ताजा खबर
जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापनजमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कैरव गांधी अपहरण कांड का खुलासा, एनकाउंटर में 3 अपराधी घायल, कुल 6 गिरफ्तार

1002339838

​जमशेदपुर, 30 जनवरी: लौहनगरी के चर्चित उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण मामले में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बिहार के विभिन्न जिलों से इस कांड में शामिल 6 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें तीन अपराधी घायल हो गए हैं।

1002339838

​बिहार से हुई गिरफ्तारियां, एनकाउंटर में घायल हुए अपराधी

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी बिहार के अलग-अलग जिलों से की गई है। कल देर शाम जब पुलिस टीम गिरफ्तार अपराधियों को लेकर हथियार बरामद करने गई थी, तब तीन अपराधियों ने पुलिस का हथियार छीनकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाईं, जिससे तीन अपराधी घायल हो गए। घायलों का इलाज फिलहाल एमजीएम (MGM) अस्पताल में चल रहा है।

​बरामदगी और पुलिस की कार्रवाई

​पुलिस ने अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की है:

  • ​वाहन: अपहरण में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो गाड़ी।
  • ​हथियार: दो देशी कट्टा और जिंदा गोलियां।
  • ​गिरफ्तारी: कुल 6 शातिर अपराधी पुलिस की गिरफ्त में।

​क्या था मामला?

​उद्यमी पुत्र कैरव गांधी का अपहरण कदमा के लिंक रोड से स्कार्पियो सवार अपराधियों ने किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य की DGP तदासा मिश्रा ने खुद जमशेदपुर का दौरा कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे।

​SSP के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में 6 स्पेशल टीमें बनाई गई थीं, जो बिहार, बंगाल और झारखंड में लगातार छापेमारी कर रही थीं। पुलिस के बढ़ते दबाव (दबिश) को देखते हुए अपहरणकर्ता कैरव को बिहार-झारखंड बॉर्डर के पास छोड़कर भाग गए थे। 13 दिनों के बाद पुलिस ने कैरव को बिहार के नालंदा जिले के हाईवे से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा था।

​एसएसपी का बयान

​एसएसपी पीयूष पांडे ने बताया कि पुलिस टीम लगातार अपराधियों के पीछे लगी हुई थी। सभी गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य नेटवर्क की भी तलाश कर रही है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!