हिल व्यू कॉलोनीवासियों को अब मिलेगा शुद्ध पानी -विकास सिंह
मानगो पेयजल आपूर्ति योजना अंतर्गत हिल व्यू कॉलोनी में बने पानी टंकी के रिजर्वर का ढक्कन कई वर्षों से टूटे रहने के कारण हिल व्यू कॉलोनी वासियों को गंदा और प्रदूषित पानी की सप्लाई हो रही थी स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह से किया।

शिकायत मिलने पर मौके में जाकर विकास सिंह ने यथा स्थिति से अवगत होते हुए खुले टंकी का फोटो पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को भेजकर मामले की गंभीरता से अवगत कराया था विकास सिंह को उपायुक्त ने उसी समय आश्वासत कर दिया था कि जल्द काम करा दिया जाएगा आज सुबह से ही मजदूर उपायुक्त के निर्देश में काम में लगे और जितने रिजर्व के ढक्कन टूटे हुए थे सभी को मरम्मत कर दिया गया । विकास सिंह ने जनहित के मामले में बिना देर किए संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को धन्यवाद दिया ।











