एक नई सोच, एक नई धारा

मानवता की मिसाल: बागबेड़ा में 50 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, अर्चना सिंह के सहयोग से खिले चेहरे

IMG 20260129 WA0044

जमशेदपुर (बागबेड़ा): भीषण ठंड के इस दौर में सामाजिक एकजुटता का परिचय देते हुए बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 5 स्थित काली मंदिर परिसर में एक भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के विशेष आग्रह पर पूर्व छात्र नेत्री अर्चना सिंह ने अपने निजी खर्च से 50 असहाय और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कंबल प्रदान किए।

1002334836
1002322391
1002320750
1002320825
1002322445
1002322275

सेवा भाव से खिले लाभार्थियों के चेहरे

​कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बारी-बारी से कतारबद्ध खड़े बुजुर्गों और जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर संतोष और खुशी की लहर दौड़ गई।

​पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया, “यद्यपि ठंड का सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन पंचायत के कई ऐसे जरूरतमंद लोग थे जो कंबल पाने से वंचित रह गए थे। उन्हीं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है।”

1002321701
1002321695
1002321704
1002321707
1002322466
1002322465

प्रमुख अतिथियों का सम्मान

​इस सेवा कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह, समाजसेवी गीता सिंह, मुदिता सिंह, उप मुखिया संतोष ठाकुर एवं सैलूट तिरंगा के वेद प्रकाश तिवारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

भविष्य में भी सहयोग का संकल्प

​अर्चना सिंह ने इस अवसर पर कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी बागबेड़ा पंचायत के विकास और जरूरतमंदों की मदद के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगी। समाजसेवी गीता सिंह और संतोष ठाकुर ने भी इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की।

1002321910
1002321932
1002321710
1002321783
1002322372
1002321698

इनकी रही उपस्थिति

​कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी सोनी, श्री राम सिंह, रवि सिंह, अमन सिंह, सतीश, कर्ण, नकुल समेत कई स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।