ताजा खबर
सेवा पखवाड़ा: गांधी आश्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर•दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध खनन पर प्रशासन का बुलडोजर, अवैध क्रशर सील•जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति में लाखों के गबन का आरोप, उपायुक्त से जांच की मांग•मरीन ड्राइव मोड़ पर देर रात सकची पुलिस की ताबड़तोड़ वाहन जांच, मचा हड़कंप; संदिग्धों से पूछताछ•बिहार के मंत्री सरवन कुमार का जमशेदपुर में गर्मजोशी से स्वागत•नीलडीह इवनिंग क्लब के पास सड़क पर गिरी कटीली टहनी बनी हादसे का सबब, जेएनएसी और प्रशासन बेखबर•भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, रविंद्र सिंह रिंकू बोले— भगत सिंह का बलिदान राष्ट्रभक्ति का प्रतीक•गोलमुरी केनरा बैंक सोना-नकदी लूटकांड: जांच का दायरा बढ़ा, चतरा से डिजनीलैंड मेले के 4 संदिग्ध हिरासत में•मरीन ड्राइव उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामला: एसआईटी को बड़ी सफलता, रायपुर टोल प्लाजा से साजिशकर्ता 4 आरोपी गिरफ्तार•कोशिश एक मुस्कान का महारक्तदान शिविर संपन्न: 1,203 यूनिट रक्त संग्रह के साथ रचा गया इतिहाससेवा पखवाड़ा: गांधी आश्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर•दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध खनन पर प्रशासन का बुलडोजर, अवैध क्रशर सील•जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति में लाखों के गबन का आरोप, उपायुक्त से जांच की मांग•मरीन ड्राइव मोड़ पर देर रात सकची पुलिस की ताबड़तोड़ वाहन जांच, मचा हड़कंप; संदिग्धों से पूछताछ•बिहार के मंत्री सरवन कुमार का जमशेदपुर में गर्मजोशी से स्वागत•नीलडीह इवनिंग क्लब के पास सड़क पर गिरी कटीली टहनी बनी हादसे का सबब, जेएनएसी और प्रशासन बेखबर•भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, रविंद्र सिंह रिंकू बोले— भगत सिंह का बलिदान राष्ट्रभक्ति का प्रतीक•गोलमुरी केनरा बैंक सोना-नकदी लूटकांड: जांच का दायरा बढ़ा, चतरा से डिजनीलैंड मेले के 4 संदिग्ध हिरासत में•मरीन ड्राइव उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामला: एसआईटी को बड़ी सफलता, रायपुर टोल प्लाजा से साजिशकर्ता 4 आरोपी गिरफ्तार•कोशिश एक मुस्कान का महारक्तदान शिविर संपन्न: 1,203 यूनिट रक्त संग्रह के साथ रचा गया इतिहास

एक नई सोच, एक नई धारा

नीलडीह इवनिंग क्लब के पास सड़क पर गिरी कटीली टहनी बनी हादसे का सबब, जेएनएसी और प्रशासन बेखबर

1790597085021

जमशेदपुर (तीसरी धारा न्यूज): शहर के नीलडीह इवनिंग क्लब के पास मुख्य सड़क पर जंगली जलेबी के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया है। पिछले दो दिनों से पेड़ की यह भारी-भरकम और कटीली टहनी बेहद खतरनाक स्थिति में सड़क पर ही पड़ी हुई है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।1790597085021

​दुर्घटना को आमंत्रण दे रही कटीली टहनी

​मुख्य सड़क पर इस तरह टहनी के पड़े होने से न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि रात के समय और तेज रफ्तार वाहनों के लिए यह एक बड़ा खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पड़ा यह कटीला पेड़ हर पल किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक लापरवाही साफ नजर आ रही है।

​जिम्मेदार तंत्र मौन, सबक लेने को तैयार नहीं प्रशासन

​स्थानीय निवासियों में इस बात को लेकर काफी रोष है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी किसी जिम्मेदार संस्था, जैसे जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC), कॉर्पोरेट घरानों या पुलिस प्रशासन ने इस ओर कोई संज्ञान नहीं लिया है। लोगों का सवाल है कि आखिर पूर्व में हुई दुर्घटनाओं से प्रशासन सबक क्यों नहीं लेता?

​आनंदमय पात्रा ने उठाई तत्काल टहनी हटाने की मांग

​वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंदमय पात्रा ने इस जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और जेएनएसी से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किए बिना सड़क पर गिरी इस कटीली टहनी को तत्काल प्रभाव से हटाया जाना चाहिए ताकि राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

​तीसरी धारा न्यूज – जन-सरोकार से जुड़ी हर खबर का नाम।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!