ताजा खबर
जमशेदपुर: मिश्रा फिटनेस और ब्लैक टाइगर ग्रुप के तत्वावधान में जिम खिलाड़ियों की प्रतियोगिता आयोजित, युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश•जमशेदपुर: विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा में पांच अस्थाई छठ घाटों का समतलीकरण, स्थानीय लोगों ने जताया आभार•जमशेदपुर/सरायकेला: वरिष्ठ समाजसेवी सह जेएलकेएम नेता मंगल कारूवा का निधन, पार्वती घाट में हुआ अंतिम संस्कार•जमशेदपुर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन ने लगाया भव्य सेवा शिविर, नगर कीर्तन में शामिल संगत का किया जोरदार स्वागत•जमशेदपुर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सोनारी गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन का आगाज, उपायुक्त राजीव रंजन व विधायक पूर्णिमा साहू ने टेका माथा•जमशेदपुर: कार्तिक पूर्णिमा पर दोमुहानी घाट में झारखंड क्षत्रिय महिला संघ का सेवा शिविर, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ•जमशेदपुर: जदयू बिरसानगर थाना क्षेत्र की नई कमेटी घोषित, 26 पदाधिकारियों को मिली अहम कमान•जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित बालाजी ऑटोवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड में नई महिंद्रा XUV 3XO ZNG CNG का भव्य लॉन्च•जमशेदपुर: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 24 नवंबर को 18 घंटे भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, बसों को मिली छूट•जमशेदपुर: गोलमुरी में ‘कैबुल मुखी समाज’ का ‘उत्कर्ष – 2026’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न, 250 बच्चों ने लिया हिस्साजमशेदपुर: मिश्रा फिटनेस और ब्लैक टाइगर ग्रुप के तत्वावधान में जिम खिलाड़ियों की प्रतियोगिता आयोजित, युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश•जमशेदपुर: विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा में पांच अस्थाई छठ घाटों का समतलीकरण, स्थानीय लोगों ने जताया आभार•जमशेदपुर/सरायकेला: वरिष्ठ समाजसेवी सह जेएलकेएम नेता मंगल कारूवा का निधन, पार्वती घाट में हुआ अंतिम संस्कार•जमशेदपुर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन ने लगाया भव्य सेवा शिविर, नगर कीर्तन में शामिल संगत का किया जोरदार स्वागत•जमशेदपुर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सोनारी गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन का आगाज, उपायुक्त राजीव रंजन व विधायक पूर्णिमा साहू ने टेका माथा•जमशेदपुर: कार्तिक पूर्णिमा पर दोमुहानी घाट में झारखंड क्षत्रिय महिला संघ का सेवा शिविर, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ•जमशेदपुर: जदयू बिरसानगर थाना क्षेत्र की नई कमेटी घोषित, 26 पदाधिकारियों को मिली अहम कमान•जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित बालाजी ऑटोवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड में नई महिंद्रा XUV 3XO ZNG CNG का भव्य लॉन्च•जमशेदपुर: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 24 नवंबर को 18 घंटे भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, बसों को मिली छूट•जमशेदपुर: गोलमुरी में ‘कैबुल मुखी समाज’ का ‘उत्कर्ष – 2026’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न, 250 बच्चों ने लिया हिस्सा

एक नई सोच, एक नई धारा

गर्मी की भीषण धूप में भाजपा नेता अभय सिंह ने चलाया डोर टू डोर जन सम्पर्क अभियान, लोगों का मिला भरपूर समर्थन

IMG 20240523 WA0013
IMG 20240523 WA0011 1

जमशेदपुर : आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने भुइयांडीह के छाया नगर, कल्याण नगर, निर्मल नगर इत्यादि जगहों में डोर टू डोर जाकर जन सम्पर्क अभियान चलाया। जहाँ गर्मी की तपती धूप में किसी भी अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता दिखाई नहीं दे रहे थे वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता अभय सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुरजोर ताकत के साथ प्रचार प्रसार में दिखे।

IMG 20240309 WA00281 1

उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ लगभग 5000 घरों में जाकर मोदी जी के कार्यकाल में हुई उपलब्धियों को रिफ्लेट, भाषण के जरिये समझाने का कार्य किया। उन्होंने बुजर्गों और महिलाओं से बात कर मोदी जी कर पक्ष में वोट कर विद्युत वरण महतो जी को विजय बनाने की बात कही। श्री सिंह ने जनता को बताया कि राम के नाम पर आपत्ति करने वालों को मत देना है या प्रभु राम को जिसने लाया उन्हें मत देकर जीताना है।

IMG 20240309 WA00271 1

अभय सिंह ने महिलाओं से बात करते हुए बताया कि मोदी जी ने 10 करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत घर घर गैस पहुंचाने का कार्य किया है और देश के 80 करोड़ से अधिक जनता को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिये मुफ्त राशन देने का कार्य किया। श्री सिंह ने लोगों को आयुष्मान भारत के तहत 37 करोड़ लोग लाभार्थी हुए इसकी जानकारी दी, साथ ही यह भी बताया कि मोदी जी की सरकार ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान के तहत 14 करोड़ घरों में शुद्ध जल हेतु नल और 12 करोड़ घरों में शौचालय का बनवाने का कार्य किया।

IMG 20240309 WA00261 1

श्री सिंह ने लोगों के बीच मोदी कार्यकाल में बने 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 7 आईआईएम, 15 एम्स और 390 विश्वविद्यालय की जानकारी देते हुए बताया कि उच्च शिक्षा में विस्तार किस तरह मोदी जी ने किया। वंदे भारत ट्रेन से भारतीय रेल को एक नई दिशा मिली है उसकी जानकारी लोगों को दी गयी।

मोदी जी के कार्यकाल में सड़कों की सुधरी हुई स्थिति के बारे में भी खुल कर लोगों के बीच चर्चा की गयी। मोदी जी के कार्यकाल में हुए अनगिनत कार्यों को लोगों के बीच खुलकर रखा, जिसे लोगों ने सुना और समझा।
जनता ने अपना प्यार देते हुए अभय सिंह को विश्वास दिलाया कि उनका मत भारतीय जनता पार्टी को ही जायेगा। महिलाओं ने कहा मोदी सरकार ने हमलोगों को गैस और राशन देने का कार्य किया है और हमलोगों का वोट मोदी जी को ही जायेगा। लोगों ने जय भाजपा विजय भाजपा के नारों के साथ अपना पूर्ण समर्थन दिया।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!