ताजा खबर
फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनातीफेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती

एक नई सोच, एक नई धारा

आज़ादनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: पिस्टल लहराकर लूट की कोशिश करने वाला आरिफ गिरफ्तार, USA निर्मित हथियार बरामद

1002327957

​जमशेदपुर: गणतंत्र दिवस की रात जहाँ पूरा शहर जश्न में डूबा था, वहीं आज़ादनगर पुलिस की मुस्तैदी ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में लगे अपराधी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने कपाली निवासी एक शातिर आरोपी को लोडेड पिस्टल और धारदार चाकू के साथ धर दबोचा है।

1002327957
1002322391
1002320750
1002320825
1002322445
1002322275

​क्या है पूरा घटनाक्रम?

​मामला 26 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रोड नंबर-01 के पास एक सनकी अपराधी पिस्टल लहराकर राहगीरों को डरा रहा है और उनसे पैसे लूटने की कोशिश कर रहा है।

​सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (पटमदा) के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। कपाली रोड नंबर-14 की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। पुलिस वाहन को देखते ही एक संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

1002321701
1002321695
1002321704
1002321707
1002322466
1002322465

​बरामदगी और आरोपी की पहचान

​पकड़े गए आरोपी की पहचान आरिफ अंसारी (35 वर्ष), पिता स्वर्गीय शोहराब अंसारी, निवासी रहमत नगर (कपाली) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस भी दंग रह गई जब उसके पास से हथियार बरामद हुए:

  • ​पिस्टल: लोहे का एक पिस्टल, जिस पर ‘MADE IN USA’ अंकित है।
  • ​चाकू: एक बेहद ही धारदार लोहे का चाकू।

​कार्रवाई में शामिल जांबाज टीम

​इस सफल ऑपरेशन में पुलिस उपाधीक्षक बचनदेव कुजूर और थाना प्रभारी चंदन कुमार के साथ पु.अ.नि. दीपक कुमार रोशन, मनीष कुमार राय, हवलदार संजय उरांव और राम किशोर ने मुख्य भूमिका निभाई।

1002321910
1002321932
1002321710
1002321783
1002322372
1002321698

​जनता ने किया स्वागत

​आज़ादनगर और कपाली क्षेत्र में आरिफ के पकड़े जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जमशेदपुर पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!