई-रिक्शा और 32 बाइक जब्त की गई हैं।
  • ​सीलिंग: प्रकाश मैरिज हॉल को प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।
  • ​प्राथमिकी: मैरिज हॉल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

​प्रशासन का बयान

​एसडीएम प्रभात कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इस मैरिज हॉल में लंबे समय से अनैतिक कार्य संचालित किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल पकड़े गए सभी युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है और उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

​क्षेत्र में हाल के दिनों में देह व्यापार के खिलाफ इसे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

​तीसरी धारा न्यूज डेस्क

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!