ताजा खबर
जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्मानाजमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना

एक नई सोच, एक नई धारा

मानगो थाना में पूछताछ के लिए लाए गए युवक को मिली राहत, पुलिस ने पूछताछ के बाद सकुशल छोड़ा

जमशेदपुर, 31 जुलाई (तीसरी धारा न्यूज़):

​मानगो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सामान्य पूछताछ के सिलसिले में लाए गए एक युवक को प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम को सकुशल छोड़ दिया गया।IMG 20260731 WA0070

​मिली जानकारी के अनुसार, आज तड़के सुबह लगभग 4:00 बजे मानगो थाना पुलिस द्वारा स्थानीय निवासी श्रीमती जमुना प्रसाद के पुत्र विक्की प्रसाद को किसी मामले में सामान्य पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। घटना की सूचना शाम को सामाजिक कार्यकर्ता शक्ति प्रसाद को मिलने पर वे तुरंत मानगो थाना पहुंचे और थाना प्रभारी से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली।

​पूछताछ के बाद शाम को रिहा

​थाना प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया गया कि विक्की प्रसाद को केवल आवश्यक जानकारी और सामान्य पूछताछ के लिए लाया गया था। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम लगभग 7:45 बजे उन्हें सुरक्षित रिहा कर दिया गया।

​सामाजिक कार्यकर्ता ने की पुलिस और सरकार की सराहना

​इस पूरी प्रक्रिया के दौरान शक्ति प्रसाद ने पीड़ित परिवार को सहयोग प्रदान किया। युवक की रिहाई के समय उनकी माता श्रीमती जमुना प्रसाद और सहयोगी राजेश कुमार भी मानगो थाना में मौजूद थे।

​मामले के समाधान के बाद शक्ति प्रसाद ने आम नागरिकों और विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति झारखंड सरकार की संवेदनशील नीति की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने मानगो थाना पुलिस एवं झारखंड पुलिस के त्वरित, पारदर्शी और सहयोगपूर्ण रवैये के लिए उनका आभार जताया।

​रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज़

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!