ताजा खबर
जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायलजमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: “मकान मालिक और भाड़ेदार की है ये जंग”, कांग्रेस नेता जितेन्द्र सिंह का बन्ना गुप्ता पर तीखा हमला

1002415982

​जमशेदपुर (रिपोर्ट: सुब्रतो सिंह): जमशेदपुर के मानगो में सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। कांग्रेस नेता जितेन्द्र सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जितेन्द्र सिंह ने इसे ‘असली कांग्रेसी’ बनाम ‘नकली कांग्रेसी’ की लड़ाई करार दिया है।

1002415982

​“हार के डर से मुस्लिम जनता को कर रहे गुमराह”

​जितेन्द्र सिंह ने दावा किया कि बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी की संभावित हार से डरे हुए हैं। उन्होंने कहा, “बन्ना गुप्ता को अपनी पत्नी की हार का डर सता रहा है। इसी बौखलाहट में वे अपने प्यादों के जरिए मेरे निष्कासन की चिट्ठी का प्रोपगेंडा फैला रहे हैं ताकि मुस्लिम मतदाताओं को गुमराह किया जा सके।”

​मकान मालिक बनाम भाड़ेदार

​प्रेस वार्ता के दौरान जितेन्द्र सिंह ने एक दिलचस्प उपमा देते हुए कहा कि यह लड़ाई ‘मकान मालिक’ और ‘भाड़ेदार’ की है।

​”मैं कांग्रेस का पुराना वफादार यानी ‘मकान मालिक’ हूं और बन्ना गुप्ता सिर्फ एक ‘भाड़ेदार’ हैं। आज एक भाड़ेदार, मकान मालिक को ही बेदखल करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन चुनाव के बाद स्थिति बदल जाएगी और बन्ना गुप्ता को पार्टी छोड़कर भागना पड़ेगा।”

​“मानगो को आतंक से मिलेगी मुक्ति”

​जितेन्द्र सिंह ने इस चुनाव को बन्ना गुप्ता के राजनीतिक ‘विसर्जन’ का चुनाव बताया। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा:

  • ​यह चुनाव मानगो की जनता को बन्ना गुप्ता के ‘आतंक’ से मुक्ति दिलाएगा।
  • ​कांग्रेस मेरी पैतृक पार्टी है, मैं किसी फर्जी चिट्ठी से डरने वाला नहीं हूं।
  • ​मैं अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ूंगा और जीत हासिल करूंगा।
  • ​इस मामले को कांग्रेस के ‘दिल्ली दरबार’ (हाईकमान) तक ले जाया जाएगा।

​जितेन्द्र सिंह ने अंत में विश्वास जताते हुए कहा कि मानगो की जनता ने अपना मन बना लिया है और 23 फरवरी को ‘वोट की चोट’ से इसका करारा जवाब दिया जाएगा।

​तीसरी धारा न्यूज़ डेस्क

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!