ताजा खबर
रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथिरूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि

एक नई सोच, एक नई धारा

डिमना लेक की वादियों में सिख समाज का भव्य मिलन समारोह संपन्न, 350 लोगों ने लिया वन भोज का आनंद

1002265182

जमशेदपुर: प्रकृति की सुरम्य वादियों में स्थित डिमना लेक में रविवार को सिख समाज द्वारा ‘वन भोज एवं मिलन समारोह’ का शानदार आयोजन किया गया। भगत सिंह फैंस क्लब (नानकनगर) के अध्यक्ष कर्मजीत सिंह कम्मे एवं उनकी टीम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लगभग 350 लोगों ने हिस्सा लिया।

1002265182

धार्मिक और सामाजिक एकता का संगम

कार्यक्रम में रंगरेटा महासभा के हरजिंदर सिंह रिन्कू एवं अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर शहर की विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधियों ने शिरकत कर सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। उपस्थित जनसमूह ने एक साथ बैठकर वन भोज (पिकनिक) का आनंद लिया।

खेल और मनोरंजन की धूम

पिकनिक को यादगार बनाने के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया:

  • महिलाओं के लिए: विशेष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
  • बच्चों के लिए: बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘क्विज कॉम्पिटिशन’ रखा गया।
  • सांस्कृतिक प्रस्तुति: मशहूर गायक दलजीत सिंह परवाना एवं उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में शहर की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

  • सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सिख नौजवान प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी।
  • बिरसानगर जीपीसी: प्रधान परमजीत सिंह रोशन एवं टीम।
  • नमदा बस्ती जीपीसी: प्रधान दलजीत सिंह।
  • टॉईलाडुंगरी जीपीसी: प्रधान सतवीर सिंह एवं टीम।
  • टिनप्लेट जीपीसी: प्रधान सुरजित सिंह एवं टीम।
  • राजनीतिक एवं सामाजिक नेता: भाजपा नेता सतवीर सिंह सोमू, रविंद्र सिंह रिन्कू, जसवंत सिंह गिल, कुलवंत सिंह संधू, और टिनप्लेट यूनियन के महासचिव पलविंदर सिंह।
  • स्त्री सभा: बिरसानगर गुरुद्वारा स्त्री सभा की प्रधान गीता कौर एवं उनकी टीम।

इसके अलावा समाजसेवी बलबीर सिंह बिट्टू, राजू सिंह काले, राजेंद्र सिंह चीमा, बलजीत सिंह, अमृत सिंह, मान सिंह खंडे, सब पाल सिंह बंटी, दिलबाग सिंह और हैप्पी सिंह समेत बड़ी संख्या में सिख संगत और नौजवान उपस्थित थे।

1002265185

पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को गणमान्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!