ताजा खबर
लोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंप•चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार, जेल में रची गई थी सनसनीखेज साजिश•देवघर में सनसनी: सड़क दुर्घटना बताकर अस्पताल लाए गए युवक की निकली गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी•कदमा में दहलाने वाली वारदात: टोल ब्रिज के पास 12 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी•रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईलोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंप•चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार, जेल में रची गई थी सनसनीखेज साजिश•देवघर में सनसनी: सड़क दुर्घटना बताकर अस्पताल लाए गए युवक की निकली गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी•कदमा में दहलाने वाली वारदात: टोल ब्रिज के पास 12 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी•रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

एक नई सोच, एक नई धारा

चौकाने की तैयारी में भाजपा, रायबरेली से नुपुर शर्मा, मेरठ से कुमार विश्वास

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश से 51 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। अब बाकी बचे हुए कैंडिडेट्स को लेकर पार्टी चौंका सकती है।

सूत्रों के अनुसार, रायबरेली से मेरठ तक पार्टी कई नए चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी में है। गांधी परिवार का गढ़ रायबरेली से बीजेपी नूपुर शर्मा को टिकट दे सकती है तो मेरठ से प्रख्यात कवि कुमार विश्वास को टिकट देने की अटकलें लग रही हैं। इसके अलावा, बृजभूषण शरण सिंह का भी टिकट कट सकता है।

अपनी पहली लिस्ट में बीजेपी ने कुल 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी, जिसमें 51 यूपी के थे। इसमें बृजभूषण, वरुण गांधी, मेनका गांधी आदि के नाम नहीं होने की वजह से कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे। कहा जा रहा है कि पार्टी कई जगह नए उम्मीदवार देने की तैयारी कर रही है। वरुण और बृजभूषण के टिकट काटे जा सकते हैं। वरुण गांधी की पीलीभीत सीट से जहां योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद या संजय गंगवार को उतारा जा सकता है तो बृजभूषण सिंह की जगह कैसरगंज से उनकी पत्नी केतकी का नाम भी चल रहा है। अगर उनकी पत्नी को टिकट नहीं मिला तो बेटे प्रतीक को भी चुनाव लड़वाया जा सकता है। बृजभूषण पिछले कई बार से सांसद हैं और अपने क्षेत्र में खासा दबदबा रखते हैं। पिछले साल महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया, जिसके बाद अब पार्टी उनका टिकट काटकर उनके ही परिवार से किसी अन्य को देने की तैयारी कर रही है।

IMG 20240309 WA0028 1

वहीं, मेरठ सीट से बीजेपी जाने-माने कवि कुमार विश्वास को चुनाव लड़वा सकती है। कुमार विश्वास के पहले भी कई बार राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें लगती रही हैं। सूत्रों के अनुसार, यूपी कोर कमेटी की बैठक में कुमार विश्वास के नाम की भी चर्चा हुई है और सीईसी उनके नाम पर मुहर लगा सकती है। अभी मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल सांसद हैं। इससे पूर्व टीवी सीरियल रामायण के चर्चित नाम अरुण गोविल के नाम भी पर विचार हो चुका है। पार्टी वैश्य, ब्राह्रण, ठाकुर के समीकरण को विशेष तौर पर ध्यान में रखकर अपने उम्मीदवार पर विचार कर रही है।

IMG 20240309 WA0027 1

रायबरेली से कौन लड़ेगा?
यूपी की हाईप्रोफाइल सीट रायबरेली से सोनिया गांधी लगातार जीतती आई हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए राजस्थान से राज्यसभा चली गईं। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, कई रिपोर्ट्स ऐसी भी आईं कि प्रियंका शायद यह लोकसभा चुनाव न लड़ें। अब रायबरेली की अहम सीट पर बीजेपी चौंकाने वाला नाम देने जा रही है। यहां पार्टी नूपुर शर्मा को टिकट दे सकती है। नूपुर को बीजेपी ने पैगंबर विवाद के बाद पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। लंबे समय तक वह ज्यादातर सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं दिखाई देती थीं, लेकिन पिछले कुछ समय में वह कार्यक्रमों में दिखने लगी हैं। सोशल मीडिया पर भी नूपुर चर्चित नाम रही हैं। ऐसे में बीजेपी उन्हें रायबरेली सीट से मैदान में उतार सकती है।

IMG 20240309 WA0026 1
CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!