ताजा खबर
जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्मानाजमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना

एक नई सोच, एक नई धारा

बर्मामाइंस में प्रदूषण का कहर: जन सत्याग्रह ने मुख्य सचिव के नाम सौंपा मांग पत्र, TSUIL और टाटा स्टील के प्लांट बंद करने की मांग

1002300400

​जमशेदपुर: लौहनगरी के बर्मामाइंस क्षेत्र में वायु प्रदूषण की विकराल स्थिति को देखते हुए सामाजिक संस्था ‘जन सत्याग्रह’ ने कड़ा रुख अपनाया है। संस्था ने आज उपायुक्त (DC) पूर्वी सिंहभूम के माध्यम से झारखंड के मुख्य सचिव को एक मांग पत्र सौंपा। इसमें क्षेत्र में प्रदूषण फैला रही बड़ी कंपनियों के प्लांटों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

1002300400

​बैचिंग प्लांट हटने के बाद भी स्थिति जस की तस

​संस्था ने प्रशासन का ध्यान इस ओर खींचा कि कुछ समय पहले जिला प्रशासन के आदेश पर कुछ छोटे बैचिंग प्लांट हटाए गए थे, लेकिन इसके बावजूद बर्मामाइंस में वायु प्रदूषण के स्तर में कोई सुधार नहीं हुआ है।

​इन दो बड़े प्लांटों पर कार्रवाई की मांग

​मांग पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में प्रदूषण के दो मुख्य कारक हैं:

  1. ​TSUIL (JUSCO): ट्यूब कंपनी के बगल में संचालित बैचिंग प्लांट।
  2. ​टाटा स्टील: संचालित WRP क्रशर प्लांट।

​संस्था का आरोप है कि ये दोनों प्लांट नियमों की अनदेखी कर रहे हैं और स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

1002300105

​‘नो एंट्री’ में स्लैग ढुलाई और धूल का संकट

​जन सत्याग्रह ने एक और गंभीर मुद्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि बर्मामाइंस HSM गेट और ट्यूब कंपनी के बगल से निकलने वाली स्लैग लदी गाड़ियां ‘नो एंट्री’ (No Entry) के समय भी बेखौफ चलती हैं। इन वाहनों से उड़ने वाली धूल और स्लैग के कण सड़कों पर गिरते हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

​संस्था की चेतावनी

​संस्था के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रदूषण फैलाने वाले इन प्लांटों और अवैध ढुलाई पर जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे। उन्होंने मांग की है कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य की रक्षा के लिए इन इकाइयों को तत्काल बंद किया जाए।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!