ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोरा में शोक की लहर: पोते वीर सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचते ही भावुक हुआ जनसैलाब

1002448945

​सरायकेला/जिलिंगगोरा: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पोते वीर सोरेन के निधन के बाद आज जैसे ही उनका पार्थिव शरीर जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) से पैतृक आवास जिलिंगगोरा पहुँचा, पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसर गया।

1002448945

​गमगीन माहौल में अंतिम दर्शन

​वीर सोरेन का शव गांव पहुँचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अपने पोते को खोने के गम में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी खुद को संभाल नहीं पाए और बेहद भावुक नजर आए। गांव के हर घर में चूल्हा नहीं जला और लोग अपने चहेते नेता के परिवार को ढांढस बंधाने उनके निवास स्थान पर उमड़ पड़े।

​सांसद जोबा मांझी ने दी सांत्वना

​इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार से मिलने सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी जिलिंगगोरा पहुँचीं। उन्होंने चंपाई सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उनके अलावा राज्य के कई अन्य जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता और भारी संख्या में समर्थक भी अंतिम विदाई देने पहुँचे हैं।

​सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलिंगगोरा गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ पर नियंत्रण बना रहे।

​आज होगा अंतिम संस्कार

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीर सोरेन का अंतिम संस्कार आज ही पूरे विधि-विधान के साथ उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। इस दुखद घड़ी में तीसरी धारा न्यूज परिवार भी शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!