ताजा खबर
क्षत्रिय संघ की बागबेड़ा इकाई का पुनर्गठन, राजेश सिंह बने अध्यक्ष; सामाजिक सशक्तिकरण का लिया संकल्पएनआईटी जमशेदपुर में मना हिंदी दिवस, हिंदी को ज्ञान और नवाचार की भाषा बनाने का आह्वानउम्र छोटी, सोच वैश्विक: गुलमोहर के अक्षत ने नवाचार की दुनिया में रचा इतिहासआदित्यपुर में सनसनी: आशियाना चौक से युवक के अपहरण और फायरिंग की चर्चा, तफ्तीश में जुटी पुलिसट्रक पार्क में 1962 से जारी ऐतिहासिक परंपरा: सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने विधि-विधान से किया भूमि पूजनआदित्यपुर: प्रेस वार्ता में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने पीएम मोदी के जनसेवा आधारित नेतृत्व को सराहा, केंद्र की गिनाईं उपलब्धियांनदी के तेज़ बहाव में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे किशोर को स्थानीय लोगों ने बचाया, साकची थाना पुलिस कर रही पूछताछजमशेदपुर: विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर टाटा स्टील के पूर्व चीफ संदीप पाल की मौत, क्षेत्र में सनसनीजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के आवास के पास भीषण सड़क हादसा: पिता-पुत्र की मौत पर जताया गहरा दुख, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनीजमशेदपुर में भारी वाहनों से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग: ‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने प्रशासन से की नो-एंट्री सख्त करने की अपीलक्षत्रिय संघ की बागबेड़ा इकाई का पुनर्गठन, राजेश सिंह बने अध्यक्ष; सामाजिक सशक्तिकरण का लिया संकल्पएनआईटी जमशेदपुर में मना हिंदी दिवस, हिंदी को ज्ञान और नवाचार की भाषा बनाने का आह्वानउम्र छोटी, सोच वैश्विक: गुलमोहर के अक्षत ने नवाचार की दुनिया में रचा इतिहासआदित्यपुर में सनसनी: आशियाना चौक से युवक के अपहरण और फायरिंग की चर्चा, तफ्तीश में जुटी पुलिसट्रक पार्क में 1962 से जारी ऐतिहासिक परंपरा: सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने विधि-विधान से किया भूमि पूजनआदित्यपुर: प्रेस वार्ता में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने पीएम मोदी के जनसेवा आधारित नेतृत्व को सराहा, केंद्र की गिनाईं उपलब्धियांनदी के तेज़ बहाव में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे किशोर को स्थानीय लोगों ने बचाया, साकची थाना पुलिस कर रही पूछताछजमशेदपुर: विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर टाटा स्टील के पूर्व चीफ संदीप पाल की मौत, क्षेत्र में सनसनीजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के आवास के पास भीषण सड़क हादसा: पिता-पुत्र की मौत पर जताया गहरा दुख, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनीजमशेदपुर में भारी वाहनों से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग: ‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने प्रशासन से की नो-एंट्री सख्त करने की अपील

एक नई सोच, एक नई धारा

n7270816181789552984739191518b6a5242d63159d57971cbe96bb75226a14ed800083acff9f8277adba0d

तीसरी धारा न्यूज  |  16 सितंबर 2026  |  सहरसा

वैशाली एक्सप्रेस के एसी कोच की सीलिंग में छिपाई गई थी शराब

बिहार में कड़े शराबबंदी कानून के बावजूद तस्कर शराब की खेप पहुंचाने के लिए नए-नए और हैरान करने वाले तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सहरसा रेलवे स्टेशन से सामने आया है, जहां नई दिल्ली से सहरसा पहुंची वैशाली एक्सप्रेस के खाली रैक के एसी कोचों (A-1, B-3 और B-5) की सीलिंग के अंदर बड़ी चालाकी से विदेशी शराब छिपाकर लाई गई थी।n7270816181789552984739191518b6a5242d63159d57971cbe96bb75226a14ed800083acff9f8277adba0d

आरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध को दबोचा

गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार यादव के नेतृत्व में आरपीएफ सहरसा और समस्तीपुर की अपराध आसूचना शाखा की संयुक्त टीम ने वाशिंग पिट गेट संख्या 30 के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे दो संदिग्धों में से एक को जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

रेलवे का संविदा कर्मी निकला तस्कर, बोगी से दो बोतलें बरामद

पकड़े गए आरोपी की पहचान 25 वर्षीय कोशिश कुमार के रूप में हुई है, जो सहरसा वाशिंग पिट में रेलवे के कैरेज एंड वैगन विभाग के तहत एक प्राइवेट कंपनी में प्लंबर और कारपेंटर का काम करता है। तलाशी लेने पर उसकी कमर से शराब की दो बोतलें बरामद हुईं। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने कबूला कि ट्रेन के एसी कोचों की छत (सीलिंग) खोलकर शराब छिपाई गई है और उसने वहीं से यह बोतलें निकाली थीं।

तलाशी में निकलीं 261 बोतलें, 2.5 लाख से अधिक की शराब जब्त

आरोपी का खुलासा होते ही मद्य निषेध थाना और उत्पाद विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। संयुक्त टीम ने जब एसी बोगियों की सीलिंग खोलकर सघन तलाशी ली, तो अलग-अलग ब्रांड की कुल 261 बोतलें (लगभग 197.25 लीटर) विदेशी शराब बरामद हुईं। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 2,53,250 रुपये बताई जा रही है।

उत्पाद विभाग को सौंपा गया आरोपी, फरार साथी की तलाश जारी

कार्रवाई पूरी होने के बाद जब्त शराब और गिरफ्तार आरोपी कोशिश कुमार को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए उत्पाद निरीक्षक सहरसा के हवाले कर दिया गया है। पुलिस और आरपीएफ की टीम अब फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस अंतरराज्यीय नेटवर्क के पीछे मुख्य सरगना कौन है।

तीसरी धारा न्यूज

अवैध धंधे पर करारा प्रहार, हर खबर पर हमारी नजर

error: Content is protected !!