एक नई सोच, एक नई धारा

रतन टाटा के लिए Paytm फाउंडर ने किया कुछ ऐसा पोस्ट, भड़क उठे लोग, जानें पूरा मामला

n6345567521728589656385c0cc3992aff86461bf936ed11bf4a2506aeea26b352d19be20f1a24eee76ac3e

टाटा के निधन से देश शोक में डूबा है। देश और दुनिया की तमाम हस्तियों ने अपने तरीके से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रतन टाटा को याद किया। इसमें फिनटेक कंपनी पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा भी शामिल थे।

हालांकि, विजय शेखर शर्मा ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जो लिखा उसकी आलोचना होने लगी।
क्या लिखा था विजय शेखर शर्मा ने

IMG 20240309 WA0028

दरअसल, पेटीएम सीईओ विजय शेखर शर्मा को श्रद्धांजलि के दौरान एक विशेष टिप्पणी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें अपना पोस्ट हटाना पड़ा। शर्मा की हटाई गई श्रद्धांजलि का एक स्क्रीनशॉट अब वायरल हो रहा है। डिलीट पोस्ट में विजय शेखर शर्मा ने रतन टाटा के लिए लिखा है- एक लीजेंड जो हर पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। अगली पीढ़ी के उद्यमी भारत के सबसे विनम्र कारोबारी से मिलने से चूक गए। सलाम, सर। ओके, टाटा, बाय-बाय।

वैसे तो विजय शेखर शर्मा के पोस्ट में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई है लेकिन उनके पोस्ट की अंतिम पंक्ति, “ओके टाटा बाय बाय” की काफी आलोचना हुई। ज्यादातर यूजर्स इस पोस्ट पर रतन टाटा के लिए गरिमामय शब्दों के इस्तेमाल की ओर इशारा कर रहे थे। इस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी अस्वीकृति व्यक्त की। एक यूजर ने लिखा- इंटर्न से लिखवाया होगा। एक अन्य ने लिखा कि यह सही तरीका नहीं है।
नहीं रहे रतन टाटा

IMG 20240309 WA00271

लेकिन वह कभी अरबपतियों की किसी सूची में नजर नहीं आए। सरल व्यक्तितत्व के धनी टाटा एक कॉरपोरेट दिग्गज थे, वहीं अपनी शालीनता और ईमानदारी के बूते वह एक संत की तरह जिए। टाटा ने कभी शादी नहीं की।हालांकि, चार बार ऐसा हुआ जब उनकी शादी होने वाली थी। एक बार ऐसा तब हुआ जब वह अमेरिका में थे। उनके निधन से टाटा ट्रस्ट्स के शीर्ष पद पर एक खालीपन आ गया है, जिसके पास समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस का 66 प्रतिशत हिस्सा है। रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को उनके उत्तराधिकारी के रूप में एक मजबूत दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है।

IMG 20240309 WA00261
error: Content is protected !!